मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत हुई आज, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया

इंदौर मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत आज इंदौर के मशहूर अभय प्रशाल में हुई। यह लीग भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में एक नया और रोमांचक अध्याय जोड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमपीटीटीए) के अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा, "हमें गर्व है कि हमने मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत की है। यह लीग खेल को नई दिशा देने का वादा करती है। एक अद्वितीय टीम स्ट्रक्चर और विविध प्रतिभाओं के साथ, यह लीग भारत में टेबल टेनिस की तस्वीर बदलने के लिए तैयार है।" इस लीग में आठ टीम्स शामिल हैं: क्लिपर्स, निंजा, सेंसेशन, स्पार्टन्स, थंडरबोल्ट, योद्धा, लॉयन वॉरियर और किंग पोंग। टूर्नामेंट का पहला चरण 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होगा। लीग की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। पूल ए, मैच 1 में, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया। मैच के मुख्य आकर्षणों में सुमित मिश्रा और परमी पंकज नागदेवे की कार्तिकेय कौशिक और पूजा शर्मा से 0-2 से हार, अथर्व सिंह की प्रज्ज्वल यादव पर 2-1 से जीत और जकिया सुल्तान की हिया पटेल पर 2-0 से जीत शामिल है। पूल बी के दूसरे मैच में लॉयन वॉरियर्स ने स्पार्टन्स को 7-6 से हराया। हर्ष सच्चानंदानी और अदविका अग्रवाल ने प्रथम बाथम और पवी परदेशी को 2-1 से हराया, जबकि अनुज सोनी ने यश अग्रवाल को 2-0 से हराया। प्राइम टेबल टेनिस लीग के पूल ए, मैच 3 में, क्लिपर्स ने 7-6 की रोमांचक जीत के साथ सेंसेशन को हराया। मैच में पंकज और अनुषा ने शिवम और हिमानी को 2-0 से हराया, जबकि वंश चौहान, यशराज गोस्वामी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सुमैया सुल्तान ने आन्या त्रिवेदी को 0-2 के स्कोर से मात दी, वहीँ अबू बक्र और वियान ने प्रांजल और सार्थक पर 2-1 से जीत हासिल की। अनुषा कुटुम्बले ने हिमानी चतुर्वेदी को 2-0 से हराया, जबकि वियान और आन्या ने यशराज और सुमैया को 2-1 से हराया। फाइनल सिंगल्स मैच में नरेंद्र सिंह, किशोर मोटरवानी से 1-2 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कोई गोल्डन सिंगल्स नहीं हुआ और क्लिपर्स ने 7-6 के स्कोर से जीत दर्ज की। recent visitors 52

आर्यन हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को आजीवन कारावास, 5 अन्य आरोपियों को 7-7 साल की जेल

भिंड जिले के बहुचर्चित आर्यन हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया है। जिला न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास व अन्य 5 आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। न्यायाधीश मनोज कुमार ने 11 वर्षीय मासूम की हत्या के मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के मुख्य आरोपी के साथ साजिश में शामिल व साक्ष्य छुपाने वाले 5 आरोपियों को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई । दरअसल 8 नवंबर 2022 को मासूम 11 वर्षीय आर्यन को मौत के घाट उतारा था। स्कूल संचालक ने बच्चे को टॉफी का लालच देकर अपने स्कूल में बुलाया था। अपहरण करने के बाद फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। स्कूल संचालक पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था, उसी को चुकाने के लिए मासूम के अपहरण किया था। योजना सफल नहीं होने पर स्कूल संचालक ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में बोरी के अंदर बंद कर फेंक दिया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के स्कूल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी पर 2 लाख 60 रुपए व अन्य 5 आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। recent visitors 173

