Sunday, July 5, 2026 9:58 pm

भिंड में एक अनोखा शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर छाया, कुरीति के खिलाफ उठाई आवाज

भिंड ज़िले में एक अनोखा शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस कार्ड पर लिखे संदेश ने सबका ध्यान खींचा है। खनेता धाम के महंत के भाई के बेटे सत्यदीप की शादी में मेहमानों से हथियार ना लाने की अपील की गई है। यह अपील चंबल इलाके में हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग की परंपरा को चुनौती देती है। भिंड-मुरैना में 56,000 से ज़्यादा लाइसेंसी हथियार हैं, जिन्हें लेकर घूमना यहां स्टेटस सिंबल माना जाता है। ख़ासकर शादियों में हथियार लाना और हर्ष फायरिंग करना आम है। हालांकि, इससे कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद, इस प्रथा पर रोक नहीं लग पाई है। कुरीति के खिलाफ उठाई आवाज सत्यदीप के परिवार ने इस कुरीति के खिलाफ आवाज़ उठाई है। उन्होंने अपने शादी के कार्ड पर एक संदेश छपवाया है। इस संदेश में लिखा है, 'करबद्ध निवेदन है- हमारे यहां दो परिवारों के बीच प्रेम के संबंध होने जा रहे हैं, लड़ाई झगड़ा नहीं कृपया शादी समारोह में हथियार लेकर ना आए।' लोग कर रहे सराहना यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं। खनेता धाम, गोहद इलाके का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर के महंत के परिवार द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक मिसाल है। चंबल में हथियारों का चलन चंबल क्षेत्र में हथियारों का चलन काफी पुराना है। लोग इसे अपनी शान और शौकत से जोड़कर देखते हैं। शादियों जैसे खुशी के मौकों पर हर्ष फायरिंग करना आम बात है। लेकिन कई बार यह खुशी मातम में बदल जाती है। हर्ष फायरिंग की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने इस पर रोक लगाने की कोशिश की है, लेकिन पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है। जागरूकता फैलाने की कोशिश सत्यदीप के परिवार ने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एक अनूठा कदम उठाया है। इससे लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि उनकी यह पहल रंग लाएगी और लोग हथियारों के प्रदर्शन से दूर रहेंगे।   recent visitors 52

‘एफए कप’ के तीसरे दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना आर्सेनल से होगा

लंदन ‘एफए कप’ के तीसरे दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना आर्सेनल से होगा। तीसरे दौर के मुकाबले सप्ताह के अंत 10-13 जनवरी में खेले जाएंगे, एफए ने अभी तक पूरे कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। यह 17वां अवसर होगा जब ‘एफए कप’ के 14 बार के विजेता आर्सेनल और 13 बार के विजेता मैन यूनाइटेड प्रतियोगिता में आमने-सामने होंगे। इन मुकाबलों में 1979 और 2005 के फाइनल शामिल हैं, जिन्हें गनर्स ने जीता था। अन्य ऑल-प्रीमियर लीग मुकाबले में, सात बार के ‘एफए कप’ विजेता एस्टन विला ने वेस्ट हैम यूनाइटेड की मेजबानी की। टूर्नामेंट में क्लब तीन बार मिले हैं, विला ने दो बार जीत हासिल की और एक बार हार गया। प्रीमियर लीग के शीर्ष क्लब लिवरपूल का ड्रा लीग टू के एक्क्रिंगटन स्टेनली के साथ हुआ है। मैनचेस्टर सिटी, जिसने कुल सात बार ट्रॉफी जीती है, लीग टू की टीम सैलफोर्ड सिटी से भिड़ेगी। एवर्टन के 39 वर्षीय डिफेंडर एशले यंग संभवतः अपने 18 वर्षीय बेटे टायलर के खिलाफ खेल सकते हैं, जो पीटरबरो यूनाइटेड के लिए खेलते हैं, क्योंकि टॉफीज़ का ड्रा लीग वन साइड के साथ हुआ है। टोटेनहम हॉटस्पर टैमवर्थ की यात्रा करेगा, जो प्रतियोगिता में बचे हुए केवल दो गैर-लीग क्लबों में से एक है। जबकि न्यूकासल यूनाइटेड का सामना लीग टू के नए क्लब ब्रॉमले से होगा, जिसका मैनेजमेंट उनके पूर्व गोलकीपर कोच एंडी वुडमैन द्वारा किया जाता है।   recent visitors 66

