भेदभाव नहीं सहानुभूति और स्नेह के पात्र हैं एड्स मरीज: प्रो सूरज सिरोही

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस की थीम (अधिकारों की राह अपनाये मेरा स्वास्थ्य,मेरा अधिकार)के तर्ज पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के प्राध्यापक डॉ. सूरज सिरोही ने अपने व्याख्यान में बताया कि हमें एड्स जैसी घातक बीमारी से सावधान रहना है। एड्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है।एड्स किन कारणों से फैलाती है व इसके बचाव के क्या उपाय हैं इसके बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया।उन्होंने एम वाय हॉस्पिटल इंदौर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत एड्स के उपचार से संबंधित जानकारी भी छात्रों को दी।रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन एवं डॉ बाऊ पटेल ने महाविद्यालय की ओर से अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।  व्याख्यान का संयोजन डॉ मनीष दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

काल भैरव को 6 लाख का चढ़ावा, उज्जैन में मंदिर समिति ने खोली 7 भेंट पेटी

उज्जैन  काल भैरव मंदिर की सात दान पेटियां गुरुवार को खोली गई। काल भैरव मंदिर समिति के अनुसार पिछले दो माह में बाबा काल भैरव के खजाने में 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की आय हुई है। मंदिर के गर्भगृह में रखी दो छोटी भेंट पेटी में प्राप्त राशि की गणना शुक्रवार को की जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद सीधे बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति की प्रशासक संध्या मार्कंडेय ने बताया कि काल भैरव मंदिर में गुरुवार को बड़ी भेंट पेटियां खोल कर भेंट राशि की गिनती की गई है। देर शाम तक गिनती होने के बाद इस बार भेंट पेटी से दो माह के दौरान 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। भेंट राशि की गिनती पूर्ण होने के बाद राशि मंदिर समिति के खाते में जमा करवाई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी छोटी भेंट पेटी की गणना की जाएगी। बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले भक्त काल भैरव मंदिर जरूर जाते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके चलते शनिवार से सोमवार और अवकाश या त्योहार पर काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। मंदिर समिति को आय का साधन भेंट पेटी काल भैरव मंदिर समिति की आय का मुख्य साधन यह दान राशि ही है। काल भैरव मंदिर में किसी भी तरह के पूजन के लिए कोई शासकीय रसीद या शीघ्र दर्शन टिकट या अन्य किसी तरह की रसीद काटने की कोई व्यवस्था नही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी दीप मालिका को प्रज्ज्वलित कराने वाले भक्तों के माध्यम से जो कुछ रसीदें वर्ष भर में कटवाई जाती है, उसमें मंदिर समिति के पास केवल 700 रुपए पहुंचते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण

शहडोल  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के धान उपार्जन केन्द्र छतवई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाना, तौल कांटा एवं बारिश के बचाव हेतु तिरपाल की उचित व्यवस्था सुश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के बाद किसानों के खाते में धान की एन्ट्री भी समय पर करें जिससे भुगतान की प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र छतवई अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं धान भण्डारण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी ली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ फट गई कांक्रीट

डिंडौरी  एक तरफ सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोंगो की प्यास बुझाने व दैनिक निस्तार के लिए पेयजल कूप का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोंगो को किसी भी प्रकार के पेयजल की समस्या न हो,वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों के द्वारा पेयजल कूप निर्माण के नाम पर भारी भृष्टाचार करते हुए गुणवत्ताविहीन कराकर स्वयं का जेब भरने में लगे हुए है। जिम्मेदारों के द्वारा कराए गए कूप निर्माण चंद महीनों में ही भृष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। चंद महीने में खुल गई गुणवत्ता की पोल मामला जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत देवरी माल का सामने आया है। जहां सरपंच – सचिव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत लगभग 5 लाख रु की लागत से कोमल के घर पास पेयजल कूप का निर्माण कराया गया है। जो चंद महीने में पेयजल कूप निर्माण में कराए गए गुणवत्ता की पोल खुल गई है। दरअसल पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ मोटी दरार पड़ गई है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण एजेंसी के द्वारा कूप निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। बताया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा मापदंड को दरकिनार करते हुए कुआं का निर्माण घटिया तरीके से कराया गया है। मुरुम दबने के कारण फट रही कांक्रीट जानकारी के अनुसार कुआं निर्माण कराने के बाद कुआं के बाहरी हिस्सा में चारो तरफ फैलाये गए मुरुम ठीक से दबने के बाद ही कांक्रीट किया जाता है,लेकिन यहां सरपंच सचिव के द्वारा मनमानी पूर्वक मुरुम ठीक से दबे बिना ही कांक्रीट कर दिया गया है,जिसके चलते कुआं के बाहरी तरफ के चारो ओर मोटी दरार हो गई है। वहीं दरार वाली जगह में मुरुम धस रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय मे कुआं के बाहरी तरफ की मुरुम नीचे दब जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