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा

भोपाल एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में निर्दोष पुरुषों को झूठे केसों में फंसाकर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय को यथाशीघ्र बनाने के लिए हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को भी छेड़छाड़ मारपीट यौन शोषण दहेज प्रथा बलात्कार के झूठे केसों में फसाकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है जो बहुत ही चिंता का विषय है क्योंकि कई बार पुरुष अपने निर्दोष होने के साक्ष्य भी देते है तो उन्हें नहीं माना जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है और फिर पुरुषों को फसाए गए झूठे केसों से समझौते के आधार पर लाखों करोड़ों रुपए की मोटी रकम मांगी जाती है और मजबूर पुरुष अपने मान सम्मान को बचाने के लिए इधर उधर से कर्जा लेकर ऐसी मांगों को पूरी करते है इस तरह से कुछ लोगों ने महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग कर पुरुषों से मोटी रकम कमाने का अपना व्यापार बना लिया है और जो पुरुष मांगे गए रुपए नहीं दे पाते तो उन्हें किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है जिससे पुरुष पर चौतरफा मार पड़ती है एक तो पुरुष का पूरा भविष्य अंधकार में चला जाता है दूसरा समाज में उसके प्रति घृणा पैदा हो जाती है तीसरा परिवार व परिवार की जिम्मेदारी से दूर हो जाता है चौथा बचे हुए जीवन को यापन करने के लिए आर्थिक तंगी के चलते जीवन में बहुत सारी मुश्किलें उत्पन्न हो जाती है जिस कारण से पुरुष मानसिक तनाव में चला जाता है और फिर तनाव के चलते उत्तेजना में आकर आत्महत्या कर अपने जीवन की यात्रा को समाप्त कर देता है जिसके लिए सीधे सीधे जिम्मेदार हमारे देश की न्याय प्रणाली है क्योंकि यदि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय होता तो आत्महत्या करने वाला पुरुष अपनी सच्ची बात यहां पर रखकर अपनी कानूनी लड़ाई सामाजिक तौर से लड़ता लेकिन ऐसा नहीं है इसलिए पुरुषों के आत्महत्या करने की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है इसीलिए अब भारत सरकार पुरुषों के संरक्षण के लिए तुरन्त पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए ताकि झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति पूर्ण रूप से की जाए और निर्दोष पुरुषों के कल्याण के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर सरकारी योजनाएं भी बनाई जाए जिससे निर्दोष पुरुषों को आत्महत्या करने से बचाया जा सके और महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने वाले कानून बनाया जाए जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच फैल रहे मतभेद को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान ज्ञापन देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सचिव नन्दकिशोर आर्या पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला बरखा शर्मा धर्मेंद्र साहू पीयूष शर्मा राजू साहू गोधन सिंह जन्तवाल अभिषेक साहू नरेश भण्डारी राजेश साहू जानकी कश्यप सूरज मिस्त्री पीयूष श्रीवास्तव पवन साहू अमित कुमार सुशील राय रवि गुप्ता रोहतास प्रजापति गौरव भट्ट दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। recent visitors 71

भाजपा ने गुना में निर्वाचन किया मण्डल अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष घोषित

गुना भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी श्री मान विवेक नारायण शेजवलकर जी के अनुमोदन एवं गुना जिले के पर्यवेक्षक श्री अरूण भीमावत जी विधायक पन्नालाल शाक्य जी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार जी की सहमति के उपरांत भाजपा जिला गुना में निर्धारित मापदण्डों के आधार पर संपन्न हुये मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के उपरांत निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को उनके सम्मुख दर्शाये मण्डल में मण्डल अध्यक्ष घोषित किया जाता है। विधानसभा – गुना नवनिर्वाचित दोनों भाई श्री अर्जुन सिंह राजपूत जी को गुना नगर मंडल अध्यक्ष एवं श्री परेश भार्गव जी को बूढ़े बालाजी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री फल एवं वस्त्र भेंटकर फूल मालाओं से  स्वागत किया जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता जी जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली जी शीशपाल परमार जी नरेंद्र सिंह अहिरवार जी बंटी किरार जी मुकेश ओझा जी संजीव कुशवाहा जितेंद्र परिहार एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं में बधाई शुभकामनाएं जी। recent visitors 44

