ईआरसीपी समेत एक लाख करोड़ के हो सकते हैं ऐलान, राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर आएंगे प्रधानमंत्री

जयपुर. राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर 17 दिसंबर को जयपुर के ददिया में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है। मुख्यमंत्री इसकी तैयारियों को लेकर ददिया का दौरा भी कर चुके हैं। सभा में भीड़ लाने के लिए सभी विधायकों को टारगेट भी दे दिए गए हैं। करीब 3 लाख लोगों को सभा स्थल तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बड़ी घोषणाएं करवाई जाएंगी, इनमें सबसे बड़ा ऐलान ईआरसीपी योजना की घोषणा होगी। इसके अलावा किसानों के खातों में राज्य सरकार की तरफ से आने वाले 1 हजार रुपये की किश्त भी इसी दिन जारी की जानी है। इनके अलावा करीब 60 हजार नई नौकरियों का ऐलान भी किया जाएगा। तीन दिन चलेगा कार्यक्रम जानकारी के मुताबिक सरकार की पहली वर्षगांठ का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इसमें पहले दिन युवाओं के लिए जिलों में कार्यक्रम, दूसरे दिन महिलाओं के लिए कार्यक्रम और तीसरे दिन पीएम की सभा रखी गई है। हाल में पीएम की सभा की तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा खुद ददिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की थी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। ईआरसीपी पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर भजनलाल सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इस सभा के जरिए सरकार ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लॉन्च कर विपक्ष के हमलों का जवाब भी देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों के दौरान दौसा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की श्रेणी में शामिल करने की बात कही थी। क्या है ईआरसीपी? पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) में कालीसिंध, पार्वती, मेज और चाकन उप-बेसिनों में उपलब्ध व्यर्थ बहने वाले मानसून के पानी का उपयोग किया जाना है। इसे बनास, गंभीरी, बाणगंगा के पानी की कमी वाले उप-बेसिनों में मोड़कर चंबल बेसिन के भीतर पानी के इंटर बेसिन ट्रांसफर की परिकल्पना की गई थी। योजना के पूरा होने पर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पीने और औद्योगिक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। परियोजना में लगभग 2.82 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई को लेकर दृष्टिकोण रखा गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 13 जिलों के 83 विधानसभा क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को चुनावी मुद्दा बनाया था। सबसे पहले ईआरसीपी प्रोजेक्ट की परिकल्पना पूववर्ती वसुंधरा सरकार के समय की गई थी।  योजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं। recent visitors 57

30 साल बाद हाईकोर्ट से मिली राहत, छत्तीसगढ़-रायपुर के प्रोफेसर दम्पति को बीमा कंपनी दे 6% ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रूपए

बिलासपुर। 30 साल पहले मिनी बस से यात्रा के दौरान घायल हुए दंपती को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दोषी वाहन चालक और बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के अंदर प्रत्येक घायल को 6 प्रतिशत ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि दें। जस्टिस राधा किशन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त साल 1994 को रायपुर निवासी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के भौतिक विभाग के हेड डॉ. विठ्ठल कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी सरला अग्रवाल के साथ मिनी बस से कोरबा से चांपा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक लापरवाह ट्रक चालक ने बस को टक्कर मारी। दुर्घटना में डॉ. अग्रवाल और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई। दोनों को गंभीर चोट आने पर चांपा के अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें नागपुर ले जाया गया था। दंपती ने उपचार में आए खर्च और क्षतिपूर्ति के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में वाद प्रस्तुत किया था, लेकिन अधिकरण से वाद खारिज हो गया. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने घटना में प्रत्येक को लगी चोटों के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और मुआवजे की राशि पर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज देने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 63

भड़काऊ बयान पर आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश, राजस्थान-जोधपुर विधायक अभिमन्यु पूनिया पर मुकदमा दर्ज

जोधपुर. एनएसयूआई के "नशा नहीं, नौकरी दो" कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर से विधायक अभिमन्यु पूनिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाड़मेर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अपने भाषण में कहा था, "बाड़मेर के युवा जवान हैं और अगर कोई अधिकारी काम नहीं करता है तो ठोंक दिया करो।" सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो दिए थे। आईजी विकास कुमार ने इस बयान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। शिकायतों के लिए संवैधानिक प्रक्रियाएं और मंच मौजूद हैं। इस तरह के भड़काऊ बयान अस्वीकार्य हैं। मामले में बाड़मेर एसपी को आईजी द्वारा मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने विधायक पर युवाओं को भड़काने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस पूरे मामले में विधायक अभिमन्यु पूनिया का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।आईजी विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान है और किसी को भी भड़काऊ बयान देकर अशांति फैलाने का अधिकार नहीं है। recent visitors 173

