Sunday, July 5, 2026 5:37 am

किम कार्दशियन ने टेस्ला रोबोट के साथ कराया स्टीमी फोटोशूट

न्यूयॉर्क किम कार्दशियन ने हाल ही में टेस्ला के 30,000 डॉलर (2,537,479.17 रुपये) के ऑप्टिमस रोबोट के साथ स्टीमी फोटोशूट कराया, जिस वजह से इंटरनेट पर तहलका मच गया है। अपने Balenciaga campaign के दौरान किम ने तस्वीरों में गोल्ड ह्यूमनॉइड बॉट के साथ पोज़ दिए, जिसे देखकर इंटरनेट पर अब खूब चर्चा हो रही है। चर्चा ऐसी भी थी कि इन पोज़ और तस्वीरों के लिए किम को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से पैसे मिले हैं। हालांकि, अब किम कार्दशियन को भुगतान किए जाने की अफवाहों के बीच उनके टीम मेंबर इस तरह की खबरों को गलत बताया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में से एक में कार्दशियन रोबोट की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने स्किन टोन वाला बैलेनियागा लेगिंग और ब्लैक बॉम्बर जैकेट पहन रखी है। एक अन्य तस्वीर में किम रोबोट का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जबकि एक जगह वो एक गोल्ड टेस्ला साइबरट्रक के अंदर बैठी दिख रही हैं, जिस पर एक एलियन इमोजी का इस्तेमाल किया गया है। रोबॉट ने किम के साथ मिलकर बनाया हाथों से दिल कार्दशियन के रिप्रजेंटेटिव ने शुक्रवार को 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को बताया कि उन्हें फोटोशूट के लिए पैसे नहीं दिए गए। एक वीडियो में कार्दशियन रोबोट के साथ अपना वीडियो शेयर किया और अपने 75.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स से उसे मिलवाती दिख रही हैं। इस वीडियो में किम रोबॉट से कहती हैं- हाय! क्या तुम ये (हाथ से दिल का शेप) बना सकते हो? आई लव यू।' इसके बाद रोबॉट किम के हाथ से अपना हाथ मिलाकर दिल वाला शेप बना देता है जिसे देखकर किम हैरान रह जाती हैं। लोगों ने पूछा- टेस्ला और एलन ने किम को दिए कितने पैसे एक अन्य क्लिप में उन्होंने दिखाया कि किस तरह एक रोबोट टेस्ला साइबरट्रक के अंदर बैठा दिख रहा है। इन वीडियोज़ पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा है, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि टेस्ला और एलन को किम से ये सब करवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़े होंगे।' वहीं कुछ ने कहा है- तो क्या अब किम का सोलमेट ये रोबोट है? कई लोगों ने इतनी शानदार टेक्नॉलजी के लिए सिलेब्रिटीज़ प्रमोशन पर उंगलियां उठाई हैं। बता दें कि टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट, जिसे 2021 में एलन मस्क ने प्रोटोटाइप के तौर पर रोबोटिक्स के भविष्य के रूप में पेश किया गया है, जिसमें घरेलू कामों में हेल्प से लेकर फैक्ट्री के काम तक के काम करने की क्षमता है। recent visitors 90

टीम इंडिया का पिंक बॉल वॉर्मअप मैच हुआ दिलचस्प, पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI पिंक बॉल वॉर्मअप मैच के पहले दिन का खेल रद्द हो गया है। बारिश के कहर के चलते पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया। हालांकि दूसरे दिन दोनों टीमें 50-50 ओवर का मैच खेलने को राजी हो गई है जिसका अपडेट बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिया है। इसी के साथ बीसीसीआई ने यह भी अपडेट दिया है कि दूसरे दिन का खेल कब शुरू होगा और टॉस किस समय होगा। बता दें, इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। आगामी टेस्ट की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारत के लिए यह मैच प्रैक्टिस जरूरी है। बीसीसीआई के पोस्ट के अनुसार, “पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है और कल (रविवार) सुबह 9:10 बजे खेल फिर से शुरू होगा। सुबह 8:40 बजे टॉस होगा। टीमों ने प्रत्येक पक्ष के लिए 50 ओवर खेलने पर सहमति जताई है।” इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबानों को 295 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। यह सेना देशों में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की थी। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पर्थ टेस्ट मिस करने वाले नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में ढलने के लिए रोहित के लिए प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ यह वॉर्मअप मैच काफी अहम है। इसी प्रैक्टिस में टीम इंडिया अपना बैटिंग ऑर्ड भी सेट करने में मदद मिलेगी। recent visitors 47

