Wednesday, July 8, 2026 1:22 am

वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के करीब पहुंची ‘पुष्पा 2: द रूल’

मुंबई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बनाने में लगी है। पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 11 रिकॉर्ड्स बनाए थे और बंपर कमाई की। अब तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को इसने इतिहास रच दिया। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2' ने हिंदी में सिर्फ तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, वर्ल्डवाइड यह तीन दिन में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। 164.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही 'पुष्पा 2' देश और दुनियाभर की सबसे तगड़ी ओपनर बन गई थी। यही नहीं, इसने दो दिन में ही अपने प्रीक्वल 'पुष्पा: द राइज' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। जिस रफ्तार से 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, लग रहा है कि यह बहुत जल्द देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्मों में से एक बन जाएगी। 'पुष्पा 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3 'पुष्पा 2' ने रिलीज के दो दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 421.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अब तीन दिन में ही यह 600 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर में 598.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, इसने तीन दिन में ओवरसीज के सिनेमाघरों में 135 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि देशभर में 'पुष्पा 2' का तीन दिन का ग्रॉस कलेक्शन 463.9 करोड़ पर पहुंचा है। तीन द‍िनों में 'पुष्‍पा 2' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन – 598.90 करोड़ रपये तीन द‍िनों में 'पुष्‍पा 2' का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्‍शन – 135.00 करोड़ रुपये तीन द‍िनों में देश में 'पुष्‍पा 2' का ग्रॉस कलेक्‍शन – 463.90 करोड़ रुपये तीन द‍िनों में देश में 'पुष्‍पा 2' का नेट कलेक्‍शन – 387.95 करोड़ रुपये 'पुष्पा: द राइज' को वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई में भी पछाड़ा 'पुष्पा 2' ने 'पुष्पा: द राइज' को लाइफटाइम कमाई के मामले में देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पछाड़ दिया है। 'पुष्पा: द राइज' ने साल 2021 में रिलीज होने पर वर्ल्‍डवाइड 350.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। लेकिन 'पुष्पा 2' ने तीन दिन में ही 598.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। द‍िन देश में नेट कलेक्‍शन वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन पेड प्रीमियर (तेलुगू) 10.65 करोड़ रुपये – पहला द‍िन, 05 द‍िसंबर 2024, गुरुवार 164.25 करोड़ रुपये 275.20 करोड़ रुपये दूसरा द‍िन, 06 द‍िसंबर 2024, शुक्रवार 93.8 करोड़ रुपये 146.10 करोड़ रुपये तीसरा दिन, 07 दिसंबर 2024, शनिवार 119.25 करोड़ रुपये 177.6 करोड़ रुपये कुल कमाई- 387.95 करोड़ रुपये 598.90 करोड़ रुपये 'पुष्पा 2' की हिंदी और तेलुगू वर्जन से कमाई 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और तारक पोनप्पा जैसे कलाकार हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पर दिलचस्प बात है कि मूल रूप में तेलुगू भाषा में बनी 'पुष्पा 2' इससे ज्यादा हिंदी वर्जन से कमाई कर रही है। तीन दिन में ही हिंदी वर्जन ने 200.7 करोड़ और तमिल वर्जन ने 154.55 करोड़ कमाए हैं। recent visitors 74

अलग-अलग आकार की खून नसें होती है, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती, अब एम्स भोपाल में निजात हुई नै तकनीक, जिसे जुड़ सकेंग नसे

