मध्य प्रदेश की टीम 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची , रजत पाटीदार ने किया कमाल, मुंबई से होगा फाइनल मैच

भोपाल मध्य प्रदेश की टीम ने 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 2021-22 के रणजी ट्रॉफी के सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जिस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं बीते दिन सैयद मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बड़ौदा और मुंबई की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दूसरा मुकाबला भी मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया। मुंबई ने बड़ौदा को सेमीफाइनल में हराया पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बैटिंग करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मुंबई को फाइनल में प्रवेश करने के लिए 169 रनों की जरूरत थी। जवाब में मुंबई की टीम ने मात्र 17.2 ओवर में ही चार विकेट होकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबर्दस्त पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने मात्र 56 गेंदों पर 98 रन बनाए। हालांकि वह अपनी शतक से चूक गए। लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलकर मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाया वहीं दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 147 रन का लक्ष्य दिया। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने आतिशी पारी खेली। रजत पाटीदार ने मात्र 29 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाने में सफलता प्राप्त की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 128

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, सभी 11 के 11 खिलाड़ियों ने की बॉलिंग

नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में ऐसा कुछ हुआ, जो इससे पहले कभी टी20 क्रिकेट में नहीं हुआ है। दिल्ली के नाम एक एकदम ही हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली की ओर से टी20 मैच में 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी कर डाली। आयुष बदोनी टीम के कप्तान हैं और साथ ही विकेटकीपर भी हैं, इस मैच में उन्होंने भी अपने हाथ गेंदबाजी में आजमा लिए। 11 के 11 खिलाड़ियों में किसी ने अभी अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं किए। हर्ष त्यागी, दिग्वेश राठी और मयंक रावत ने तीन-तीन ओवर किए, जबकि आयुष सिंह, अखिल चौधरी और आयुष बदोनी ने दो-दो ओवर किए। वहीं आर्यन राणा, हिम्मत सिंह, प्रियांश आर्या, यश धुल और अनुज रावत ने एक-एक ओवर फेंका। मणिपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। 41 रनों तक मणिपुर ने छह विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रेक्स राजकुमार, विकेटकीपर अहमद शाह ने मिलकर इसके बाद मणिपुर के लिए कुछ रन जोड़े। अहमद शाह मणिपुर की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। टॉप ऑर्डर में उलेनयई ने 19 रन बनाए, इसके बाद तो एक के बाद एक बैटर आउट होता चला गया। मणिपुर की ओर से अगर आखिरी के ओवरों में लोअर मिडिल ऑर्डर्स के बैटर्स ने रन नहीं बनाए होते, तो टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं हो पाता। टी20 क्रिकेट में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी टीम की ओर से 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की हो और अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के नाम दर्ज हो गया है। मैच में मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया था। ग्रुप सी में दिल्ली फिलहाल इससे पहले अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में बंगाल टीम की कप्तानी सुदीप घरामी के हाथों में होगी, टीम में शामिल हुए मोहम्मद शमी

नई दिल्ली लगभग एक साल की लंबे चोट के बाद रणजी ट्रॉफ़ी में बेहतरीन वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के लिए बंगाल की टीम में नामित किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू हो रहा है, और बंगाल का पहला मुक़ाबला पंजाब के ख़िलाफ़ होगा। इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में बंगाल टीम की कप्तानी सुदीप घरामी के हाथों में होगी, जबकि रणजी ट्रॉफ़ी में कप्तानी अनुस्तुप मजूमदार ने संभाली थी। शमी ने अपनी वापसी रणजी ट्रॉफ़ी के जरिए की थी, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। यह प्रदर्शन उनकी फ़िटनेस और फ़ॉर्म में सुधार का संकेत माना जा रहा है। हालांकि चोट से उनकी रिकवरी उम्मीद से ज़्यादा समय ले गई, जिसके चलते उन्हें बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ से बाहर रहना पड़ा। मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ जब पहले दिन शमी ने अपने हाथों में गेंद पकड़ी थी, तो वह कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उस दिन उन्होंने कुल 10 ओवर की गेंदबाज़ी की थी और कोई विकेट नहीं ली। इसके बाद कई सवाल उठने लगे थे कि क्या वह पूरी तरह फ़िट थे? क्या उनकी टखने में परेशानी थी? क्या वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाज़ी कर रहे थे? क्या वह पूरी तीव्रता से गेंद डाल रहे थे? लेकिन उसके बाद वाले दिन शमी ने ऐसे कई प्रश्नों का जवाब देने का अच्छा प्रयास किया था। पहले दिन कोई विकेट नहीं लेने वाले शमी ने दूसरे दिन चार विकेट लिए, जिसके कारण बंगाल की टीम को मध्यप्रदेश के ख़िलाफ़ 61 रनों की अच्छी लीड हासिल करने में सफलता भी मिली। साथ जब यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा तो शमी ने तीन विकेट लेकर बंगाल की टीम को जीत दिलाई। इस मैच के बाद यहां उम्मीद थी कि शमी को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी ऑस्ट्रेलिया बुलाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शमी की वापसी को देखते हुए तब बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, “एक खिलाड़ी जो एक साल बाद वापसी कर रहा है और 19 ओवर डालकर इतने विकेट लेता है… इसमें कहने के लिए कुछ बचता ही नहीं है। उन्होंने बिना किसी मैच सिमुलेशन के सीधे मैच खेला। जाहिर है कि वह जितना ज़्यादा खेलेंगे, उतना बेहतर होते जाएंगे।” “उन्होंने एक छह ओवर और एक पांच ओवर का स्पैल फेंका। आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी चार ओवर से ज़्यादा गेंदबाज़ी करना नहीं जानते। उन्होंने वो स्पैल फेंका जो तेज गेंदबाज़ों से अपेक्षित है। मैंने कभी किसी तेज़ गेंदबाज़ को एक साल बाद इतनी मज़बूती से वापसी करते नहीं देखा। उन्होंने आज जो किया वह एक परीकथा की तरह है।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 146