Saturday, July 4, 2026 12:07 pm

रिपोर्ट में हुआ खुलासा – भारत में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में एआईएफ निवेश 4.49 लाख करोड़ रुपये रहा

मुंबई. भारत में वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) निवेश करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसकी वजह देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से बढ़ना है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। एनारॉक रिसर्च द्वारा संकलित ताजा सेबी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही तक विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कुल 4,49,384 करोड़ रुपये के एआईएफ निवेश में रियल एस्टेट की हिस्सेदारी सबसे अधिक 75,468 करोड़ रुपये या 17 प्रतिशत थी। एनारॉक की रिपोर्ट में बताया गया कि समीक्षा अवधि में अन्य क्षेत्रों आईटी/आईटीईएस में 27,815 करोड़ रुपये, वित्तीय सेवाओं में 25,782 करोड़ रुपये , एनबीएफसी में 21,503 करोड़ रुपये, बैंकों में 18,242 करोड़ रुपये, फार्मा में 17,272 करोड़ रुपये, एफएमसीजी में 11,680 करोड़ रुपये, रिटेल में 11,389 करोड़ रुपये, रिन्यूएबल एनर्जी में 10,672 करोड़ रुपये और अन्य क्षेत्रों में 2,29,571 करोड़ रुपये का एआईएफ निवेश आया है। भारत में एआईएफ में निवेश के लिए उपलब्ध फंडों की संख्या में बीते एक दशक में मजबूत वृद्धि देखी गई है। पिछले छह वर्षों में एआईएफ की समग्र प्रतिबद्धता में 340 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2019 में 2,82,148 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 12,43,083 करोड़ रुपये हो गई, जो अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड में निवेश के रुझान को दिखाती है। वित्त वर्ष 2013 से लेकर वित्त वर्ष 2024 के बीच एफआईएफ में निवेश प्रतिबद्धता में 83.4 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़त देखने को मिली है, जो दर्शाता है कि व्यापक निवेश पारिदृश्य में इसका महत्व बढ़ता जा रहा है। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “एआईएफ के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल निवेश वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 68,540 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 की पहली छमाही में 75,468 करोड़ रुपये हो गया है। यह आधे वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दिखाता है।” पुरी ने आगे कहा कि जब आप डेटा को गहराई से देखेंगे तो एफआई गतिविधियों में बढ़त II एआईएफ कैटेगरी द्वारा संचालित हो रही है, जिसमें रियल एस्टेट फंड्स, प्राइवेट इक्विटी, डेट फंड और फंड ऑफ फंड्स आते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि परंपरागत रूप से घरेलू निवेशक ही एआईएफ फंडिंग का प्राथमिक स्रोत रहे हैं। हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भी विशेषकर कैटेगरी II एआईएफ में आगे आ रहे हैं। इस श्रेणी में अब घरेलू निवेशकों के साथ-साथ एफपीआई की भी लगभग बराबर की भागीदारी है। recent visitors 142

चटगांव के 70 ‘अल्पसंख्यक’ वकीलों-पत्रकारों पर केस दर्ज, बांग्लादेश में दो हिंदू भिक्षु गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने चटगांव के 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों के खिलाफ 'झूठा और परेशान करने वाला केस' दर्ज होने पर हैरानी और चिंता जाहिर की है। इस बीच इस्कॉन कोलकाता ने दो हिंदू भिक्षुओं और एक अन्य की गिरफ्तारी व इस्कॉन सेंटर पर हमले का भी दावा किया। 'अल्पसंख्यक' पत्रकारों और वकीलों के खिलाफ 30 नवंबर को कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें इन पर देशी बम विस्फोट और वाहनों में तोड़फोड़ करने में शामिल होने का आरोप लगाया गया। मानवाधिकारों और कानून के शासन का उल्लंघन परिषद ने कहा कि यह केस पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी के खिलाफ दर्ज राजद्रोह मामले को बाधित करने और इससे जुड़े समाचारों के प्रकाशन-प्रसार को जबरन रोकने के गुप्त इरादे से दायर किया गया। परिषद ने यह भी मांग की कि बांग्लादेशी सरकार और कानून प्रवर्तन अधिकारी तुरंत झूठे मामले को वापस लें, वकीलों और पत्रकारों को रिहा करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। इस बीच, शनिवार को इस्कॉन कोलकाता ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने दो भिक्षुओं, आदिपुरुष श्याम दास और रंगनाथ दास ब्रह्मचारी, के साथ-साथ चिन्मय कृष्ण दास के सचिव को भी गिरफ्तार किया है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधा रमन ने कहा कि भिक्षुओं को शुक्रवार को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे चिन्मय कृष्ण दास से मिलने के बाद घर जा रहे थे। चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राधा रमन ने खुद के बनाए गए एक वीडियो में कहा, "29 नवंबर को जब आदिपुरुष श्याम दास और रंगनाथ दास ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण प्रभु से मिलकर लौट रहे थे, तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमें यह भी जानकारी मिल रही है कि चिन्मय कृष्ण दास के सचिव को भी गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने यह दावा भी किया कि दंगाइयों ने बांग्लादेश में इस्कॉन केंद्र में तोड़फोड़ की। बांग्लादेश में स्थिति तब से तनावपूर्ण है जब आध्यात्मिक उपदेशक चिन्मय कृष्ण दास पर 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उन पर चटगांव में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने के आरोप में देशद्रोह का आरोप लगाया गया। दास की गिरफ्तारी के बाद, 27 नवंबर को चटगांव कोर्ट बिल्डिंग क्षेत्र में पुलिस और आध्यात्मिक गुरु के कथित अनुयायियों के बीच झड़प के दौरान एक वकील की मौत हो गई थी। शुक्रवार को, भारत ने बांग्लादेश में 'चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं' पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने बांग्लादेशी सरकार के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों का मुद्दा लगातार मजबूती के साथ उठाया है। recent visitors 72

