Sunday, July 5, 2026 12:49 pm

बाबरी विध्वंस के समर्थन में उद्धव सेना, सपा पार्टी विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी से करेगी किनारा

मुंबई समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिवसेना (UBT) पर "हिंदुत्व एजेंडा" अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी के चलते सपा ने इस गठबंधन से अपनी साझेदारी पर पुनर्विचार करने का फैसला किया। बता दें कि अबू आजमी सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। आजमी ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार के दौरान कोई तालमेल नहीं था। उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव में हार के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आंतरिक बैठक में कहा कि वे हिंदुत्व एजेंडा को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाएं।" इसके अलावा, अबू आजमी ने 6 दिसंबर को शिवसेना (UBT) द्वारा सोशल मीडिया पर बाबरी मस्जिद विध्वंस के पक्ष में पोस्ट किए गए संदेश को लेकर गहरी नाराजगी जताई। अबू आजमी ने कहा, “शिवसेना (उबाठा) द्वारा बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने के लिए लोगों को बधाई देते हुए एक अखबार में विज्ञापन दिया गया था। उनके (उद्धव ठाकरे के) सहयोगी ने भी मस्जिद को ढहाये जाने की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।” आजमी ने कहा, “हम एमवीए छोड़ रहे हैं। मैं (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेश सिंह यादव से बात कर रहा हूं।” शिवसेना (उबाठा) के विधान पार्षद मिलिंद नार्वेकर ने बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना पर पोस्ट किया था, जिसके जवाब में सपा ने यह कदम उठाया। नार्वेकर ने मस्जिद ढहाए जाने की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का कथन लिखा, “मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने यह किया।” शिवसेना (उबाठा) सचिव ने पोस्ट में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और खुद की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आजमी ने कहा, “अगर एमवीए में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?” गौरतलब है कि महाविकास आघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (UBT), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP), और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। समाजवादी पार्टी ने 2019 में गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया था, लेकिन अबू आजमी के इस बयान से गठबंधन में दरार स्पष्ट हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं। MVA दलों की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। recent visitors 55

प्रदेश में 20 दिसंबर से 22 दिन कोल्ड वेव के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती

भोपाल मध्य प्रदेश में आज शनिवार को मौसम के दो रुप देखने को मिलेगें। एक तरफ ठंडी हवाओं के असर से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर तेज होगा और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश होगी, जिसकेअसर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात का पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।हालांकि पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बदलाव होगा। वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की तरफ बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा।इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।  ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में सुबह से हल्की धुंध के साथ ही बर्फीली हवाओं का दौर देखने को मिला है. प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा जबलपुर में 12.6 डिग्री, भोपाल में 14 डिग्री, उज्जैन में 16 डिग्री और इंदौर में 16.6 डिग्री दर्ज हुआ. कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वहीं 20 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी. बता दें, पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है. इन शहरों का तापमान सबसे कम प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. ग्वालियर में दिन का पारा सबसे कम प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो शुक्रवार को ग्वालियर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. यहां तापमान सबसे कम 27.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ. पिछले 24 घंटे के MP के मौसम का हाल     पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।     भोपाल, उज्जैन संभागों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।     भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग , जबलपुर संभागों के जिलों में पारा सामान्य से अधिक रहा।     न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि     इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों , नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों में सामान्य से अधिक रहा।     पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। recent visitors 70

राज्यपाल पटेल को ध्वज लगाया, राजभवन में सशस्त्र झंडा दिवस मना

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज लगाया गया। राज्यपाल पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक, सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि प्रदान की। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के प्रदार्शन में सहभागी बनें।   recent visitors 60

‘राइजिंग राजस्थान‘ से प्रदेश में सृजित होंगे रोजगार, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया दसवां संकल्प

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सफल बनाने के लिए 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेने की पहल की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार को दसवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इस समिट में भी राजस्थान की महत्वपूर्ण वर्कफॉर्स के हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुशल युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नौवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के आयोजन में उत्पन्न अपशिष्टों का पृथक्करण एवं निपटान करके स्वच्छ और हरित राजस्थान की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में देश-विदेश से आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य शामिल होंगे। इस आयोजन में विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भूत सामंजस्य दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर जरूरी कदम उठा रही है। —– recent visitors 76

