Sunday, July 5, 2026 7:46 am

अपोलो अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, लाल कृष्ण आडवाणी को ICU में किया गया शिफ्ट

नई दिल्ली भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत बीते कुछ हफ्तों से नाजुक बनी हुई है। आज अपोलो अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी गई है। एएनआई के मुताबिक, आडवाणी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले इसी साल 4 जुलाई को भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार के लिए ले जाया गया था। उन्हें एम्स में उपचार के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इसके बाद 6 अगस्त को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे। आपको बता दें कि आडवाणी का जन्म कराची (अब पाकिस्तान में) में 1927 में हुआ था। वह 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उपप्रधानमंत्री थे। आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में की थी। 2015 में आडवाणी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। recent visitors 81

पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी अल्पसंख्यक भागकर भारत आना चाहते हैं, रिजिजू ने अखिलेश यादव को सुनाया

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर किसी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव और अन्य एसपी नेताओं को सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी अल्पसंख्यक भागकर भारत आना चाहते हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की स्थिति (अल्पसंख्यकों के मामले में) क्या है, सबको पता है। उन्होंने सदन में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारत के संविधान में अल्पसंख्यकों के लिए जिस तरह के सुरक्षात्मक उपाय हैं, उतने किसी दूसरे देश में नहीं है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘कभी कभी ऐसी बात की जाती है कि मानो अल्पसंख्यकों का अधिकार ही नहीं है।’ सदन में शुक्रवार को चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव समेत कुछ विपक्षी सदस्यों ने देश में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया था। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू के अनुसार, यूरोपीय संघ के देशों के एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, इस क्षेत्र के देशों में 48 प्रतिशत लोग भेदभाव के शिकार हुए हैं जिनमें से ज्यादातर मुस्लिम हैं। रिजिजू ने कहा, ‘आसपास के देशों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जुल्म होता है तो वो लोग सबसे पहले भारत में आते हैं। इसलिए आते हैं कि भारत सुरक्षित है।’’ मंत्री ने सवाल किया, ‘ऐसा क्यों कहा जाता है कि अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।’ रिजिजू ने कहा कि ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिससे देश की छवि खराब होती हो। विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच रीजीजू ने संसदीय कार्य मंत्री के रूप में अपने कामकाज की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मैं सीधा-साधा आदमी हूं…अगर मैं पसंद नहीं भी आता हूं तो भी आपको मुझे कुछ साल तो झेलना पड़ेगा। अगर आपको लगता है कि आप मेरे साथ काम नहीं कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री जी को कहिए।’ रिजिजू ने कहा, ‘बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की बातों को गलत ढंग से पेश किया गया कि उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़ा और अब हिंदू धर्म के खिलाफ लड़ना है।’ रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप ही आज एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति हैं। recent visitors 75

दिल्ली के पश्चिम विहार में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने ही ईमेल भेजा था, पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिम विहार के एक स्कूल में बम की धमकी देने वाले ईमेल का पता लगा लिया है। बताया गया है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने ही ईमेल भेजा था। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया। फिर काउंसलिंग के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके माता-पिता को उसके व्यवहार पर नजर रखने की चेतावनी दी गई। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि यह घटना शुक्रवार को दिल्ली के कई स्कूलों को भेजे गए समूह ईमेल की सीरिज से जुड़ी नहीं है। बच्चे ने भी भेजा संदेश दिल्ली में 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने के बीच 12 वर्षीय बच्चे ने भी अपने स्कूल में ऐसा ही ईमेल भेज दिया। जांच में खुलासा होने पर स्पेशल सेल उस बच्चे के घर पहुंच गई। स्पेशल सेल के उच्चाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। क्या लिखा था ईमेल में स्कूलों को भेजे गए ईमेल में लिखा था कि हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आपके स्कूल में विस्फोटक सामग्री लगाई जा चुकी है। हमें यह भी पता है कि आप अपने स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के बैग की नियमित जांच नहीं करते हैं। हम 13-14 दिसंबर को स्कूल परिसर को बम से उड़ा देंगे।   शनिवार को कई स्कूलों को मिली धमकी शनिवार सुबह, डीपीएस आरके पुरम और रयान इंटरनेशनल सहित दिल्ली के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। सुबह 6.12 बजे भेजे गए इस ईमेल में धार्मिक रेफरेंस थे और वीकेंड में स्कूल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूलों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसने बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन अधिकारियों को तैनात किया। हालांकि छानबीन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। recent visitors 62

राज्य मंत्री ने एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अनूपपुर प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब परिसर में सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, श्रमिक, उद्योग, पर्यटन विभाग से संबंधित जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।  इस दौरान विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, नायब तहसीलदार श्री मंगला दास चक्रवर्ती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं आमजन उपस्थित थे। recent visitors 61

अलीगढ़ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का की शादी पर जमकर बवाल, रद्द किया गया आशीर्वाद समारोह

अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ जिले में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी के बाद होने वाला आशीर्वाद समारोह विरोध के बीच रद्द कर दिया गया है। दरअसल, समारोह का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। कार्ड में युवती के साथ गैर समुदाय के युवक का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। पुलिस के अनुसार, शहर के एक हिन्दू कारोबारी परिवार की युवती ने मुस्लिम लड़के से मार्च माह में शादी कर ली है। चूंकि दोनों विदेश में साथ रहते हैं और वहीं जॉब करते हैं। अब दोनों परिवार इस शादी के बाद आशीर्वाद समारोह करने जा रहे थे। जिसे लेकर लड़की पक्ष ने 21 दिसंबर को होटल में कार्यक्रम तय कर निमंत्रण वितरण शुरू कर दिया। कार्ड बंटने के साथ जब युवती के साथ मुस्लिम लड़के का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। सोशल मीडिया पर कार्ड के साथ विरोध संबंधी पोस्ट वायरल होने लगीं। सीधी चेतावनी दी गई कि शहर में सार्वजनिक तौर पर इस तरह का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर पहुंचकर विरोध करने तक की चेतावनी दी गई। पुलिस को पता चला कि दोनों बचपन से साथ पढ़े और दोनों में रिश्तों के बाद बात अब शादी तक पहुंची है। मार्च निकालकर दिया ज्ञापन, नहीं होने देंगे आयोजन हिंदू संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जवाहर पार्क से मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेटमें ज्ञापन देने के दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि यह प्रोग्राम किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लिया जा रहा है। हर स्थिति पर नजर रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। ई कार्ड भेजकर दी जा रही अतिथियों को जानकारी शुक्रवार को युवती परिवार की ओर से आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी एक ई-कार्ड अपने परिचितों को भेजा जाने लगा। जो दोपहर तक वायरल हो गया। सीओ द्वितीय संजीव तौमर के अनुसार इस मामले में बृहस्पतिवार से ही नजर रखी जा रही है। यह बात सही है कि सोशल मीडिया के जरिये ही अब आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी जानकारी मिली है। फिर भी ध्यान रखा जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे भी वार्ता जारी है। अब ये जारी हुआ संदेश हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 21 दिसंबर 2024 को जीटी रोड के होटल में हमारा कार्यक्रम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। हम किसी भी असुविधा के लिए अपनी गहरी माफी मांगते हैं। recent visitors 144

बैगा बहुल ग्राम कन्नौज की प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटे गए गर्म कपड़े

मनेनद्रगढ़/एमसीबी भरतपुर विकासखंड के बैगा बहुल ग्राम कन्नौज में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय कन्नौज में शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा, संकुल समन्वयक रमेश पटेल और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस नेक कार्य से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गर्म कपड़े पाकर मुस्कुराते हुए अपनी खुशी साझा की। शिक्षकों और अधिकारियों ने भी उनकी हौसला-अफजाई की और आगे भी इस तरह के सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया। recent visitors 30

MP में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

भोपाल  पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का असर रहा। शुक्रवार को शीतलहर चलने से दिन भी ठंडा रहा। नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवाएं चलीं। भोपाल में 22 डिग्री के साथ दिन में भी ठिठुरन बनी रही। लगातार पांचवीं रात कड़ाके की ठंड रही। जिसमें पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 6.1 डिग्री रहा। रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, खजुराहो, रीवा, नौगांव, टीकमगढ़, मंडला, सतना, सागर में 7 डिग्री से नीचे रहा। शुक्रवार को दिन में बैतूल 22.5 डिग्री, धार 22.8 डिग्री, गुना 24.1 डिग्री, ग्वालियर 24.2 डिग्री, इंदौर 22 डिग्री, पचमढ़ी 20.4 डिग्री, रायसेन 22.4 डिग्री, उज्जैन 23 डिग्री, जबलपुर 23.3 डिग्री, रीवा 23 डिग्री, सागर 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ 23.1 डिग्री, उमरिया 24.1 डिग्री और मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी     पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।     उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, पारा 2 डिग्री पहुंचा शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में लगातार छठवीं रात कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी ​​सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 2 डिग्री रहा। मंडला में 3 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 8.9 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में पारा 4.6 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, बैतूल, गुना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़, सतना में 7 डिग्री से नीचे रहा। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही हैं यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। नवंबर में भी सर्दी तोड़ चुकी रिकॉर्ड बता दें कि नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। MP के 5 बड़े शहरों में दिसंबर में ऐसा ट्रेंड… भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका टेम्प्रेचर भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है। 28 जिलों में शीतलहर का असर बरकरार प्रदेश के 28 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर का असर देखने को मिला। भोपाल,जबलपुर में भी ठंडी हवाएं चलीं। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी असर देखा गया। कुछ जिलों में दिन भी ठंडे बने रहे। मध्यप्रदेश में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी कड़ाके की ठंड पहली बार देखने को मिल रही है. इससे पहले दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इस प्रकार की ठंड देखी गई है. मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने 28 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं.     recent visitors 37