Sunday, July 5, 2026 1:07 pm

आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर लगाई आग, छत्तीसगढ़-रायपुर में रात में शरारती तत्वों की करतूत

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आगजनी में 7 दो पहिया और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए. आगजनी इतनी भयावह थी कि आग से आस-पास के घर तक जा पहुंची. पीड़ित परिवारों ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है. वहीं इस मामले में पीड़ित परिवारों के लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है. जब स्कूटी में ब्लास्ट होने की आवाज़ से कॉलोनीवासियों को आग लगने का पता चला और देखते ही देखते 4 परिवारों के 6 दो पहिया वाहन और एक ऑटो आग की चपेट में आ गए. पीड़ित संतोष सिन्हा, डॉ राजेंद्र साहू और नितिन सिंह ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की है. वहीं इस घटना के पीड़ितों ने साज़िश के तहत इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया बीते शाम कॉलोनी में पीड़ितों का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें शिकायत न करने की धमकी भी मिली थी. जिसके बाद ये घटना हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरियाखुर्द में देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. इसके बावजूद इलाक़े में पुलिस गंभीरता से गश्त नहीं करती लोग दहशत में जीने के लिए मजबूर है. वहीं इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बोरियाखुर्द में गाड़ियों में आग लगने की शिकायत मिली है. शिकायतकर्ताओं ने जान बूझ कर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है. मामले की जांच जारी है. recent visitors 60

सीएम ने कहा- जर्मन कंपनी मप्र में निवेश को तैयार, खुलेंगे रोजगार के द्वार, अचारपुरा, भोपाल में लगेगा औद्योगिक संयंत्र, 6.72 एकड़ जमीन आवंटित

भोपाल  जर्मनी से मध्य प्रदेश में निवेश के प्रस्ताव विवभन्न औद्योगिक सेक्टरों के लिए प्राप्त हुए हैं। कृषि, एआइ, हेल्थ, सेमीकंडक्टर, शिक्षा, नई तकनीक और भारी उद्योग के क्षेत्र में निवेशकों ने निवेश की इच्छा जाहिर की है। साथ ही अनेक क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। जर्मन की कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड मप्र में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए भोपाल के अचारपुरा में कंपनी को 27,200 वर्गमीटर (6.72 एकड़) जमीन आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा के तुरंत बाद एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटन पत्र जारी किया। इस समझौते के तहत कंपनी ने भोपाल में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं एक्स-रे मशीन निर्माण एवं अन्य उपकरण, सौर ऊर्जा पावर प्लांट सहित नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में अपने औद्योगिक प्रयोजन संबंधी यात्रा के अंतिम दिन स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जर्मनी और इग्लैंड की यात्रा के बाद, मैं कह सकता हूं कि यह यात्रा हमारे टेक्नों-फ्रेंड ऊर्जावान, प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। जर्मन कंपनियों ने मप्र में निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। इससे रोजगार और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ भविष्य में व्यापार एवं उद्योग के लिए जर्मन आगे बढ़ रहे हैं। जर्मनी में हो रही तकनीकी प्रगति और उद्योगों में हो रहे नवाचारों को मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय रूप से कदम उठा रही है। जर्मनी और इंग्लैंड को मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड आर्थिक और तकनीकी रूप से साधन संपन्न देश हैं। उन्हें आवश्यकता है तो दक्ष मानव संसाधन की। हमारे पास दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध है, तकनीकी रूप से दक्ष युवा हैं। दोनों को जोड़ने के लिए यदि जरूरत है तो भाषा की। लैंग्वेंज प्रॉब्लम को दूर कर हम एक-दूसरे के पूरक के रूप में कार्यबल बनकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जर्मनी दौरे पर गई इन्वेस्ट मध्य प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने वहां की शीर्ष कंपनियों से साझेदारी के लिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने म्यूनिख के समीप ब्रुंथल स्थित एसएफसी एनर्जी कंपनी का दौरा किया। इस दौरान, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिक को मध्य प्रदेश में लागू करने और नवकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बर्लोकर समूह के साथ एक औपचारिक बैठक भी की। recent visitors 128