कई घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर

धमतरी. धमतरी जिले में लगातार बढ़ते दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस पर धमतरी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही मामला धमतरी जिले के भखारा से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने पिकअप वाहन को ठोकर मार दी। जिसके चलते पिकअप वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं-पुरुष शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। भखारा थाना प्रभारी ने बताया कि अकोला महाराष्ट्र से कुछ लोग रायपुर होते हुए। पिकअप में राजाराव पठार वीर मेला में सामान बिक्री करने के लिए जा रहे थे। तभी छह दिसंबर को भखारा प्रवेश द्वार के पास पिकअप वाहन के पीछे चल रही ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पिकअप वाहन को ठोकर मार दी और भखारा प्रवेश द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक की ठोकर के चलते पिकअप वाहन पलट गई। जिसमें चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि इन घायलों में कुछ लोगों के पर भी फैक्चर हुए हैं। भखारा थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर ने यह भी बताया कि सूचना मिलते ही फरार ट्रक का पॉइंट पुलिस कंट्रोल को दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में ट्रक दिखाई दे रहा है। लेकिन आगे पीछे नंबर नहीं है। जिसका पॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम को दे दिया गया था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया था। हादसे में सुषमा 30 वर्ष, आशीष 25 वर्ष, अंकित 15 वर्ष, माला 25 वर्ष, बेनचुस 24 वर्ष, बेबी आईस 6 वर्ष, कपिल 4 वर्ष, बुजुर्ग अम्बादास 70 वर्ष और बुजुर्ग महिला हुकला सहित अन्य शामिल हैं। recent visitors 88

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में “गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य” पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

भोपाल आज दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में "गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य" पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक एवं पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सम्मेलन की आयोजन सचिव डॉ. अक्षरा मकड़ारिया ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. देबाशीष अधिकारी, डीन, फैकल्टी अफेयर्स ने अभिनंदन भाषण दिया। रजिस्ट्रार के.के. नायर ने सभा को संबोधित किया। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सेंथिल कुमार अरुमुगम ने अपना संबोधन देते हुए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से हुए विकास की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों की छोटी अवधि में वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के उद्धरणों की कुल संख्या 12000 से अधिक है। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा अब तक कुल 2020 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने 28 पुस्तकें प्रकाशित की हैं और 48 पेटेंट/डिज़ाइन पंजीकरण प्राप्त किए हैं। वीआईटी भोपाल मध्य भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है और यह अपने भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रमों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से सर्वोत्तम तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है। अपना उद्घाटन भाषण देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक, पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश कॉउन्सिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र और इसके माध्यम से अंडरग्रेजुएट्स को भी अनुसंधान के अवसर प्रदान करने की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि यह पीढ़ी, जो कि जेन जी कही जाती है, देश को अगले स्तर पर ले जाएगा और वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय उन्हें आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में तैयार हो रहे ऐसे उच्च प्रशिक्षित मानव संसाधन से प्रदेश लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान को जोड़ने वाले इस सम्मेलन का अनूठा विषय छात्रों और प्रतिभागियों को "एसटीईएम" (STEM) के इस अज्ञात लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्र को समझने और योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में संयोजक डॉ. अनंत कांत शुक्ला, डॉ. शरद चंद्र त्रिपाठी, डॉ. सौम्य शंकर घोष, डीन, निदेशक, शिक्षक गण, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 8 मुख्य वार्ताएँ, 9 आमंत्रित वार्ताएँ, 50 शोध पत्र आगामी दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे और स्प्रिंगर प्रकाशन द्वारा ये शोध पत्र प्रकाशित किए जाएंगे। यह सम्मेलन अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, डीएसटी, भारत सरकार तथा तकनीकी रूप से मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा प्रायोजित है और स्प्रिंगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। recent visitors 76

बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक व इंटर एग्जाम समेत वर्ष 2025 की विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