भोपाल अगर किसी मरीज का पैर जल जाता है, उसकी हड्डी तक की मांस काली पड़ जाती है। उस हड्डी को ढकने के लिए शरीर के किसी अन्य हिस्से से मांस लगाया जाता है। मांस जीवित रहे इसलिए खून की नस को भी काटा जाता है। और पैर ही हड्डी पर लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में कई बार अलग-अलग आकार की खून नसें होती है, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती हैं। क्योंकि वह नसें छोटी-बड़ी होती हैं, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती हैं, ऐसे स्थिति से निपटने के लिए एम्स भोपाल के डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने नवाचार किया है। नसों से खून बहने की समस्या दूर होगी इन्होंने खून की नसों पर टांके लगाने की नई तकनीक विकसित की है, जिसे इंटरप्टेड हॉरिजोंटल माइक्रोमैट्रेस शटरिंग नाम दिया है। इसकी मदद से किसी भी छोटी-बड़ी खून की नसों को आसानी के साथ जोड़ा जा सकेगा। इससे सर्जरी के बाद नसों से खून बहने की समस्या को दूर किया जा सकेगा। दरअसल, प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी एक हिस्से से त्वचा और ऊतक लेकर दूसरे हिस्से में लगाने होते हैं। हर हिस्से की रक्त वाहिकाओं का आकार अलग-अलग होता है। उन्हें जोड़ने में होने वाली परेशानी से यह तकनीक मुक्ति दिलाती है। देशभर में प्रचलित हुआ नवाचार डॉ. गौरव का यह नवाचार देशभर में भी प्रचलित हुआ है। हाल ही में डॉ. गौरव को माइक्रोसर्जिकल स्यूचरिंग तकनीकों पर उनके अग्रणी कार्य के लिए प्रतिष्ठित यंग रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता के दौरान प्रदान किया गया, जिसे एम्स, नई दिल्ली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सहयोग से सोसाइटी ऑफ यंग बॉयोमेडिकल साइंसेज इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया था। इस आयोजन में देशभर के शोधकर्ताओं ने अपनी उन्नत खोजों को प्रस्तुत किया था। एम्स भोपाल के बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. गौरव चतुर्वेदी बताया कि वर्तमान में ऑपरेशन के दौरान दो खून की नसों को जोड़ने पर परेशानी आती है। कई बार नसें ही फट जाती हैं। लीक होने लगती है। वैसे तो इस पर बहुत सारे शोध चल रहे हैं लेकिन मैंने अपने नवाचार की मदद से 30 सफल आपरेशन किए हैं। जिसमें सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। इस नवाचार को पूरा करने में मुझे दो साल का समय लग गया है। recent visitors 82

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आखिरी एपिसोड में पहुंचे वरुण और एटली

मुंबई   'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन अब खत्म होने जा रहा है। होस्ट कपिल शर्मा ने इसका ऐलान कर दिया है। कपिल शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का आखिरी एपिसोड होगा। यानी उस दिन इसका फिनाले हो जाएगा। हालांकि, अभी कपिल ने यह खुलासा नहीं किया है कि शो का तीसरा सीजन कब आएगा। मालूम हो कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का फॉर्मेट अब ऐसा है कि 13 एपिसोड के बाद शो की टीम थोड़े टाइम के लिए ब्रेक लेती है और फिर वापसी करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में वरुण धवन और उनकी फिल्म 'बेबी जॉन' की टीम नजर आएगी। हाल ही मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। इसमें वरुण धवन के अलावा फिल्म के डायरेक्टर कलीस, प्रोड्यूसर एटली, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। वरुण धवन का पोल डांस, शरमाए एटली वहीं सुनील ग्रोवर 'जवान' के शाहरुख खान बनकर सबको एंटरटेन करते नजर आएंगे। शो में वरुण धवन ने पोल डांस भी किया, जिसकी झलक भी प्रोमो में दिखाई गई है। वरुण का पोल डांस देख एटली उस वक्त शरमा गए, जब अर्चना ने उन्हें छेड़ा कि उन्होंने अब तक कितनी लड़कियों का पोल डांस देखा है। इसी प्रोमो में कपिल शर्मा ने वरुण धवन से कहा- हमारे सेकेंड सीजन के फिनाले में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। कृष्णा अभिषेक, वरुण के लिए लाए लोहे का कच्छा जहां वरुण धवन ने सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की खिंचाई की, वहीं कृष्णा अभिषेक एक्टर के लिए लोहे का कच्छा लेकर पहुंचे। जग्गू दादा बनकर पहुंचे कृष्णा ने वरुण के लिए कहा, 'जब ये भेड़िया बनते हैं तो सबसे पहले इनका कच्छा फटता है। recent visitors 146