Apple का नया OS Update आने के बाद यूजर्स को आ रही बैटरी की शिकायत

नई दिल्ली Apple का नया OS Update आने के बाद कई फैसले लिए जा रहे हैं। iOS 18 अपडेट के बाद बैटरी-ड्रेनिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। iPhone 16 और iPhone 16 Pro यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बैटरी लाइफ कम मिल रही है। इसको लेकर ऑनलाइन शिकायत आ रही है। iPhone 16 यूजर्स के साथ बैटरी ड्रेन की समस्या आ रही है। iOS 18 अपडेट करने के बाद ये समस्या देखी जा रही है। Beta फेज़ में ये समस्या देखी गई है। सॉफ्टवेयर के पब्लिक रिलीज के बाद ऐसा देखा गया है। कम यूज़ के बाद भी कमजोरी हो रही बैटरी यूजर्स ने देखा कि यूजर्स को बैटरी की समस्या हो रही है। कई मौकों पर देखा गया कि कम यूज के बाद भी बैटरी तेजी से कम हो रही है। Reddit पर लोगों ने इस समस्या की शिकायत की है। एक यूजर ने बताया, '45 मिनट से कम स्क्रीन टाइम और ढाई घंटे म्यूजिक सुनने के बाद बैटरी 68 प्रतिशत तक नीचे गिर गई।' एक अन्य यूजर का कहना है, 'iPhone 14 के मुकाबले iPhone 16 की बैटरी तेजी से गिर रही है। इस दौरान iPhone 14 की बैटरी 78 प्रतिशत थी जबकि iPhone 16 की कम होकर 45 प्रतिशत हो गई है।' हर कोई इस समस्या का सामना नहीं कर रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि उनका स्मार्टफोन ठीक काम कर रहा है और अच्छे तरीके से चल रहा है। इन यूजर्स को कहना है कि iOS 18.1 beta अपडेट करने के बाद उन्हें कोई समस्या नहीं हो रही है। बैटरी ड्रेन एक नॉर्मल समस्या है जो यूजर्स फेस कर रहे हैं। ऐपल की तरफ से पहले भी इन समस्याओं का निपटारा किया गया है। कंपनी का कहना है कि वह इस समस्या से निपटने के लिए काम कर रही है। परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए नया अपडेट जारी किया जा सकता है। कैसे करें बैटरी चेक iPhone में Battery Health चेक करने का ऑप्शन भी दिया जाता है। इसमें आप ये देख सकते हैं कि फोन की बैटरी हेल्थ कितनी है। आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होता है। उसके बाद आपको बैटरी का ऑप्शन नजर आएगा, इसमें जाने के बाद आपको बैटरी हेल्थ में जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको बैटरी हेल्थ नजर आएगी। इसकी मदद से आप iPhone की बैटरी का अंदाजा लगा सकते हैं। recent visitors 67

नई लेदरी एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की फायनल ट्राफी एक नम्बर चर्च वार्ड ने जीती

