प्रयागराज-वाराणसी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में, रेल मंत्री के निरिक्षण के बाद पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ के पहले भारतीय रेलवे ने सनातन संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों, प्रयागराज और वाराणसी के बीच की यात्रा को और अधिक तेज और सुगम बनाने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। दोनों शहरों के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। 8 दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे। महाकुंभ 2025 को दिव्य,भव्य, सुरक्षित और सुगम बनाने में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती। महाकुंभ 2025 में देश के कोने-कोने से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है। ऐसे में भारतीय रेलवे की भी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इसी दिशा में रेलवे ने वाराणसी-प्रयागराज रेल लाइन दोहरीकरण और गंगा रेल ब्रिज का काम पूरा कर लिया है। इस परियोजना का निरीक्षण कार्य रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 8 दिसंबर को करेंगे। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रयागराज दौरे पर महाकुंभ के ल‍िए जारी निर्माण कार्यों के निरीक्षण और उद्घाटन के साथ इस परियोजना का भी शुभारंभ भी करेंगे। प्रयागराज और वाराणसी के बीच रेल ट्रैक के दोहरीकरण हो जाने से इस रूट पर अब ट्रेनें 100 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन प्रयागराज से वाराणसी के बीच की दूरी को एक से सवा घंटे में पूरी करेगी। गंगा रेल ब्रिज और प्रयागराज, वाराणसी रेल ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भारतीय रेलवे के संगठन आरवीएनएल ने किया है। प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए आरवीएनएल के जीएम विनय अग्रवाल ने कहा कि इस ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव 2003 में रखा गया था। लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और जमीन अधिग्रहण में समस्या होने के कारण इसका निर्माण कार्य रुका रहा। लेकिन डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से गंगा ब्रिज का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ और महाकुंभ के पहले ब्र‍िज से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। गंगा रेल ब्रिज प्रयागराज के दारागंज को झूंसी से जोड़ने का कार्य करता है, जो पुराने हो चुके आईजैट ब्रिज की जगह लेगा। साथ ही इस क्रम में प्रयागराज में सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास रेल ओवर ब्रिज और झूंसी से रामबाग के बीच भी ट्रैक दोहरीकरण कर इस रेल लाइन से जोड़ दिया गया है। इस ट्रैक से प्रतिदिन लगभग 200 ट्रेनें गुजरती हैं। इस ट्रैक के माध्यम से अब दिल्ली-कोलकाता, प्रयागराज-कोलकाता, प्रयागराज गोरखपुर और प्रयागराज-पटना के बीच ट्रेनों की रफ्तार और तेज होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली, खतरे में विधायकी