पटना बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक व इंटर एग्जाम समेत वर्ष 2025 की विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की। बिहार बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक और मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में जारी होगा। इसके बाद सप्लीमेंट्री और विशेष परीक्षा आयोजित होगी। मई-जून में सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1289601 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 158189 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा डेटशीट 2025 ( Bihar Board Matric Datesheet 2025) 17 फरवरी पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली) दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली) 18 फरवरी पहली शिफ्ट- 110 गणित 19 फरवरी पहली शिफ्ट- द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी) दूसरी शिफ्ट-द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी) 20 फरवरी पहली शिफ्ट – 111 सामाजिक विज्ञान दूसरी शिफ्ट – 211 सामाजिक विज्ञान 21 फरवरी पहली शिफ्ट – 112 विज्ञान दूसरी शिफ्ट – 212 विज्ञान 22 फरवरी पहली शिफ्ट – 113 अंग्रेजी (सामान्य) दूसरी शिफ्ट – 213 अंग्रेजी (सामान्य) (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक) (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक) (214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक) (217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक) 25 फरवरी – व्यावसायिक ऐच्छिक विषय पहली शिफ्ट – व्यावसायिक ऐच्छिक विषय 127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाईल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आई०टी०/आई०टीज० ट्रेड बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा डेटशीट 2025 ( Bihar Board Inter Datesheet 2025) 1 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट – 119 – जीवविज्ञान (आई.एस.सी.), दर्शनशास्त्र (आई.ए.) दूसरी शिफ्ट- 326 – अर्थशास्त्र (आईए), 219 – अर्थशास्त्र (आई.कॉम) 4 फरवरी पहली शिफ्ट – 121 – गणित (आई.एस.सी.), 327 – गणित (आईए) दूसरी शिफ्ट- 322 – राजनीति विज्ञान (आईए), 402 – फाउंडेशन कोर्स (वोकेश्नल), 5 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट – 117 – भौतिकी (आई.एससी) दूसरी शिफ्ट- – 323 – भूगोल (आईए), 217 – बिजनेस स्टडीज (आई.कॉम) 6 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट – 105/124 – अंग्रेजी (आई.एससी) दूसरी शिफ्ट- 205/223 – अंग्रेजी (आई.कॉम), 306/331 – हिंदी (आईए), 401 – हिंदी (वोकेश्नल) 7 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- 118 – रसायन विज्ञान (आई.एससी) दूसरी शिफ्ट- 305/330 – अंग्रेजी (आईए), 403 – अंग्रेजी (वोकेश्नल) 8 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- 106/125 – हिंदी (आई.एस.सी.), 206/224 हिंदी (आई.कॉम), दूसरी शिफ्ट- 321 इतिहास (आईए), 120 – कृषि (आई.एस.सी.), इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर – I (वोकेश्वनल) 10 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- इंटर साइंस 107- उर्दू, 108- मैथिली, 109- संस्कृत, 110- प्राकृत, 111- मगही, 112- भोजपुरी, 113- अरबी, 114- फ़ारसी, 115-पाली, 116-बांग्ला 207- उर्दू, 208- मैथिली,209- संस्कृत, 210- प्राकृत, 211- मगही, 212- भोजपुरी, 213- अरबी, 214- फ़ारसी, 215-पाली, 216-बंगला 307- उर्दू, 308- मैथिली, 309- संस्कृत, 310- प्राकृत, 311- मगही, 312- भोजपुरी, 313- अरबी, 314- फ़ारसी, 315- पाली , 316- बांग्ला वोकेश्नल – 503- उर्दू, 504- मैथिली, 505- संस्कृत, 506- प्राकृत, 507- मगही, 508- भोजपुरी, 509- अरबी, 510- फ़ारसी, 511- पाली, 512- बांग्ला दूसरी शिफ्ट- 324 – मनोविज्ञान (आईए), 218 – उद्यमिता (आई.कॉम) 11 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- 318 – संगीत (आईए) दूसरी शिफ्ट- 319 – गृह विज्ञान (आईए), इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर – II [विषय कोड 431 से 457 तक] (वोकेश्नल) कैलेंडर में इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, डीपीएड परीक्षा एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के वर्ग-6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां शामिल है। – डीएलएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी 2025 को होगी। – आईटीआई भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी। – सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा 11 की परीक्षा 25 जून को ली जाएगी। -सिमुलतला कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगा। टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी की गई बिहार बोर्ड ने टॉपरों की पुरस्कार राशि दोगुनी करने की घोषण की है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर को 2 लाख रुपए मिलेंगे। सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये मिलेंगे। इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवे स्थान के लिए 30 हजार, मैट्रिक में चौथे से 10वीं रैंक के लिए 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही सभी को लैपटॉप भी मिलेगा जैसा कि वर्तमान में दिया जाता है। छात्रवृत्ति राशि में भी इजाफा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के टॉपर के लिए छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि की जाएगी। मैट्रिक में टॉप 10 में रहने वाले को स्टूडेंट्स को अगले 2 साल के लिए प्रति माह 2000 रुपये दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट के टॉप 5 के लिए भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है, उन्हें प्रति माह 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। इसमें जरूरी करेक्शन करवाने के लिए छात्रों से कहा गया है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर चुका है। recent visitors 55