महिला बिग बैश लीग का खिताब पहली बार मेलबर्न रेनेगेड्स ने किया अपने नाम

मेलबर्न. मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश से प्रभावित फाइनल में डीएलएस पद्धति के जरिए ब्रिसबेन हीट को सात रनों से हराकर अपना पहला महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) खिताब जीता है। इस जीत के साथ रेनेगेड्स का सबसे निचले पायदान से चैंपियन बनने का परीकथा जैसा सफर पूरा हुआ। प्लेयर ऑफ द मैच हेले मैथ्यूज ने 61 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली, जिससे रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141/9 का स्कोर बनाया, जिसके बाद जॉर्जिया वेयरहैम (21) और नाओमी स्टेलेनबर्ग (16) ने योगदान दिया, लेकिन 30 मिनट की बारिश के कारण हीट का लक्ष्य 12 ओवर में 98 रन रह गया। डब्ल्यूबीबीएल फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने के बाद, हेले ने एक ओवर में दो विकेट चटकाए, जिससे हीट रन चेज के दौरान 37/5 पर लड़खड़ा गई, जिसमें ग्रेस हैरिस (0) और जेमिमा रोड्रिग्स (1) का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिरना शामिल था। कप्तान जेस जोनासेन की 28 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी ने हीट को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन रेनेगेड्स ने पिछले साल अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद अपना पहला डब्ल्यूबीबीएल खिताब जीतने के लिए संघर्ष किया, 5844 प्रशंसकों के सामने, जो इस सीजन में स्टेडियम में सबसे अधिक भीड़ थी। हेले को निस्संदेह उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। “एमसीजी में इस सीजन की सबसे बड़ी भीड़ के सामने अपना पहला डब्ल्यूबीबीएल खिताब जीतने पर मेलबर्न रेनेगेड्स को बधाई। आज के फाइनल ने डब्ल्यूबीबीएल के शानदार दसवें संस्करण का समापन किया, जिसमें औसत दर्शकों और उपस्थिति में वृद्धि ने विश्व स्तरीय क्रिकेट को दर्शाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक, बिग बैश लीग्स, एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा, “हम वेबर डब्ल्यूबीबीएल 10 को इतना यादगार बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं, जिसमें हमारे क्लब, खिलाड़ी, प्रसारक, साझेदार और आयोजन स्थल शामिल हैं, और दो सप्ताह के समय में बीबीएल 14 सीजन की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं।” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने यह भी कहा कि डब्ल्यूबीबीएल की पहली प्लेयर मूवमेंट विंडो सोमवार से 10 दिनों के लिए सुबह 9:00 बजे खुलेगी। इसमें कहा गया है कि विंडो के दौरान, क्लब ए) किसी खिलाड़ी को दूसरे क्लब के साथ ट्रेड कर सकते हैं, बी) किसी दूसरे क्लब से किसी ऐसे खिलाड़ी को साइन कर सकते हैं जो अपने मौजूदा अनुबंध के अंतिम वर्ष में है, या सी) खिलाड़ी ट्रेड के हिस्से के रूप में या उससे स्वतंत्र रूप से ओवरसीज प्लेयर ड्राफ्ट पोजीशन को ट्रेड कर सकते हैं। “क्लब ऐसा नहीं कर सकते विंडो के दौरान मौजूदा खिलाड़ियों के अनुबंधों को बढ़ाया जा सकता है, जिसमें वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो अपने मौजूदा अनुबंध के अंतिम वर्ष में हैं। ये अनुबंध केवल तभी बढ़ाए जा सकते हैं जब 2025 में अनुबंध प्रतिबंध हट जाए।” सीए ने निष्कर्ष निकाला, “विंडो के पूरा होने पर डब्ल्यूबीबीएल क्लब अपनी सूची में अधिकतम 10 खिलाड़ी रख सकते हैं। कोई भी पूर्व-हस्ताक्षरित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस अधिकतम सूची आकार में गिना जाता है।” Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व एड्स दिवस पर कहा है कि एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता ही समाज को उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्रदान कर सकती है। विश्व एड्स दिवस संदेश देता है कि संयम, अनुशासन और रोग के प्रति सतर्कता से अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, अब शुरू हुई कड़ाके की ठंड