बीना एमपी के सागर जिले के बीना की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है. निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली है. इंदौर हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के लिए 9 दिसंबर तारीख निर्धारित की गई है. उल्लेखनीय है कि सागर जिले के बीना की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र सौंपा था. इस पत्र में उल्लेख किया गया था कि लोकसभा चुनाव के पहले निर्मला सप्रे में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, इसलिए उन्हें विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जाए. इसी मुद्दे को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से फैसला नहीं लिए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.  हाई कोर्ट की ओर से उनकी याचिका स्वीकार कर ली गई है. अब 9 दिसंबर को सुनवाई होना है. जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे विधानसभा चुनाव के बाद अचानक बीजेपी के मंच पर दिखाई दीं. उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी की पट्टिका भी पहनाया. यह पूरा घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के पहले घटित हुआ. हालांकि निर्मला सप्रे की ओर से दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बावजूद अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया गया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में यह पत्र दिया है कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं किया, जबकि उनका कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है. अब कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त करना चाहती है. बीजेपी ने भी किनारा किया और कांग्रेस भी विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक निर्मला सप्रे लिखित में दिया है कि उन्होंने बीजेपी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण नहीं की है. यदि वे बीजेपी में आना चाहे तो उनका स्वागत है. दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि निर्मला सप्रे को बीजेपी की ओर से आने वाले समय में बीना से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है लेकिन अब निर्मल सप्रे अपनी बात से मुकर रही है. हाई कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें सबूत के तौर पर कांग्रेस ने वीडियो फोटो और समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई ख़बरों को आधार बनाकर निर्मला सप्रे की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की गुहार लगाई है. याचिका पर 9 दिसंबर को पहली सुनवाई होना है. यदि दल बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त होने का फैसला सामने आता है तो बीना में उपचुनाव होना तय है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ के खिलाफ क्रूरता हिंसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ के खिलाफ क्रूरता हिंसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है राष्ट्रीय मुस्लिम मंच कल बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर करेगा विरोध रायपुर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ के खिलाफ निरंतर जारी संगठित हिंसा क्रूरता अत्यंत दुःखद दूर्भाग्यपूर्ण है और मानव अधिकारों का खुला उलंघन है बताते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रान्त संयोजक यूनुस कुरैशी एवं प्रान्त सह संयोजक रिज़वान पटवा ने कहा की बांग्लादेश में रह रहें अल्पसंख्यक हिंदु भी बांग्लादेश के नागरिक है और उनके भी मौलिक अधिकार है और उनके अधिकारों का संरक्षण करना बांग्लादेश सरकार का नैतिक दायित्व है  परन्तु बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद आई नई सरकार के आते ही वहां हिंदुवो को निशाना बनाया जा रहा है मंदिरो पर हमले हो रहें है साधु संतो धार्मिक गुरुओ पर हिंसक हमले हो रहें है और हिन्दुओ को संगठित कर अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए आवाज उठाने पर इसकान मंदिर के प्रमुख चिन्मय कृष्णनद महराज को गिरफ्तर करके राजद्रोह का मामला दर्ज कर जेल में डाल दिया गया जो बांग्लादेश में अराजगता की बानगी को दर्शाता है भारत देश का मुस्लिम समाज बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दूओ के साथ खड़ा है और एकजुट होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ पुरजोर विरोध दर्ज कराएगा इस प्रकार की घटनाए न केवल निंदनीय है बल्कि मानव अधिकारों का हनन भी है. उन्होंने आगे कहा की बांग्लादेश में हिन्दुओ के खिलाफ हो रहें अन्याय अत्याचार और हिंसा क्रूरता के खिलाफ कल 4 दिसंबर को शाम 5बजे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जायेगा उन्होंने रायपुर के जागरूक नागरिकों से उक्त विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हुई

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (1.01 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। आईपीएल की 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू थी। ब्रांड वैल्यूएशन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार आईपीएल की चार टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर के पार गई है। पिछले साल आईपीएल की ब्रांड वैल्यू ने पहली बार 10 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। वहीं 2009 में वैल्यू 2 बिलियर डॉलर के करीब थी। अन्य टीमों में राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू 30% बढ़कर 81 मिलियन डॉलर हो गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ब्रांड वैल्यू 24% बढ़कर 80 मिलियन डॉलर हो गई। नई फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 60 मिलियन डॉलर है। पंजाब किंग्स 49% की वृद्धि के साथ 68 मिलियन डॉलर के साथ टॉप- 10 में शामिल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

कोई भी व्यक्ति या संस्था को बिना लाइसेंस के इलायची का व्यापार करने की अनुमति नहीं: मसाला बोर्ड

कोच्चि मसाला बोर्ड एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था को बिना लाइसेंस के इलायची का व्यापार करने की अनुमति नहीं है। मसाला बोर्ड के अनुसार, इलायची (लाइसेंसिंग और विपणन) नियम, 1987 और मसाला बोर्ड अधिनियम, 1986 के तहत बोर्ड की ओर से जारी वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही किसी भी व्यापारी को इलायची बेचने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी या संस्था ने संबंधित नियमों का उल्लंघन किया, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मसाला बोर्ड के मुताबिक, लाइसेंसिंग प्रणाली का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना और इलायची व्यापार के भीतर निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करना है। बोर्ड अन्य राज्यों में मैन्युअल नीलामी के अलावा पुट्टडी, केरल और बोडिनायकनूर, तमिलनाडु में ई-नीलामी केंद्रों के माध्यम से इलायची की नीलामी आयोजित करता है। मसाला बोर्ड ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे मसाला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिकृत नीलामकर्ताओं की सूची की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि यह नोटिस जनता के लिए एक चेतावनी है, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का उल्लंघन किया गया होगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

