Saturday, July 4, 2026 5:32 am

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

  भोपाल, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने आनन-फानन में पत्रकार-वार्ता में गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर असत्य, निराधार और तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, वह सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस नेताओं की मंशा मध्यप्रदेश को बदनाम करने की है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की यह पत्रकार-वार्ता क्या कांग्रेस पार्टी की आपसी गुटबाजी को छिपाने के लिए थी ? मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने आज दिल्ली स्थित अपने आकाओं को खुद की प्रासंगिकता साबित करने के लिए यह निराधार पत्रकार-वार्ता की है। जल्दबाजी में कांग्रेस नेताओं ने गलत तथ्य जनता के सामने प्रस्तुत कर दिए। ऐसा लगता है कि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार के तबादला उद्योग और कर्ज की स्थिति को जनता के सामने लाना चाहते थे। कांग्रेस नेताओं को इस तरह के झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए। मध्यप्रदेश की जनता समझदार है और कांग्रेस के इस तरह के आरोपों से भ्रमित होने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने संकल्प-पत्र के 456 बिंदुओं में एक साल के अंदर ही 50 घोषणाओं को पूरा करने के साथ 310 पर सुचारू रूप से कार्य शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार विकास व कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में विकास व जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। भाजपा सरकार जनता के कल्याण के साथ पुरानी योजनाओं को सफल संचालन कर जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को सही दाम, महिलाओं को सम्मान के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चार जातियों महिला, युवा, किसान व गरीब के विकास कार्यों को मूर्त रूप देने का कार्य कर रही है। श्री सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को एक बार कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों की स्थिति भी देख लेनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश की सभी पुरानी योजनाओं के साथ विकास की नई योजनाएं भी चल रही हैं, वहीं कांग्रेस शासित कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की सरकारें विकास को दूर अपने कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं दे पा रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपने नेताओं को नसीहत दे चुके हैं कि जब घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाते तो घोषणा करते क्यों हो? कांग्रेस के आरोपों में एक भी यथार्थ नहीं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार द्वारा लगाए गए आरोपों में एक भी यथार्थ नहीं है। कांग्रेस ने झूठे आंकड़े जनता के समने प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोप निराधार है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नतृत्व में भाजपा सरकार महिला अपराध, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लेकर जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में बीते एक वर्ष में अपराधों में 7.91 प्रतिशत की कमी आई है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 29 अपराधियों की 115 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।   संकल्प-पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे, एक साल में अधिकांश पर कार्य शुरू कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जनता के समक्ष विकास कार्यों का पांच साल का अपना संकल्प-पत्र प्रस्तुत किया था। संकल्प-पत्र ही तय करता है कि सत्ता में आने के बाद सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बहुत सुखद अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने संकल्प-पत्र के 456 बिंदुओं में एक साल के अंदर ही 50 घोषणाओं को पूरा करने के साथ 310 पर सुचारू रूप से कार्य शुरू कर दिया है। जिन पर कार्य चल रहा है, उनमें से भी कई पूरी होने वाली हैं और जो बची हैं उन पर भी बहुत जल्दी सरकार कार्य शुरू करने जा रही है। साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, चार लाख लोगों को मिलेगा रोजगार मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश की सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर क्या स्थिति थी यह मध्यप्रदेश की जनता से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासशील राज्य बनाया। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश और दुनिया से निवेश लाने का कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहां संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव हर जिले और हर गांव तक विकास को पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू, कोयंबटूर में रोड शो और उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर व ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में 2 लाख 76 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा के दौरान भी 78 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस तरह मध्यप्रदेश को साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब चार लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।   कमलनाथ सरकार ने हर माह कर्ज लिया, हमारी सरकार ने एक-एक रूपए विकास में लगाए मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी ने आज मध्यप्रदेश सरकार पर कर्ज लेने को लेकर जो आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। जीतू पटवारी को पता नहीं कौन गलत आंकड़े देकर गुमराह कर रहा है। दरअसल जीतू पटवारी भाजपा सरकार पर कर्ज के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर कमलनाथ सरकार के कर्ज के आंकड़ों को जनता के सामने लाने … Read more

एमपी ट्रांसको राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड से सम्मानित

