ग्रस्त जीवन से ऑफिस में वापसी करने के सफर को एसे बनाएं आसान

दुनिया भर की कामकाजी महिलाओं को कभी परिवार तो कभी बच्चे की परवरिश और कभी अन्य व्यक्तिगत कारणों से अपने अच्छे-खासे करियर से ब्रेक लेना पड़ता है। हालांकि कुछ महिलाएं ब्रेक के बाद अपने काम पर लौट आती हैं, लेकिन सभी के लिए यह सफर आसान नहीं होता है। असल में लंबे समय के बाद काम पर वापसी की बात सोचकर ही आत्मविश्वास कम हो जाता है। लंबे समय तक अपने कार्यक्षेत्र से दूर रहने से नए कौशल और काम करने के तौर-तरीकों में आए बदलावों के बारे में पता नहीं चल पाता। नए लोगों के साथ काम करने की झिझक भी उन्हें काम पर वापस लौटने से रोकती है। लेकिन यह कोई गंभीर समस्या नहीं है क्योंकि आपको एक नए सिरे से शुरुआत नहीं करनी, बल्कि उस पीछे छूट चुके सिरे को दोबारा जोड़ना है। इसके लिए एक सही रणनीति बनाकर उस पर अमल करने की जरूरत है: परखें अपना कौशल लंबे समय बाद काम पर वापसी से पहले अपनी काबिलियत का मूल्यांकन करना बहुत जरूरी है। समय के साथ प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव आते हैं, ऐसे में संभव है कि आपका कौशल वर्तमान में बाजार की जरूरतों के अनुरूप सटीक ना बैठे। अपने कौशल और हुनर को डायरी में लिख लें और फिर जांचें कि दोबारा से काम शुरू करने के लिए आपको कौन से अतिरिक्त कौशल यानी अपस्र्किंलग की जरूरत होगी। मजबूत करें नेटवर्क रोजगार के बेहतर अवसर पाने के लिए आपके संपर्क सूत्र मजबूत होने चाहिए। लेकिन महिलाओं पर घर और दफ्तर की इतनी जिम्मेदारी होती है कि अपना नेटवर्क बढ़ाने का समय उन्हें मुश्किल से ही मिल पाता है। इसका विपरीत प्रभाव काम से लंबा ब्रेक लेने के दौरान ज्यादा पड़ता है क्योंकि उस समय जीवन की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। लेकिन नई नौकरी खोजने के लिए अपने नेटवर्क को दोबारा से मजबूत बनाएं। अपने दोस्तों और पुराने सहयोगियों से इस विषय पर चर्चा करें और ऐसे लोगों से बात करें, जो काम के नए अवसर दिलाने में आपकी सहायता कर सकते हों। करियर गैप को लेकर रहें सहज बहुत सी महिलाओं को लगता है कि एक बार काम से दूरी बना लेने के बाद वह उतनी मुस्तैदी से काम नहीं कर पाएंगी और यही सोच उनका आत्मविश्वास कमजोर करने लगती है। लेकिन याद रखें, अपने करियर से ब्रेक लेने वाली आप पहली महिला नहीं हैं। करियर में ब्रेक की बात को लेकर सहज रहें और इंटरव्यू में इस विषय पर सवाल पूछे जाने पर ईमानदारी के साथ अपने ब्रेक का कारण सामने रखें। इंटरव्यू की करें तैयारी बेहतर होगा कि इंटरव्यू पर जाने से पहले आप अपना होमवर्क अच्छी तरह कर लें ताकि गलती की कोई आशंका ही ना रहे। जिस इंडस्ट्री में आप काम करना चाहती हैं, उससे संबंधित नवीनतम जानकारी पहले से जुटा लें ताकि नियोक्ता पर आपका अच्छा प्रभाव पड़े। साथ ही उस संस्थान के विषय में भी जानकारी प्राप्त करें, जहां आप साक्षात्कार देने जाने वाली हैं। यदि आप इंटरव्यू में कोई प्रेजेंटेशन देना चाहती हैं, तो उसकी भी अच्छी तरह तैयारी करें। बेहतर होगा घर पर ही शीशे के सामने बोलने का अभ्यास कर लिया जाए। सर्टिफिकेट हासिल करें आज के समय में ज्यादातर संस्थान काम से लंबे ब्रेक को बड़ी अड़चन नहीं मानते हैं क्योंकि उनके लिए आवेदक की योग्यता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। कहीं नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी कोर्स करने के ऊपर ध्यान दें। साथ ही इंटर्नशिप के अवसर भी तलाशें ताकि आप काम करने के नए तरीकों से अवगत हो सकें। इन सभी कोर्सेज और इंटर्नशिप करने पर मिलने वाले सर्टिफिकेट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह प्रमाणपत्र आपकी योग्यता और हौसला दर्शाते हैं। दुरुस्त करें अपना रेज्यूमे एक समय था जब सिर्फ किसी की सिफारिश भर से ही नौकरी मिल जाती थी, लेकिन अब जमाना रेज्यूमे और सीवी का है और इसमें भी नए बदलाव होते रहते हैं। मौजूदा समय की मांग के अनुरूप अपने रेज्यूमे के फॉर्मेट, भाषा शैली तथा कवर लेटर को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के ऊपर काम करें। अपने नए कौशल के विषय में प्रमुखता से बताएं। इस बात पर भी ध्यान दें कि आपका रेज्यूमे उस इंडस्ट्री के अनुरूप हो, जहां आप काम करना चाहती हैं। प्रभावी रेज्यूमे तैयार करने के लिए किसी पेशेवर की मदद भी ले सकती हैं। recent visitors 76

एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे यह आईडी कार्ड, जानें इसके बारे में सब कुछ

देश भर के ज्यादातर राज्यों के स्कूलों में अपार आईडी कार्ड बनवाने का कार्य चल रहा है। हालांकि, कई हिस्सों से इस आईडी कार्ड को बनवाने में देरी की रिपोर्ट भी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ‘एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे यह आईडी कार्ड हर छात्र-छात्राओं के लिए बड़े काम के हैं। इससे उनकी स्टूडेंट्स लाइफ बेहद आसान होने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ। अपार आईडी कार्ड का फुल फॉर्म है ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह आधार कार्ड की तरह ही होगा। इस कार्ड पर संबंधित स्टूडेंट्स की यूनिक आईडी मेंशन होगी। बता दें कि यह कार्ड प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के छात्र-छात्राओं के लिए बनाया जाएगा। हालांकि, इस कार्ड को बनवाने के लिए पैरेंट्स की सहमति लेना अनिवार्य होगा। अपार आईडी कार्ड में ये डिटेल्स होगी मेंशन अपार आईडी कार्ड में नाम, पता, पैरेंट्स का नाम, फोटो के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की एकेडिमक से लेकर स्पोर्ट्स तक की हर छोटी बड़ी डिटेल होगी। साथ ही मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी मौजूद होंगे। अगर कोई छात्र एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिवटीज, ओलिंपियाड या फिर अगर किसी स्पोर्ट्स में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेलता है तो इसकी जानकारी भी इस आईडी कार्ड में दर्ज कराई जाएगी। स्टूडेंट्स को अपारआईडी कार्ड बनाने का ये होगा फायदा अपारआईडी कार्ड बनाने से स्टूडेंट्स को बेहद फायदा होगा। अगर वे एक स्कूल छोड़कर किसी दूसरे स्कूल जा रहे हैं तो इसके लिए उन्हें सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं जाने पड़ेगें। वे अपनी इस यूनिक आईडी कार्ड का नंबर देखकर सब डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस आईडी कार्ड का इस्तेमाल पूरे देश में किया जाएगा। साथ ही यह कभी नहीं बदलेगा। सरकार को भी एक जगह छात्र-छात्राओं का डाटा प्राप्त होने के बाद योजनाएं बनाने में आसानी होगी। ABSS में हो चुकी है अपार आईडी कार्ड पर चर्चा साल 2023 में इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) में चर्चा हुई थी, जिसमे कहा गया था कि, देश में 30 करोड़ छात्र हैं, जिनमें से करीब 4.1 करोड़ उच्च शिक्षा में हैं और अन्य 4 करोड़ स्किल डोमेन से हैं। इन सभी स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। recent visitors 157

कई हिस्सों में बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में सुबह से छाया रहा घना कोहरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। घना कोहरा छाया हुआ है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। आज शनिवार से प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'फेंजल' दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की दोपहर उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।  इसके प्रभाव से आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथी आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवती तूफान 'फेंजल' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन की वजह से ठंड बढ़ने लगी है। recent visitors 67