चार आरोपी अमरावती से गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख नकदी और ज्वेलरी ठगी

सिरोही. सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा पांच महीने पहले फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी ठगी करने के मामले का खुलासा किया गया है। इस मामले में फरार गैंग की फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को लगातार दो दिनों तक पैदल चलना पड़ा। यह कार्रवाई सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल गोविंद राम,  कांस्टेबल वागाराम, महेंद्र कुमार और रामू मकानी की टीम द्वारा वासा, पुलिस थाना रोहिड़ा, हाल नई धनारी, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव अग्रवाल, महादेव खोरी, न्यु प्रिया कॉलोनी, थाना फ्रेजरपुरा, अमरावती, शहर महाराष्ट्र निवासी सिन्धु उर्फ इन्दु पत्नी विलाशराव इगडे, राजकन्या पत्नी विजय तेलमोरे बुद्ध एवं आसेगांव, बुद्ध बिहार के पास, थाना आसेगांव, जिला अमरावती, ग्रामीण महाराष्ट्र निवासी सुषमा किशोर पुत्री किशोर अभयंकर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पांच महीने पूर्व का है मामला पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार जुलाई 2024 को प्रार्थी ने सरूपगंज थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दलाल ने उसकी शादी उनके समाज में नहीं होने से उससे शादी कराने की एवज में ढाई लाख रुपये लेने की बात बताकर उसे अपने साथ मुकाम पांढरी पोस्ट सर्कापुर तहसील चांदुर बाजार जिला अमरावती महाराष्ट्र लेकर गए थे। जहां पर आरोपियों से उसकी मुलाकात करवाकर कर सुषमा को अविवाहित होने तथा अपने ओबीसी वर्ग के मराठा होना बताकर उसकी शादी करवाने की बात तय की थी। उसके बाद आरोपियों द्वारा सुषमा से उसकी शादी हिन्दू विधि से विवाह संस्कार पूर्ण करवाया गया था। आरोपियों द्वारा सुषमा को उसके साथ उसके घर भेजा गया था। जहां वे कुछ दिन साथ रहे थे। उसके घरवालों ने उसे सोने व चांदी के जेवरात खरीदकर उपहार में भी दिए थे। फिर वे बागेश्वरधाम, मध्यप्रदेश गए थे। वहां से वापस अजमेर आए जहां से पुष्कर दर्शन कर सालासर हनुमानजी धाम दर्शन करने गए थे। हनुमानजी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले तब सुषमा वहां से अचानक फरार हो गई। जो वहां से फरार होकर अपने घर अमरावती चली गई। उसने काफी समझाईश की, लेकिन पूरी गैंग ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे अलग-अलग समय करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी कर जैवरात तथा रुपए लेकर सुषमा को फरार करवा दिया। रिपोर्ट पर संगठित गैंग द्वारा फर्जी विवाह कर रुपए ठगने एवं दुल्हन के फरार हो जाने का मामला पाया गया था। इस पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दो दिन पैदल चलकर आरोपियों को पकड़ा पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गैंग का खुलासा कर आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इस गैंग के सदस्यो के बारे में विशेष मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की गई। इस गैंग के लोगों के महादेव खोडी, किया कॉलोनी अमरावती महराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम अमरावती महाराष्ट्र पहुंची थी। जहां टीम द्वारा फर्जी शादी करवाने वाले एजेन्ट के साथ लगातार दो दिन तक पैदल पैदल चलकर वहां पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कारवाई की जा रही है। recent visitors 133

तीन की मौत और महिला व बच्चे घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में पेड़ से टकराई कार

