Sunday, July 5, 2026 11:46 am

बस्तर के तोकापाल की रहने वाली बबीता नाग ने मुख्यमंत्री को बांधा निरामय सूत्र

खुद के टीबी जैसी बीमारी से मुक्त होने के लिए मुख्यमंत्री का प्रकट किया आभार रायपुर, एम्स रायपुर के आडिटोरियम में आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 दिन तक टीबी, मलेरिया एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी तथा उनका उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे लोगों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों से लड़ाई लड़ी और आज स्वस्थ जीवन का आनंद उठा रहे हैं। इन्हीं मे से एक हैं बस्तर के तोकापाल की रहन वाली बबीता नाग जो कुछ समय पहले तक टीबी के रोग से पीड़ित थीं। इन्होंने सरकारी अस्पताल में अपनी जांच करायी और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए समय पर दवाइयां और पोषण आहार का सेवन किया। इसकी वजह से बबीता पूरी तरह स्वस्थ हैं। बबीता ने अपने ठीक होने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया है जिनकी पहल की वजह से वो टीबी जैसी बीमारी के प्रति जागरूक हो सकीं और समय पर अपना इलाज कराया। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए बबीता ने आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से निक्षय निरामय सूत्र बांधा और प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। recent visitors 119

बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने दिखाया कौशल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 4 से 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास करने वाले युवा बारी-बारी से रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फिजिकल टेस्ट सेना के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के कुल 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 285 लोगों ने दौड़ पास की है। वहीं, दूसरे दिन सक्ती, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा, बीजापुर, कोरबा और गरियाबंद जिलों के 1063 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। इसमें से 351 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के 2 जिलों बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। कुल 1175 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और इसमें से 363 युवाओं ने दौड़ पास की है। दौड़ पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होता है। गौरतलब है कि सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा चार से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8556 युवा शामिल होंगे। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था। इसी तरह अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया और शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। जरूरी डाक्यूमेंट लाना जरूरी उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। युवाओं में दिख रहा उत्साह सेना भर्ती कार्यालय रायपुर और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है। recent visitors 126

धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड के स्टंप को उखाड़ मोहम्मद सिराज ने मनाया जश्न, भड़का AUS बल्लेबाज

एडिलेड धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ट्रैविस हेड ने 141 गेंद में ताबड़तोड़ 140 रन बनाए। वह जब तक क्रीज पर रहे तेजी से रन बटोरते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। आउट होने के बाद ट्रैविस हेड अपने शॉट को लेकर नाखुश दिखे और फिर सिराज से उनकी कहासुनी भी हुई, दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मोहम्मद सिराज लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे ट्रैविस हेड को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हेड ने पिछले साल वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब पिंक बॉल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्हें भारतीय टीम काफी पसंद आ गई है और टीम के खिलाफ वह लगातार रन बटोर रहे हैं। सिराज ने उन्हें आउट करने के बाद काफी आक्रमक जश्न मनाया और हेड के करीब पहुंच गए थे, जिसे देखकर हेड नाखुश थे और दोनों के बीच नोकझोंक हुई। ट्रैविस हेड की आक्रामक शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 332 रन बनाकर भारत पर 152 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली है। हेड ने 141 गेंद की 140 रन की पारी में 17 चौके और चार छक्के के साथ धाराप्रवाह बल्लेबाजी की। इस दिन-रात्रि टेस्ट में चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय मिचेल स्टार्क 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के इस सत्र में चार विकेट लिये जिसमें मोहम्मद सिराज को दो जबकि रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। recent visitors 62

बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदली-बारिश का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा. 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बता दें, बीते कुछ दिनों से प्रदेश में ठंड कम रहा. लेकिन बारिश होने से दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदेश का मौसम ठंडा रहेगा. हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है. बीते दिन प्रदेश का तापमान शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. वहीं दिन में सबसे अधिक तापमान बालोद में 33 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी में दिन का तापमान 32.8 डिग्री और रात का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया. सूरजपुर में रात का पारा 11.1 डिग्री, कोरिया में 11.8 डिग्री बलरामपुर में 17.7 और जशपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ज किया गया. जबकि बस्तर संभाग में बदली-बारिश के चलते रात का पारा 17 से 21 डिग्री के बीच रहा. दंतेवाड़ा में रात का तापमान सबसे अधिक 21.5 डिग्री दर्ज किया गया. इन जिलों में हुई बारिश छत्तीसगढ़ के सुकमा, नानगुर, छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश बस्तर के नानगुर में 38.4 मि.मी. दर्ज की गई. प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान यहां तापमान के बारे में जानकारी को एक तालिका में प्रस्तुत किया गया है: शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान रायपुर 32.8 डिग्री 19.2 डिग्री बिलासपुर 31.2 डिग्री 17 डिग्री अंबिकापुर 27.2 डिग्री 10.1 डिग्री जगदलपुर 31.5 डिग्री 20.4 डिग्री दुर्ग 32.5 डिग्री 17 डिग्री   recent visitors 32

मरवाही के आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत, आराम फरमाते ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही के जंगल बीते दो दिनों से मादा बाघ की दहाड़ से गूंज रहा है. मरवाही वनमंडल के परासी गांव में बीते दिन इस बाघ को किसान के बैंगन की फसलों के बीच देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद वन मंडल लगातार बाघ पर नजर रख रहा है. आज बाघ की ड्रोन से तस्वीर ली गयी है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मादा बाघ जंगलो में आराम कर रही है. वहीं आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है. मरवाही वनमंडल के DFO रौनक गोयल सहित वन विभाग कर्मचारी मादा बाघ की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों की तरफ न जाने और समूह में रहने, सावधान रहने की अपील की है. ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि से बचा जा सके. इसके अलावा अचानक मार टाइगर रिजर्व के डॉक्टर्स की टीम और वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट भी यहां मौजूद है जो बाघिन पर नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनूपपुर वनमंडल के अमरकंटक के जंगलों में बाघ की मौजूदगी देखी गयी थी. संभावना जतायी जा रही है कि ये बाघिन वही है, जो भटक कर अपने लिए नए क्षेत्र की तलाश कर रही है. recent visitors 72

मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद, कोहली ने अंपायर को याद दिलाया ‘दोहरा चरित्र’

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद खड़ हो गया है। भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने शनिवार को दूसरे दिन 58वें ओवर में मार्श को अपने जाल में फंसाया लेकिन अंपायर के फैसले ने हैरान कर दिया। अश्विन की अपील को अंपायर ने नकार दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद पहले पैड पर लगी और फिर पर बल्ले पर लगी। स्निकोमीटर पर स्पाइक भी दिखा। हालांकि, थर्ड अंपायर ने कहा कि कनक्लूसिव एविडेंस नहीं है। ऐसे में अंपायर कॉल के बाद मार्श नॉट आउट ही रहे। वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मार्श को लेकर निर्णय पर मैदान में गुस्सा दिखाया। उन्होंने आगबबूला होते हुए अंपायर को 'दोहरा चरित्र' याद दिलाया। उन्होंने साथ ही केएल राहुल का ताना भी दिया, जिन्हें पर्थ टेस्ट की पहली पारी में में विवादित रूप से आउट दिया गया था। कोहली ने मैदानी अंपायर रिजर्ड इलिंगवर्थ के पास जाकर कहा कि केएल राहुल को बिलकुल इसी तरह आउट करार दिया गया था। बता दें कि राहुल का बल्ला भी पहले पैड से टकराया था और जब बैट उनके पैड के पास से गुजरा तो स्निकोमीटर पर स्पाइक दिखा। उसके बाद राहुल को 26 के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा था। वैसे, मार्श को अंपायर के फैसले का कुछ खास फायदा नहीं मिला। वह 26 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद 64वें ओवर में अश्विन का शिकार बने। मार्श ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाया। अंपायर के निर्णय पर भारतीय क्रिकेट फैंस नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''मुझे लगता है कि अंपायर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे।'' एक ने कहा, ''पहले मैच में केएल राहुल को आउट दिया गया था जबकि आज मिशेल मार्श को इसी आधार पर नॉट आउट दिया। तीसरा अंपायर एक जोकर है। यह ऑस्ट्रेलिया का पाखंड है।'' भारत के 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन जुटाए। ट्रेविस हेड ने शतक और मार्न लाबुशेन ने अर्धशतक जमाया। recent visitors 79

दीपिका पादुकोण ने दिलजीत दोसांझ संग मिलकर बेंगलुरु कॉन्सर्ट में मचाया धमाल

मुंबई,  बेंगलुरु ने अपने शहर में इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों को झूमते गाते और धमाल मचाते देखा। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल शो में पहुंचीं और रंग जमा दिया। एक फैन ने इन पलों को कैद करता वीडियो शेयर किया है। इसमें न्यू मॉम दीपिका दोसांझ के साथ मंच पर ‘हस हस’ गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। दोनों ने दिलजीत के सिंथ-पॉप ट्रैक ‘लवर’ पर भी डांस किया। दीपिका इस दौरान जिंस पैंट और टी शर्ट में झूमती नजर आईं। वह भांगड़ा करती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। जैसे ही कैमरा स्टेज की ओर मुड़ता है तो वह ‘हस हस’ गाने पर झूमने लगते हैं, उनके पीछे ग्राफिक दिखाया जाता है। दिलजीत पारंपरिक पंजाबी परिधान में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका दोसांझ को कन्नड़ भाषा की कुछ लाइनें सिखाती देखी और सुनी जा रही हैं। दीपिका के इस अंदाज को देख दर्शक ताली बजाते हैं। दिलजीत एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हुए कहते हैं, ‘क्या आप विश्वास कर सकते हैं दोस्तों, हमने जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा है, वह खूबसूरत एक्ट्रेस आज हमारे बीच हैं। अपने दम पर इन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। आपको गर्व होना चाहिए, हम सभी को गर्व है।’ दीपिका बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार किसी कॉन्सर्ट में नजर आई हैं। उनके लिए यह कार्यक्रम इसलिए खास था क्योंकि यह उनके गृहनगर में आयोजित किया गया था। कोपेनहेगन में जन्मी अभिनेत्री मॉडलिंग में आने से पहले बेंगलुरु में रहती थीं। उन्होंने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ में अपनी बड़ी शुरुआत के बाद हिंदी सिनेमा में एक बेहद सफल करियर बनाया, जिसके साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ट्रैक रिकॉर्ड साझा किया है। पिछले साल, अभिनेत्री ने शाहरुख के साथ ‘पठान’ और ‘जवान’ के रूप में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। दिलजीत की बात करें तो सुपरस्टार ने पिछले कुछ सालों में हिंदी और पंजाबी सिनेमा में अपनी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता के साथ जबरदस्त तरक्की की है। गायक-अभिनेता ने अप्रैल 2023 में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में भी प्रस्तुति दी, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए। उन्होंने गायिका-गीतकार सिया के साथ ‘हस हस’ ट्रैक पर भी काम किया और इस साल की शुरुआत में मुंबई में अंग्रेजी संगीतकार एड शीरन के साथ प्रस्तुति दी थी। recent visitors 68