सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, सभी 11 के 11 खिलाड़ियों ने की बॉलिंग

नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में ऐसा कुछ हुआ, जो इससे पहले कभी टी20 क्रिकेट में नहीं हुआ है। दिल्ली के नाम एक एकदम ही हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली की ओर से टी20 मैच में 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी कर डाली। आयुष बदोनी टीम के कप्तान हैं और साथ ही विकेटकीपर भी हैं, इस मैच में उन्होंने भी अपने हाथ गेंदबाजी में आजमा लिए। 11 के 11 खिलाड़ियों में किसी ने अभी अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं किए। हर्ष त्यागी, दिग्वेश राठी और मयंक रावत ने तीन-तीन ओवर किए, जबकि आयुष सिंह, अखिल चौधरी और आयुष बदोनी ने दो-दो ओवर किए। वहीं आर्यन राणा, हिम्मत सिंह, प्रियांश आर्या, यश धुल और अनुज रावत ने एक-एक ओवर फेंका। मणिपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। 41 रनों तक मणिपुर ने छह विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रेक्स राजकुमार, विकेटकीपर अहमद शाह ने मिलकर इसके बाद मणिपुर के लिए कुछ रन जोड़े। अहमद शाह मणिपुर की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। टॉप ऑर्डर में उलेनयई ने 19 रन बनाए, इसके बाद तो एक के बाद एक बैटर आउट होता चला गया। मणिपुर की ओर से अगर आखिरी के ओवरों में लोअर मिडिल ऑर्डर्स के बैटर्स ने रन नहीं बनाए होते, तो टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं हो पाता। टी20 क्रिकेट में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी टीम की ओर से 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की हो और अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के नाम दर्ज हो गया है। मैच में मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया था। ग्रुप सी में दिल्ली फिलहाल इससे पहले अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है। recent visitors 104

लाड़ली बहनों के 7.59 लाख रूपये पहुंचे यूपी, मचा हड़कंप

भोपाल मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इसे अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर बड़ी गड़बड़ी करने की कोशिश, यह तो जांच के बाद ही तय होगा। जी हां लाड़ली योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के दो बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। जब मामले की जानकारी उजागर हुई तो ​अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के सिद्धार्थनगर के दो बैंक खातों में पहुंच गए। खातों में इतनी बड़ी रकम आते ही बैंक कार्यालय सर्तक हो गया और दोनों खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी। यह राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों में पहुंची। महिला ने दी सूचना बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया के हरैा गांव की रहने वाली महिला गीता ने बैंक को सूचना दी थी की उनके खाते में लाखों रूपये की राशि आई है। जब बैंक अधिकारियों ने मोबाइल पर आए मैसेज की जांच की तो पता चला की एमपी की लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1 हजार 250 रूपये की राशि एक ही दिन में महिला के खाते में जमा हो गई  है। महिला के खाते में कुल 6 लाख 92 हजार रूपये जमा हुए है। पुरूष के खाते में आए 67 हजार रूपये वही उदयपुर के रहने वाले दीपक नामक युवक के खाते में 67 हजार रूपये की राशि जमा हुई है। यह राशि भी लाडली बहना योजना की किस्त के जरिए पहुंची है। बैंक ने लगाया प्रतिबंध मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने दोनों बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह गलती बैंक की डेटा फीडिंग के चलते हुई है। दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया हैं।   recent visitors 69

नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान के दूसरे दिन जारी, अनूपपुर पुलिस ने 11 नाबालिग चालकों पर की कार्रवाई

अनूपपुर अनूपपुर जिले में नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा तेज गति और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने की शिकायतों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन, शुक्रवार को, टीआई कोतवाली श्री अरविंद जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।  कार्रवाई का विवरण: टीम ने अमरकंटक रोड स्थित बेथेल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 11 दोपहिया वाहनों के नाबालिग चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इनमें शामिल वाहन: 1. स्कूटी (एम.पी. 65 जेड ए 1225) 2. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 0996) 3. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 7303) 4. सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एम.पी. 65 एन 6744) 5. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 4060) 6. टीवीएस रेडऑन (एम.पी. 18 एम बी 8739) 7. बिना नंबर की नई स्कूटी 8. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 8713) 9. टीवीएस विक्टर (एम.पी. 18 जी 7005) 10. होंडा एक्सब्लेड (एम.पी. 65 एम इ 4771) 11. स्कूटी (एम.पी. 54 एन 7309) इन वाहनों को ज़ब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।  पिछले दिन की कार्रवाई: गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने भारत ज्योति स्कूल के पास चेकिंग के दौरान 6 नाबालिग चालकों के वाहन ज़ब्त किए थे।  स्कूल और अभिभावकों को समझाइश: बेथेल मिशन स्कूल के प्रबंधन और प्राचार्य को थाना बुलाकर नोटिस दिया गया है। उनसे कहा गया कि नाबालिग छात्रों को वाहन चलाने से रोकने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें। साथ ही, ज़ब्त वाहनों के 11 नाबालिग चालकों के अभिभावकों को थाना बुलाकर भविष्य में नाबालिगों को वाहन न देने की समझाइश दी गई।  पुलिस अधीक्षक की अपील: पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गैरकानूनी है।  यह अभियान अनूपपुर पुलिस द्वारा सतत जारी रहेगा। recent visitors 69