राज्यपाल पटेल भोपाल गैस त्रासदी श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, त्रासदी में दिवंगतों को दी मौन श्रद्धांजलि

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर दिवंगतों की स्मृति में सेंट्रल लाइब्रेरी बरकतउल्ला भवन में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म सभा में शामिल हुए। सभा में दिवंगतों की स्मृति में विभिन्न धर्माचार्यों द्वारा पाठ किया गया। राज्यपाल पटेल और उपस्थितजनों ने सभा में दिवंगतों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। श्रद्धांजलि सभा में जनजातीय कार्य, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव संदीप यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहें।   recent visitors 57

‘धान भीगा तो केंद्र प्रभारी होगा जिम्मेदार’, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार कलेक्टर की दो टूक

बलौदा बाजार. मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है. उन्होंने दो टूक कहा है कि बारिश से धान भीगा तो सीधा कार्रवाई खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा। इसके लिए जिम्मेदार स्वयं होगा। कलेक्टर ने कहा है कि किसान सुबह सुबह धान बेचने आते है तो उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। अभी एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है। इसके साथ ही सभी एसडीएम,नायब तहसीलदार, तहसीलदार,जनपद सीईओ,सहकारिता, बैंक,खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण कर कार्यालय को प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 80

उर्फी ने डिसोल्व करवाया चिन फिलर

मुंबई बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने कई बॉडी पार्ट्स में फिलर लेती हैं। वैसे तो आमतौर पर फिलर्स शरीर के अंगों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन कभी-कभी एक्ट्रेस इन्हें हटा भी देती हैं। अब जैसे उर्फी जावेद को ही देख लीजिए, 8-9 साल से चिन फिलर करवा रहीं उर्फी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने बीफोर और आफ्टर की फोटो शेयर की हैं। आइए पहले ये जानते हैं कि चिन फिलर होता क्या है। कुछ ही घंटे पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी अपडेट स्टोरी पर शेयर करते हुए दो स्टोरी शेयर की है। एक में उन्होंने चिन फिलर वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'तो मैंने अपने सारे चिन फिलर्स को डीसोल्व करने का फैसला लिया है।' उर्फी ने शेयर कि बिफोर आफ्टर फोटो इसी के साथ उर्फी ने दूसरी स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने चिन फिलर हटाने के बाद की फोटो लगाई है और साथ ही लिखा है कि 'कोई चिन फिलर नहीं!! मुझे अपना चेहरा इस तरह देखने की आदत नहीं है! मैं पिछले 8-9 वर्षों से चिन फिलर्स ले रहा हूं।' खैर उर्फी ने 8-9 साल पहले चिन फिलर करवाना शुरू किया था और अब छोड़ दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं चिन फिलर क्या होता है? क्या होता है चिन फिलर? आपको बता दें कि चिन फिल को फेस की अपीयरेंस को बेहतर बनाने के लिए क्या जाता है और ये फेस टेक्सचर को बैलेंस करता है। विस्तार से समझें तो चिन फिलर्स एक नोन सर्जिकल प्रोसेस हैं जिसमें इंजेक्शन की मदद से डर्मल फिलर्स का इस्तेमाल किया जाता है और चिन और जॉलाइन को शेप दी जाती है। ये पर्मानेंट नहीं होते हैं इसलिए कि उर्फी जावेद ने भी उनका मन न होने पर इन्हें लेना छोड़ दिया है। recent visitors 79

ट्रेलर चालक के पैर टूटने पर डंपर ड्राइवर पर केस दर्ज, राजस्थान-हनुमानगढ़ में भिड़ा ट्रेलर और डंपर

हनुमानगढ़. पल्लू थाना क्षेत्र के केलनिया गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक कालूराम बलाई के दोनों पैर टूट गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक कालूराम बलाई 25 अक्टूबर की रात रतनगढ़ से नोहर की ओर खाली ट्रेलर लेकर जा रहा था, इसी दौरान रावतसर तहसील के केलनिया गांव के पास सामने से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल कालूराम को पहले पल्लू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना के संबंध में गजानंद चौधरी ने पल्लू पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजवीर सिंह को सौंपी गई है। recent visitors 123