उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव 6 दिसम्बर को मुंगेली में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे 6 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे मुंगेली के करही स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव शाम छह बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे। recent visitors 57

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई

जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 खेल अकादमी के घुड़सवारी खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई भोपाल जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग का अयोजन आर्मी पोलो एवं राइडिंग सेंटर 61 कैवलरी दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के जूनियर एवं सब जूनियर खिलाड़ियों ने अपने घुडसवारी खेल का शानदार प्रदर्शन कर क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक अर्जित किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है। प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगरी में जयवंत नावले व दिविराज राठौड ने 1-1 कांस्य पदक प्राप्त किया। वही जूनियर केटेगरी में अर्जुन मलैया ने अपने घोडे़ लॅक पर सवार होकर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मो. हम्जा अकील हार्लिकेन घोड़े पर सवारी कर रजत प्राप्त किया। प्रतियोगिता के यूथ क्लास कैटेगरी में राजू सिह ने घुडसवारी का शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और रोशन सोढी फाउण्डर मेम्बर आर्मी पोलो राइडर क्लब ने किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में जयवंत नावले ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, दिविराज राठोड ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, अर्जुन मलैया ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, मो. हम्जा अकिल ने 1 रजत व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, राजू सिंह ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत यूथ क्लास कैटेगरी और राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने 1 स्वर्ण टीम इवेंट यूथ क्लास कैटेगरी में जीता।   recent visitors 57

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दाखिल रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार देर रात ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उपचाररत रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूपसिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की श्रीमती कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देशदिए। देंगे आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की श्रीमती तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के अच्छे इलाज की सभी सुविधाएं की हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज द्वारा भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय चिकित्सालय में जांच और औषधियों की नि:शुल्क व्यवस्था की है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।   recent visitors 30

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय

संकल्प के साथ प्रयास करने वालो को मिलती है सफलता : मंत्री विजयवर्गीय ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे की बुरी आदत से भी दूर रहने की बात कहीं। मंत्री विजयवर्गीय आज सागर जिले के नरयावली में विधायक खेल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया द्वारा विधायक खेल महोत्सव में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सफलता की राह को आसान बनाता है। उन्होंने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान की भावना रखे जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की ताकत है। राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिये वचनवद्ध है और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिये राज्य सरकार हर संभर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय हमेशा जनकल्याण के लिये नवाचार करते है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर में 51 लाख पौध-रोपण कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि खेल महोत्सव में 19 प्रकार के खेल प्रतियोगिताएँ हो रही हैं। उन्होंने नरयावली-मकरोनिया क्षेत्र की समस्याओं की ओर नगरीय विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बैंड बजाकर मार्च पास्ट किया और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।   recent visitors 107

