MY SECRET NEWS

बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर गए धमाका, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल

कोलकाता बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर के सामने बम धमाका हुआ है. देर रात अचानक बम की आवाज से इलाका दहल उठा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, सूचना मिलने के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर गयी. बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक बीजेपी नेता बैसाखी डालमिया के घर के गेट के सामने बम फेंक दिया. तेज आवाज से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए। कई लोगों को लगा कि किसी घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया है ,एक पड़ोसी के मुताबिक, "मैं रात को सोने जा रहा थी. तभी ज़ोर की आवाज़ आई. ऐसा लगा जैसे किसी घर में गैस सिलेंडर फट गया हो. फिर मैंने बाहर आकर देखा तो लोगों की बड़ी भीड़ थी." ठाकुरपुकुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बम की सुतली और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। अपराधियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. पता चला है कि बीजेपी नेता अब ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के पास एक घर में रहती हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना की वजह क्या है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं। बीती रात की घटना के बाद रविवार सुबह से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. इस बीच, सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ठाकुरपुकुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

ममता बनर्जी की पेशकश कांग्रेस पार्टी का अपमान, ये सांसद राहुल गांधी की असफलता दर्शाता है: विधायक उदय सामंत

मुंबई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं 'तृणमूल कांग्रेस पार्टी' (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की पेशकश की है। शिवसेना विधायक उदय सामंत के मुताबिक ये सांसद राहुल गांधी की असफलता दर्शाता है। शिवसेना विधायक ने आईएएनएस से कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का अपमान है। इससे यह बात पता चलता है कि वो राहुल गांधी के नेतृत्व में सफल नहीं हुए। इसलिए वो दूसरे लोगों को तलाश रहे हैं कि कौन गठबंधन का नेतृत्व करें। यह उनकी राजनीति है। लेकिन अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन को असफलता मिली है और ममता बनर्जी के बाद नेतृत्व जा रहा है तो पूरी तरह कांग्रेस पार्टी का अपमान है।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तरफ से ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर उदय सामंत ने कहा, "विपक्ष को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जो असफलता मिली है, उन्हें ढकने के लिए ईवीएम का मुद्दा उठाया जा रहा है। वायनाड, नांदेड़ और जहां पर वो जीत दर्ज करते हैं, वहां पर ईवीएम सही काम करता है लेकिन हमारे यहां खराब हो जाता है। ऐसे में ईवीएम को लेकर लोगों के दिमाग को डायवर्ट करना, 'महाविकास अघाड़ी' की एक राजनीतिक चाल है।" 'समाजवादी पार्टी' के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के एमवीए से अलग होने को लेकर शिवसेना विधायक ने कहा, अबू आजमी ने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी के नेता दोनों तरफ से बोलते हैं। जिसके कारण वो गठबंधन से बाहर जा रहे हैं। वहीं, इंडिया ब्लॉक को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर शिवसेना नेता आशीष जायसवाल ने कहा, "सभी लोग चाहते हैं कि वो देश का नेतृत्व करें, लेकिन वो संभव नहीं है। विपक्ष में एकता, समन्वय और लड़ने की क्षमता नहीं है इसलिए वो भ्रमित हैं। विपक्ष पूरी तरह टूट चुका है, वो एकसाथ कभी नहीं मिल सकते।" 'पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी' (पीडीपी) प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व को बीमारी बताने पर शिवसेना नेता ने कहा, वो खुद एक बीमारी हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

शहजाद पूनावाला ने कहा- लेफ्ट भी यही बात कर रही है कांग्रेस से नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडी अलायंस में एक मीम बन चुकी

नई दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंडिया ब्लॉक में तकरार की खबरों के बीच कहा कि कांग्रेस हारी हुई पार्टी बन गई है जिसे बर्दाश्त करने के मूड में उसके साथी भी नहीं हैं। पूनावाला ने कहा, " सुबह ममता बनर्जी कहती हैं कि 'टीएमसी और मुझे इंडी एलायंस का नेता बनाओ, क्योंकि कांग्रेस से यह काम नहीं हो रहा है। दोपहर तक महाविकास अघाड़ी और उद्धव सेना के रुख के कारण, अबू आजमी बाहर निकल जाते हैं, और अबू आजमी कहते हैं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग कर रही है। " उन्होंने आगे कहा, " फिर, हम देखते हैं कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव कहते हैं, राहुल गांधी हमारे नेता नहीं हैं। इंडी अलायंस के नेता नहीं है। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और वह अभी भी चुनाव हारी है इसलिए हम लोग सरकार नहीं बना पाए हैं। कोई यह मांग करता है कि इंडी अलायंस का किसी को नेता बनाया जाए तो हम उस मांग का स्वागत करते हैं।" भाजपा नेता ने तंज कसा, "लेफ्ट भी यही बात कर रही है कांग्रेस से नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडी अलायंस में एक मीम बन चुकी है। पहले परजीवी का मीम बनती थी। अब इंडी एलायंस के सभी लोग कह रहे हैं कांग्रेस नहीं हो पाएगा। कांग्रेस हारी हुई पार्टी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 चुनाव हार चुकी है। इंडी अलायंस में अब कांग्रेस को कोई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।" झारखंड में कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद ने देने को आधार बनाकर पूनावाला ने कहा, " झारखंड में कांग्रेस को जेएमएम ने डिप्टी सीएम का पद नहीं दिया। जम्मू-कश्मीर में एक विभाग मिला है। महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर दोष देने लगी तो शरद पवार ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। इंडी अलांयस में शामिल दल कांग्रेस को उनकी मौजूदा स्थिति से अवगत करा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस हर बार की तरह वही गलती दोहराती रही है। धूल चेहरे पर थी और कांग्रेस आईना साफ करती रही। इंडी अलांयस के लोग बोल रहे हैं राहुल गांधी हार स्वीकार कीजिए आप हमारे नेता नहीं हो।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