भोपाल. मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा सम्मान शील्ड से पुरस्कृत किया गया है। यह शील्ड कन्याकुमारी में राजभाषा प्रबंध विकास संस्था नई दिल्ली द्वारा आयोजित हुए हिंदी राजभाषा सम्मेलन में प्रदान की गई है। इस सम्मेलन में भारत की सभी नवरत्न कंपनियों सहित केंद्रीय एवं देश की विभिन्न प्रादेशिक स्तर के शासकीय उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी स्वरूप के बावजूद राजभाषा में अधिकतम कार्य मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से इस सम्मेलन में अधीक्षण अभियंता राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधित्व किया। दीक्षित की उत्कृष्ट प्रस्तुति तथा प्रभावशाली व्याख्यान के कारण मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को यह प्रतिष्ठित और गौरवशाली शील्ड प्राप्त हो सकी। उन्होंने अपने व्याख्यान से सम्मेलन को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का कार्य क्षेत्र पॉवर सेक्टर में अत्यंत तकनीकी स्वरूप का है ,इसके बावजूद कैसे कंपनी देश की राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्मिकों को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह शील्ड प्राप्त होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह मध्यप्रदेश के लिए सम्मान का विषय है कि एक तकनीकी संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हिंदी कार्य के लिए इतना गौरवशाली और प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी अपने दैनंदिन कार्यलायीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत रही है तथा अधिकांश आदेश और परिपत्र अब हिंदी में ही जारी किये जाते हैं। प्रबंध संचालक को सौंपी गई शील्ड एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक को यह शील्ड कंपनी के मुख्य अभियंता अतुल जोशी एवं दीक्षित के द्वारा सौपीं गई। recent visitors 46

रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से नवनियुक्त अभियंताओं को समय-समय पर दिया जायेगा आवश्यक प्रशिक्षण

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने अक्टूबर 2024 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से 81 सहायक अभियंताओं की नियुक्ति की है। इनमें से 80 अभियंता कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इन नवनियुक्त अभियंताओं को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार 2 दिसंबर यानि आज से रायपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में इन अभियंताओं के लिए 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका 6 दिसंबर को समापन होगा। बता दें कि आज आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके सहित प्रमुख अभियंता कार्यालय और रायपुर की संरचनाओं में पदस्थ मुख्य अभियंता उपस्थित रहे। उद्घाटन में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राजगीत का प्रसारण हुआ और फिर नोडल अधिकारी ललित रावटे ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रसुन शर्मा, अधीक्षण अभियंता प्रशासन एवं प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन संबोधन दिया। सहायक अभियंताओं को इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में विभाग की कार्य पद्धति के साथ-साथ तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण अवधि में प्रतिदिन 5 सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र जो 75 मिनटों का होगा, जिसमें विभाग के पूर्व एवं वर्तमान वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से विभाग के अभियंताओं को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण नियमित रुप से दिया जाता है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का यह आधारभूत प्रशिक्षण मात्र परिचयात्मक है, बाद में दोबारा विषय से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करके इन सहायक अभियंताओं को विभाग के सभी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा। recent visitors 84

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जुटे हजारों लोग, बांग्लादेश की सीमा पर रोके गए माल ले जा रहे ट्रक

कोलकाता. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर भारत में भी जबरदस्त रोष है। सोमवार को तो बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं, आम लोगों, भिक्षुओं ने आंदोलन किया। इन लोगों ने बांग्लादेश की सीमा पर पहुंचकर तमाम ट्रकों को रोके रखा, जो माल लेकर जा रहे थे। इसके चलते लगभग पूरे दिन ही बांग्लादेश के साथ कारोबार प्रभावित रहा। हजारों लोगों ने चिन्मय कृष्ण दास की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पेट्रोपोल पर 24 घंटे के लिए मालवाहक वाहनों को रोके रखा। इससे बंगलादेश में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले माल वाहनों की आवाजाही सोमवार को बाधित रही। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि इस्कॉन के संत कृष्ण दास को रिहा नहीं किया गया तो वे जल्द ही पांच दिनों के लिए पेट्रापोल में आर्थिक नाकेबंदी करेंगे और अगले साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार, हिंदुओं पर हमले और बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए जीरो पॉइंट के करीब जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे इस्कॉन के पूर्व पुजारी की जल्द रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए श्री चिन्मय कृष्ण दास की तस्वीर वाले गैस के गुब्बारे भी छोड़ेंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय संत समाज, राष्ट्रीय हिंदू जागरण मंच और कई अन्य हिंदू संगठन भारतीय झंडे और भगवा झंडे लेकर सीमा पर पहुंचे, जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हथियारों के साथ जीरो पॉइंट पर डटी रही और विरोध दर्ज कराया। उत्तर बंगाल के बीएसएफ के आईजी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को झरझरा सीमा पर तैनात किया गया है, क्योंकि दूसरी तरफ से लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'हिंसा भड़कने के बाद से सीमा के दूसरी तरफ से किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए हमें पेशेवर रूप से नियुक्त किया गया है।' प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बंगलादेश सरकार हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती तथा श्री दास को रिहा नहीं करती, तब तक पेट्रापोल सीमा पर आंदोलन जारी रहेगा। अखिल भारतीय संत समिति के बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद ने भी कहा कि जब तक बंगलादेश की पुलिस हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमले को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती, तब तक पेट्रापोल सीमा पर उनका आंदोलन जारी रहेगा। recent visitors 34

