Sunday, July 5, 2026 6:28 pm

अयोध्या और प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग ट्रेन, महाकुंभ की व्यवस्था का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

वाराणसी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। recent visitors 147

पांच लाख के जेवर व 70 हजार नगद लेकर फरार, रायबरेली में डकैतों ने लूट के बाद की पीट-पीट कर हत्या

रायबरेली. रायबरेली में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक घर में बीती रविवार रात बदमाशों ने तांडव मचाया। एक घर में डकैती डाली और लूटने के साथ अधेड़ को राड और डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखे करीब पांच लाख के जेवर व 70 हजार नगद लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। ग्राम नरसवा निवासी उमाशंकर 55 वर्ष पुत्र सूरजू साहू पत्नी के साथ रहते थे। रविवार को उनकी पत्नी माधुरी अपनी पुत्री रेखा निवासी बेनी माधवगंज रालपुर गई हुई थी। मृतक का पुत्र राजेश घर से एक किलोमीटर दूरी पर रहता है। अधेड़ बीती रात घर पर अकेला ही था। बीती रात बदमाश सामने के दरवाजे से घर के अंदर घुसे। अधेड को अकेला पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने पहले अधेड़ को प्लास्टिक की पाइप से गला घोंटा। बदमाशों को जब अधेड़ की मौत हो जाने का भरोसा नहीं हुआ तो राड और फावड़े के डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखें करीब पांच लाख रुपए कीमत के जेवर व सत्तर हजार रुपए नगद बदमाश उठा ले गए। अधेड़ घर में किराना की दुकान करता था। बदमाशों ने कमरे के साथ-साथ दुकान का भी ताला तोड़कर रखे सामान‌ को उठा ले गए। सोमवार सुबह होने पर जब मृतक का नाती राज दूध लेने घर पहुंचा तो अधेड़ को खून में लथपथ देख कर रोने चिल्लाने लगा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का मजमा मौके पर लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे बाद एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, फॉरेंसिक टीम पहुंच कर घटनास्थल से जायजा लिया। मौके पर सर्विलांस टीम, एसओजी।सहित कई टीमें घटना को खुलासा करने में लग गई है। हर साल नपा को मिलेगा 15 लाख राजस्व ट्रांसपोर्टनगर के विकसित होने के बाद संचालन शुरू होने से नगर पालिका परिषद की राजस्व आय भी बढ़ेगी। नपा के जिम्मेदारों की मानें तो हर साल नगर पालिका को हर साल 15 लाख रुपए तक का राजस्व भी मिलेगा। इससे राजस्व की बढ़ोत्तरी में मदद मिलेगी। चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर के पूर्ण रुप से शुरू नहीं होने के कारण हर साल नगर पालिका को 12 से 15 लाख रुपए आने वाले किराए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों ने ट्रांसपोर्टनगर की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। पालिका की राजस्व बढ़ोत्तरी को देखते हुए कायाकल्प कराया जाएगा। मार्च से ट्रांसपोर्टनगर में सेवा पूरी तरह से शुरू ह हो जाएगी । इससे इलाका गुलजार हो जाएगा। recent visitors 78

कलेक्टर ने किया कनिष्ठ सहायक डब्ल्यूएलसी व एससीएससी को निलंबित

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने भंडारित खराब खाद्यान्न में अत्यंत गंभीर अनियमितता पर म.प्र.सिवल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्रीमती सुधा रघु, शाखा प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी बुढार मूल पद कनिष्ठ सहायक एवं सुश्री आगरवती बैगा कनिष्ठ सहायक  एमपीएससीएससी बुढार को तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया है। recent visitors 62

नगर निगम अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत, दुकान को लेकर विवाद

रायपुर जिले के नगर निगम में एक अधिकारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एक शिकायत की गई है। इसमें दावा किया गया है कि उक्त अधिकारी ने प्रार्थी अपनी दुकान बेचने का दबाव बना रहे है। दुकान न बेचने पर उसे तोड़ने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है। प्रार्थी ने मिडियाकर्मियों को दस्तावेज उपलब्ध करते हुए दावा किया है कि उक्त दुकान के निर्माण के बाद राजीनामा कराकर वे जुर्माना पटाने (नियमों के तहत) तैयार है और इसका आवेदन भी दिया है। वहीं इसका जवाब भी निगम से नोटिस के माध्यम से मिला और कुछ दस्तावेज जमा कराने कहा गया है। प्रार्थी ने दावा किया है कि निगम अधिकारियों द्वारा मांगे गए दस्तावेज भी उन्होंने जमा करा दिए, लेकिन अब निगम अधिकारी दबाव बना रहे है कि वो इस दुकान को बेच दें, नहीं तो उनकी दुकान तोड़ दी जाएगी। प्रार्थी का दावा है कि उनकी दुकान बिना नोटिस के सील कर दी गई है। वहीं कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम और प्रार्थी के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वहीं इस मामले में जोन 4 के निगम कमिश्नर का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। राजीनामे के सवाल पर उनका कहना था कि पहले अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई होगी। recent visitors 60

जिले में 3 सरपंच व 01 पंच पद हेतु उप निर्वाचन के तहत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

अनूपपुर मध्‍यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सरपंच एवं पंच पद हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत परासी में सरपंच पद हेतु 80.96 प्रतिशत एवं ग्राम पंचायत बदरा में पंच पद हेतु 63.20 प्रतिशत, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी में सरपंच पद हेतु 63.94 प्रतिशत तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द में सरपंच पद हेतु 67.79 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी से निर्वाचन क्षेत्र में चौकस व्यवस्थाओं से निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ तथा पंचायत उप निर्वाचन में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सरपंच पदों के मतों की गणना संबंधित विकासखंड मुख्यालय में 13 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे की जाएगी एवं पंच पद का सारणीकरण एवं परिणाम घोषणा 16 दिसंबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। recent visitors 72