पुलिस ने छापेमारी कर 4 को रंगे हाथ पकड़ा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में नेताओं की शराब-चिकन पार्टी

बिलासपुर. न्यायधानी स्थित छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में देर रात शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ भवन के पीछे शराब के साथ बैठे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा. जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया और उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया. इसमें 4 लोग शराब पीते हुए पाए गए, जबकि 3 लोग इस मामले में साफ-सुथरे साबित हुए. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता धर्मेश मौर्य, शरद शर्मा, संजय माहेश्वरी, और एस के तिवारी शामिल हैं. पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों के नाम छिपाए रखा है. सिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 36(6) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद सभी को पेनाल्टी के तौर पर छोड़ दिया गया है. recent visitors 58

दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

दिव्यांग मनोज के दोनों पैरों में लगाए जयपुर फुट धौलपुर जिला प्रशासन एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सेठ निनुआ राम चेरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी धौलपुर व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की सहभागिता से तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर दूसरे दिन शनिवार को मयूरी विशेष विद्यालय में जिले भर के दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ट्राई साईकिल, केलिपर्स, जयपुर फुट मिलने से उनके चेहरों पर एक विशेष सुखी देखने को मिली l मांगरोल के मनोज पिछले आठ माह पूर्व मनिया में रेल से गिरने से दोनों पैर कट जाने से अपाहिज हो गया था शिविर में उसके दोनों पैरों में जयपुर फुट लग जाने के बाद जब वह अपने पैरों पर खड़ा हुआ तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा उसकी आँखों से आँसुओ कि धारा बह निकली l शनिवार को शिविर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुर अध्यक्ष  डॉ आर एस गर्ग ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है,दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए इनका आत्मविश्वास बढ़ाते रहना होगा l उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मिलने वाले सहायक उपकरण उनकी दैनिक दिनचर्या के कामों में सहायता प्रदान करेंगी l भगवान महावीर समिति के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन के माध्यम से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखी, केलिपर्स, हियरिंग एड, जयपुर फुट  वितरण जैसा कार्य कर रही है l शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने  जानकरी देते हुए बताया की आज शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो ने भाग लिया, सभी दिव्यांग जनों को शिविर में निःशुल्क भोजन कि व्यवस्था कि गई ल उन्होंने बताया कि आज शिविर में ट्राई साईकिल 56, व्हील चेयर 22,वैशाखी 17,केलिपर्स 7,जयपुर फुट 14, कान की मशीन 20 वितरित की गई ल शिविर में विद्यालय कि सह संचालिका नेहा गर्ग, शिवशंकर गर्ग,नेमीचंद अग्रवाल,रामकुमार गर्ग, मोहित गर्ग, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिकरवार, नरेन्द्र तोमर, के के बंसल, ऋषि मित्तल, कन्हैया लाल शर्मा, महेंद्र अग्रवाल , रणवीर डंडोतिया, जावेद वेग,उम्मेद सिंह, डॉ भूपेंद्र पाराशर, मुक्ति त्यागी, डॉ पीयूष पाराशर, प्रज्ञा शर्मा,,अमित जादौन,मुकेश गोयल, चन्द्रमोहन पचौरी, नरसिंघ कुशवाह दिनेश यादव, पुष्पेंद्र पाल, राकेश सिंह, ललित शर्मा, कामिनी शर्मा, ललिता शर्मा, मुन्ना लाल, राघवेंद्र राना, मुकेश रावत,सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे। recent visitors 62

1 की मौत और 4 घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में डीजल ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग के मोरगा थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में गाड़ियों में कोई आग नहीं लगी. डीजल टैंक में डीजल होने से बड़ी आगजनी भी होने की संभावना थी, जो टल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मोरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 48