“अगले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य”: रेल मंत्री

"हाई-टेक रेल-कम-रोड निरीक्षण वाहन और अत्याधुनिक रेलवे ट्रैक हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम से भारत में सुरक्षित हो रही रेल यात्रा": रेल मंत्री “नई तकनीक से कार्यशैली में बदलाव के द्वारा ट्रैकमैन का बेहतर हो रहा है जीवन”: रेल मंत्री “अगले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य”: रेल मंत्री “हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को रेलवे अब हर दो महीने में करने का रख रहा है लक्ष्य”: रेल मंत्री नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) और रोड सह रेल निरीक्षण वाहन (RCRIV) का अवलोकन किया। यह अत्याधुनिक प्रणाली भारतीय रेलवे की ट्रैक सुरक्षा और संचालन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।   उन्होंने  इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि RCRIV  ने हमारे ट्रैकमैन, गैंगमैन, कीमैन और पीडब्ल्यूआई (स्थायी पथ निरीक्षक) के कार्य करने के तरीके में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों से न केवल सुरक्षा में सुधार होगा बल्कि उनके कामकाज और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। आने वाले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य है। यह विशेष रूप से ट्रैक निरीक्षण और रखरखाव के आधुनिकीकरण में रेलवे विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। यह तकनीकी प्रणाली न केवल ट्रेक की निगरानी और माप करने में मदद करेगी, बल्कि रेलवे संचालन को भी और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली प्रत्येक रेलवे जोन में उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे का लक्ष्य है कि हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को अब हर दो महीने में किया जाए। यह नवीन टेक्नोलॉजी भारतीय रेल से हर  रोज यात्रा करनेवाले लगभग 2.3 करोड़ यात्रियों की सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगी। ITMS और इसका कार्य इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) एक उच्च-प्रदर्शन प्रणाली है, जो ट्रैक की निगरानी, माप और सुरक्षा के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल करती है। ITMS ट्रैक रिकॉर्डिंग कार (टीआरसी) पर स्थापित है, जो 20 से 200 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रैक का विश्लेषण कर सकता है। इसमें लेजर सेंसर, हाई-स्पीड कैमरे, GPS और अन्य सेंसर शामिल होते हैं, जो ट्रैक की स्थिति और संभावित दोषों का पता लगाते हैं। प्रमुख विशेषताएँ त्वरण माप: ITMS प्रणाली में एक्सेलेरोमीटर का उपयोग किया जाता है, जो कोच और एक्सल बॉक्स पर त्वरण (acceleration) को मापता है। यह सिस्टम सवारी की गुणवत्ता की निगरानी करता है और ऐसे स्थानों की पहचान करता है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है। उल्लंघन माप प्रणाली: यह प्रणाली LiDAR तकनीक का उपयोग करती है, जिससे किसी भी ट्रैक उल्लंघन  (infringement) या बाधा का तुरंत पता लगाया जा सकता है। यह रेलवे ट्रैक के आसपास की सुरक्षा को और भी मजबूत बनाता है। RCRIV की विशेषताएँ रोड सह रेल निरीक्षण वाहन(RCRIV)  टाटा योद्धा मॉडल से रूपांतरित करके बनाया गया है, जिसमे आगे 250 mm के दो लोहे के पहिए और पीछे 750 mm के दो लोहे के पहिए जुड़े है,  जो कि इस गाड़ी को सड़क के साथ-साथ रेलवे ट्रेक पर चलने में सक्षम बनाता है ।  इसमें 3 कैमरे है जो 15 दिन के बैकअप के साथ ट्रेक का रेकॉर्डिंग करेंगे । recent visitors 69

छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से एड्स बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया

सिवनी मालवा 05.12.2024 को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह जिसकी थीम"अधिकारों की राह अपनाएं मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार"के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जन जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना,इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और इससे बचाव के लिए उपायों को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया साथ ही एड्स जैसी भयावह एवं घातक बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया जो बहुत ही सराहनीय है।कार्यक्रम में रासेयो एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल,डॉ.वर्षा भिंगारकर,श्रीमती संगीता कहार,सुश्री सुदर्शना राज महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। recent visitors 53

नपं झगराखाण्ड के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फूंक दिया बिगुल, 8 दिसंबर से शुरू होगा जन आंदोलन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत झगराखांड में पिछले जुलाई (5 महीने से) पीएचई का पानी सप्लाई बंद है, लोग पानी के एक-एक बूंद को तरसने को मजबूर हैं। किसी ने कोई सूध नहीं ली, इस पर क्या कार्यवाही हुई? हज़ारों लोगों को रोज पानी के लिए क्यों तरसाया जा रहा है? आम आदमी पार्टी द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सुधार ना होने के विरोध में जन आंदोलन एवं आमरण अनशन रखा गया हैं। आगामी 08 दिसंबर 2024. से मांगे पूरी होने तक निरंतर आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा मुख्य बाजार चौक, आटो स्टैण्ड के पास नार्थ झगराखाण्ड में आमरण अनशन रखा जायेगा।     आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि, अपने अधिकार की लड़ाई में शामिल होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दें। recent visitors 42