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर की बिटिया मुस्कान रघुवंशी को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विजय प्राप्त करने के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिटिया मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा ध्वज फहराकर मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी मुस्कान को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।   recent visitors 24

मस्तूरी में धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधक को उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पद से हटा दिया

 बिलासपुर बिलासपुर जिले के सेवा सहकारी समिति मस्तूरी में धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधक के खिलाफ शिकायत के बाद उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पद से हटा दिया है. दरअसल, समिति प्रबंधक मनोज रात्रे को धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे. जिसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारी के पद से पृथक करने का आदेश दिया है. क्या है पूरा मामला 29 नवंबर 2024 को, धान खरीदी प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय पर (दोपहर 12:30 बजे तक), समिति प्रबंधक मनोज रात्रे न तो खरीदी केंद्र पर उपस्थित हुए और न ही उनके मोबाइल पर किसी भी कॉल का जवाब दिया. इस वजह से उनके मोबाइल पर प्राप्त होने वाला ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), जो धान खरीदी लॉगिन के लिए आवश्यक था, उपयोग नहीं किया जा सका. इससे धान खरीदी कार्य बाधित हो गया. 28 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत धान खरीदी कार्य में बाधा उत्पन्न होने से नाराज लगभग 28 किसानों ने हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत दर्ज कराई. किसानों की इस शिकायत को समिति अध्यक्ष ने उपपंजीयक को प्रस्तुत किया, जिसमें प्रबंधक की लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी होने का उल्लेख किया गया. धान खरीदी कार्य बाधित होने पर उपायुक्त ने समिति प्रबंधक को पद से हटाया धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय और उपपंजीयक ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए समिति प्रबंधक मनोज रात्रे को उनके पद से हटाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्हें स्पष्टीकरण जारी करते हुए सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में बदलाव समिति के प्राधिकृत अधिकारी ने आदेश का पालन करते हुए प्रबंधक का प्रभार तत्काल प्रभाव से अन्य कर्मचारी को सौंप दिया. साथ ही रिसदा धान खरीदी केंद्र का प्रभार भी बदला गया, ताकि आगे ऐसी समस्याओं से बचा जा सके. किसानों को राहत मिलने की उम्मीद इस कार्रवाई से किसानों ने राहत की उम्मीद जताई है. धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं को फिर से सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.   recent visitors 50

सिर कलम करने की धमकी, राजस्थान-अजमेर की दरगाह विवाद के वादी विष्णु गुप्ता को कनाडा से आया कॉल

अजमेर. अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, गर्दन काट दी जाएगी। तूने अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी। जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता को दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई। इनमें से एक कॉल कनाडा और दूसरा भारत से आया है। धमकी भरे फोन कॉल के बाद गुप्ता ने तुरंत नई दिल्ली के बाराखंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकियों से डरने वाले नहीं विष्णु गुप्ता ने धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर था, है और रहेगा। हम अपने मंदिरों को वापस लेने के लिए न्यायालय के माध्यम से संघर्ष जारी रखेंगे। क्या है मामला? अजमेर दरगाह में महादेव मंदिर होने के दावे पर विष्णु गुप्ता ने अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकट मोचन महादेव मंदिर को तोड़कर वहां दरगाह बनाई गई। इस मामले में अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 20 दिसंबर 2024 को सुनवाई की तारीख तय की है। recent visitors 101

जय प्रकाश जिला अस्पताल में फायर सेटी सिस्टम लगाया गया, मॉक ड्रिल के जरिए फायर सिस्टम की हो चुकी है परख

