Monday, July 6, 2026 11:28 pm

सोफे पर लिटाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दबंग ने युवक के कपडे उतरवाए

रायगढ़. रायगढ़ जिले में एक शख्स को कुछ दबंगों ने मिलकर बंधक बना लिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे सोफे पर लिटाकर बेल्ट निकालकर बेहरमी से पिटाई की। पीड़ित हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन शराब के नशे में धुत दबंगों ने उसकी एक न सुनीं। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित शख्स ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। एसपी के नाम सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, पीड़ित रमेश साहू (34) जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नं. 34 का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि चार दिसंबर को उसने जूटमिल थाने में बंटी उर्फ रावण के खिलाफ ऑफिस में बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी जूटमिल पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार फोन करके धमकाया जा रहा है। दूसरे के घरों में सो रहे परिजन पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार दूसरे के घरों में सोने के लिए मजबूर है। रमेश साहू का कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए उसके  भांजे, दीदी और उसकी भाभी को धमकी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी ने रायपुर में रहने वाले उसके बड़े भैया टीकम साहू के घर पहुंचकर उन्हें भी धमकियां दी है। इस वजह से उसका पूरा परिवार डर के माहौल में खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए डरा सहमा हुआ है।  मिलने के लिए नहीं गया था पीड़ित ने बताया कि आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण ने उसे दो बार मिलने बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वह उसके पास नही पहुंच सका था। चार दिसंबर को आरोपी ने उसे फिर से फोन करके बोला कि 'उस दिन बुलाया था… नहीं आया आज आ जाना।' पीड़ित वहां पहुंचा, उस दौरान वहां चार से पांच लोग बैठे थे। इसके बाद वह बोला कि 'तुम्हें जीने खाने नहीं दूंगा, रायगढ़ छोड़ना पड़ेगा' और फिर जबरन कपड़ा उतरवाकर गाली-गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण के खिलाफ अपराध दर्ज करके उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मारपीट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी तरह लोगों को उठाकर अपने ऑफिस लाकर मारपीट करता है और अपने लोगों को वीडियो भेजता है, ताकि उसकी दहशत बनी रहे। recent visitors 97

अभिनेत्री अलीशा बोस ‘साझा सिंदूर’ के अहम किरदार में नजर आएगी

मुंबई सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में अब धरा का किरदार एक नई पहचान के साथ नजर आएगा, क्योंकि अभिनेत्री अलीशा बोस ने इस भूमिका में कृतिका देसाई की जगह ली है. राजस्थानी शाही पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अपने भव्य दृश्य और जोड़ने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को बांधे रखता है. धरा का किरदार अपने ग्रे शेड्स और जटिल व्यक्तित्व के कारण शो की कहानी में एक नया आयाम जोड़ता है. अलीशा बोस अपनी चुलबुली और जीवंत प्रकृति के लिए जानी जाती हैं, इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अलीशा बोस ने कहा, “यह भूमिका मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि पता ही नहीं चला. एक दिन मुझे कॉल आया, मैंने मॉक शूट दिया और तुरंत फाइनल हो गई. यह सब किसी सपने जैसा लगा! धरा का शांत और गंभीर स्वभाव मुझसे काफी अलग है, लेकिन उसके व्यक्तित्व को समझना और उसे अपनाना मेरे लिए बहुत रोचक रहा है. यह अब तक का एक अद्भुत सफर रहा है.” अलीशा बोस के जुड़ने से ‘साझा सिंदूर’ के सेट पर एक नई ऊर्जा का माहौल बना हुआ है. यह शो एक राजस्थानी शाही परिवार की परंपराओं, रिश्तों और भावनात्मक टकरावों को गहराई से दिखाता है. शो की शानदार कहानी और अनुभवी कलाकारों की सूचि में संगीता घोष, साहिल उप्पल, नीलू वाघेला, अलीशा बोस और नासिर खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं ऐसे में ‘साझा सिंदूर’ शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है. recent visitors 160

‘सरकार के एक साल होने पर मेगा शो’, छत्तीसगढ़-बालोद में गृह मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण

