Sunday, July 5, 2026 5:24 am

खेत के कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी टेहरी वार्ड नंबर 1 में स्थित खेत का है। जहां कुएं में शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से एक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पुरानी टेहरी निवासी करण सिंह के रूप हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 48

जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री साय

  एक वर्ष में मोदी की गारंटी के सभी बड़े वादे पूरे प्रदेश की जीडीपी को वर्ष 2028 तक दस लाख करोड़  तक पहुंचाने का लक्ष्य सबकी सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को करेंगे साकार रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी। अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने जनता के विश्वास को कायम रखा है। श्री साय आज सरकार के एक वर्ष पूर्ण होनेे के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है।  विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। हमने बीते एक साल को विश्वास का वर्ष घोषित किया है। वास्तव में प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्ष का समय विश्वास के संकट का समय था। पूर्ववर्ती सरकार ने ‘जन घोषणा पत्र’ में किए गए लगभग सभी वादों से मुकरते हुए न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए ही भरोसे का संकट पैदा कर दिया था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में इस विश्वास को कायम करने की थी। अब एक वर्ष पूरे होने पर जब आपके माध्यम से जनता के समक्ष हमारी पूरी सरकार रिपोर्ट कार्ड लेकर प्रस्तुत हुई है, तो मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने इस विश्वास की बहाली की है। हमें प्रदेश की महतारी-बहनों को, किसानों को, युवाओं को, आवास से वंचित कर दिए गए कमजोर वर्ग के लोगों से किए वादे को पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारी सरकार ने प्रदेश के नागरिकों से वादा किया था कि यदि हमारी सरकार बनी तो हम प्रदेश में सुशासन की स्थापना करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करेंगे। सरकार बनते ही हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्परता के साथ कार्यवाही की। जो लोग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमारा सारा ध्यान जनता के विश्वास को बहाल करने पर था। अब इसी विश्वास की नींव पर छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि रूपी शिखर का निर्माण करना है। हम छत्तीसगढ़ को विकसित बना कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में योगदान देने परिश्रम की पराकाष्ठा कर दिन-रात जुटे रहेंगे। आगामी 1 नवंबर 2025 को हम प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे। हमने वर्ष 2028 तक प्रदेश की जीडीपी को दस लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। किसानों, गरीबों और महिलाओं से वादा पूरा मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। हमने अपने वादे के मुताबिक किसान बंधुओं को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए तीन माह के भीतर ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। अब तक इस योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने के लिए सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए मानक बोरा कर दी गई है। पीएससी पर लौटा युवाओं का विश्वास मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षा को रोजगार परक बनाया है। राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश की 13 नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरियों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। अपने वादे के मुताबिक हमने सीजीपीएससी परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया है। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हुई और उनके परिणाम घोषित हुए। इससे राज्य की प्रतिभाओं का विश्वास सीजी पीएससी पर लौट आया है। हमने प्रदेश के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की।इस तरह हमने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। सुशासन की स्थापना मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए प्रयासरत है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने सुशासन एवं अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है। हमारा प्रयास है कि आम नागरिकों को छोटे छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए हम तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। एक क्लिक में अथवा एक फोन कॉल में उनके काम हो जाने चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपने को हम लगातार साकार कर रहे हैं। पुराणों में जिसे राम-राज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। जनजातीय क्षेत्रों में नई सुविधाएं मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, रेल और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अम्बिकापुर के हवाई अड्डे से भी अब हवाई सेवा की शुरूआत हो गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए गठित प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व को और मजबूत किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन भी किया गया है। बैगा, गुनिया, सिरहा के लिए सम्मान निधि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा को सालाना पांच-पांच हजार रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की … Read more

बच्चों को संस्कार माता-पिता और परिवार से मिलता है: राजस्व मंत्री वर्मा

परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र का हुआ लोकार्पण रायपुर, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 44 लाख 72 हजार की लागत से निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी श्री मनोज जायसवाल,एसडीएम श्री प्रखर चंद्राकर, सीईओ श्री हरिशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित थे।        कार्यक्रम में उन्होंने भारतभूमि में जन्म लेने और इस पावन भूमि के यश का गान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप, शिवाजी और विवेकानंद जैसे महापुरुष को संस्कार उनके माता से ही मिला है। बच्चों का संस्कार माता-पिता और परिवार से ही मिलता हैं। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में हमारा राज्य 2047 तक में विकसित राज्य होगा। मंत्री श्री वर्मा ने आंगनबाड़ी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्य में योगदान हेतु,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान  उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास की चाबी, दिव्यांग नीरा और लगभग पांच वर्षीय बच्ची को ट्राई साइकिल प्रदान किया। recent visitors 53

