मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर के परिसर में एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, श्रमिक, उद्योग, पर्यटन विभाग से संबंधित जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 26 दिसम्बर तक लगी रहेगी। यह प्रदर्शनी सभी जिलों में भी लगेगी।   recent visitors 36

आबकारी विभाग ने कोटा ब्लॉक में छापेमारी कर 182 लीटर महुआ शराब और 990 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया

बिलासपुर आबकारी विभाग ने कोटा ब्लॉक के गनियारी और सुदनपारा गांव में छापेमारी कर 182 लीटर महुआ शराब और 990 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी दो मामलों में टीम को शराब मालिकों का पता नहीं चल सका। यह अवैध शराब आंगनबाड़ी केंद्र और तालाब के पास बनाई जा रही थी। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभाष तिवारी, उमेश चौहान, जयशंकर, कमलेश, आरक्षक प्रभुवन बघेल आदि शामिल थे। माफिया का गांव में खौफ गांव के लोगों ने शराब माफिया के डर से किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने वालों का इलाके में खौफ है। इस क्षेत्र में बेखौफ तरीके से अवैध शराब बन रही है और इसकी जानकारी पुलिस व आबकारी टीम को भी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नष्ट किया गया लहान बरामद लहान को पंचनामा कार्रवाई के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपि समीर साहू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीण के घर भी टीम ने दी दबिश, एक गिरफ्तार गनियारी में ही टीम ने समीर साहू के घर छापा मारा और 9 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपित को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गनियारी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 92 लीटर महुआ शराब छिपाकर रखी गई थी। जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। विभाग को इस मामले में कोई आरोपित नहीं मिला है। recent visitors 60

मुख्यमंत्री अलीराजपुर के रिंगोल में श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव में हुए सम्मिलित

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि के लोग मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पटलिया समाज के लोग गुजरात स्थित नवतनपुरी धाम जामनगर, महामंगलपुरी धाम सूरत और मध्यप्रदेश स्थित मुक्ति पीठ पद्मावतीपुरी धाम पन्ना में जाकर दर्शन लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह घोषणा आज अलीराजपुर जिले के ग्राम रिंगोल स्थित लाडीवरिया फलिया में आयोजित श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव-2024 में की। उन्होंने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं स्वतंत्रता सेनानी परथिया बाबा की धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री ने बरझर क्षेत्र में पुलिस थाने की स्थापना बोरकुंडिया में बिजली ग्रिड की स्थापना तथा चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड क्षेत्र की लगभग 28 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री कृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव के अलौकिक दिव्य वातावरण में आकर मन आनंदित हो गया है। बुंदेलखण्ड के महाराज छत्रसाल को श्री प्राणनाथजी ने भेंट के रूप में तलवार दी। श्री प्राणनाथजी ने श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म संप्रदाय की स्थापना की तब से यथावत चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन की प्रत्येक घटना मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से हमें यह शिक्षा मिलती है कि सच्चाई के मार्ग पर निरंतर चलने और कष्टों से गुजरने के बाद ही वे श्रीकृष्ण कहलाये। श्रीकृष्ण को मोर मुकुट धारण करने में आनंद मिलता है यही मोर मुकुट समूचे समाज की पहचान के रूप में सुशोभित होता है। राज्य शासन द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम में कृष्ण लीलाओं को पढ़ाए जाने का समावेशन किया गया है। प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन की स्थापना की जाएगी। गीता कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग का अद्भुत संगम है जो अनेक रूपों में मानव जीवन को प्रभावित करती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव में सर्वप्रथम गुरुजी श्री नटवरलालदास जी भट्ट (हरकुंडी गुजरात) की स्मृति में स्थापित "मूल मिलावा" के दर्शन कर परिक्रमा की। मूल मिलावा परमधाम में आत्मा का परमात्मा के मिलन को दर्शाता है। यहां पर भागवत जी एवं प्रणामी ग्रन्थों जैसे स्वरूप साहेब, वित्तक साहेब, ब्रह्मवाणी आदि 216 रखें ग्रंथों का अनुयायियों द्वारा महोत्सव के दौरान पाठ किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर स्थित गुरु गादी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव आयोजनकर्ताओं द्वारा वृहद पुष्पमाला एवं पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अलीराजपुर जिले संस्कृति को परिलक्षित करते चांदी के कड़े भेंट किए। श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव-2024 गुरुजी श्री नटवरलालदास जी भट्ट के 46वें स्मृति महोत्सव के रूप में महाराज श्री रश्मिकांत एन. भट्ट जी के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय 9 से 13 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें श्रीमदभागवद श्रीकृष्ण कथा, ब्रह्मज्ञान, महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म के श्री रश्मि कांत भट्ट महाराज, श्री स्वामी राज दास जी महाराज, श्री महेंद्र प्रसाद जी महाराज, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल, पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, पूर्व विधायक श्री माधौसिंह डावर, जनपद अध्यक्ष श्री इंदर सिंह डावर, श्री विशाल रावत,  रिंगोल के सरपंच श्री महेश भूरिया सहित बड़ी संख्या में पटलिया समाज के लोग उपस्थित थे। recent visitors 57