बालोद. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बालोद दौरे पर बालोद से कलेक्ट्रेट मार्ग तक 4 करोड़ 91 लख रुपए की लागत से बने सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। इसके बाद में भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूर्ण होने वाले हैं। जिसके लिए आगामी 13 दिसंबर को भव्य आयोजन रायपुर में रखा गया है। जहां माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नागदा शामिल होंगे। इसी की तैयारी को लेकर हम आज यहां पर आए हुए थे और धान खरीदी के विषय पर उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में पहले जैसे समर्थन मूल्य की राशि उसके बाद शेष राशि को एक मुफ्त दिया जा रहा था। ठीक वैसे ही दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बालोद जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। मंडलों को दिया गया लक्ष्य आपको बता दें कि यहां पर जिला सहित मंडल अध्यक्षों को भी उसे कार्यक्रम को लेकर लक्ष्य दिया गया है ज्यादा से ज्यादा लोग नेताजी के साथ उसे कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि विष्णु देव साइन जी के सुशासन की सरकार है और हमारे सरकार ने जो काम किए हैं उसे लोगों तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है और सभी काम जनहित के काम हैं इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य हो इसीलिए हम आप लोगों से मिलने आए हुए हैं। मंडल से लेकर प्रदेश तक बदलेगा संगठन मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यहां पर जो आने वाले संगठन के चुनाव हो रहे हैं उसके बाद पूरा संगठन बदल जाएगा मंडल अध्यक्ष का चुनाव पहले होगा फिर मंडल अध्यक्ष मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे इसके बाद यह व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष तक जाएगी आपको सब कुछ नया मिलेगा वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ में डिपार्टमेंट जनरल ऑफ पुलिस के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह चयन की एक प्रक्रिया होती है और उन सब को फॉलो किया जा रहा है उसके बाद नए डीजीपी का चयन किया जाएगा। recent visitors 52

‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सुनाई देगी देवरकोंडा की आवाज

मुंबई, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने बताया कि फिल्म का टीजर 9 दिसंबर को आउट होगा। खास बात है कि फिल्म के टीजर में रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने आवाज दी है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “विजय देवरकोंडा दुनिया को ‘द गर्लफ्रेंड’ से परिचित करवाएंगे। ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर 9 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर रिलीज होगा।” जानकारी के अनुसार फिल्म के टीजर के लिए रश्मिका मंदाना के खास दोस्त अपनी आवाज देंगे। फिल्म मेकर राहुल रविंद्रन की ‘द गर्लफ्रेंड’ का एक टीजर हाल ही में मलयालम सहित पांच भाषाओं में जारी किया गया था। फैंस से ‘नेशनल क्रश’ का टैग पाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। रश्मिका ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें किताबों का शौक है और उन्हें पढ़ना पसंद है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर बेस्ट सेलिंग लेखिका एना हुआंग की किताब ‘किंग ऑफ रॉथ’ की फोटो शेयर की। उन्होंने बताया था कि वह सातवीं किताब पढ़ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना अपनी हालिया फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज को लेकर छाई हुई हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका और अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं। रश्मिका की झोली में लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ भी है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में रश्मिका के साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। रश्मिका के पास साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी है। फिल्म साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी।   recent visitors 59

भाई-बहन को पकड़ा, छत्तीसगढ़-कोरबा में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे

कोरबा. नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले भाई-बहन को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने कोर्ट में बाबू का नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से साढ़े चार लाख की ठगी की थी। प्रार्थी के शिकायत के बाद दीपका पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई युवती खुद को वकील बताती थी। अधिकारियों और नेताओं से ऊंची पहुंच का धौंस जमाकर लोगों से ठगी करती थी। दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपीया सुमन सिंह द्वारा अपने भाई जय सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 4 लाख 50 हज़ार रुपए वसूल लिए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई बहन लगते हैं। जय सिंह और सुमन सिंह दोनों जांजगीर के रहने वाले हैं। भाई-बहन ने इनके अलावा कई लोगो को ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ित की माने तो उसकी मुलाकात युवती से रायपुर में हुआ इस दौरान उसने कहा कि कोर्ट में बाबू का पद खाली है उस पर सरकारी नौकरी लगा सकता हु और उसने झांसे में लेकर ठगी की जब नौकरी नही लगी तब उसने पैसे वापस भी मांगे लेकिन देने को तैयार नही थी उसने भाई को भी अपने साथ रखा था दोनो ने ठगी की है। बताया जा रहा है कि भाई बहन ने और भी कई लोगो से ठगी की है पुलिस इस बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है। recent visitors 51

