Sunday, July 5, 2026 9:53 am

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में वन रक्षक भर्ती में दौड़ते समय बिगड़ी अभ्यर्थी की तबीयत

कोरबा। वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी की मौत हो गई. दौड़ में हिस्सा लेते हुए अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही का रहने वाला 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर वन रक्षक परीक्षा का फिजीकल टेस्ट देने के लिए कोरबा आया था. बरीडीह में रहने वाले रिश्तेदार के घर में रुकने के बाद फिजीकल टेस्ट के लिए प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम पहुंचा था. 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते समय सुखसिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, और कोरबा रेंजर के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं. मृत अभ्यर्थी के परिजन जय भारत ने बताया कि सुखसिंह वन रक्षक की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले से उसके घर आया था. सुबह पांच बजे परीक्षा देने के लिए निकला था. स्टेडियम में दौड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस बात की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. recent visitors 54

अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी के एनएसएस कैंप में छात्राओं की ठंड से बिगड़ी तबीयत

धमतरी। धमतरी के खम्हरिया गांव में लगे एनएसएस कैम्प में शामिल छात्राओं की ठंड से तबीयत बिगड़ने की खबर है. छात्राओं के शरीर में अकड़न के साथ बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद 10 छात्राओं को नगरी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. खम्हरिया गांव में नगरी के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय का एनएसएस कैम्प लगा है. शिविर में 50 छात्राएं शामिल हुईं थी. लेकिन शिविर समाप्त होने के एक दिन पहले ही 12 दिसम्बर की रात को एक-दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले पहल शिविर के प्रभारियों ने इसे हल्के में लेते हुए पर्याप्त ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब बीमार होने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ने तब सभी बीमार 10 छात्राओं को नगरी अस्पताल लाया गया. नगरी बीएमओ डॉ. एके नेताम ने बताया छात्राओं की स्थिति देखने के बाद बताया कि यह ज्यादा ठंड के कारण हुआ है. हाइपो थर्मिया के लक्षण हैं, और शुगर लेबल भी बिगड़ा है. हालांकि, सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है. recent visitors 64

दो मजदूर बुरी तरह झुलसे, राजस्थान-बांसवाड़ा की सीमेंट फैक्टरी में बड़ा धमाका

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा में इंडिया सीमेंट के प्लांट में आज जोरदार धमाका हुआ। अफवाह उड़ी की सीमेंट प्लांट ब्लॉस्ट हो गया, लेकिन बाद में पता चला कि प्लांट में कोल डिपो की चिमनी के ढक्कन में गर्म गैस के प्रेशर से ब्लॉस्ट हुआ, जिसके चलते तेज धमाका हुआ। बांसवाड़ा एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना में कोई बड़ी जनहानी नहीं हुई है। गर्म गैस के रिसाव से दो लोगों के हाथ-पैर झुलस गए हैं। बता दें कि शनिवार सुबह 10.30 बजे हुए हादसे का कारण कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस का रिसाव बताया जा रहा है। हालांकि धमाके की आवाज बहुत तेज हुई और कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसमें दो मजदूरों के हाथ-पैर झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए एक प्रइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर तीन थानों के 70 से ज्यादा जवान तैनात हैं। कोयला जलाने वाला टैंक फटा जानकारी के अनुसार इंडिया सीमेंट्स का ये प्लांट बांसवाड़ा शहर से 30 किलोमीटर दूर बजवाना गांव में है। यहां के टैंक में कोयला डालने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। वहीं डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था। फैक्टरी के ट्राइबल मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप पणदा ने बताया हम चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। recent visitors 38

बीज की दुकान चलाने वाले प्रियदर्शन गोस्वामी छत्तीसगढ़ में सिविल जज बने, बागेश्वर धाम में लगाई थी अर्जी

छतरपुर बागेश्वर धाम में यूं तो लाखों लोग अपनी मनोकामना पूरी करवाने के लिए अर्जी लगाते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा खास हुआ है कि करोड़ों लोगों की आस्था एक बार फिर बालाजी सरकार के प्रति बढ़ गई है। छतरपुर निवासी प्रियदर्शन गोस्वामी छत्तीसगढ़ में सिविल जज बन गए हैं। उनके पिता और नानी ने बागेश्वर धाम में अर्जी लगाई थी। दरअसल, प्रियदर्शन गोस्वामी सिविल जज की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता और नानी ने बागेश्वर धाम में अर्जी लगाई थी कि उनका बच्चा सिविल जज बन जाए। वे दूसरी बार दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में ही प्रियदर्शन का रिजल्ट आ गया और उनका चयन छत्तीसगढ़ सिविल जज में हो गया। उन्हें चौथा स्थान मिला है।     प्रियदर्शन गोस्वामी बताते हैं कि हम बागेश्वर धाम दूसरी बार दर्शन करने आए हैं। लेकिन हमारे माता-पिता के संस्कार है कि भगवान से कुछ भी मांगना नहीं चाहिए, सिर्फ दर्शन करने चाहिए। इसलिए हम दर्शन करने जाते थे और अभी भी दर्शन करके ही निकले हैं।   प्रियदर्शन ने बताया कि ये मेरे माता-पिता जी, बागेश्वर बालाजी और महाराज जी की कृपा है कि आज मुझे ये दिन देखने को मिला। महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। बागेश्वर धाम में माता-पिता और नानी आती रहती थीं। उन्होंने ही मेरे जज बनने के लिए अर्जी लगाई थी। जब दर्शन किए तो मन में यही था कि जैसी इच्छा हो वैसा मुझे फल दें। महाराज जी ने जनता की सेवा करने का इस माध्यम से अवसर दिया। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। recent visitors 101