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के नोहर में शादी में जा रहे ज्वेलर्स के कार का टायर फटने से बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर्स और उनके माता-पिता की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा नोहर थाना इलाके में हुआ। एएसआई छोटूराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश सोनी (42) पुत्र सेठीराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सेठीराम (65) और देवकी (62) को गंभीर हालत में नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि (13), सिद्धि (10) और बेटा कन्हैया (पांच) घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। एसपी अरशद अली ने बताया कि रावतसर का रहने वाला ज्वेलर्स परिवार कार लेकर जा रहा था। नोहर थाना क्षेत्र में देइदास गांव में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे ज्वेलर्स की ऑन स्पॉट ही मौत हो गई। दंपती को हिसार रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। recent visitors 61

अंडर-19 एशियाकप: पाकिस्तान ने यूएई को 69 रनों से हराया

दुबई शाहजेब खान (132) और मुहम्मद रियाजुल्लाह (106) रनों की बेहतरीन शतकीय पारियों के बाद अब्दुल सुभान (छह विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने सोमवार को अंडर-19 एशियाकप के ग्रुप ए के सातवें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 69 रनों से हरा दिया है। 315 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 57 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। यायिन राय (18), आर्यन सक्सेना (24) और अक्षत राय (पांच) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिय 113 रनों की साझेदारी हुई। मुहम्मद रेयान ने 66 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रन बनाये। नूरुल्लाह अयोबी (एक), अयान अफजल खान (15), अब्दुल्ला तारिक (एक) रन बनाकर आउट हुये। एथन डिसूजा ने 102 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए (84)रनों की पारी खेली। यूएई की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 245 रन ही बना सकी और 59 रनों से मुकाबला हार गई। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने छह विकेट लिये। मोहम्मद अहमद ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की उस्मान खान ओर शाहजेब खान की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े। 20वें ओवर में उदिश सूरी ने उस्मान खान (41) को आउट कर यूएई को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मुहम्मद रियाजुल्लाह ने शाहजेब खान के साथ दूसरे विकेट लिये 183 रन जोड़े। 46वें ओवर में नूरुल्लाह अयोबी ने शाहजेब खान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शाहजेब खान ने 136 गेंदों में 11 चौके और छह छक्के लगाते हुये (132) रन बनाये। पाकिस्तान का तीसरा विकेट मुहम्मद रियाजुल्लाह के रूप में मैच की आखिरी गेंद पर गिरा। उन्हें भी नूरुल्लाह अयोबी ने आउट किया। मुहम्मद रियाजुल्लाह ने 91 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए (106)रनों की पारी खेली। फहाम-उल-हक 20 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 314 रन बनाये।संयुक्त अरब अमीरात की ओर से नूरुल्लाह अयोबी ने दो विकेट लिये। उदिश सूरी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।   recent visitors 61

16 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा की निर्मला सप्रे किस पार्टी की विधायक हैं और विधानसभा में कहां बैठेंगी!