मनेन्द्रगढ़  नई लेदरी सदभावना स्टेडियम में  एलपीएल क्रिकेट वार्ड टूर्नामेंट रविवार को फाइनल मैच संघर्ष पूर्ण मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। 01नंबर चर्च वार्ड ने 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड को 39 रनों से पराजित कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले 11 नवंबर से सदभावना स्टेडियम के प्ले ग्राउंड में एलपीएल क्रिकेट का वार्ड लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इस टुर्नामेंट में नई लेदरी के वार्डों की कई टीमों ने इसमें भाग लिया। रविवार को फाइनल के दिन टास जीतकर के 01 नम्बर चर्च वार्ड ने स्वयं को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में 01 नम्बर चर्च वार्ड ने धमाकेदार पारी खेल कर 107 रन बनाए। जवाब में 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड के टीम निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी व मात्र 68 रनों पर पुरी टीम सिमट कर रह गई और इस तरह 39 रनों से चर्च वार्ड ने मैच जीत ली। मैच समाप्त होने के उपरांत परितोषिक वितरण किया गया। इस मैच के उभरते हुए खिलाड़ियों में विजेता टीम से 01 नम्बर चर्च वार्ड के विनोद को मैन आफ सीरीज, वहीं 01 नम्बर चर्च वार्ड के ही भरत को मैन आफ मैच, 06 नंबर शास्त्री वार्ड के अस्सू को बेस्ट बल्लेबाज एवं उप विजेता टीम से 13 नंबर राजेन्द्र वार्ड के गोलू को बेस्ट बालर से नवाजा गया। सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल केशरवानी जिलाध्यक्ष एमसीबी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा पटवा जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एमसीबी, श्रीमती सरोज यादव अध्यक्ष नपं नई लेदरी, इंद्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष नपं नई लेदरी, प्रतिपक्ष नेता संजीवन लाल, रामसुमन मिश्रा पार्षद, गुलाब यादव, अशोक दाजू, लट्टू मंडल, विमल जैन, संतोष गुप्ता, बृज लाल देशमुख, रवि दीवान, सुनील, सुषमा कुशवाहा, सपना तिवारी, नीतू शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन इंद्र कुमार पटेल द्वारा किया गया। एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम मुख्य अतिथि अनिल केशरवानी ने सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में फायनल के दोंनो टीम को बधाई दियें और उनकी जमकर भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि अगर मन में ठान लिया जाये तो दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं। जिसका उदाहरण फायनल के इस मैच में देखने को मिला। अपना लक्ष्य प्राप्त कर एक नम्बर  चर्च वार्ड के विजेता टीम ने सिद्ध कर दिया और उपविजेता टीम को निराश नहीं होना चाहिए, जबकि उन्होनें भी कई टीमों को हराकर फायनल में जगह बनाई हैं। जो कि वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता आसान नहीं था। अंतत: काफी संघर्ष के बाद फायनल में जगह बनाई गई। अंत में नई लेदरी की सरजमीं पर वह सभी खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों व अतिथियों का आभार कमेटी द्वारा जताया गया। recent visitors 71

DGP कैलाश मकवाना ने कहा- पुलिस को अधिक Professional, Responsive, Accountable बनाना प्राथमिकता

भोपाल. मध्य प्रदेश के पुलिस महा निदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाई और पुलिस को और बेहतर बनाने की अपनी योजनाओं को बताया, उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पुलिस को अधिक Professional, अधिक Responsive एवं अधिक Accountable बनाना रहेगी। पुलिस महानिदेशक मकवाना ने कहा कि पुलिस को इस बात के लिए ताकीद किया जायेगा कि वो अनुशासन में रहे और रूल ऑफ़ लॉ का पालन करे, उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकताएं भी अहम रहेंगी उनपर फोकस बनाये रखने पर ध्यान रहेगा। सिंहस्थ सहित कई कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा DGP ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ सहित आने वाले समय में होने वाले सभी बड़े आयोजनों की रुपरेखा की समीक्षा की भी बात कही, उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन साल से पुलिस मुख्यालय से दूर थे इस दौरान बहुत से बदलाव हुए है उन्हें देखकर फिर वे आगे की योजनाएं बनायेंगे। साइबर फ्रॉड रोकने पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे एक सवाल के जवाब में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा, मप्र पुलिस साइबर क्राइम रोकने के लिए अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है, हम साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे जनता इस तरह के धोखे से खुद को बचाकर रख सके। प्रयास रहेगा आम जनता को राहत दिला सकें उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलप करना भी बहुत जरूरी है, पुलिस थानों में जनता की सुनवाई हो, पुलिस रिस्पांस करें मेरी निगाह भी इसपर रहेगी प्रयास रहेगा आम जनता को राहत दिला सकें, नक्सल और नशे के खिलाफ भी पुलिस बेहतर कार्रवाई करें इसका प्रयास रहेगा। recent visitors 80

