संसद के शीतकालीन सत्र: सदन में मर्फी के नियमों को लागू करने के लिए एक एल्गोरिथ्म मौजूद है: सभापति धनखड़

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का एक और दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामे पर निराशा जाहिर की और संसद में जारी हंगामे की तुलना मर्फी के नियम से की। मर्फी का नियम कहता है कि, जो कुछ भी गलत हो सकता है, वह गलत ही होगा। धनखड़ ने कहा कि एक एल्गोरिदम मौजूद है, जो सदन का संचालन नहीं होने दे रहा है। उपराष्ट्रपति ने विपक्ष पर साधा निशाना उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कहा कि 'ऐसा लगता है कि इस प्रतिष्ठित सदन में मर्फी के नियमों को लागू करने के लिए एक एल्गोरिथ्म मौजूद है, जो जानबूझकर संसद नहीं चलने दे रही है और इससे संसद के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है। हम अपने संविधान में बताए गए प्रावधानों के बिल्कुल विपरीत काम कर रहे हैं।' उपराष्ट्रपति की यह टिप्पणी इस संदर्भ में आई है, जिसमें विपक्ष के सांसद नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर अदाणी मामले, मणिपुर हिंसा, संभल हिंसा और अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और इसके चलते अब तक शीतकालीन सत्र में एक दिन भी सुचारू रूप से संसद का कामकाज नहीं हो पाया है। हंगामे के दौरान राज्यसभा सभापति धनखड़ ने सांसदों से अपील करते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने दें। हालांकि जब अपील के बाद भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रही तो सभापति ने सदन की कार्यवाही पूरे दिने के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस का पलटवार वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार नहीं चाहती कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'आज दोनों सदनों में कोई नारेबाजी या हंगामा नहीं हो रहा था और विपक्षी पार्टियां मणिपुर, अदाणी, संभल हिंसा पर चर्चा करना चाहती थीं, लेकिन मोदी सरकार नहीं चाहती कि संसद चले।'   recent visitors 75

धानुक समाज विकास संघ भारत (वंशकार,बरार)द्वारा बैठक का आयोजन

Meeting organized by Dhanuk Samaj Vikas Sangh India (Vanshkar, Berar) भोपाल ! विधायक विश्रामगृह भोपाल में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बीपी बंसल रा.अध्यक्ष, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगवान दास सबनानी जी दक्षिण पश्चिम विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ने मोबाइल फोन पर समाज को राजनैतिक,भागीदारी एवम् समाज की मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया तथा सीधी जिले में धानुक समाज महेश बंसल ने वर्ष २०२१ में नहर में बस गिरने के कारण 2 लोगों की जिंदगियां बचाई,३६ लाशों को नहर से निकाला,कलेक्टर सीधी ने सीएम को पत्र लिखकर महेश बंसल को आर्थिक सहायता, प्रशंसा पत्र दिलवाने के लिए पत्र लिखा एवम् प्रधानमंत्री ने सीएस एमपी को पत्र लिखा परंतु कोई फायदा नही मिला। एमपी में समाज की राजनैतिक भागीदारी के संबंध में चर्चा की, रोजगार, शिक्षा,खेलों पर चर्चा की गई।धानुक समाज के मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले, संभाग, प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे वहीं समाज के सुनील वर्मारा, कोषाध्यक्ष,राजगढ़ से महेश वर्मा,मांगीलाल वंशकार, गुना से रामबाबू वंशकार, सीधी से महेश बंसल,सागर से मूलचंद उरया,सागर संभाग अध्यक्ष आत्माराम वर्मा,बी एल वर्मा गोविंद सिंह मधोलिया,पवन भरतेलिया, निलेश इंदौर,ज्ञान बाई बंसलखुरई, आरडी जराह, अनूप कुमार बेन,गुलशन वेनजबलपुर,राजू धानक झाबुआ,भगवत बंसल, मुन्नालालदमोह, शुभम टिकलियाहोशंगाबाद, नेपाल बनाफल,रवि बंसलरीवा, जोकेश वर्मानिवाड़ी, समर सतना, कमलेश बंसेल, गोपालखंडवा,उज्जैन संतोष सांडिया,ओमप्रकाश नागेले उज्जैन,शुभम वंशकार_ छिंदवाड़ा,भगवान सिंह दतिया, आशीषहरदा, प्रेमदेवास, सुनील नागेलेग्वालियर,राजेश बैतूल,बिरेंद्र वर्मा,संजू_इंदौर वीपी बंसल,श्यामसुंदर,जयराम बमरेले,महेश, विक्रम,राघवेंद्र, छोटेलाल,डमरू,विनोद,उत्तम,व अन्य जिलों से समाज बंधु शामिल हुए। recent visitors 264

सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का आगामी एपिसोड दिव्यांग व्यक्तियों की समावेशिता को बढ़ावा देगा

  मुंबई, सोनी सब लंबे समय से अपने प्रगतिशील और सशक्तीकरण का संदेश देने वाले शो के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रशंसकों का पसंदीदा, पुष्पा इम्पॉसिबल भी शामिल है। यह पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है, जो एक अकेली माँ है, जो सकारात्मकता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर रही है। दुनिया तीन दिसंबर को दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाने के लिए तैयार है, वहीं पुष्पा इम्पॉसिबल शो बड़े बदलाव का संदेश सामने लाता है, जो सहानुभूति की आवश्यकता को सामने लाता है, और विशेष क्षमताओं वाले लोगों के लिए अवसर पैदा करता है। शो के लॉन्च के समय चैनल ने विशेष रूप से सक्षम अभिनेता हंस असलोट को डाउन सिंड्रोम वाले एक पात्र गोलू के रूप में कास्ट करके समावेशिता के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई। यह निर्णय न केवल उन्हें अपने साथी अभिनेताओं के साथ कहानी में जोड़ता है, बल्कि उनकी ताकत, सपनों और योगदान पर भी जोर देता है, जो कहानी कहने के लिए एक अधिक समावेशी दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। इस पहल को जीवंत करने के लिए एक शक्तिशाली कदम के रूप में चैनल ने एपिसोड की एक दिल को छू लेने वाली सीरीज तैयार की है, जो गोलू की यात्रा को करीब से पेश करती है, क्योंकि वह पुष्पा के दृढ़ समर्थन से विशेष बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेता है। यह एपिसोड अन्य विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और कहानियों को भी प्रदर्शित करेगा, जो इस तरह की कहानियों के समाज पर पड़ने वाले गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है। साथ ही दर्शकों को अपने दैनिक जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। करुणा पांडे ने इस पर कहा, "ये बच्चे असाधारण हैं; यह हम हैं जो साधारण हैं। अगर उन्हें बिना किसी भेदभाव या दया के हमारे दैनिक जीवन में शामिल किया जाए, तो दुनिया रहने के लिए एक और खूबसूरत जगह होगी।" सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे प्रसारित होता है।   recent visitors 66

बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किये जाने का विरोध

बालोद बालोद शहर में आज नगरवासियों ने जिला न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया है. इस बंद में विभिन्न व्यापारी संगठन और नागरिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए. बंद के दौरान, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानें और संस्थान बंद हैं. दरअसल, ग्राम सिवनी में नए जिला न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, जिसके तहत बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किया जाएगा. इस बदलाव के खिलाफ बालोद के व्यापारी और विभिन्न संगठन विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि न्यायालय के स्थानांतरण से शहर का व्यापार प्रभावित होगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होगा. व्यापारियों का मानना है कि बालोद शहर में न्यायालय का होना व्यापारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, और इसके हटने से यहां के व्यवसायों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से इस फैसले को पुनः विचारने की अपील की है. recent visitors 50