छत्तीसगढ़ में 15 हजार लोगों ओयो देगा रोजगार, किया 500 करोड़ का निवेश

रायपुर मल्टीनेशनल कंपनी ओयो राज्य में 500 करोड़ का निवेश करेगी। इससे लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने यह बात कही। इनोवेट के गेम जोन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओयो फाउंडर अग्रवाल ने टेबल टेनिस भी खेला। ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कहा कि स्टार्टअप के जरिए हमें बड़ी सफलता मिली थी। वर्तमान में ओयो के 22 हजार होटल चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इनोवेट के शुरू होने से हजारों युवाओं को फाउंडर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। इससे निश्चित ही स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, विक्रम उसेंडी, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाठागांव स्थित अंतर्राज्जीय बस स्टैंड में नवनिर्मित इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ किया। साथ ही जयस्तंभ चौक के मल्टीलेवल पार्किंग में नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस, आरंभ का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सेंटर फॉर इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग की स्थापना, रायपुर जिले में 1,000 सीटर को-वर्किंग स्पेस निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक जोन में एक-एक बॉक्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण की घोषणा की। महिला स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा वहीं, अब 50 से अधिक महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने नवगुरूकुल संस्था के युवाओं को जाब आफर लेटर दिया। शी-हब से जुड़ी महिलाओं और स्टार्टअप कंपनियों के युवा उद्यमियों का सम्मान किया। साथ ही बीपीओ सेंटर से जुड़े युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। युवाओं के लिए तैयार हो रहा सपोर्ट सिस्टम मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों के दिमाग में उद्यम के बहुत से विचार हैं। वे अपना स्टार्टअप आरंभ करना चाहते हैं, बस उन्हें थोड़ा सहयोग देने की आवश्यकता है फिर वे कमाल कर दिखाएंगे। सरकार युवाओं के लिए यही सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर के रूप में यही ऑफिस स्पेस उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि को-वर्किंग सेंटर होगा तो अन्य स्टार्टअप कंपनियां भी यहां आपरेट करेंगी। इस तरह से एक तरह की सोच वाले उद्यमी एक ही स्थान पर काम करेंगे। इससे वे आपस में विचारों को साझा भी करेंगे, जिससे नवाचार का वातावरण तैयार होगा। एक करोड़ रुपये में बना इनोवेशन सेंटर 48 लाख रुपये की लागत से जयस्तंभ चैक के मल्टीलेवल पार्किंग सेंटर में आरंभ स्टार्टअप को-वर्किंग सेंटर और एक करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप उद्यमियों को काम करने के लिए ऑफिस मिल जाएगा। साथ ही प्राइवेट केबिन होंगे, कंप्यूटर मिल जाएंगे और फर्नीचर उपलब्ध होगा, कैफेटेरिया भी होगा। recent visitors 62