हेमंत सिंह और उस्मान अली खान ने किया प्रदेश का नाम रोशन

भोपाल प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी हेमंत सिंह और उस्मान अली खान ने अंडर-18 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। हेमंत सिंह ने 57.98 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो उनका पहला राष्ट्रीय पदक है। वहीं उस्मान अली खान ने 54.44 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मोहम्मद हदीथ और संदीप सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश की खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और उनके कोचों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक श्री वर्मा को टीओएफटी अवार्ड

भोपाल बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक श्री प्रकाश कुमार वर्मा को जलवायु संरक्षण थीम के अंतर्गत प्रतिष्ठित टीओएफ टाइगर्स ट्रेवल अवार्ड संस्था ने नई दिल्ली में उप विजेता के रूप में सम्मानित किया। यह अवार्ड टाइगर रिजर्व के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि है। बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उप संचालक के पद पर पदस्थ श्री वर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर वन्य-जीवन संरक्षण से जुड़ी संस्था टीएफटी द्वारा ऑफ द इयर-2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री वर्मा 2014 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। इन्हें यह सम्मान कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पदस्थापना के दौरान चीता प्रोजेक्ट की सफलता के साथ जैव विविधता संरक्षण, प्रजातियों के परिचय और प्रभावी वन अग्नि प्रबंधन, शांतिपूर्ण व्यवस्थापन, वन्य-जीव संरक्षण के कार्य में कम्युनिटी को जोड़ने में अग्रणी कार्यों के लिये प्रदान किया गया है। टीएफटी एक स्वयंसेवी संस्था है, जिसका गठन वर्ष 2004 में वन्य-जीव संरक्षण, पर्यटन, प्लास्टिक मुक्त जंगल, बाघों के संरक्षण में योगदान जैसे उद्देश्यों को लेकर किया गया है। संस्था अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है। टाइगर रिजर्व में संसाधन मुहैया कराने के साथ यह संस्था वन्य-जीव संरक्षण से जुड़े लोगों को हर वर्ष सम्मानित भी करती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

मध्यप्रदेश में मुफ्त की योजना का लाभ मिलेगा 15 लाख परिवारों को, तेंदूपत्ता संग्राहको को भी मिलेगा सबंल का लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के दो हेक्टेयर भूमि वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी संबल का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण योजना को स्वीकृति दे दी है। इस योजना का उन तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ मिलेगा जो संबल योजना के अपात्र हैं यानी जिन संग्राहकों के पास एक हेक्टेयर से अधिक और दो हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। एक हेक्टेयर कृषि भूमि वालों को लाभ संबल योजना में सिर्फ एक हेक्टेयर कृषि भूमि वाले संग्राहक को लाभ मिल सकता है। नई योजना के तहत वे तेंदूपत्ता संग्राहक ही योजना के पात्र मान जाएंगे, जिनकी पत्नी या पति शासकीय सेवा में न हों, आयकर दाता न हों तथा आयु 18 से 60 वर्ष हो। योजना के तहत संग्राहक की मृत्यु पर उसके वारिस को पांच हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता दी जाएगी।   35 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक इसके अलावा दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर दो लाख रुपये एवं आंशिक अपंगता पर एक लाख रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे। बता दें, मध्य प्रदेश में 15 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार है और 35 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक संग्रहण का कार्य करते हैं। इन्हें नहीं मिलेगा लाभ ऐसे तेंदूपत्ता संग्राहक जिनकी मृत्यु 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर होती है तो अनुग्रह राशि नहीं दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर भी यह अनुग्रह राशि नहीं दी जाएगी क्योंकि इसमें सहायता राजस्व विभाग द्वारा दी जाती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक ‘बीमारी’ बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'हिंदुत्व' का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक 'बीमारी' बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए। उन्होंने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुफ्ती परिवार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी तो खुद मुफ्ती परिवार है, जो जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है। अगर हिंदुत्व इनको बीमारी लगती है, तो हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए। लेकिन, बीमारी ने इन्हें जकड़ लिया तो ये नहीं बच पाएंगे। दरअसल, इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, ''भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए क्योंकि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।'' इसके अलावा भाजपा नेता अजय आलोक ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब सरकार की शह पर ये अरविंद कपटीवाल के दिमाग से अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है। सरवन सिंह पंढेर को जनता का कितना सपोर्ट है ये हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में देख लिया। ये कोई किसान नहीं हैं, ये अंशाति फैला रहे हैं। हाईवे जामकर लाखों लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया। ये पंजाब सरकार की शह पर हो रहा है, जो शर्मनाक है। भाजपा नेता अजय आलोक ने इंडी अलायंस में खींचतान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये इंडी ब्लॉक नहीं था, सिर्फ घमंडियों का एक समूह है, जो अपने-अपने घमंड में जीता है। हर कोई नेता बनना चाहता है। ये लोग आखिर क्या करेंगे? न तो ये सत्ता में हैं। जिन-जिन प्रदेशों में इनकी सरकारें है, वहां पर बुरा हाल कर रखा है। इंडी गठबंधन वाले राहुल गांधी को कभी नेता नहीं मानते थे। ये सब चलता रहेगा। भानुमति का ये कुनबा आपस में सिर फोड़ेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63