भोपाल मध्य प्रदेश के नौगांव शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह मैदानी इलाके के किसी शहर में दर्ज सबसे कम तापमान है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को दिन का सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल मौजूद है। कुछ इलाकों में छा सकते हैं आंशिक बादल पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के शनिवार रात को महाबलीपुरम के तट के आसपास टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल आ सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा शहर- न्यूनतम तापमान नौगांव- 8.0 राजगढ़- 8.2 उमरिया- 8.4 मंडला- 8.6 बैतूल- 8.8 खजुराहो- 9.2 रीवा- 9.2 ग्वालियर- 9.4 टीकमगढ़- 9.4 जबलपुर- 9.5 धार- 9.5 (नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में) 10 दिन से आठ से 10 डिग्री के बीच झूल रहा है पारा भोपाल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात यह हैं कि पिछले 10 दिनों से शहर में रात का तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। दिन में भी सर्द हवाएं सिहरन बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को दिन का तापमान 24 डिग्रीसेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है। ठंड के मौसम में ह्रदय रोगी रहें सावधान, जांच कराते रहें स्वास्थ्य विभाग ने ट्रिपल सी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था। ट्रिपल सी का अर्थ चेक, कॉल और कंप्रेस है। पहले चेक यानी बेहोश मरीज की गर्दन के पास से ही पल्स चेक करें। इसके साथ उसकी सांस की जांच करके तत्काल एंबुलेंस को काल करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा है कि जीवन पर्यंत कर्तव्य के वाक्य को चरितार्थ करते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान, विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा को समर्पित हैं। "साहस, शौर्य, सजगता एवं समर्पण के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।"   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

वॉट्सऐप की तरफ से जल्द आ रहा QR कोड स्कैनर फीचर

नई दिल्ली वॉट्सऐप की तरफ से एक नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। यह एक क्यूआर कोड बेस्ड फीचर है, जिसे स्कैन करके सीधे किसी चैनल को देखा जा सकेगा। साथ ही उसे ज्वाइन किया जा सकेगा। मतलब आपको किसी चैनल को सर्च करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। सीधे ज्वाइन कर पाएंगे वॉट्सऐप चैनल वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर आसानी से चैनल सर्च कर पाएंगे। साथ ही नए चैनल को फॉलो कर पाएंगे। मौजूदा वक्त में किसी चैनल को ज्वाइन करने के लिए उसे सर्च करना पड़ता है। बीटा वर्जन में मौजूद है फीचर WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट की मानें, तो नया फीचर उन यूजर के लिए उपलब्ध है, जो एंड्रॉइड और आईओएस का लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। कैसे काम करेगा नया फीचर इस नए फीचर में क्यूआर कोड इमेज फॉर्मेट में होगा, जिसे फोन के कैमरे से स्कैन किया जा सकेगा। इसके बाद फोन का कैमरा यूजर को वॉट्सऐप चैनल पर रिडायरेक्ट कर देगा। इसकी मदद से चैनल को देख पाएंगे। साथ ही उसे ज्वाइन भी कर पाएंगे। कैसे एक्सेस कर पाएंगे क्यूआर कोड चैनल क्यूआर कोड चैनल को एक्सेस करने के लिए यूजर को चैनल पर नेविगेट करना होगा। इसके बाद चैनल के टॉप राइट कॉर्नर में थ्री वर्टिकल डॉट बटन दिखेंगे। यहां आपको क्यूआर कोड डिस्प्ले और जनरेट का ऑप्शन दिखेगा, जो आपके लिए चैनल शार्टकट का काम करेगा। इससे पहले तक चैनल को शेयर करना होता था। इसके लिए चैट पर लिंक को कॉपी पेस्ट करना होता था। बिजनेस के लिए होगा फायदेमंद नया क्यूआर कोड बेस्ड फीचर खासतौर पर बिजनेस यूजर के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस यूजर यूपीआई क्यूआर कोड की तरह अपने चैलन का क्यूआर कोड लगाकर सीधे चैनल तक एक्सेस हासिल कर लेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड को प्रिंट करने लगाना होगा। वॉट्सऐप की ओर से लगातार नए-नए फीचर को यूजर्स की सुविधा के लिए रोलआउट किया जाता है, जिससे रोलआउट करने से पहले बीटा वर्जन में कुछ यूजर्स को उपलब्ध कराकर टेस्ट किया जाता है, जिसके बाद इसे बाकी यूजर के लिए रोलआउट कर दिया जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 135