मध्यप्रदेश को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जर्मनी यात्रा ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। गुरूवार को डॉ. यादव ने निवेशकों से मिलने के बाद एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटित की। यह निर्णय मध्यप्रदेश को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। भोपाल को मिलेगा वैश्विक औद्योगिक केंद्र का दर्जा भोपाल के अचारपुरा में जर्मन कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड को 27,200 वर्गमीटर (6.72 एकड़) जमीन आवंटित की गई है। इस समझौते के तहत कंपनी ने भोपाल में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रूपये से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है। इस कम्पनी की स्थापना से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस उद्योग की स्थापना से एक्स-रे मशीन निर्माण एवं अन्य उपकरण, सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट सहित नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस यात्रा ने प्रमाणित कर दिया है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए अब ऐसा माहौल तैयार हो चुका है, जहां व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच और निवेशकों के प्रति सकारात्मक रवैया ने ही जर्मन कंपनी को प्रदेश में अपने विस्तार की प्रेरणा दी है। भोपाल में जर्मन कंपनी एसीईडीएस को भूमि आवंटन मात्र एक शुरुआत है। यह साझेदारी न केवल औद्योगिक विकास की एक नई लहर लाएगी, बल्कि इसे प्रदेश के समग्र विकास के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस ऐतिहासिक यात्रा ने यह भी प्रमाणित कर दिया है कि मध्यप्रदेश न केवल भारत बल्कि वैश्विक निवेश का अगला प्रमुख केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है।   recent visitors 57

मैहर के रामनगर पहुंचे जंगली हाथी आये हाई टेंशन की चपेट, एक की मौत

 सतना शहडोल के रास्ते से मैहर के रामनगर पहुंचे जंगली हाथी, सुबह तकरीबन 4:30 बजे हाई टेंशन तार में फंसने के कारण मेल हाथी की मौत हाे गई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर मैहर एवं डीएफओ मौके पर पहुंचे विद्युत सप्लाई कराई गई बंद। शहडोल से बूढ़ा बाउर ग्राम पंचायत के कुआं गांव में पहुंचे थे हाथी शहडोल जिले की जंगलों में एक हफ्ते से मूवमेंट कर रहे जंगली ही हाथियों का दल बीती रात मैहर जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत बूढ़ा बाउर ग्राम पंचायत के गांव कुआं पहुंच गया। जहां विद्युत विभाग की हाइट टेंशन के तार में चपेट में आने से एक मेल हाथी की मौत हो गई है। अभी क्षेत्र में चार जंगली हाथियों का मूवमेंट बताया जा रहा है। पीएम के लिए पन्ना से डॉक्टर संजय गुप्ता को मौके पर बुलाया गया मुकुंदपुर रेंज की सभी बीट की टीमों को अन्य चार जंगली हाथियों की तलाश के लिए लगाया गया है। जबकि पीएम के लिए पन्ना से डॉक्टर संजय गुप्ता को मौके पर बुलाया गया है। टीमों को अन्य चार जंगली हाथियों की तलाश के लिए लगाया गया …     अन्य जंगली हाथी करंट के चपेट में ना आए इसके लिए सुबह ही मुकुंदपुर रेंज के आसपास के गांव की विद्युत सप्लाई बंद कराई गई है।     लगातार टीम में अन्य चार की संख्या मौजूद हाथियों के दल को खोज रहा है। हाथी की मौत की सूचना पाकर मैहर कलेक्टर रानी बाटड मौके के पर पहुंची।     उन्होंने पूरे घटनाक्रम की न केवल जानकारी ली बल्कि अन्य जंगली हाथियों की तलाश के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किया है।   recent visitors 131