स्वास्थ्य शिक्षा और सुविधाएं बढ़ेंगी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के शुरू होंगे दो नए कोर्स

रायगढ़/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के पहल से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए कोर्स प्रसुति और स्त्रीरोग विभाग के लिए चार सीट और चर्मरोग विभाग के लिए चार सीट की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन की ओर से नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के लिए चार सीट,चर्म और रजित रोग विभाग के लिए चार सीट पीजी के लिए अनुमति प्रदान की गई है। कुछ समय पहले भी जनरल सर्जरी के सात, एमडी पीडियाट्रिक्स से चार और जनरल मेडिसीन के पांच की अनुमति प्रदान की गई थी। recent visitors 155

भीगे बालों और शिमरी ड्रेस में मनीषा रानी ढा रही कहर

बिहार की मनीषा रानी अपने चुलबुले अंदाज और कातिलाना डांस से फैंस का दिल धड़काती थीं। लेकिन इस बार उन्होंने जो कारनामा किया है, वो देख हर कोई ठिठक गया है। उनका नया फोटोशूट वायरल हो रहा है। उनका ये अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा- तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है। मनीषा रानी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने इन फैंस के लिए वो कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। पर इस बार मनीषा ने अपनी जो फोटोज शेयर की है, उनमें कहर ढा रही हैं। मनीषा रानी का पोस्ट वायरल भीगे बालों और शिमरी ड्रेस में मनीषा रानी कहर ढा रही हैं। उनका ये रूप पहले शायद ही देखने को मिला हो। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लेडीज एंड जेंटलमेंट… मनीषा रानी।' फैन ने लिखा- तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है मनीषा के इस पोस्ट पर अब्दू रोजिक ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं। विशाल सिंह ने पूछा, 'कौन है ये लड़की?' एक फैन ने लिखा, 'तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है।' एक और फैन लिखते हैं, 'भाईसाहब, इस लड़की ने तो लड़कियों की भी हार्ट बीट बढ़ा दी।' 'झलक दिखला जा 11' की विनर 27 साल की मनीषा रानी डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आई थीं। वो सेकंड रनर-अप थीं और विनर एल्विश यादव थे। उन्होंने 'झलक दिखला जा 11' में पार्टिसिपेट किया और विनर बनीं। recent visitors 151

मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…

सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। इनमें से एक मेथी भी है, जो अपने सेहत भरे गुणों के कारण बेहद लाभदायक होती है। न्यूट्रिशन से भरपूर मेथी आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकती है। अगर आप अब तक अनजान हैं मेथी के इन गुणों से, तो जरूर पढ़िए मेथी के यह फायदे। कब्ज करे दूर: खाने-पीने के शौकीन लोगों को अक्सर पेट संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें कब्ज और गैस शामिल है। मेथी की हरी सब्जी खाने से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है। पेट के कीड़ों को मारे: पेट में कीड़े होने पर भी मेथी सटीक उपचार है। बच्चों में यह समस्या काफी होती है। मेथी की पत्तियों का रस निकालकर, बच्चे को एक चम्मच रोज पिलाने पर कीड़े खत्म हो जाते हैं। बाल बनें चमकदार: मेथी की पत्तियों का पेस्ट बालों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसकी पत्तियां पीसकर बालों में लगाने से बाल काले, घने व चमकदार होते हैं। साथ ही बालों का झड़ना भी रुक जाता है। डैंड्रफ भी नहीं होता है। डायबीटीज पर कंट्रोल: मधुमेह के मरीजों के लिए मेथी का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चाहें तो रोज मेथी की पत्तियों का रस निकालकर पिएं, इससे बढ़ी हुई शुगर कंट्रोल हो जाएगी। वजन नियंत्रित करे: मेथी की सब्जी रोज खाने से या फिर मेथी दाने का चूरन रोज लेने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इससे वसा की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह वजन कम करने में भी काफी कारगर है। सर्दी से बचाए मेथी: मेथी आपको सर्दी लगने से भी बचाती है। इसका रोज किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करने से सर्दी का बचाव होता है और आप इस मौसम की आम हेल्थ प्रॉब्लम से भी बच जाते हैं। जोड़ों का दर्द भगाए: बुजुर्गों को आपने सर्दियों में मेथी और मेवे के लड्डू खाते जरूर देखा होगा। इसका प्रमुख कारण है कि मेथी आपको जोड़ों के दर्द की परेशानी से भी मुक्ति दिलाता है। इसके बीज हों या फिर पत्तियां, दोनों ही जोड़ों के दर्द में समान रूप से फायदेमंद हैं।   recent visitors 125