पाइपलाइन फट जाने से पीने का पानी रास्ते में गिर रहा, जनता हो रही परेशान

सिंगरौली कचनी वार्ड क्रमांक 28 बढरिया टोला में नगर पालिका निगम द्वारा स्वच्छ अमृत जल नल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई गई थी जिसेसे आमजन लोगों शुद्ध मीठा पानी मिल सके पाइपलाइन फट जाने से पीने का पानी रास्ते में गिर रहा है काफी कीचड़ हो गया है आमजन लोग को आवागमन में दिक्कत जा रही है समाचार के माध्यम से नगर निगम को अवगत कराना चाहता हूं recent visitors 55

राज्य सरकार विकास, जन कल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्ध-विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह

अनूपपुर विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि अनूपपुर जिले में जनकल्याण पर्व 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तक और 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर ही शिविर लगाकर जन समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। हमारी सरकार विकास, जन कल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्ध है। जनकल्याण शिविर के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में पहुंचे इस हेतु सरकार अनेक कदम उठा रही है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई थी, तब से आज तक हमारे मुख्यमंत्री प्रतिबद्धता, लगन एवं निष्ठा के साथ लोगों के भलाई का कार्य कर रहे हैं। विधायक अनूपपुर श्री बिसाहू लाल सिंह आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत फुनगा में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जन कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नगरपालिका पसान के अध्यक्ष श्री राम अवध सिंह, जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर एवं सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, तहसीलदार श्री अनुपम पांडेय एवं नायब तहसीलदार श्री मंगला दास चक्रवर्ती, जनप्रतिनिधि श्री अजय द्विवेदी एवं श्री सिद्धार्थ शिव सिंह, ग्राम पंचायत फुनगा की सरपंच श्रीमती रेखा सिंह तथा जनपद सदस्य सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।     शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को चिन्हित केन्द्र और राज्य सरकार की 34 चिन्हित शत प्रतिशत सैचुरेशन की हितग्राही मूलक योजनाओं और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाएं आमजन तक पहुँचाकर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु रजिस्टर भी संधारित किया जा रहा है। जिसका समय समय पर उनके द्वारा समीक्षा भी की जाएगी तथा पात्र हितग्रहियों को लाभ दिलाया जाएगा। शिविर में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत फुनगा सहित पाली, मझगवां, धनगवां पश्चिमी, बम्हनी, छिल्पा, अमलई, देवरी, मुडधोबा, धुम्मा एवं कदमटोला के मैदानी अमला का ग्रामवार नोडल अधिकारी, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एएनएम के संयुक्त प्रयासों से संधारित की गई रजिस्टर पंजी का अवलोकन करते हुए समीक्षा किया तथा निर्देश दिए कि भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ में शत प्रतिशत सिचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत किसी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डोर टू डोर सर्वेकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाए। कलेक्टर ने उन्हें अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। कार्यक्रम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ ने भी संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। जनकल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक अनूपपुर श्री बिसाहू लाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत चिन्हित योजनाओं के संबंध में नागरिकों को जानकारी देकर पात्रता के संबंध में भी अवगत कराया।  हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण शिविर में विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने पीएम जनमन आवास योजना के स्वीकृत पत्र श्री राजेश बैगा एवं सुमन बैगा, दिव्यांग पेंशन योजना हितग्राही दीपक पनिका एवं पचवटी पटेल तथा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत 22 विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया।  विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, खनिज विभाग, शिक्षा विभाग, बैंकर्स सहित अन्य विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। recent visitors 29

सिर धड़ से हुआ अलग, छत्तीसगढ़-धमतरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है. हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई : केंद्रीय मंत्री गडकरी संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क हादसों को लेकर शुक्रवार को कहा था कि जब मैं पहली बार सड़क परिवहन मंत्री बना था तो सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा था। दुर्घटनाओं की संख्या में कमी को तो भूल जाइए, मुझे ये स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई है। कहा कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें भी सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। परिवहन विभाग के सहयोग से सभी स्कूलों-संस्थानों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सड़क हादसों के शिकार 30 फीसदी लोगों की मौत सही समय पर जीवन रक्षक उपचार नहीं मिल पाने की वजह से हो जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सख्ती लाने की भी जरूरत है। recent visitors 58