मुख्यमंत्री साय बोले- प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची में आए सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, निश्चित रूप से आप लोग युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं।    आपने अपनी मेहनत, संकल्प और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आपकी यह सफलता आपके परिवार, आपके शिक्षकों की भी सफलता है। जो युवा साथी भविष्य में ऐसी ही सफलता हासिल करना चाहते हैं, वे अब आपकी ओर देखेंगे। वे जानना चाहेंगे कि आपने इस सफलता के लिए किस तरह तैयारियां कीं, कितनी मेहनत की।मुझे खुशी है कि आप जैसी युवा प्रतिभाएं अब प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगी। मुझ आपसे यही कहना है कि जितनी पारदर्शिता के साथ आपका चयन हुआ है, आप उतनी ही पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें और    प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बने। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपको हमेशा यह भी याद रखना होगा कि आगे आपकी भूमिका लोक-सेवक की होगी।     आपको अपने दायित्वों निर्वहन में धैर्य, विनम्रता और लोक-सेवक की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखना होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर आमंत्रित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ संवाद के दौरान यह बातें कही। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सभी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका निभाने जा रहे हैं। आम जनमानस में प्रशासन का विश्वास कायम रखने की दिशा में आप सभी को संवेदनशीलता से प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प रखा है, वह स्वामी विवेकानंद के चिंतन और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दृढ़ निश्चयी होने से ही पूरा हो सकता है। आप सभी को इन्हीं आदर्शों के साथ अपने जीवन लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है और परीक्षा परिणामों में यह साफ नजर आ रहा है। यह दिन आम लोगों के लिए खास बन गया है और मेहनत करने वालों की जीत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं को किस प्रकार और अधिक पारदर्शी और बेहतर बना सकते हैं, इस दिशा में भी हम प्रयासरत हैं ।          मुख्यमंत्री श्री साय ने अभ्यर्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके अनुभव के बारे में जाना। श्री साय ने उनके परिजनों से भी चर्चा की और पूर्व में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उनके मन में जो संशय था, सुधारात्मक उपायों के बाद आई पारदर्शिता को लेकर फीडबैक भी लिया। इस कार्यक्रम के दौरान टॉपर्स ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को समर्पित किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सिविल सेवा परीक्षा के सभी टॉपर्स श्री रविशंकर वर्मा, श्रीमती मृणमयी शुक्ला, सुश्री आस्था शर्मा, सुश्री किरण सिंह राजपूत, सुश्री नंदिनी साहू, श्री सोनल यादव, श्री दिव्यांश चौहान, श्री शशांक कुमार, श्री पुनीत वर्मा, श्री उत्तम कुमार को स्वामी विवेकानंद, स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। recent visitors 45

वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल जगत में स्थापित किया नया कीर्तिमान

गरियाबंद 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक गरियाबंद जिले के पंडुका में आयोजित 5वीं सीनियर स्टेट ओपन वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स के मुकाबले में श्रृंगी शर्मा और चंचल खुंटे की जोड़ी ने अपनी रणनीति, धैर्य और कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए कांस्य पदक हासिल किया. इस जोड़ी ने शुरुआती दौर से ही अपना वर्चस्व दिखाया और कठिन मुकाबलों में अपनी जगह बनाते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया. टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. बलौदा बाजार के लड़कों की टीम ने अपने दमदार खेल और बेहतरीन तालमेल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. उनकी जीत इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वहीं, लड़कियों की टीम ने भी अपने हुनर और सामूहिक प्रयासों से दूसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले को गर्व महसूस कराया. यह चैंपियनशिप खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई, जहां राज्य भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गरियाबंद के पंडुका में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल वुडबॉल के खेल को बढ़ावा देने में सहायक रहा, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का एक मजबूत जरिया भी बना. प्रदेश के खेल विभाग और आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विजेता खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस सफलता के बाद वुडबॉल को लेकर युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है. चैंपियनशिप के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं. इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गारीयाबंद के कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल (IAS) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए वुडबॉल जैसे खेल को राज्य स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. मुख्य अतिथियों में शामिल रहे: जितेंद्र पटेल, सचिव (छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ – CGWS) साजन साहू, उप सचिव (CGWS) राकेश कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त SADO (बलौदा बाजार) चैंपियनशिप का उद्देश्य राज्य के युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और वुडबॉल जैसे उभरते खेल को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है. आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने टूर्नामेंट को और भी खास बना दिया. समारोह का समापन अतिथियों के द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर किया गया. recent visitors 53