Sunday, July 5, 2026 8:49 am

मध्य प्रदेश की टीम 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची , रजत पाटीदार ने किया कमाल, मुंबई से होगा फाइनल मैच

भोपाल मध्य प्रदेश की टीम ने 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 2021-22 के रणजी ट्रॉफी के सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जिस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं बीते दिन सैयद मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बड़ौदा और मुंबई की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दूसरा मुकाबला भी मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया। मुंबई ने बड़ौदा को सेमीफाइनल में हराया पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बैटिंग करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मुंबई को फाइनल में प्रवेश करने के लिए 169 रनों की जरूरत थी। जवाब में मुंबई की टीम ने मात्र 17.2 ओवर में ही चार विकेट होकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबर्दस्त पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने मात्र 56 गेंदों पर 98 रन बनाए। हालांकि वह अपनी शतक से चूक गए। लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलकर मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाया वहीं दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 147 रन का लक्ष्य दिया। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने आतिशी पारी खेली। रजत पाटीदार ने मात्र 29 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाने में सफलता प्राप्त की। recent visitors 130

अल्लू अर्जुन को जेल में नहीं मिला VIP ट्रीटमेंट, बोले- ‘जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी… मैं कानून का सम्मान करता हूं’

हैदराबाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज (14 दिसंबर) सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई मिल गई. एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे. अल्लू अर्जुन की रिहाई से उनके फैन्स बेहद खुश हैं. जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन परिवार के पास अपने घर पहुंच गए हैं. घर पहुंचने पर उन्होंने सभी फैन्स का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया. जेल से निकलकर क्या बोले अल्लू अर्जुन? जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया संग बातचीत की. उन्होंने कहा- चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून में यकीन रखता हूं. अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं. मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा. पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए एक्टर ने कहा- जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा. घटना के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि यह अनजाने में हुआ था. एक्टर बोले- जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी. यह जानबूझकर नहीं किया गया था. पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं. यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया. फैंस के लिए अल्लू अर्जुन बोले- मैं उन सभी का आभारी हूं, जो इस समय मेरे साथ खड़े रहे. सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं. मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.' तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट का आदेश समय से नहीं पहुंचने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में ही रात बितानी पड़ी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, उन्हें जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। उनके साथ एक आम कैदी की तरह बर्ताव किया गया। उन्होंने जेल के फर्श पर सोकर की रात बिताई। सूत्रों ने आगे बताया कि उनका कैदी नंबर 7697 था। वह रात भर जेल में फर्श पर सोते रहे। उन्होंने रात का खाना भी नहीं खाया। सुबह-सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद घर पहुंचकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं। सबसे पहले कहां पहुंचे अल्लू अर्जुन? अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बाद घर पहुंचने से पहले Geetha Arts के ऑफिस पहुंचे थे. Geetha Arts साउथ इंडिया सिनेमा की एक सबसे बड़ी और पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है. इसे 1972 में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने शुरू किया था. इसे एक्टर अल्लू अर्जुन भी चलाते हैं. अपने प्रोडक्शन हाउस Geetha Arts से निकलने के बाद अल्लू सीधा परिवार के पास अपने घर पहुंचे. उनके घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले ही किए गए. अल्लू अर्जुन को क्यों किया गया था गिरफ्तार? बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की जान चली गई थी. इसी मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को बीती रात (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया गया था. अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजे जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था. बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी. लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी, क्योंकि कथित तौर पर कहा गया था कि जमानत आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं की गईं, जिसकी वजह से एक्टर को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी थी. उनके वकील अशोक रेड्डी ने एक्टर को दिए गए जमानत आदेश का पालन नहीं करने के लिए हैदराबाद जेल अधिकारियों की आलोचना की. वकील ने कहा, 'हैदराबाद पुलिस और चंचलगुडा जेल प्रशासन को हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी कल ही मिल गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से जेल सुपरिटेंडेंट को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया गया था. सुपरिटेंडेंट ने भी उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा नहीं किया. यह अवैध हिरासत थी और इसके लिए उन्हें जवाब देना होगा. हम कानूनी कार्रवाई करेंगे.' अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की बात करें तो ये सिनेमाघरों में नई क्रांति लेकर आई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है.     recent visitors 63