सिंगापुर इलाके में सनसनीखेज मामला, टांगी से हमला कर होमगार्ड के पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. recent visitors 52

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर का सम्मान

रायपुर   सरस्वती शिक्षा संस्थान विद्या भारती छत्तीसगढ़ द्वारा पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रेक्षागृह में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया इसमें भारतीय भाषाएं और उनकी एकात्मता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, अध्यक्ष प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला जी कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर तथा डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी चिंतक एवं विचारक के करकमलों से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर को गरिमामय मंच से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए विवेक सक्सेना सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, वरिष्ठ व्यंगकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज, डॉ.चितरंजन कर, डॉ. रामेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, शशांक शर्मा, मोहन राव पवार, श्रीमती शताब्दी पांडे, गिरधार सागर ने डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को बधाइयां दी। इस अवसर पर लोकरंजनी लोककला मंच के कलाकार डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर, रोहित साहू, संध्या पड़ोती, कलावती रामटेके, ज्योति बंजारे, सती धिवर, रंजना ध्रुव, तारिणी यादव, अनिल पारकर, मन्नु लाल वर्मा, राकेश, दुर्गेश यादव, जास्मी साहू, वैष्णवी मानिकपुरी, हर्षिका टंडन, हरिका नेताम, निकिता पटेल, करुणा साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकगीत नृत्य की बहुत ही खूबसूरती के साथ एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुति दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न उत्सव, खेलकूद,तीज त्योहार, पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल का दर्शन सुंदर भाव भंगिमा के साथ कराया उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। recent visitors 54

मैनपाट में बिछा सीजन का पहला पाला, सर्द हवाओं से ठंड के तेवर तीखे

अंबिकापुर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम साफ होते ही सरगुजा संभाग में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। बुधवार को मैनपाट में इस सीजन में पहली बार पाला जमा। यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शीतलहर चलने से लोग बेहाल हैं। दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। इधर, मैनपाट के नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, बरिमा सहित आसपास के इलाके में बुधवार की सुबह पाला जमा रहा। उत्तर भारत में बर्फबारी से प्रभावित हुआ मौसम मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों सक्रिय विक्षोभ के कारण उत्तराखंड व हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। इससे शुष्क हवा का प्रवाह सीधे उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगले 48 घंटों तक कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक दो डिसे की और गिरावट हो सकती है। उत्तर भारत की सर्द हवा अभी और बढ़ाएगी ठंड उत्तर के पहाड़ों पर एक-दो दिनों से भारी बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है। सर्द हवा का दायरा बढ़ गया है। पहाड़ों पर अगले एक-दो दिनों तक हिमपात जारी रहने के आसार हैं। इसके असर से एक सप्ताह तक तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आती जाएगी। तापमान में गिरावट का असर जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा तक दिखेगा। बिहार और झारखंड भी सर्द हवाओं से अछूते नहीं रहेंगे। ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। मौसम में सारा फर्क मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने डाला है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात हुआ है। इससे कई इलाकों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। देश में बुधवार को सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। recent visitors 49

जनादेश परब-एक वर्ष विश्वास का : शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों का मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को संबोधित पत्र ”विष्णु की पाती” ,  मुख्यमंत्री श्री साय के चुनिंदा भाषणों के चुनिंदा अंश पर आधारित 'उद्गार : विजन और विचार', प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अनुभव को दर्शाती पुस्तिका 'खुशियों का आशियाना', महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिका ' खुशियों का नोटिफिकेशन' , राज्य शासन के विजन को दर्शाती  'सेवा ही सर्वोपरि', छत्तीसगढ़ सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित 'सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड 'जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड' का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वनमंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, जनसंपर्क आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल, संचालक अजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। recent visitors 41