Sunday, July 5, 2026 10:58 am

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यहां पर गोलियां चलाना अब आम बात हो गई है।  मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। वह कपड़े के व्यवसाय में था। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में हाथ रहा है। आरोपी मृतक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते कुछ लड़के अपने घर गए और पिस्टल लेकर बाहर आए और फायरिंग कर दी। इसी दौरान पंकज को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगोलपुरी इलाके में हुई इस घटना के बाद से लोगों में डर पैदा हो गया है। मृतक के परिजन के अनुसार, मंगोलपुरी के केके ब्लॉक में तीन लोगों के साथ पंकज का झगड़ा हुआ था। हालांकि, झगड़ा किस वजह से हो रहा था, इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन जब परिजन जब बीच-बचाव करने गए तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाकर भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है जो घटनास्थल से ली गई है। साथ ही पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मंगोलपुरी में कुछ माह पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।   recent visitors 87

ASI ने पत्नी और साली को उतरा मौत के घाट, डबल मर्डर से भोपाल में सनसनी, हैरान कर देगी वजह

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को डबल मर्डर से दहल गया। राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने अपनी अलग रह रही पत्नी और साली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ASI ने पत्नी और साली को उतरा मौत के घाट एएसआई की पहचान योगेश मरावी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह मंडला में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी विनीत भोपाल में नौकरी करती थीं और अपनी बहन के साथ ऐशबाग इलाके में फ्लैट लेकर रहती थीं। बताया जा रहा है कि योगेश का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जांच में जुटी पुलिस हत्या की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका शुक्ला ने बताया, "एएसआई की पहचान योगेश मरावी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी विनीता अपनी बहन के साथ ऐशबाग इलाके में एक फ्लैट में रहती थी, जहां सुबह मरावी आया और दोनों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी।" पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मृतक के घरेलू सहायक ने उनके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। आरोपी अपनी पत्नी के फ्लैट पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा था। डीसीपी ने आगे कहा कि आते ही आरोपी ने घरेलू सहायक को बाहर धकेल दिया और अपराध करने से पहले अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 10 साल पहले हुई थी शादी उल्लेखनीय है कि मरावी वर्तमान में मंडला में ड्यूटी पर तैनात थे और उन्होंने करीब 10 साल पहले विनीता से शादी की थी। डीसीपी ने बताया कि वे विवाद के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। recent visitors 35

निजी चिकित्सालयों में दर सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य

भोपाल आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों (नर्सिंग होम) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अस्पताल में प्रदायित सभी चिकित्सकीय सेवाओं की दर सूची (रेट लिस्ट) प्रमुखता से प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिये यह महत्वपूर्ण है। निजी चिकित्सालयों में काउंटर पर दर सूची का प्रदर्शन अनिवार्य है। रोगी या उनके परिवारजन द्वारा मांग करने पर दर सूची दिखाना अस्पताल प्रबंधन का दायित्व भी होगा। इसके अलावा, यदि किसी अस्पताल को दर सूची में संशोधन करना हो, तो इसकी लिखित सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को देना आवश्यक है। संशोधित दर सूची को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा। इसका उद्देश्य रोगियों के अधिकारों की रक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाना है। यह निर्देश म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम, 1973 और नियम, 1997 (यथासंशोधित 2021) के नियम 17 के अनुसार जारी किए गए हैं। सभी निजी चिकित्सालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इन प्रावधानों का पालन करें। आयुक्त श्री राठी ने समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इसके अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। दर सूची के बिना अतिरिक्त शुल्क लेना नियमों का उल्लंघन है, मनमानी शुल्क वसूलने की घटनाओं को रोकने के लिए सतत निरीक्षण करने के आयुक्त ने निर्देश दिये हैं।   recent visitors 54

ईडी हल्दिया, दुर्गापुर और कोलकाता समेत राज्य के कई निजी मेडिकल कॉलेजों पर छापेमारी की

कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में मेडिकल कॉलेज एडमिशन कोटा भ्रष्टाचार मामले में तलाशी अभियान चलाया। ईडी हल्दिया, दुर्गापुर और कोलकाता समेत राज्य के कई निजी मेडिकल कॉलेजों पर छापेमारी कर रही है। कथित तौर पर, इस मामले में पैसे के बदले फर्जी प्रमाण जमा किए गए और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिए गए। इस साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले पर चिंता जताई थी। पूरे देश में 28 जगहों पर एमबीबीएस एडमिशन में कोटा भ्रष्टाचार की खबरें आई हैं। प्रत्येक छापामारी दल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई। सूत्रों ने बताया कि मेडिकल दाखिलों में करोड़ों रुपये की अनियमितताएं मुख्य रूप से राज्य में संचालित कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों में हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि हल्दिया में छापेमारी और तलाशी अभियान तामलुक से पूर्व माकपा लोकसभा सदस्य लक्ष्मण सेठ के आवास पर चलाया जा रहा है। सेठ हल्दिया में निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों का संचालन करने वाला एक गैर सरकारी संगठन चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में संचालित आठ निजी मेडिकल कॉलेज ईडी की जांच के दायरे में थे। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बिधाननगर सिटी पुलिस के तहत इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी। एनआरआई कोटे के तहत मेडिकल प्रवेश में अनियमितताओं को सबसे पहले सितंबर में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उजागर किया था। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ऐसे कई प्रवेशों में भारी नकदी लेनदेन के बदले फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करना शामिल था। उन्होंने राज्य स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर भी अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाया था।   recent visitors 62

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह को मिलेगा कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड

भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एन्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेस एवं इंस्टीट्यूट ऑफ पब्ल‍िक इंटरप्राइजेस का प्रतिष्ठ‍ित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड-2023 मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना को देने का निर्णय लिया गया है। विद्युत गृह को यह अवार्ड लार्ज स्केल इंटरप्राइजेस मेजर इंडस्ट्री केटेगरी में मिलेगा। उल्लेखनीय है कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने अवार्ड के लिए निर्धारि‍त सेफ्टी (सुरक्षा), स्वास्थ्य व पर्यावरण से संबंधित सभी मापदंडों को सफलातपूर्वक पूर्ण किया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई व पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के समस्त अभियंताओं एवं कार्मिकों को इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना को यह अवार्ड 18 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाला विद्युत गृह मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की प्रदेश में सबसे बड़े ताप विद्युत गृह के रूप में श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया (खंडवा) की पहचान है। इसकी वर्तमान उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। इस विद्युत गृह में 600 मेगावाट की दो और 660 मेगावाट की दो ताप विद्युत यूनिट हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष ध्यान श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में व्यावसायिक सेफ्टी (सुरक्षा), स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। विद्युत परियोजना द्वारा कलिंगा अवार्ड के लिए निर्धारित मापदंड OSH (Occupational Safety and Health) और SHE (Safety, Health, and Environment) को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।   recent visitors 172

नेशनल हाईवे 34 पर हुई जहां तेज रफ्तार टैंकर और ट्रोला के आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत

हमीरपुर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें ट्रोला और टैंकर के परखच्चे उड़ गए हैं। यह टक्कर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर हुई जहां तेज रफ्तार टैंकर और ट्रोला के आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मृतकों को गाड़ी से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने हादसे में तीन की मौत की पुष्टि की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हमीरपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 27 नवंबर को कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई थी। बताया गया कि सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो आगरा की ओर जा रही थी, चालक को नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे।   recent visitors 80

राज्यस्तरीय दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम बुधवार को

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 4 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से सामाजिक न्याय दिव्यांग जन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा। यह कार्यक्रम भोपाल में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के एडिटोरियल हॉल में आयोजित किया जाएगा।   recent visitors 57