पंडो जनजाति के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष प्रयास

मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए किया जा रहा विशेष शिविरों का आयोजन सूरजपुर छत्तीसगढ़ राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों में पंडो जनजाति का नाम प्रमुखता से आता है। यह जनजाति राज्य के दूर-दराज इलाकों में निवास करती है, जहां मूलभूत सुविधाओं का आभाव और शासन की योजनाओं तक पहुंच की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंडो जनजाति को मूलभूत सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन संपूर्णता अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है, जो कि उनकी विकास यात्रा में एक निर्णायक पहल साबित हो रही है।     इन शिविरों के आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का समर्पण और दृष्टिकोण को देखा जा सकता है। वे सदैव समाज के सबसे पिछड़े और हाशिए पर खड़े समुदायों के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। उनकी यह मान्यता है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सुविधा मिलनी चाहिए, चाहे वह किसी भी भौगोलिक स्थिति में क्यों न हो। इसी आधार पर  उनके द्वारा पंडो जनजाति जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिए उनके द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इन समुदायों का समुचित विकास हो सके और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके।  इसी क्रम में पंडो जनजाति के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत भवनों में विशेष शिविरों का आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि पंडो जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का संपूर्ण लाभ पहुंचाया जा सके।     इन विशेष शिविरों का आयोजन इनके विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। विशेष शिविरों के द्वारा इस जनजाति के प्रत्येक परिवार को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन 18 दिसंबर 2024 तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत भवनों में किया जाएगा। इसके तहत हर परिवार का सर्वेक्षण कर पंडो परिवार की जानकारी एकत्रित कर उनकी आवश्यकता और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन के बाद, संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।      इन पंडो परिवारों को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं से शत-प्रतिशत संतृप्त करने के लिए शिविरों का रोस्टर और कार्ययोजना बनाई गई है। रोस्टर के अनुसार, प्रत्येक गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैै। इसमें तिथियों का निर्धारण कर जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा अद्यतन जानकारी परियोजना प्रशासक व एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सूरजपुर को उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ग के विकास के लिए जिला प्रशासन, जनपद पंचायत, और आदिवासी विकास परियोजना के अधिकारी समन्वय में कार्य कर रहे हैं। हर विभाग के अधिकारी को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विकास की यह प्रक्रिया निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।     इस पहल से इस आदिवासी वर्ग के जीवन स्तर में निरंतर सुधार आ रहा है। शिविरों के आयोजन से पंडो जनजाति को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आवास और आर्थिक सहायता की योजनाओं का लाभ विशेष शिविरों के माध्यम से उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इन शिविरों में जिन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, उनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत पंडो जनजाति के परिवारों को पक्के मकान, स्वास्थ्य बीमा, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण और सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।     शासन एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना पंडो जनजाति और स्थानीय समुदाय के लोगों द्वारा निरंतर की जा रही है। पहले जहां इन जनजातियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी और योजनाओं से वंचित रहने की शिकायत थी, वहीं अब इन शिविरों के माध्यम से उन्हें उनका हक मिल रहा है। कई पंडो परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए हैं कि कैसे इन योजनाओं के कारण उनके जीवन में बदलाव आया है।     इस योजना के संबध्ंा में एक स्थानीय पंडो निवासी, रामेश्वर पंडो, ने बताया, पहले हमें शासन की योजनाओं के बारे में बेहतर रूप में जानकारी नहीं मिल पाती थी, और न ही हमंे पूरी तरह से उनका लाभ मिल पाता था। लेकिन अब विशेष शिविरों के माध्यम से हमें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारे परिवार को आवास योजना का लाभ मिला है, और हमें स्वास्थ्य बीमा भी मिला है। इससे हमारे जीवन में काफी सुधार हुआ है।     गौरतलब है कि इस संपूर्णता अभियान अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, भैयाथान, ओडगी और प्रतापपुर के ग्रामों में निवासरत विषेष पिछड़ी जनजाति पंडो को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने एवं संतृप्तिकरण प्राप्त करने की दिशा में निरंतर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिवार के मुखिया आधारित योजनाओं को देखा जाए तो विभिन्न ग्राम पंचायतों में 124 शिविर का अयोंजन कर 82 घरों में विद्युतीकरण, 184 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, 72 शौचालय, 118 का मनरेगा जॉब कार्ड, 209 को उज्जवला गैस कनेक्षन, 389 को किसान क्रेडिट कार्ड, 250 को पीएम किसान सम्मान निधि एवं 73 घरेां में हर घर नल से जल की सुविधा प्रदान की गई।     इसके अलावा व्यक्तिगत आधारित योजनाएं को देखा जाए तो 191 हितग्राहियों का जाति प्रमाण पत्र, 322 का आधार कार्ड, 393 का राषन कार्ड, 99 को वोटर कार्ड, 116 को पेंषन, 243 स्व सहायता समूह गठन, 16 हितग्राहियों को वनधन केंद्र आजीविका, 44 का कौषल विकास, 583 हितग्राहियों का श्रम विभाग में पंजीकरण, 347 को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, 113 को प्रधानमंत्री पोषण योजना, 278 को सुकन्या समुद्धि योजना से लाभन्वित किया गया। 291 हितग्राहियेां का आंगनबाड़ी में पंजीयन, 496 का आयुष्मान कार्ड निर्माण, 107 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ, 1558 का सिकल सेल एनीमिया जांच, 140 हितग्राहियों का टीकाकरण, 94़9 हितग्राहियों का टीवी उन्मूलन जांच,  1166 लेागों का कुष्ठ रोग जांच, 33 … Read more