ऐसे कौन बोल्ड होता है भाई! केन विलियमसन ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, मैदान में ही फट पड़ा कलेजा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शनिवार को मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 87 गेंदों में 9 चौकों के जरिए 44 रन की पारी खेली। उन्हें मैथ्यू पॉट्स ने बोल्ड किया। हालांकि, विलियमसन जिस अजीबोगरीब तरीके से बोल्ड हुए, उसे देखकर क्रिकेट फैंस रह गए। वहीं, विलियमसन का भी मैदान ही में कलेजा फट पड़ा था। वह अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के बाद बेहद अफसोस करते हुए नजर आए। उनकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रहे। दरअसल, विलियमसन ने 59वें ओवर की आखिरी गेंद को हल्के हाथ से खेला। लेकिन गेंद चकमा देकर स्टंप्स के पास चली गई। विलियमसन तेजी से मुड़े और गेंद को पैर से रोकने की कोशिश की। अनुभवी बल्लेबाज ने गेंद को रोकने के प्रयास में अनजाने में गेंद को स्टंप पर मार दिया। इसके बाद, विलियमसन का बुरी तरह दिल टूट गया। उन्हें मैदान में ही अपनी गलती पर पछतावा होने लगा। वह स्टंप्स के नजदीक कुछ देर खड़े रहे और अपने अफसोस में अपने सिर को पीछे की तरफ ले गए। विलियमसन आमतौर पर आउट होने के बाद मैदान पर इतनी निराशा जाहिर नहीं करते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''ऐसा कौन बोल्ड होता है भाई।'' एक ने कहा, ''विलमयमसन को कोई आउट नहीं कर पा रहा तो खुद ही आउट हो गए।'' कुछ लोगों ने उन्हें अनलकी करार दिया। न्यूजीलैंड ने पहले दिन स्टंप्स तक 82 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 315 रन बटोरे। कप्तान टॉम लैथम ने 135 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने विल यंग के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। यंग ने 42 रन जुटाए। कप्तान ने विलियमसन के संग दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। टॉम ब्लंडेल (21), रचिन रविंद्र (18) और डेरिल मिचेल (14) बड़ी पारी नहीं खेल सके। टिम साउदी ने 23 रनों का योगदान दिया। मिचेल सैंटर 54 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद हैं। पॉट्स और गस एटकिंसन तीन-तीन विकेट निकाल चुके हैं जबकि ब्रायडन कार्से ने दो शिकार किए। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। recent visitors 54

नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी, छत्तीसगढ़-धमतरी में धोखाधड़ी का एक आरोपी पकड़ा और दो फरार

धमतरी. नौकरी का झांसा देकर करीब 72 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं। नरहरपुर जिला कांकेर निवासी विवेकानंद साहू द्वारा 10 दिसंबर 2024 को अर्जुनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भावेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी ग्राम लिमतरा जिला धमतरी द्वारा रायपुर मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पर नौकरी लगाने की बात कही थी। जिस पर मेरे द्वारा आठ दिसंबर 2022 को छह लाख रुपये दिया गया था, जब नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा गया तो भावेंद्र अग्रवाल द्वारा डेढ़ लाख रुपए वापस दिया गया और बाकी राशि को अभी तक नहीं दिया गया है। पीड़ित द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। वहीं, अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने भावेंद्र अग्रवाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर लगभग 14 लोगों से 72 लाख रुपये नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी किया गया है, जिस पर अर्जुनी पुलिस ने 13 दिसंबर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य दो आरोपी की तलाश की जा रही है। recent visitors 76

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी की आरोप, छत्तीसगढ़-धमतरी में कांग्रेस नेताओं ने दिया कलेक्ट्रेट में धरना

धमतरी. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को एक साल पूरा हो गया है, जिसको लेकर धमतरी में कांग्रेस नेताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसानों व आम जनता से वादा खिलाफी करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी कांग्रेस के द्वारा तोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। लगातार प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती , चाकू बाजी जैसे कई गंभीर अपराध हो रहे हैं, जिसे रोकने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इसके साथ ही समर्थन मूल्य में हो रही धान खरीदी में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों को 3100 रुपये देने का घोषणा किया था, लेकिन किसानों को सिर्फ समर्थन मूल्य की राशि 2300 रुपये ही मिल रही है। इसके साथ ही किसानों को टोकन, बारदाना जैसे कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने बताया कि धमतरी जिले के महानदी से रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। कार्रवाई नहीं होने से रेतमाफिया के हौसले बुलंद है। इसके साथ ही धमतरी शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध प्लाटिंग हो रही है, जिस पर भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर कांग्रेसियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं, कांग्रेसियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। recent visitors 80

परिजनों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़-रायपुर में जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिवंगत गोपाल व्यास को किया नमन

रायपुर. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर दौरे के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री ने व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। हाल ही में गोपाल व्यास का निधन हुआ था। recent visitors 60

नगरीय निकाय चुनाव और जनादेश पर्व पर चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम साय ने देर रात बुलाई बीजेपी विधायक दल की बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार की देर रात न्यू सीएम हाउस नवा रायपुर अटल नगर में हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक पहुंचे हुए हैं। चर्चा है कि इसमें नगरीय निकाय चुनाव और जनादेश पर्व को लेकर रणनीति बनाई जायेगी। इससे पहले भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मौजूद रहे। संगठन की ओर से उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी,महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू रोहरा,भाजपा नेता सौरभ सिंह सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री निवास जाकर बधाई दी। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री  केदार कश्यप भी मौजूद रहे। स्मृति मंदिर का लोकार्पण बीजेपी प्रदेश कार्यालय स्थित स्मृति मंदिर के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्मृति भवन आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेंगी और उनको नई ऊर्जा देगी। कार्यालय महज कोई बिल्डिंग या इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का जीवंत संपर्क स्थान होता है और कार्यकर्ताओं को संस्कार देने में कार्यालय की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस मंदिर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजपरिवार से आकर महिला सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान करने वाली राजमाता सिंधिया की मूर्ति लगाई है, ऋषि दधीचि की तरह संगठन की रचना करने वाले कुशाभाऊ ठाकरे और भारतीय जनसंघ को भारतीय जनता पार्टी के रूप में समाज में प्रतिस्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की भी मूर्ति लगाई गई है। recent visitors 61