म.प्र और उ.प्र. में कौशल विकास के लिये परस्पर समन्वित होगें प्रयास: कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में स्किल इंडिया के तहत युवाओं को कौशल की आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को प्रशिक्षण के लिये सिंगापुर के सहयोग से एशिया के एकमात्र विश्वस्तरीय संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण किया गया। यहॉ वैश्विक मानकों के अनुरूप एडवांस्ड तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचारों एवं एडवांस्ड ट्रेड्स की जानकारी लेने उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के साथ संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कौशल विकास एवं रोजगार सचिव राजेन्द्रन रघुराज एवं अधिकारियों ने जीएसपी की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रमों, इंडस्ट्री कनेक्ट, एडमिशन प्रक्रिया, पोस्ट प्लेसमेंट सपोर्ट और डिमांड बेस्ड स्किल ट्रेनिंग और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री टेटवाल एवं मंत्री अग्रवाल एवं ने जीएसपी की विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं, क्लास रूम्स, ऑडिटोरियम सहित पूरे संस्थान का भ्रमण किया। मंत्री द्वय ने क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षण पद्धतियों और अनुभवों को साझा किया। मंत्री द्वय ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिये प्रेरित किया। मंत्री अग्रवाल जीएसपी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उ.प्र. के विद्यार्थियों से मिले और सबके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया। मंत्री द्वय ने इस बात पर बल दिया कि ग्लोबल स्किल पार्क तक विद्यार्थियों को लाने के लिये प्रयासों को और सशक्त बनाना होगा। साथ ही इंडस्ट्री के विभिन्न सेक्टर्स की मांग के अनुरूप तय समय-सीमा में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया। विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के साथ ही प्लेसमेंट के बाद भी नियमित फॉलो-अप और पोस्ट-प्लेसमेंट निगरानी को संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल करने के निर्देश दिये। यूपी के मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह संस्थान एशिया में अपनी तरह का एकमात्र विश्वस्तरीय केंद्र है, जो युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर उनके जीवन को नई दिशा दे रहा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश से विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को प्रशिक्षण लेने के लिये नियमित रूप से जीएसपी में भेजा जायेगा। उन्होंने जीएसपी की एडमिशन प्रक्रिया एवं फीस की जानकारी भी ली। यूपी मंत्री अग्रवाल ने आईटीआई गोविंदपुरा का भी भ्रमण किया। उन्होंने मंत्री टेटवाल एवं जीएसपी स्टाफ को जनवरी में प्रयागराज होने वाले कुंभ के लिये भी आमंत्रित किया। मंत्री टेटवाल ने कहा कि यह संस्थान युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना। उन्होंने इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बताया जो तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बीच सेतु बन रहा है। मंत्री टेटवाल ने कहा कि यह सहयोग ही है कि जब मैं अयोध्या गया था उसी दिन उत्तरप्रदेश के कौशल विकास मंत्री अग्रवाल का भी आना हुआ। तभी मैंने मंत्री अग्रवाल से जीएसपी के भ्रमण के लिये आग्रह किया था। उन्होंने मेरे आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया और वे अपनी टीम के साथ यहां आए। म.प्र. और यू.पी. के कौशल विकास मंत्रियों के बीच हुई यह बैठक मध्य और उत्तर भारत के बीच कौशल विकास में साझेदारी की एक नई शुरुआत है। दोनों राज्यों के मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि मिलकर युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण किया जाएगा। विद्यार्थियों में जोश और भविष्य के लिए उम्मीदों के साथ, यह दिन कौशल विकास के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। सचिव आर. रघुराज ने बताया कि यह संस्थान इंडस्ट्री की मांग के अनुसार विभिन्न एडवांस्ड ट्रेड्स में प्रशिक्षण दे रहा है। साथ ही विभिन्न इंडस्ट्री के प्रशिक्षक भी यहां आकर एडवांस्ड ट्रेड्स का प्रशिक्षण लेते हैं। कई उत्कृष्ट औद्योगिक संस्थान जीएसपी के पार्टनर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। बैठक में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय की निदेशक श्रीमती नेहा प्रकाश, प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय के अपर निदेशक मनपाल सिंह साथ ही मध्यप्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार के अपर सचिव एवं डीटीईएसडीई परियोजना निदेशक गिरीश शर्मा, एमपीएसडीपी सीईओ, एमपीएसएसडीईजीबी, सीईओ, एसएसआर जीएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। recent visitors 48

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : सीधे जनता करेगी महापौर का चुनाव