बचत के साथ खरीदारी में ही है समझदारी

शॉपिंग करने का क्रेज है, तो थोड़ा प्लान करके चलने से इसका मजा और भी बढ़ जाएगा। आखिर इस तरह कुछ बचत होगी और आपकी पसंद का सामान भी आएगा। जानते हैं इसी से जुड़े कुछ टिप्स… अगर आपको शॉपिंग करने का क्रेज है, तो आपका मन सेल सीजन में और भी उतावला हो जाता होगा। लेकिन शॉपिंग पर जाने से पहले उन बातों का जरूर ध्यान रखें, जिनसे सेविंग भी हो जाए और खरीदारी भी बढ़िया हो। सेल का इंतजार करें:- अगर आपको एक साथ ज्यादा चीजें खरीदने की आदत है, तो बेहतर होगा कि सेल सीजन का वेट करें। जब तक सेल ना लगे, तब तक मॉल में शॉपिंग करना बिल्कुल अवॉयड करें। यहां आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। शॉपिंग का अलग अकाउंट:- जब भी आपको पे चेक मिले, तो इसे दो अकाउंट्स में डिवाइड करें। एक को अपने बिल्स और जरूरतों के लिए रखें और दूसरे को शॉपिंग के लिए। दूसरे अकाउंट से शॉपिंग वाला दिन आने तक कोई ट्रांजैक्शन ना करें। फिजूल शॉपिंग से बचें:- ऐसा कुछ भी नहीं खरीदें, जिसकी जरूरत आपको तुरंत न हो। कभी तो इसकी जरूरत होगी वाली सोच रखेंगे, तो फालतू की शॉपिंग ज्यादा होगी। इस पैसे को बचाएं और अपनी जरूरत की चीजों पर खर्च करें। खर्चों का हिसाब-किताब:- अपने खर्चों का ट्रैक रखना बेहद जरूरी है। बेहतर है कि अपनी डिजिटल डायरी या मोबाइल फोन में नोट बनाकर आप रोजाना होने वाले खर्च का ध्यान रखें। हर महीने के अंत में चेक करें कि कहां सेविंग हो सकती थी। अगर हो सके, तो महीने की बजाय हफ्ते का हिसाब रखें। सेविंग कर दें शुरू:- आमतौर पर सेल जनवरी और अगस्त के आसपास लगती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक-दो महीने पहले ही सेविंग्स करना शुरू कर दें। मॉनसून में भी बड़ी-बड़ी सेल लगा करती हैं। ऐसे में आप सेल शुरू होने से एक महीने पहले ही सेविंग शुरू कर दें। एक बार करेंगे, तो आपको खुद ही इसमें मजा आने लगेगा। तो मॉनसून सेल एन्जॉय करने की तैयारी अभी से शुरू कर दें!   recent visitors 123