डर से दुबई भागने की थी कोशिश, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बिलासपुर. दरअसल सरकंडा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक दुबई भागने की तैयारी में था। जिसे एयरपोर्ट से मोपका चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ा पांडा थाना जिला गंजाम उडीसा निवासी युवक का सरकंडा क्षेत्र के रहने वाली युवती से मोबाइल पर जान पहचान हुई थी। 15 अप्रैल 2022 को युवक बिलासपुर आया और मोपका स्थित निजी होटल में उसे मिलने बुलाया। जहां उससे बातचीत कर प्रलोभन में लेकर शादी का झांसा दिया। आरोप है कि जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर पीड़िता ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करार्ई। पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाने में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगने पर आरोपी युवक युवती से फोन पर खुद की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्टनम से मुंबई जाने के लिए कहा। और वहां से दुबई जाने की बात कही। पीड़िता ने इस पूरे मामले को  पुलिस को बताया। तब एसपी रजनेश सिंह ने मोपका चौकी पुलिस को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी एससाई राम नरेश यादव और कांस्टेबल दीपक खांडेकर मुंबई गए। जहां आरोपी छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला। उसे पड़कर बिलासपुर लाया गया। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। recent visitors 66

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सोमन्ना का ऐलान, छत्तीसगढ़-रायपुर रेलवे स्टेशन बनेगा एयरपोर्ट की तर्ज पर

रायपुर. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि साल 2027 तक रायपुर रेलवे स्टेशन के नए मॉडल स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। इसे लेकर रेलवे के अधिकारी तीव्र गति से कार्य कराएंगे। छत्तीसगढ़ में मॉडल रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर रेलवे सक्रिय है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर के रेलवे स्टेशन को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट के तर्ज पर नई रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्य किए जाएंगे।  इसके बाद यहां से चर्चा करने के बाद वो रेलवे बोगी सैलून में बैठकर कोरबा के लिये रवाना हो गए। कोरबा में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 30 नवंबर को शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि इससे पहले 28 नवंबर को रेल राज्य मंत्री का रायपुर आना था पर किसी कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसके बाद आज का शेड्यूल किया गया है। इससे पहले 26 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी बैष्णव का दौरा भी रद्द हो गया था। बताया जाता है कि कसोमन्ना जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वहीं ट्रायल सेक्शन समेत कई कार्यक्रमों का अवलोकन भी करेंगे। हिगग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। recent visitors 109

‘CM मोहन आप विदेश क्या गए यहां…’, उज्जैन में पूर्व विधायक की पिटाई मामले पर उमंग सिंघार का तंज

‘CM Mohan, why did you go abroad here…’, Umang Singhar’s taunt on the case of beating of former MLA in Ujjain मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के महिदपुर विधानसभा में प्रभारी मंत्री और सांसद के सामने दो गुटों की भिड़ंत हो गई. इस दौरान पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ जमकर मारपीट हुई. प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया ने मैदान में उतर कर बीच बचाव किया. बीजेपी के दो गुटों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले को लेकर अब कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने बीजेपी पर तंज कसा है. उंमग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “ये है संस्कारित और अनुशासित पार्टी बीजेपी की असलियत. उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में पिटाई हुई.” बिना बुलाए मंच पर जाने वालों के साथ यही होगा- सिंघार उन्होंने कहा, “खास बात ये कि पिटाई करने वाले बीजेपी के ही कार्यकर्ता थे. अब बिना बुलाए मंच पर जाने वालों के साथ तो यही होगा. सीएम साहेब, आप विदेश क्या गए, यहां आपके गृह जिले में ही पार्टी वाले मारपीट करने लगे. ये न तो राजनीतिक संस्कार और सामाजिक व्यवहार हैं.” क्या है पूरा मामला? खेड़ा खजुरिया गांव में बिजली विभाग के ग्रिड और स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था. इस बीच कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने के बाद पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान पर हमला हो गया. बीजेपी नेता प्रताप सिंह आर्य ने बताया कि बहादुर सिंह चौहान के मंच से उतरते ही विवाद की स्थिति बनने लगी. देखते-देखते अचानक मारपीट शुरू हो गई. recent visitors 176

मुख्यमंत्री साय की पहल पर भारत सरकार से मिली 15,000 आवासों की स्वीकृति

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15,000 आवास केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। पीड़ित परिवारों को आवास मिल जाने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह योजना सामाजिक समरसता और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस योजना में विशेष रूप से उन परिवारों को शामिल किया जाएगा जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 और आवास प्लस 2018 की सूची में शामिल नहीं था। इन नामों को 6 दिसंबर 2024 तक आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने की स्वीकृति हेतु निवेदन किया था परिणामस्वरूप 15 हजार आवास की स्वीकृति भारत सरकार से दी गयी है।            उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस विशेष परियोजना के तहत पुलिस अधीक्षक जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा इस सूची का सर्वेक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत कलेक्टर के माध्यम से लाभार्थियों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशानिर्देशों के अनुरूप आवास निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होगी। recent visitors 59