हाईकोर्ट ने बरकरार रखा पांच दोषियों को उम्रकैद, कानपुर के पीयूष ने प्रेमिका के लिए की पत्नी ज्योति की हत्या

कानपुर. जबलपुर के व्यापारी की बेटी पूजा कानपुर में व्यापारी के घर ज्योति बनकर तो आई लेकिन ज्यादा दिन तक ससुराल का सुख नहीं भोग पाई। पत्नी ने तो ज्योति बनकर ससुराल को रोशन करने की कोशिश की लेकिन पीयूष पति बनकर ज्योति से अपने जीवन को रोशन नहीं कर पाया। शादी के सिर्फ 20 माह में ही पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने का षड़यंत्र रच डाला। ज्योति की मौत के साथ पीयूष ने अपनी आजादी की लौ को भी बुझा दिया है अब उसे जीवन भर जेल की सीखचों में कैद रहना होगा। जबलपुर में 1 सितंबर 1988 को जन्मी पापा शंकरलाल नागदेव और मम्मी माया देवी उर्फ कंचन की बेटी पूजा पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट रही। 28 नवंबर 2012 को पीयूष ने पूजा संग सात फेरे लिए और उसे अपने घर की ज्योति बनाने का वचन दिया। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाला पीयूष सिर्फ 20 माह में ही ज्योति की हत्या का षड़यंत्र रच बैठा। 27 जुलाई 2014 की रात पीयूष ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया और भाड़े के हत्यारों से ज्योति को मौत के घाट उतरवा दिया। मासूम बनने का ढोंग रचने वाला पीयूष पुलिस की निगाहों से बच न सका और उसे जेल जाना पड़ा। छह साल जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली लेकिन आजादी ज्यादा दिन तक उसके साथ नहीं रही। 21 अक्टूबर 2022 को सेशन कोर्ट ने पीयूष को उम्रकैद की सजा सुनाकर फिर सलाखों के पीछे भेज दिया और अब हाईकोर्ट ने भी सजा पर मोहर लगाकर पीयूष को ताउम्र जेल में रहने का फरमान सुना दिया है। षड़यंत्र में शामिल होने का सबूत नहीं आपको बता दें कि कानपुर की ज्योति हत्याकांड में पीयूष समेत पांच दोषियों की सजा को माफ करने से जहां हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया वहीं सेशन कोर्ट द्वारा दोषी ठहराई गई मनीषा मखीजा के खिलाफ पर्याप्त सबूत न होने की बात कहते हुए उसकी दोषमुक्त का आदेश सुनाया। हाईकोर्ट ने माना कि मनीषा, पीयूष से अच्छी तरह परिचित थी, दोनों पड़ोसी थे, दोनों में कई बार फोन से बातचीत हुई। लेकिन इससे यह नहीं माना जा सकता कि पीयूष और अन्य अभियुक्तों के बीच हत्या के लिए रचे गए षड़यंत्र में भी मनीषा शामिल थी। मनीषा की पीयूष के अलावा अन्य अभियुक्तों से कोई बातचीत भी नहीं हुई। डायरी में कुछ भी नहीं लिखा हाईकोर्ट ने कहा कि पीयूष और मनीषा की कॉल डिटेल रिपोर्ट से यह साफ है कि दोनों अक्सर बातचीत करते थे, लेकिन मनीषा की पीयूष के अलावा अन्य अभियुक्तों से किसी तरह की बातचीत के कोई सबूत नहीं हैं। पुलिस ने ज्योति की ससुराल से बरामद डायरी और उसकी स्कूल डायरी की लिखावट की मिलान के लिए एफएसएल भेजा था और एफएसएल रिपोर्ट से लिखावट की मिलान भी हो गई थी। ज्योति की डायरी में लिखी बातों से यह तो साफ है कि वह अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी, लेकिन उसने पीयूष-मनीषा के अनैतिक संबंधों के बारे में डायरी में कुछ भी नहीं लिखा था। recent visitors 181

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक  महोदय अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत अनूपपुर पुलिस द्वारा माह सितंबर 2024 से माह नवंबर 2024 तक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले  103 वाहन चालकों  पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 44 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित आर टी ओ कार्यालय भेजे गए है दिनांक 09/12/24  को थाना यातायात द्वारा एक डंपर चालक, एक बाइक चालक एवं एक कार चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया,  उपरोक्त वाहन चालकों  पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ,माननीय न्यायालय द्वारा 55,000 का जुर्माना लगाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाना  सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है तीनों वाहन चालकों के लाइसेंस भी निलंबन हेतु जिला परिवहन अधिकारी के कार्यालय भेजे जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों पर इंटरसेप्टर की मदद से की गई चालानी कार्यवाही            तेज गति से वाहन चलाना  दुर्घटना का  मुख्य कारण है, जिस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देश अनुसार इंटरसेप्टर व्हीकल एवं स्पीड डिटेक्टर मशीन से वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जा रही है, निर्धारित गति से अधिक गति पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 08/12/24 यातायात पुलिस द्वारा दो कार चालकों पर तेज गति से वाहन चलाने पर जुर्माना लगाया गया।   नो एंट्री में प्रवेश करने पर हाइवा चालक पर लगाया 5000का जुर्माना अनूपपुर शहर में प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हैवी व्हीकल के लिए नो एंट्री लागू है ,नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश करते हुए एक हाईवे को पकड़ा गया ,जिस पर 5000 का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस अनूपपुर recent visitors 62