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पचमढ़ी से भी ठंडा रहा भोपाल पारा 8.2 डिग्री लुढ़का, मंडला सबसे ठंडा

भोपाल  मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दिया है। राजधानी भोपाल में 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। भोपाल की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पर 9.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का मंडला शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, खजुराहो में 9.4 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री, उमरिया में 7.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.5 डिग्री तापमान रहा। जबकि इंदौर में 12.2 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री और उज्जैन में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसलिए तेजी से बढ़ रही ठंड मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इस वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में दिसंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 30 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे सर्द हवाएं तेज होंगी और ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी. इस दौरान खासकर मालवा और निमाड़ क्षेत्र में तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बर्फबारी भी हो सकती है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. इस बदलाव से ठंड बढ़ेगी और ठिठुरन महसूस होगी, जिससे लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश कई शहर पचमढ़ी से ठंडे मध्य प्रदेश एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी हरियाली से घिरा होने से यहां अब तक दिन और रात का तापमान सबसे कम रहा, लेकिन फिलहाल प्रदेश के शहडोल, मंडला राजगढ़, उमरिया, जबलपुर, भोपाल पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे हैं। बुधवार-गुरुवार की रात में शहडोल में टेम्प्रेचर 6.5 डिग्री और मंडला में 6.1 डिग्री भोपास का 8.2 डिग्री उमरिया में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, जबलपुर 8.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पचमढ़ी में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रीवा में पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल गुरुवार को मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान मंडला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. हवा नीचे बहेगी तो ठंड और बढ़ेगी मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, अभी जेट स्ट्रीम हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। पहली बार भोपाल में पचमढ़ी से भी कम टेम्प्रेचर नवंबर में पहली बार भोपाल में रात का तापमान पचमढ़ी से भी कम हो गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में 9.6 डिग्री रहा। इससे पहले भोपाल में 1988 में पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर, सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का कल्याणपुर रहा। यहां तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 6.8 डिग्री रहा। बैतूल में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, खजुराहो में 9.4 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री, उमरिया में 7.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.5 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 12.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री और उज्जैन में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन में पचमढ़ी में पारा 22.1 डिग्री पहुंचा प्रदेश में रात के साथ दिन भी ठंडे हैं। शुक्रवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में 23 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.4 डिग्री, सीधी में 24.8 डिग्री और मलाजखंड में 24.1 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में पारा 25 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में 24.9 डिग्री, इंदौर में 24.6 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। recent visitors 135

हिस्टेरिया डर से 23 छात्र हुए बीमार, छत्तीसगढ़-बीजापुर के स्कूल में प्रार्थना में चक्कर खाकर गिरे बच्चे

बीजापुर. बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम के 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें अधीक्षक नें अस्पताल मे भर्ती कराया है। अचानक एक साथ इतने बच्चों के बीमार पढ़ने से हड़कंप मच गया हैं। आश्रम में शाम को प्रार्थना करते समय अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े। देखते ही देखते अन्य बच्चों  को भी चक्कर आने लगा। अधीक्षक ने तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरो नें बच्चो का इलाज शुरू किया। डॉक्टर के मुताबिक, हिस्टेरिया डर कि वजह से बच्चों को चक्कर आया है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल मे इलाज के बाद भूत-प्रेत का शक जाहिर करते हुए अधीक्षक ने बच्चों को झाड-फूंक भी कराया है। recent visitors 89