राज्यपाल श्री पटेल से बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में में आज शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। राज्यपाल श्री पटेल ने बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने अंग वस्त्र एवं स्मृति प्रतीक भेंटकर अभिनंदन किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

भारत के संत श्री नारायण गुरु की सराहना करते हुए संदेश को पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक बताया: पोप फ्रांसिस

तिरुअनंतपुरम दुनिया के शीर्ष ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने भारत के संत श्री नारायण गुरु की सराहना की है और उनके संदेश को पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक बताया है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि नारायण गुरु का समाज सुधारक का संदेश ‘आज की हमारी दुनिया के लिए प्रासंगिक है, जहां हमें लोगों और देशों के बीच असहिष्णुता तथा नफरत बढ़ने के उदाहरण देखने को मिल रहे हैं।’ एर्नाकुलम जिले के अलुवा में श्री नारायण गुरु के सर्व-धर्म सम्मेलन के शताब्दी समारोह के अवसर पर शनिवार को वेटिकन में जुटे धर्मगुरुओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पोप ने यह बात कही। पोप ने कहा कि आज दुनिया में जो अशांति का माहौल है उसके लिए धर्मों की शिक्षाओं को न अपनाना भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गुरु ने अपने संदेश के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक जागृति को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पोप ने कहा कि गुरु ने अपने संदेश में कहा था कि सभी मनुष्य, चाहे उनकी जाति, धर्म और सांस्कृतिक परंपराएं कोई भी हों, एक ही मानव परिवार के सदस्य हैं। पोप ने कहा, ‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी तरह से और किसी भी स्तर पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘दुख की बात है कि कई समुदायों और लोगों को नस्ल, रंग, भाषा और धर्म के आधार पर रोजाना भेदभाव तथा तिरस्कार झेलना पड़ रहा है और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ऐसा उन लोगों और समुदाय के साथ हो रहा है जो गरीब और कमजोर तबके के हैं।’ पोप ने कहा, ‘धर्मों की महान शिक्षाओं को नहीं अपनाना दुनिया में अशांति के लिए जिम्मेदार कारणों में से एक है।’ नारायण गुरु को भारत के उन महान संतों में शुमार किया जाता है, जिन्होंने समानता का संदेश दिया। आज भी बहुजन राजनीति और सामाजिक वर्ग के लोगों के लिए वह एक नायक की तरह हैं। 22 अगस्त, 1956 को केरल के तिरुअनंतपुरम के पास एक गांव चेमपजंथी में मदन असन और कुट्टियम्मा के घर हुआ था। उनका परिवार एझावा जाति से संबंध रखता था और उस समय के सामाजिक मान्यताओं के अनुसार इसे 'अवर्ण’ माना जाता था। छोटी उम्र से ही उनका आकर्षण तप की ओर था जिसके चलते वे संन्यासी के रूप में आठ वर्षों तक जंगल में रहे थे। उनको वेद, उपनिषद, साहित्य, हठ योग और अन्य दर्शनों का ज्ञान था। उन्होंने समानता का संदेश देते हुए 'एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर' (ओरु जति, ओरु माथम, ओरु दैवम, मानुष्यानु) का प्रसिद्ध नारा दिया। उन्होंने वर्ष 1888 में अरुविप्पुरम में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर बनाया, जो उस समय के जाति-आधारित प्रतिबंधों के खिलाफ था। उन्होंने एक मंदिर कलावन्कोड में अभिषेक किया और मंदिरों में मूर्तियों की जगह दर्पण रखा। यह उनके इस संदेश का प्रतीक था कि परमात्मा प्रत्येक व्यक्ति के भीतर है। मंदिर प्रवेश आंदोलन के वह अग्रदूत थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50