Monday, July 6, 2026 10:24 pm

व्यक्ति को अपने लिए एक बेहतर जिंदगी का निर्माण के लिए अकेले में करना चाहिए ये काम

यूं तो अपने जीवन में सफलता का स्वाद हर व्यक्ति चखना चाहता है। लेकिन यह सुख हर किसी को नसीब नहीं होता है। सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति को कठिन परिश्रम और लगन की जरूरत होती है। जिसके ना होने पर व्यक्ति हमेशा निराशा का मुंह देखता है। बहरहाल, सफलता हासिल करने के इस मूल मंत्र को तो ज्यादातर सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं कि मेहनत और लगन के अलावा भी सफलता पाने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जो व्यक्ति को हमेशा साथ में नहीं बल्कि हमेशा अकेले बैठकर करनी चाहिए। माना जाता है इन चीजों को अकेले बैठकर करने वाला व्यक्ति अपने लिए एक बेहतर जिंदगी का निर्माण कर सकता है। आइए जानते हैं जीवन से जुड़ी ऐसी ही 5 बातों के बारे में, जिन्हें सफलता पाने के लिए व्यक्ति को हमेशा अकेले करना चाहिए। अकेले बैठकर करें पढ़ाई किसी व्यक्ति या विद्यार्थी के लिए सफलता का पहला मंत्र यह है कि उसे हमेशा अकेले बैठकर ही अपना पाठ याद करना या नौकरी की तैयारी करनी चाहिए। अकेले में व्यक्ति अपने पाठ और लक्ष्य पर अच्छी तरह ध्यान लगा पाता है जबकि भीड़ में, दोस्तों के साथ बैठकर पढ़ने से उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई से इधर-उधर भटकता रहता है। जिससे ना सिर्फ उसका समय बल्कि पढ़ाई भी खराब होती है। पैसों से जुड़ा कोई काम आपने अकसर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि अच्छी से अच्छी दोस्ती भी पैसों के बीच में आने से टूट जाया करती है। ऐसे में एक सफल व्यक्ति हमेशा इस बात का ध्यान रखता है और हमेशा पैसों से जुड़े काम अकेले में ही करना पसंद करता है। अगर आप पैसों के जुड़े काम दोस्तों या लोगों के साथ मिलकर करते हैं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। योग अगर आप रोजमर्रा का तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेते हैं तो उसे भी अकेले ही करने की कोशिश करें। योग और मेडिटेशन अन्य लोगों के साथ करने से आपके मन को शांति महसूस नहीं होगी, जिससे आप तनाव महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जीवन के निर्णय खुद लें जीवन में सफलता ही नहीं बल्कि अकेले रहने से कई बार जीवन सुखद भी बन जाता है। अकेले रहने से व्यक्ति को अपने लिए समय निकालने के साथ आत्मचिंतन और आत्ममंथन करने का मौका मिलता है। जिससे वह अपनी कमियों को दूर करके लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी नई बातें और तरीके सीखता है। अकेले चलने वाला व्यक्ति अपने जीवन के निर्णय खुद लेता है। जिससे उसकी दूसरों के प्रति निर्भरता कम हो जाती है और उसे अपने जीवन के लिए सही फैसले लेने आ जाते हैं। वहीं चार लोगों से ली गई सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। recent visitors 56

14 दिसंबर को मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती

हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का दिन मां अन्नपूर्णा को समर्पित किया गया है. अन्नपूर्णा जयंती पर जो कोई भी मां की पूजा करता है उसका घर धन-धान्य और खुशियों से भरा रहता है. जो लोग इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा करते हैं, मां अन्नपूर्णा उनकी जिंदगी के सभी दुखों को दूर करती हैं. इस दिन दान का भी बहुत महत्व है. ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जान लीजिए कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती होती है. इस साल 14 दिसंबर को 4 बजकर 58 मिनट से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी. इस तिथि की समाप्ति 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगी. ऐसे में उदयातिथि की के अनुसार, 15 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती होगी. अन्नपूर्णा जयंती के दिन इन चीजों का करें दान अन्नपूर्णा जयंती के दिन जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्रों का दान करें. अन्नपूर्णा जयंती के दिन अन्न और वस्त्रों का दान करना शुभ होता है. जो भी इस दिन अन्न और वस्त्रों का दान करता है, उसका जीवन अन्न और धन के भंडार से हमेशा भरा रहता है. इस दिन अन्न और वस्त्र का दान करने वालों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. अन्नपूर्णा जयंती 2024 पूजा विधि     अन्नपूर्णा जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहने.     फिर पूजा वाली जगह को गंगादल से शुद्ध करें.     इस दिन व्रत रखने की इच्छा है, तो पहले व्रत का सकंल्प लें.     पूजा से पहले मां अन्नपूर्णा की मूर्ति या तस्वीर पूजा के स्थान पर स्थापित करें.     इसके बाद मां के सामने धूप और दीप जलाएं.     पूजा के लिए पहले कुमकुम, हल्दी, अक्षत, नैवेद्य, तुलसी पत्र आदि पूजा के स्थान पर रख लें.     मां को हलवा, पूड़ी और सब्जी का भोग को लगाएं.     पूजा के समय मां अन्नपूर्णा के स्तोत्र और मंत्रों का जप करना शुभकारी होता है.     पूजा के समय अक्षत, पुष्प आदि भी मां को चढ़ाएं.     पूजा खत्म होने के बाद घर के लोगों में प्रसाद अवश्य वितरित करें.     पूजा के दौरान माता के मंत्र ‘ॐ अन्नपूर्णायै नमः’ का 108 बार जप अवश्य करें.   recent visitors 52