खोंगापानी में किया गया नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा श्री यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी ने अपने उदबोधन में नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के बारे में अवगत कराया और नशे के आदी व्यक्ति जो नशा नही छोड़ पा रहे है, उन लोगों  के लिए हमारे जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सुविधाएं दी जा रही है।  इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सारंगा सिंह, एस.डी. द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, रमेश साहू, असन सरकार, अमजद अली, रामाकांत मिश्रा, बी.बी. पाण्डेय, मिथुन चक्रवर्ती, शिक्षक गण एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। recent visitors 34

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत चुनाव प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने बताया कि भारत के संविधान के भाग-9 (क) के तहत पंचायत चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए विभिन्न कानून और नियम बनाए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961, छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 और अन्य संबंधित कानून शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर ने आगे कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दें। उन्हें मतदान केंद्रों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और प्रतीकों का आवंटन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मतदान दलों का गठन, मतदान सामग्री का वितरण और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की जिम्मेदारी भी रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और आवश्यक कागजात जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्वाचन व्यय की सीमा और उससे संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को प्रचार सामग्री के लिए पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने आगे कहा कि मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। जिसमें पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र का उपयोग होगा। मतदाता घूमते तीर के चिन्ह वाली रबर मोहर का उपयोग कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतपेटियों के लिए गोदरेज और एमपी टाइप की पेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग अलग-अलग रखे जाएंगे। हर मतदान केंद्र में दो मतदान कक्ष होंगे और पर्याप्त बिजली, पानी एवं शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है। मतदान के बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना होगी। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्य की मतगणना क्रमवार की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों को इस चुनाव को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम मनेंद्रगढ़, एसडीएम खड़गवां,  तहसीलदार मनेंद्रगढ़, तहसीलदार चिरमिरी, नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ एमसीबी, जनपद सीईओ खड़गवा, सर्व नगर पंचायत सीएमओ, मास्टर ट्रेनर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 54

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ध्यान केंद्रित कर रहे हैं गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट पर

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में 295 रनों से हारने के बाद एडिलेड में भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बहुप्रतीक्षित डे-नाइट टेस्ट है, क्योंकि टीमों को गुलाबी गेंद से तालमेल बिठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। दोनों टीमों के बीच आखिरी और एकमात्र बार गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरी पारी में मात्र 36 रनों पर समेटने के बाद आठ विकेट से मैच जीत लिया था, जो भारत का सबसे कम टेस्ट स्कोर रहा। स्टीव स्मिथ, जो पर्थ में 0 और 17 रन बनाकर आउट हुए, का मानना ​​है कि बल्लेबाजों के लिए दिन से रात में तालमेल बिठाना मुश्किल होगा। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “हां , गुलाबी गेंद। इसलिए यह दिन या रात के अलग-अलग समय पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां बल्लेबाजी कर रहे हैं और खेल और गेंद की स्थिति क्या है, और इस तरह की सभी चीजें। इसलिए बस पूरी तरह से तैयार रहना है। गुलाबी गेंद कई बार थोड़ी अप्रत्याशित हो सकती है। इसलिए हां, बस पूरी तरह से केंद्रित रहना है।” ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी गुलाबी गेंद से खेलने की चुनौतियों को स्वीकार किया, उन्होंने कहा कि मैच की गति गेंद की स्थिति से तय होगी। “मुझे लगता है, आप जानते हैं, सभी मूल बातें। वास्तव में वही रहें। कभी-कभी खेल अलग-अलग गति से चलता है क्योंकि गेंद पुरानी और नरम हो जाती है या सख्त हो जाती है, लेकिन इसके अलावा यह टेस्ट क्रिकेट है।” ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड, जिन्होंने आठ गुलाबी गेंद टेस्ट में दो शतक और तीन अर्द्धशतक बनाए हैं, ने कहा कि वह रोशनी में खेलने के अवसर का इंतजार कर रहे हैं। भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में हेड ने दूसरी पारी में 89 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 238 रनों पर सिमट गया। हेड ने कहा, “यह बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट हो सकता है। जाहिर है, विकेट में गिरावट के कारण आपको अलग-अलग तरीकों से रन बनाने होंगे। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अनुकूल है। जाहिर है, मैंने वहां बहुत बल्लेबाजी की है। इसलिए पिछले कुछ सालों में वहां कुछ रन बनाना अच्छा रहा और इस साल भी ऐसा ही करने की कोशिश करूंगा। यह मेरे लिए हमेशा एक अच्छा सप्ताह होता है। यह सुकून भरा होता है। यह तब होता है जब मैं अपने बिस्तर पर होता हूं। मेरे पास बहुत सारे दोस्त और परिवार हैं। मेरे बहुत सारे दोस्त हैं जो मुझे देखने आते हैं, और यह सप्ताह के लिए एक अच्छा अनुभव है। इसलिए, मैं इसका बेसब्री से इंतजार करूंगा।” recent visitors 65