भोपाल  बीते दो साल पहले कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में आगजनी की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम चौकस रखने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते शहर के जय प्रकाश जिला अस्पताल में फायर सेटी सिस्टम लगाया गया है। यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है, जहां इतना बड़ा और उन्नत फायर सेफ्टी प्रणाली को स्थापित किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस नई प्रणाली की स्थापना के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की है, जिसमें से दो चरण पूरे हो चुके हैं। इस हिस्से में लगाया गया फायर सिस्टम अस्पताल के बी ब्लाक में ये फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। इस नए सिस्टम की खासियत यह है कि इसमें पूरे परिसर को कवर किया गया है। कहीं भी हल्का सा धुंआ उठते ही अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही हीटिंग टेंम्परेचर बढ़ेगा, आटोमेटिक पाइप लाइन में लगे स्प्रिंकलर से पानी निकलना शुरू हो जाएगा, जिससे आग पर काबू पाया जा सकेगा। दो चरण का काम पूरा अस्पताल में अलार्म सिस्टम एक्टिवेट हो चुका है। इसकी पड़ताल माक ड्रिल कर की जा चुकी है। यह प्रोजेक्ट का पहला चरण था। इसके बाद पाइपलाइन से जोड़कर पूरे परिसर में स्प्रिंकलर लगाने का कार्य भी पूरा हो गया है। अब अंतिम चरण के तहत पाइप लाइन को 50 हजार लीटर की कैपेसिटी वाले टैंक से जोड़ा जाना है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इनका कहना है यह फायर सेफ्टी सिस्टम सुरक्षा उपाय के साथ अस्पताल के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मरीजों का अस्पताल के प्रति भरोसे और मजबूत होगा। – डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल recent visitors 39

बीजेपी अध्यक्ष पर पूर्व कांग्रेस नेता ने किया हमला, राजस्थान-उद्योग मंत्री राज्यवर्धन का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार

जयपुर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा पर एक गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। जूली ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य कि बात है कि सत्तारूढ़ पार्टी अध्यक्ष को अपनी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग करनी पड़ रही है, जबकि यह राजस्थान सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, लेकिन मुख्यमंत्री जी को तो राजस्थान का उदय करने की चिंता है, प्रदेश की कानून व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। अब तो इनके पार्टी प्रमुख तक सुरक्षित नहीं है। जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के भीतर डर खत्म हो चला है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है। उससे आम जन में चिंता व्याप्त है। जब सत्ताधारी दल के मुखिया जो राज्य सभा सांसद भी हैं। यदि वे ही संसद सत्र के चलते हुए असुरक्षित हैं तो फिर समझा जा सकता है कि प्रदेश की जनता किस कदर असुरक्षित होगी। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्या कुछ कहा नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी का जवाब देते हुए देर रात कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली छापने की लालच में जल्दबाजी कर गए। उन्होंने यह चेक नहीं करवाया कि वह धमकी देने वाला आदमी कौन था? राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा की धमकी देने वाले को हमारी सरकार द्वारा मात्र 2 घंटे में पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद जो सामने आया वह चौंकाने वाला है, क्योंकि वह आदमी जिसने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धमकी दी है, वह कांग्रेस का जिला महासचिव रह चुका है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह भी कहा कि उस व्यक्ति का 2012 में लोकसभा का पास बना था। वह व्यक्ति दो बार कलेक्टर को और कई विधायकों को भी धमकी दे चुका है। आगे बोलते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में एक छोटी बच्ची का बलात्कार कर भट्टी में फेंक दिया गया था, आज वह पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में उनकी खुद की महिला विधायक ने कहा था कि मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं, यह वही पार्टी आज सवाल उठा रही है। जिसकी खुद के विधायकों को पुलिस की घेराबंदी में रहना पड़ता था। यह वह पार्टी सवाल उठा रही है जो सरकार बचाने के लिए 5 साल तक जनता के पैसे से फाइव स्टार होटल में मौज काटती रही, आज इनको इतना दर्द क्यों है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस व्यक्ति के धमकी देने और पकड़े जाने का इसका सीधा संबंध कहीं नशे के कारोबार से तो नहीं है। recent visitors 58