राज्य शासन सभी ट्राइबल ब्लॉक में विद्यालयों में 3800 शिक्षकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की ओर अग्रसर

भोपाल राज्य सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासख़डों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के निर्माण के लिये ठोस प्रयास कर रही है। राज्य शासन केन्द्र सरकार के साथ मिलकर सभी ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस की स्थापना के साथ इन विद्यालयों में 3800 शिक्षकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में 89 ट्राइबल ब्लॉक हैं। इनमें से वर्तमान में 50 ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस संचालित हैं। 8 ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस के नये भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। शेष 31 ट्राइबल ब्लॉकस् में ईएमआरएस की स्वीकृति का प्रस्ताव राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजा जा चुका है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सतत् सम्पर्क में रहकर शेष 31 जनजातीय विकासखंडों में भी ईएमआरएस की स्थापना के लिये प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित ईएमआरएस के लिये स्वीकृत कुल 3800 शिक्षकों के पदों के विरूद्ध अब तक 2008 शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर चयनितों की पदस्थापना की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों में से 1790 पदों पर अभ्यर्थियों द्वारा अपनी उपस्थिति भी दे दी गई है। ईएमआरएस के कुशल संचालन के लिये यहां आउटसोर्स पर 39 स्टाफ नर्सेस एवं 4 काउंसलर्स भी रखे गये हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

PM मोदी 13 दिसंबर को करेंगे महाकुंभ तैयारियों की समीक्षा, महाकुंभनगर और प्रयागराज आ रहे

प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2025 के महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए 13 दिसंबर को महाकुंभनगर और प्रयागराज का दौरा करेंगे. एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को अधिकारियों के जरिए इस बात की जानकारी मिली है. प्रयागराज में संगम के तट पर जिस इलाके में महाकुंभ मेले की तैयारी है, उस जगह को यूपी सरकार ने महाकुंभनगर नाम दिया है और इसे एक नए जिले के रूप में अधिसूचित किया है. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भव्य आध्यात्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां अच्छी तरह से चल रही हैं. शहर को सजाने की तैयारी एजेंसी के मुताबिक, एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए महाकुंभनगर और प्रयागराज को भव्यता से सजाया जाएगा. विभागों को अपने कार्यालयों और भवनों को सुंदर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सरकारी बिल्डिंग्स को लाइटिंग से जगमग करने की योजना बनाई गई है. प्रमुख चौराहों, सड़कों और पार्कों को भी सजाया जाएगा. डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले प्रोजेक्ट सहित सभी तैयारियां वक्त पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. पंत ने कहा, "तैयारियां तेजी से चल रही हैं और तय समय सीमा के अंदर पूरी हो जाएंगी." दौरे से पहले काम पूरा करने के निर्देश बयान के मुताबिक, इमारतों को रौशन किए जाने की भी योजना है. इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों और सड़कों को भी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे, उन्हें भी समय से पहले पूरा किए जाने के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के संबंध में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात दिसंबर को प्रयागराज में स्वयं इन कार्यों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे को लेकर सभी विभाग और अधिकारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं. PWD और प्राधिकरण पूरी जोर-शोर से तैयारियों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) द्वारा सभी महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है. सभी चौराहों और सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्लूडी द्वारा समय पर पूरा कर लिया जाएगा. मंडलायुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटिंग और थीमैटिक लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है. विद्युत विभाग की ओर से सभी पावर केबल्स को बिछाने का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. बयान के मुताबिक, 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा सुनिश्चित करेगा कि सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो. मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की समीक्षा करेंगे, इसके साथ ही स्वच्छ और हरित महाकुंभ पर जोर देंगे. मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी विभाग और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं. PWD प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का काम तेजी से पूरा कर रहा है, जबकि प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी प्रमुख चौराहों और सड़कों का वक्त पर सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61