केजरीवाल के बंगले पर जितना खर्च हुआ है उतने में डीडीए के 34 ईडब्लूएस फ्लैट बन सकते थे- बीजेपी

नई दिल्ली  दिल्ली में भले ही अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फिजा एकदम चुनावी हो चुकी है। तीनों प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में लगी हैं। एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगले का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के टैक्सपेयर्स की 'कमाई लूटी' है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर ये लिखते हुए वीडियो पोस्ट किया है- 'खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की सच्चाई।' उन्होंने ये भी बताया है कि बंगले पर केजरीवाल ने जितना खर्च किया है, उतने में कितने गरीबों का उद्धार हो सकता था, कितनों को घर मिल सकते थे या ऑटो रिक्शा मिल सकते थे। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम पर हमला करते हुए लिखा है- 'भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल।' दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, 'खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं, आज आपको दिखाएंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7 स्टार रिजॉर्ट का निर्माण करवाया है! शानदार Gym-Sauna Room-Jacuzzi की कीमत! मार्बल ग्रैनाइट लाइटिंग- 1.9 करोड़ रुपये; इंस्टालेशन-सिविल वर्क- 1.5 करोड़ रुपये; जिम/स्पा इक्विपमेंट और फिटिंग- 35 लाख रुपये। कुल 3.75 करोड़ रुपये।' सचदेवा ने आगे लिखा है, 'बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें है। इतने में दिल्ली का आम आदमी DDA के 34 EWS फ्लैट, या 15 एलआईजी फ्लैट, या 150 सीएनजी ऑटो, या 326 ई-रिक्शा खरीद सकता है! भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल!! बस और कुछ नहीं कहना!!' दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी दिल्ली में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों को लेकर सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेर रही है। दरअसल केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के मुद्दे पर भी शाह को घेर रही है। पार्टी ने इस साल स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट वगैरह को बम से उड़ाने की धमकियों की लिस्ट शेयर करके पूछा है- 'अमित शाह जी, अब तो जाग जाओ।' recent visitors 59

लालू प्रसाद यादव ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए

नईदिल्ली इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी. इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए. ममता बनर्जी ने क्या कहा था… पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालिया हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर किया है और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह INDIA ब्लॉक की कमान संभालने के लिए तैयार है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा , "मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब मोर्चा का नेतृत्व करने वालों पर इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी है. अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा." यह पूछे जाने पर कि एक मजबूत भाजपा विरोधी ताकत के रूप में अपनी साख के बावजूद वह इंडिया ब्लॉक की कमान क्यों नहीं संभाल रही हैं? इस पर बनर्जी ने कहा, "अगर मौका मिला तो मैं इसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करूंगी." उन्होंने कहा, "मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं." कांग्रेस ने क्या कहा… बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल परिप्रेक्ष्य में ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है. वहीं, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमें ममता बनर्जी की राय पता है. हम चाहते हैं कि ममता हमारे साथ रहें. हम सभी एक साथ हैं. अगर कोई मतभेद भी है तो वो छोटे-मोटे हैं. हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से इस पर बात करेंगे. इससे पहले सपा ने भी ममता बनर्जी के नाम पर सहमति जताई थी.   recent visitors 52

पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मिलेगी मदद- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का किया शुभारंभ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मिलेगी मदद- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने 536 करोड़ रूपए के कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन   अंबिकापुर नगर में अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल अंबिकापुर को डीकेएस रायपुर की तर्ज पर विकसित करने तथा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट की शुरू की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कैरियर निर्देशिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां महामाया को नमन करते हुए जिलेवासियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सबसे सुंदर और साफ सुथरे शहरों में शामिल है। यह सब नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, हमारे सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के योगदान से हो पाया है। अंबिकापुर के नागरिकों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिनके सहयोग से अंबिकापुर स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया है। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के अल्पकाल में ही सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े कामों को पूरा करने का प्रयास किया है। बीते पांच सालों में गरीब जरूरतमंद परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे, उनके आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए जा रहे हैं। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। हमने वायदे के मुताबिक पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने का काम किया है। बीते वर्ष पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। उपमुख्यमंत्री साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजावासियों को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वहां लगाए गए शासकीय विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वयं सेवक श्रीमती बानी मुखर्जी, मितानिन श्रीमती परिमनिया यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला तिर्की एवं श्रीमती पुरो बाई, स्वच्छता दीदी श्रीमती सुनीता सारखेली, लुण्ड्रा के मंडल संयोजक रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता श्रीमती लीना थॉमस को सम्मानित किया।   कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। recent visitors 56

मुख्यमंत्री साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर प्रवास के दौरान माता राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज संभाग सरगुजा/जशपुर हेतु अम्बिकापुर के ग्राम अजिरमा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो राष्ट्र को भी मजबूती मिलती है। कोलता समाज शिक्षित और समृद्ध समाज है, जो खेती-बाड़ी में भी आगे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर विशेष जोर होना चाहिए, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हमारे समाज के बच्चे पढ़ें, इस पर समाज की चिंता होनी चाहिए। कहीं ना कहीं नशाखोरी समाज की प्रगति के लिए बाधक है इस पर भी समाज का चिंतन होना चाहिए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के नागरिकगण भी उपस्थित थे। recent visitors 47

संभल हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर समेत कुल 13 घरों में दबिश दी

संभल यूपी के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एडिशनल एसपी के साथ पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के आसपास के इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर समेत कुल 13 घरों में दबिश दी है. पुलिस के इस एक्शन से इलाके में हड़कंप मच गया. दबिश के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर से स्मैक की 90 से ज्यादा पुड़िया बरामद की. वहीं, दो अलग-अलग घरों में दबिश के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए. इस दौरान पुलिस ने एक घर में दबिश के दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया. दरअसल, शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर संभल में हिंसा हुई थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे. उपद्रवियों द्वारा कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. इस घटना के बाद से पुलिस हिंसा में शामिल लोगों पर एक्शन ले रही है. मामले में स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर लोगों को भड़काने का आरोप है. इस कड़ी में बीते दिन एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एडिशनल एसपी ने स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास से 50 मीटर की दूरी पर संदिग्ध बाइक सवार लोगों को रोककर चेकिंग की. वहीं, दूसरी तरफ सीओ अनुज चौधरी ने पुलिस टीम के साथ RRF, RAF और पीएसी के जवानों को लेकर दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के आसपास के 13 घरों में ताबड़तोड़ दबिश दी. इस दौरान 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुल्ला अशद और मुल्ला आसिम के घर में भी दबिश दी गई. जहां मुल्ला अशद के घर में दबिश के दौरान स्मैक की 93 पुड़िया बरामद हुईं. इसके अलावा दो अलग-अलग घरों में दबिश के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने घर से तमंचा मिलने के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जबकि, कई घरों में दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर मिले कुछ युवकों को हिरासत में भी ले लिया है. उनसे पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं. इस एक्शन को लेकर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि RAF, RRF और पीएसी के साथ 13 घरों में पुलिस की टीमों के द्वारा दबिश दी गई. इस दौरान पुलिस की टीमों के द्वारा कई घर की तलाशी ली गई, जिसमें तीन घरों के अंदर से संदिग्ध चीज मिली. इसमें एक मुल्ला अशद के घर से 93 पुड़िया स्मैक बरामद हुई जबकि ताजवर और मेहबर के घर से 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. दोनों अवैध तमचों को सील कर दिया गया है. वहीं, दबिश के दौरान जो लोग घर में मौजूद मिले उनको पूछताछ के लिए ले जाया गया है. उन लोगों की जिस तरह की भी संलिप्तता मिलेगी उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी. इसके अलावा चेकिंग के दौरान तीन दर्जन बाइक के चलान किए गए हैं और तीन बाइक को सीज किया गया है. हिंसा में शामिल 39 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है.   recent visitors 98