रायपुर   आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक दोपहर तीन बजे से महानदी भवन मंत्रालय में हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और फिर उन पर निर्णय लिया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। साय कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब सीधे जनता महापौर का चुनाव करेगी। निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव भी प्रत्यक्ष होगा। पंचायती राज और अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग और अल्संख्यक विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रतिनिधित्व और आरक्षण के संबंध में एक अहम निर्णय लिया। राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों में आरक्षण की सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया है। यह निर्णय पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसा के अनुसार लिया गया। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में संशोधन का निर्णय लिया गया। चना उपार्जन के लिए ई-ऑक्शन की अनुमति मंत्रिपरिषद ने नागरिक आपूर्ति निगम को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चने के उपार्जन के लिए छमडस् ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अनुमति दी है। इससे उच्च गुणवत्ता वाले चने का वितरण संभव होगा, जिसे राज्य के 30 लाख परिवारों को प्रति माह 2 किलो चना 5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जाता है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का निर्णय राज्य में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इससे साहसिक, जल, मेडिकल, वेलनेस, और एग्रो टूरिज्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित होगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। recent visitors 57

MI कप्तान हार्दिक पांड्या बोले – ‘हमने नीलामी से सही तालमेल चुना’

नई दिल्ली. पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह जेद्दा में हाल ही में हुई मेगा नीलामी से जिन खिलाड़ियों को चाहते थे, उनके बारे में कोचिंग स्टाफ के साथ करीबी संपर्क में थे और उन्हें लगा कि 2025 सीजन के लिए टीम वास्तव में अच्छी निकली है। पिछले महीने की नीलामी में, एमआई ने ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, रयान रिकलेटन, मिशेल सेंटनर, लिजाद विलियम्स और रीस टॉपली जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ दीपक चाहर, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, राज अंगद बावा जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया। उन्होंने अल्लाह ग़ज़नफ़र, बेवॉन जैकब्स, विग्नेश पुथुर और वेंकट सत्यनारायण राजू जैसे कम जाने-माने खिलाड़ियों को भी शामिल किया। हार्दिक ने मुंबई टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “मैं टेबल के संपर्क में था, हम वास्तव में किसके लिए जा रहे हैं और मुझे लगता है कि हम नीलामी से काफी अच्छे निकले हैं और टीम कैसी दिख रही है। हमने सही मिश्रण पाया है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ी हैं, जैसे कि बौल्टी वापस आ गए हैं, दीपक चाहर, जो टीम में हैं, और साथ ही, विल जैक्स, रॉबिन मिंज और रिकेल्टन जैसे युवा खिलाड़ी, जो नए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने सभी आधारों को कवर किया है।” उन्होंने नीलामी की रोलरकोस्टर प्रकृति पर भी बात की, जो एक आईपीएल सीज़न के लिए टीम बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाती है। “नीलामी की गतिशीलता हमेशा मुश्किल होती है। आप जानते हैं कि जब आप इसे लाइव देख रहे होते हैं, तो यह बहुत रोमांचक होता है और भावनाएं हमेशा उतार-चढ़ाव वाली होती हैं क्योंकि आप इस खिलाड़ी को चाहते हैं लेकिन कभी-कभी आप हार जाते हैं। बहुत भावुक न होना बहुत महत्वपूर्ण है, और अंत में, हमें एक पूरी टीम बनानी होती है।” पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रहने के बाद 2025 में वापसी करने के लक्ष्य के साथ, हार्दिक ने टीम में नए खिलाड़ियों के लिए एक निजी संदेश भेजा, जिन्हें फ्रेंचाइजी के व्यापक स्काउटिंग नेटवर्क द्वारा देखे जाने के बाद शामिल किया गया है। “इस साल मुंबई इंडियंस में शामिल होने वाले सभी युवा खिलाड़ियों के लिए मेरा संदेश यह है कि अगर आप यहां हैं, तो आपके पास वह चिंगारी है, आपके पास वह प्रतिभा है, जिसे स्काउट्स ने देखा है। उन्होंने मुझे पाया, उन्होंने जसप्रीत को पाया, उन्होंने क्रुणाल को पाया, उन्होंने तिलक को पाया। वे सभी अंततः देश के लिए खेले। उन्होंने निष्कर्ष निकाला, “आपको बस इतना करना है कि उपस्थित होना है, प्रशिक्षण लेना है, कड़ी मेहनत करनी है और सबसे अच्छी बात यह है कि मुंबई इंडियंस के पास उन्हें आगे बढ़ाने की सुविधा है। नए चेहरे हैं जो नई फ्रेंचाइजी से आने वाले हैं। मुंबई इंडियंस के रूप में, हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि वे घर जैसा महसूस करें और उन्हें लगे कि वे यहां के हैं।” recent visitors 37