Realme ने चीनी बाजार में लॉन्च किया Realme V60 Pro

Realme ने चीनी बाजार में Realme V60 Pro लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के नए Dimensity 6300 प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ, और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है. Realme ने इसे V60 और V60s के अपग्रेड के रूप में पेश किया है. Realme V60 Pro की कीमत     12GB + 256GB वेरिएंट: ¥1,599 (लगभग 18,677 रु. ).     12GB + 512GB वेरिएंट: ¥1,799 (लगभग 20,958 रु. ). यह स्मार्टफोन रॉक ब्लैक, लकी रेड, और ऑब्सीडियन गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें 2 साल की सामान्य वारंटी और 1 साल की वॉटरप्रूफ वारंटी दी गई है. Realme V60 Pro स्पेसिफिकेशंस     डिस्प्ले     6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले.     HD+ रेजॉल्यूशन: 720×1604 पिक्सल.     120Hz रिफ्रेश रेट. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस     MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट.     Arm Mali-G57 MC2 GPU.     12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज.     2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट. ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0. कैमरा सेटअप     रियर कैमरा: 50MP का प्राइमरी सेंसर.     फ्रंट कैमरा: 8MP का सेल्फी कैमरा. बैटरी और चार्जिंग     5,600mAh की बड़ी बैटरी.     45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग. कनेक्टिविटी और सुरक्षा     5G और Dual 4G VoLTE.     ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi, GPS, ड्यूल सिम सपोर्ट.     साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर.     USB Type-C पोर्ट. डिजाइन और बिल्ड पानी और धूल से बचाव: IP68+IP69 रेटिंग. डायमेंशन:     लंबाई: 165.69 मिमी.     चौड़ाई: 76.22 मिमी.     मोटाई: 7.99 मिमी.     वजन: 196 ग्राम. Realme V60 Pro: विशेषताएं जो इसे खास बनाती हैं     शक्तिशाली प्रोसेसर: Dimensity 6300 चिपसेट से लैस, जो तेज और प्रभावी प्रदर्शन देता है.     लंबी बैटरी लाइफ: 5,600mAh बैटरी के साथ पूरे दिन का बैकअप.     प्रीमियम कैमरा: 50MP का मुख्य कैमरा, जो शानदार फोटोग्राफी अनुभव देता है.     IP68+IP69 रेटिंग: धूल और पानी से सुरक्षा.     120Hz डिस्प्ले: स्मूद विज़ुअल्स के लिए. Realme V60 Pro एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसका दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन इसे 20,000 रुपये से कम की कैटेगरी में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं. यह उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो किफायती दाम में अच्छा प्रदर्शन और स्टाइलिश लुक चाहते हैं. recent visitors 60

ताना मारने वालों को दिया करारा जवाब, नया शक्तिमान आएगा, लेकिन अभी तलाश जारी: मुकेश खन्ना

मुंबई साल 1997 से लेकर 2005 तक टीवी पर शक्तिमान ने बड़ों से लेकर बच्चों तक को खूब एंटरटेन किया। शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। उनके फैंस तब खुश हो गए, जब पता चला कि अब शक्तिमान बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। कुछ दिनों पहले वो अपने उसी पुराने अवतार में नजर आए, लेकिन लोगों ने उन्हें 'बूढ़ा' कहकर खूब ट्रोल किया। अब एक्टर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नया शक्तिमान आएगा, लेकिन अभी तलाश जारी है। मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपने दर्शकों के एक वर्ग की उस गलत धारणा को स्पष्ट करने आया हूं, जो ये है कि इस गाने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मैं ये दुनिया को ये बताने आया हूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। ये पूरी तरह से गलत है।' 'मैं तुम सबसे जवान हूं', 66 साल के मुकेश खन्ना ने कोसने वालों पर किया पलटवार, बोले- शक्तिमान की उम्र नहीं होती 'मैं तो पहले से ही शक्तिमान हूं' एक्टर ने आगे लिखा, 'सबसे पहले तो मैं क्यों कहूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। मैं तो पहले से ही शक्तिमान हूं। दूसरा शक्तिमान तभी होगा, जब कोई शक्तिमान होगा। और मैं वह शक्तिमान हूं। मेरे बिना दूसरा शक्तिमान नहीं हो सकता। चूँकि शक्तिमान के रूप में मुझे शक्तिमान की विरासत बनानी है।' इसलिए पहनी थी शक्तिमान की ड्रेस उन्होंने आगे लिखा, 'दूसरी बात यह कि मैं यह साबित करने या दिखाने नहीं आया हूं कि मैं रणवीर सिंह या किसी और से बेहतर हूं, जो शक्तिमान का जामा पहनेगा। अगला शक्तिमान बनो। मैं आज की पीढ़ी को एक संदेश देने के लिए पुराने शक्तिमान के रूप में आया हूं, क्योंकि मुझे लगा कि पुराने शक्तिमान नए शक्तिमान की तुलना में ऐसा करने की बेहतर स्थिति में होंगे, क्योंकि पुराने शक्तिमान के पास पिछले 27 सालों से पहले से ही तैयार दर्शक हैं।' बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी वो आगे लिखते हैं, 'मैं पुराने शक्तिमान के रूप में एक देशभक्तिपूर्ण क्विज सॉन्ग लेकर आया हूं, क्योंकि मैं और सभी को यह स्पष्ट रूप से देखना चाहिए कि आज के बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी हो रही है। शक्तिमान की भाषा में यह कहा जा सकता है – 'अंधेरा कायम हो रहा है।' इसलिए समय की मांग है कि इस संदेश को तुरंत फैलाया जाए। 'नया शक्तिमान आएगा…' मुकेश खन्ना ने आखिरी में कहा, 'तो निश्चिंत रहें कि नया शक्तिमान आएगा। वह कौन होगा। मैं नहीं कह सकता। क्योंकि मुझे भी नहीं पता। अभी भी तलाश जारी है। तब तक इस देशभक्ति गीत का आनंद लें और सीखें।' recent visitors 53

कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला से इश्क लड़ाने एक मासूम को किडनैप कर जिंदा जलाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के बहुचर्चित हर्ष हत्याकांड में कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए हैवानियत का नंगा खेल खेला। अंधे और एकतरफा प्रेम में वशीभूत होकर आरोपी ने ढाई साल पूर्व चार साल के मासूम हर्ष का अपहरण कर जिंदा जलाकर मार दिया। इस मामले में अदालत ने 38 वर्षीय पंचराम गेंड्रे को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने पिछले दिनों अपने फैसले में कहा कि अपराधी पंचराम ने हर्ष के साथ ही उसके बड़े भाई को भी जलाकर मारने की कोशिश की थी पर वह अपनी सूझ-बूझ से बच गया। वह दोनों को बहुला- फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। उस दौरान बड़े भाई ने  उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे उसकी जान बच गई। आरोपी दो बच्चों की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन महिला उससे बात नहीं करती थी। उसी को सबक सिखाने के लिए उसने दोनों बच्चे की हत्या करने की प्लानिंग रची। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले समाज में रहने लायक नहीं है, इसलिए इन्हें मृत्यु दंड दिया जाता है। इसे केस में फोरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी जांच और डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी के कबूलनामे के साथ उसे मौत की सजा सुनाई गई है। मामले में आठ साल के दिव्यांश का बयान सबसे बेहद कारगर रहा। उरला के तत्कालीन टीआई भरत बरेठ के मुताबिक, उरला निवासी दोषी पंचराम मजदूरी करता था। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसके पड़ोस में जयेंद्र चेतन का घर था। पंचराम का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान जयेंद्र की पत्नी को वह चाहने लगा पर वह उसके बच्चों से नफरत करता था। महिला का प्यार पाने के लिए उसने दोनों बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई। वह 5 अप्रैल 2022 को महिला के घर गया। उसे समय उसका पति काम पर गया था। पंचराम हर्ष और दिव्यांश को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। दोनों भाइयों को वह करीब आधे घंटे तक उरला क्षेत्र में बाइक से घूमाते रहा। दोनों को नहाने के लिए नदी चलने के लिए कहा। इस पर दिव्यांश ने जाने से मना कर दिया और घर छोड़ने की बात कही। इस पर पंचराम दिव्यांश को घर छोड़कर दोबारा हर्ष को साथ लेकर चला गया। मामले दंपती की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन पंचराम का पता लगा पता चला कि वह नागपुर में है। वहां छापा मारकर उसे पकड़ा गया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने हर्ष को जलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल से हर्ष की बॉडी अवशेष मिले थे। डीएनए टेस्ट में सच साबित होते ही 19 लोग गवाह बनाए गए। दिव्यांश ही घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी था। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। उसी के बयान पर कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। recent visitors 38