सागर  लोकसभा चुनाव के समय चर्चा में आईं कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। निर्मला सप्रे को कांग्रेस ने विधानसभा में अपने साथ बैठाने से मना कर दिया है। वहीं, अभी तक उन्होंने बीजेपी की भी सदस्यता नहीं ली है। ऐसे में उनके सियासी सफर को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि 16 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा की निर्मला सप्रे किस पार्टी की विधायक हैं और विधानसभा में कहां बैठेंगी। निर्मला सप्रे को लेकर अब विधानसभा अध्यक्ष को फैसला करना है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसके ठीक पहले एमपी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मीडिया से चर्चा के दौरान निर्मला सप्रे के मामले में स्पष्ट रूख अपनाते हुए कहा था कि उनको इसमें आमंत्रित नहीं किया जाएगा। दरअसल, बीना विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान राहतगढ़ में सीएम मोहन यादव के मंच पर पहुंच गई थीं। उसके बाद से वे लगातार भाजपा के मंचों पर दिख रही हैं। लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। विधानसभा अध्यक्ष को करना है निर्णय विधायक निर्मला सप्रे पर दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई करने और उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को लेटर लिखा है। कांग्रेस ने निर्मला सप्रे तीन नोटिस भी दिए, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस की तरफ से शिकायत मिलने के बाद निर्मला सप्रे ने कहा था कि मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन यानी की 16 दिसंबर को उनकी सदस्यता और बैठक व्यवस्था को लेकर फैसला हो सकता है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम किया लोकसभा चुनाव के दौरान पाला बदलकर बीना विधायक निर्मला सप्रे भाजपा के साथ खड़ी हो गईं थीं। उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह (गुड्डू राजा) बुंदेला के खिलाफ काम किया था। कांग्रेस प्रत्याशी को बीना विधानसभा से भी करारी हार मिली थी। इसके बाद से विधायक खुलकर भाजपा के सदस्यता अभियान का हिस्सा बनी। निर्मला सप्रे भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रही हैं। विधायक की सोशल मीडिया पर भाजपा ही भाजपा बीना विधायक निर्मला सप्रे के सोशल मीडिया अकाउंट में भी बीजेपी की फोटो लगी है। उनके ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर उनकी डीपी के साथ भाजपा का सिम्बल और बैकग्राउंड में भाजपा के झंडे-बैनर ही नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट व त्योहारों पर डाले जाने वाले पोस्टर और कार्यक्रमों में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की फोटो लगाई जा रही है। मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएगी कांग्रेस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बीना विधायक सप्रे को लेकर अपनी स्पष्ट राय जता चुके हैं। बीते दिनों सिंघार ने कहा था कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि निर्मला सप्रे को लेकर हमें कोई भ्रम नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता पर निर्णय करना है। recent visitors 130

अंडर-19 एशिया कप: भारत ने जापान को 211 रनों से दी शिकस्त

शारजाह कप्तान मोहम्मद अमान (नाबाद 122) की शतकीय, आयुष म्हात्रे (54) और केपी कार्तिकेय (57) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सोमवार को अंडर-10 एशिया कप के आठवें मुकाबले में जापान को 211 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत के दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ दो अंक हो गये और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम की शुरुआत धीमी रही। ह्युगो केली और निहार परमार की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। 14वें ओवर में हार्दिक राज ने निहार परमार (14) को आउट भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान कोजी आबे (शून्य) को केपी कार्तिकेय ने बोल्ड कर भारत के लिए दूसरा विकेट झटका। काज़ुमा काटो-स्टैफ़र्ड (आठ) पर रनआउट हुये। 33वें ओवर में हार्दिक राज ने ह्युगो केली को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। केली ने 111 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (50) रनों की पारी खेली। इसके बाद चार्ल्स हिंजे को छोड़कर जापान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका। चार्ल्स हिंजे ने 68 गेंदों में (नाबाद 35) रन बनाये। तिमुती मूरे (एक), आदित्य फाड़के (नौ) और केवाई लेक (एक) रन बनाकर आउट हुये। जापान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 128 रन हीं बना सकी और 211 रनों से यह मुकाबला हार गई। भारत की ओर से चेतन शर्मा, हार्दिक राज और केपी कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिये। युद्धजीत गुहा को एक विकेट मिला। इससे पहले आज यहां जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 65 रन जोड़े। आठवें ओवर में चार्ल्स हिंजे ने वैभव सूर्यवंशी (23) को आउट कर जापान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 11वें ओवर में आर तिवारी ने आयुष म्हात्रे (50) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। आंद्रे सिद्धार्थ (37),निखिल कुमार (12), हरवंश पंगालिया (एक) रन बनाकर आउट हुये। केपी कार्तिकेय ने 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से (57) रनों की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद अमान ने 118 गेंदों में सात चौके लगाते हुये (नाबाद 122) रन बनाये। हार्दिक राज ने 12 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 25) रनों की पारी खेली भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जापान की ओर से केवाई लेक और ह्युगो केली ने दो- दो विकेट लिये। चार्ल्स हिंजे और आर तिवारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।   recent visitors 54