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अभिनेता हूड्डा बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 13 दिसम्बर को गोल जोड़, कोलार रोड भोपाल में प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे। इसमें विशिष्ट अतिथि राज्य वन पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार होंगे। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अभिनेता, लेखक, निदेशक श्री रणदीप हूड्डा रातापानी टाइगर रिजर्व की जागरूकता के लिये "विरासत से विकास की अनूठी दौड़" बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली गोल जोड़ चौराहे से एकांत पार्क तक निकाली जाएगी। रातापानी टाईगर रिजर्व का लोकार्पण 13 दिसम्बर 2024 को सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल और मार्गदर्शन पर 2 दिसम्बर, 2024 को रातापानी को प्रदेश का 8वाँ टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का रकबा 763.812 वर्ग किलोमीटर तथा बफर एरिया का रकबा 507.653 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रकार टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा। रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र की सीमा के अंदर स्थित राजस्व ग्राम झिरी बहेड़ा, जावरा मलखार, देलावाड़ी, सुरई ढाबा, पांझिर, कैरी चौका, दांतखो, साजौली एवं जैतपुर का रकबा 26.947 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि इन्क्लेव के रूप में बफर क्षेत्र में शामिल है। टाइगर रिजर्व में भौगोलिक रूप से स्थित, उक्त 9 ग्राम अभयारण्य की अधिसूचना में कोर क्षेत्र में शामिल नहीं हैं। रातापानी टाइगर रिजर्व बनने से टाइगर रिजर्व का सम्पूर्ण कोर क्षेत्र रातापानी टाइगर अभयारण्य की सीमा के भीतर है। इससे ग्रामीणों के वर्तमान अधिकार में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन से नये रोजगार सृजित होंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। टाइगर रिजर्व गठित होने से भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से बजट प्राप्त होने से वन्य-प्राणियों का और बेहतर ढंग से प्रबंधन किया जा सकेगा। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन बढ़ने से लाभ प्राप्त होगा। टाइगर रिजर्व बनने से रातापानी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा भोपाल की पहचान “टाइगर राजधानी’’ के रूप में होगी। recent visitors 48

जबलपुर में साइबर फ्रॉड का मामला, जल्दी पैसा कमाने के लालच में शख्स ने गंवाए 95 हजार रुपए

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स जल्दी पैसा कमाने के लालच में अपने 95 हजार रुपए गंवा बैठा। पीड़ित को पेज लाइक कर कमाई करने का झांसा दिया गया था। उसे आश्वस्त करने के लिए 5 हजार रुपए का प्रॉफिट भी कराया गया। लेकिन जैसे ही उसने ज्यादा रकम इन्वेस्ट की, ठगों ने 95 हजार रुपए की चपत लगा दी। मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ सिंह नाम के शख्स को टेलीग्राम पर पैसे कमाने का झांसा दिया गया था। जिसमें उसे जल्द पैसा कमाने का लालच देकर रकम जमा करवाई गई। उसे कहा गया था कि पेज लाइक करने पर उसे पैसा दिया जाएगा। शुरुआत में 5 हजार रुपए का प्रॉफिट भी हुआ। जालसाजों ने ज्यादा रकम कमाने का लालच देकर लॉगिन आईडी में उससे 95 हजार जमा करवा लिए गए। ज्यादा पैसा कमाने के लिए उसने पैसे जमा भी कर दिए। लेकिन रकम जमा करने के बाद लिंक से विड्रॉल की अनुमति गायब हो गई। जिससे ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने पुलिस में FIR दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि देशभर में इन दिनों ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए जालसाज अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। लेकिन चंद पैसों के लालच में पड़कर कुछ लोग इनकी साजिश का शिकार हो जाते हैं। इसी से जुड़ा एक मामला जबलपुर से सामने आया है। recent visitors 48

रायपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस चेकिंग के दौरान 9 करोड़ की 928 किलो चांदी का जखीरा किया बरामद

रायपुर त्योहारी सीजन से पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। दरअसल, आज मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस रुटीन चेकिंग में लगी हुई थी। इस दौरान कार्टून से लोड एक अशोक ले-लैण्ड वाहन को पुलिस जवानों ने तलाशी के लिए रोका और जब उन्होने कार्टून को खोलकर देखा तो दंग रह गए, क्योंकि कार्टून के भीतर चांदी की सिल्लियां रखी हुई थी। इसके बाद जब दूसरे कार्टूनों को खोला गया तो उनमे भी चांदी की सिल्लियां मिली। वाहन में सवार युवक सन्नी कुमार सिंह चांदी के स्वामित्व से सम्बंधित कोई वैलिड डॉक्यूमेंट पुलिस को नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने चांदी की सिल्लियों से भरे 51 कार्टूनों को बरामद किया है। बता दें कि चेकिंग के दौरान चांदी का जखीरा मिलने की सूचना पुलिस ने जीएसटी विभाग को दी, जिसके बाद जी.एस.टी टीम ने मौके पर पहुंचकर चांदी को जब्त किया। जीएसटी द्वारा जब्त चांदी का कुल वजन 928 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए आकी गई है। मामले में जीएसटी की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। recent visitors 60