एडल्ट एक्ट्रेस सोफी रेन हर महीने 30 करोड़ से ज्यादा कमाती है , स्क्रीनशॉट देख उड़े होश

एडल्ट एक्ट्रेस सोफी रेन की कमाई ने लोगों को चौंका दिया है। ओनलीफैन्स मॉडल ने खुद यह बताया कि वह ऐप के जरिए कितना कमा लेती हैं। फ्लोरिडा की रहने वाली इन्फ्लुएंसर ने अपनी इनकम को लेकर स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया है। लाखों यूजर्स को इस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। रेन ने बताया कि पिछले साल 43.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई। OnlyFans पेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बीते एक साल के लिए शुक्रगुजार हूं।' इसमें उनकी कुल कमाई 43,477,695 डॉलर (367 करोड़ रुपये से ज्यादा) दिखाई गई है। महीने के हिसाब से यह कमाई का यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सोफी रेन ने बीते दिनों एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी कमाई के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि ओनलीफैन्स पर वह हर महीने लगभग 4 मिलियन डॉलर (33 करोड़ रुपये) कमा लेती हैं। यह सुनकर दर्शक हैरान रह गए थे। मालूम हो कि OnlyFans सब्सक्रिप्शन आधारित कंटेंट प्लेटफार्म है जो क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स के जरिए सीधे कमाई करने का मौका देता है। यहां एडल्ट एक्टर्स अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिव कंटेंट जारी करते हैं और उनकी कमाई बढ़ती जाती है। गरीब परिवार से थीं सोफी रेन, ऐसे बदले हालात अगर सोफी रेन की बात करें तो वह अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं। ओनलीफैंस पर अपने काम से उन्हें पहचाना जाता है। अप्रैल 2023 में उन्होंने अपनी बहन सिएरा के साथ कंटेंट बनाना शुरू किया, इसे लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलीफैंस पर उनके 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोफी रेन की कहानी यह है कि वह एक मजदूर वर्ग के परिवार में पली-बढ़ीं। 17 साल की उम्र होने पर उन्होंने वेट्रेस के रूप में काम शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत गरीब परिवार से थी। कई बरसों तक आर्थिक स्थिति को लेकर संघर्ष चला। जब मैंने ओनलीफैन्स पर पोस्ट करना शुरू किया तो हालात बदलने लगे। मेरे पास पैसे आए और मैं फेमस हुई। इस कमाई से मैं अपने पिता का कर्ज चुका पाई।’ recent visitors 38

पचमढ़ी से भी ठंडा रहा मंडला, पारा 6.8 डिग्री, बर्फीली हवा से शहडोल, मंडला शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पर 9.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का मंडला शहर रहा। बर्फीली हवा की वजह से शहडोल, मंडला जैसे छोटे शहर शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं। यहां रात का टेम्प्रेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिन भी सर्द हैं। सर्दी और कोहरे की वजह से ट्रेनों में रेलवे ने फॉग सेफ डिवाइस लगाई हैं। मौसम वैज्ञानिक कुमार ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इस वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कल्याणपुर, मंडला ने पचमढ़ी को पीछे किया प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी है। हरियाली से घिरा होने से यहां अब तक दिन और रात का तापमान सबसे कम रहा, लेकिन फिलहाल शहडोल का कल्याणपुर और मंडला की रातें सबसे ठंडी हैं। बुधवार-गुरुवार की रात में कल्याणपुर में टेम्प्रेचर 6.1 डिग्री और मंडला में 6.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 7.2 डिग्री, उमरिया में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। इनमें से कई शहर ऐसे हैं, जो शिमला, माउंट आबू जैसे शहरों से भी ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में शिमला में 7.2 डिग्री, देहरादून में 9.4 डिग्री, मसूरी में 7.1 डिग्री, माउंट आबू में 7 डिग्री, जम्मू शहर में 10.1 डिग्री और कटरा में तापमान 9.2 डिग्री रहा। देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ अब मध्य भारत के राज्यों में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर फिलहाल सबसे ठंडे राज्य हैं। मौसम विभाग ने बताया हिमाचल के लाहौल स्पीति में रात का तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, मध्य भारत में MP के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शहडोल और मंडला में न्यूनतम तापमान शिमला, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी कम है। यहां रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। उधर, तमिलनाडु में कल यानी 30 नवंबर की सुबह फेंगल तूफान टकरा सकता है। इसके असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है। recent visitors 82