परीक्षा में शामिल 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का किया गया वितरण

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश में परीक्षा सत्र 2023-24 के कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा अंकसूची का वितरण शालाओं के माध्यम से किया गया है। इस वर्ष 25 लाख 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण किया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम देखने के लिये 23 अप्रैल 2024 को परीक्षा पोर्टल पर छात्रवार सुविधा प्रदान की थी। इस वर्ष छात्रवार अंकसूचियों का मुद्रण मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के माध्यम से कराया गया था। कक्षा 5 में 13 लाख 11 हजार 21 और कक्षा 8 में 12 लाख 42 हजार 992 अंकसूचियों का मुद्रण कराया गया। जिले में अंकसूची का वितरण बीआरसीसी के माध्यम से शालावार कराया गया। मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के पंजीकृत छात्रों के मान से छात्रवार परीक्षा शुल्क का भुगतान कक्षा 5 के लिये 50 रूपये प्रति छात्र और कक्षा 8 के लिये 100 रूपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया था। छात्रवार अंकसूचियों के वितरण से पूर्व परीक्षा शुल्क जमा कराने की सुविधा परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। ऐसी अंकसूची जिनमें त्रुटि है, उनमें सुधार के लिये शाला के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही बीआरसीसी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी से भी इस संबंध में संपर्क किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 एवं कक्षा 8 बोर्ड पैटर्न परीक्षा की अंकसूची के वितरण व्यवस्था के संबंध में जिला परियोजना समन्वय को निर्देश दिये हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

खरगे पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं और उनसे कुछ बातचीत करने लगते हैं, दिखा आज अलग ही अंदाज

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आमतौर पर पीएम मोदी की आलोचना करते नजर आते हैं। चुनावी रैलियों से लेकर संसद तक उनके निशाने पर प्रधानमंत्री रहते हैं। लेकिन शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ खरगे एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री का हाथ अपने हाथों में पकड़ रखा था। उनकी बातें सुनकर पीएम मोदी हंस रहे थे। इस दौरान वहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं। मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर संसद भवन के लॉन में आयोजित श्रद्वांजलि कार्यक्रम का। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे मिलते हैं। खरगे पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं और उनसे कुछ बातचीत करने लगते हैं। इस दौरान पीएम मोदी उनका हाथ पकड़े हुए नजर नजर आते हैं। इसके बाद खरगे की किसी बात पर प्रधानमंत्री जोर से हंसते हैं और खरगे के पीछे खड़े नेता की तरफ इशारा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष इसके बाद फिर से पीएम मोदी का हाथ पकड़ लेते हैं। वह हाथों के इशारे से कुछ कहते हैं, जिसे देखकर लगता है कि उनके बीच कुछ हंसी-मजाक चल रहा है। खरगे प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में काफी मशगूल नजर आते हैं। इसके बाद पीछे खड़े लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, खरगे को टोकते हैं, जिसके वह अपनी बात खत्म करके अन्य माननीयों के साथ फोटो खिंचाने के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के तमाम नेताओं ने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अन्य नेता 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद भवन लॉन पहुंचे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60