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के सेटअप स्वीकृत की घोषणा:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिरमिरी में मुख्यमंत्री ने सर्व सुविधायुक्त 100 बेड जिला चिकित्सालय का किया उद्घाटन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के सेटअप स्वीकृत की घोषणा:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के पद की स्वीकृति चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखंड में ग्रिड से विद्युत सप्लाई की घोषणा रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बड़ा बाजार चिरमिरी में 100 बेड वाले सर्व सुविधायुक्त  जिला चिकित्सालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के सेटअप स्वीकृत करने, भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के पद की स्वीकृति तथा चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखंड में ग्रिड से विद्युत सप्लाई की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला अस्पताल चिरमिरी को अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस किया गया है। इस अस्पताल में 08 चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त हैं तथा 80 प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में 07 ओपीडी सहित 04 ऑपरेशन थिएटर बनाए गए है। जिनमें 01 ऑपरेशन थिएटर चालू है। इसे मॉड्यूल ऑपरेशन थिएटर के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही अस्पताल में 08 बिस्तर वाले आईसीयू की सुविधा भी है। इस अस्पताल के बनने से जरूरतमंद लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत हो इस पर राज्य सरकार का विशेष फोकस है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना शासन की प्राथमिकता में है ताकि लोगों को आसानी से अच्छी इलाज की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों, कक्षों तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, उपस्थित मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और उन्हें फल भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सेवा भाव के साथ कार्य करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री के हाथों चिरमिरी में जिला अस्पताल के लोकार्पण पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज जिले को 100 बिस्तरीय जिला अस्पताल के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। शासन की प्राथमिकता है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जनता तक पहुंच आसान हो, चिरमिरी का जिला अस्पताल इस अपेक्षा को पूरा करेगा। उन्होंने आगे कहा की जिलेवासियों को अब एक बेहतर अस्पताल मिल गया है जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखंड में छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के ग्रिड से विद्युत सप्लाई की मांग पर विद्युत आपूर्ति करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल के सेटअप की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टिगत रखते हुए भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को  स्वीकृति प्रदान की है। recent visitors 49

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सैंडपेपर कांड ऐसा धब्बा है, जो कभी नहीं मिटेगा, एडिलेड में गरमाया माहौल

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सैंडपेपर कांड ऐसा धब्बा है, जो कभी नहीं मिटेगा। स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर इस कांड की चपेट में आए थे। एक भारतीय फैन ने अब ऑस्ट्रेलिया के उसी पुराने जख्म को कुरेद डाला है। फैन ने एडिलेड ओवल में खेले गए इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दौरान सैंडपेपर दिखाया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। भारतीय फैन के ऐसा करने पर ऑस्ट्रेलियाई दर्शक चिढ़ गए। सुरक्षा अधिकारियों ने फौरन भारतीय फैन को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा। 'भारतीय फैन से खतरा नहीं था' वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय फैन के हाथ में पीले रंग का सैंडपेपर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दर्शक चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने भारतीय फैन को निकालने का इशारा किया। वायरल वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, ''सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ही स्टेडियम में सैंडपेपर लाने की इजाजत है।'' दूसरे ने कमेंट किया, ''हमारे भारतीय फैंस बाकी सभी से अलग हैं। उनका अपना अनूठा अंदाज है।'' अन्य ने कहा, ''फैन को स्टेडियम से बाहर नहीं निकालना चाहिए था उससे कोई खतरा नहीं था। उसने तो बस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक काले अध्याय की याद दिलाई।'' आखिर क्या है सैंडपेपर कांड? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट 24 मार्च 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद पर सैंडपेपर रगड़े हुए नजर आए थे। उन्होंने मैच के तीसरे दिन बॉल टेम्परिंग की थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ और उपकप्तान वॉर्नर थे। मैदान पर की गई बेईमानी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दुनियाभर में आलोचना हुई। स्मिथ और वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलती कबूल की थी और कांड में शामिल तीनों खिलाड़ियों को बैन झेलना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल जबकि बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पर्थ में 295 रनों से विजयी परचम फहराया और एडिलेड में 10 विकेट से हार का सामना किया। बीजीटी की तीसरा टेस्ट शनिवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। recent visitors 45