Sunday, July 5, 2026 10:59 am

थाना पलेरा पुलिस द्वारा 07 वर्ष पूर्व से अपहृत बालक को किया दस्तयाव

पलेरा थाना पलेरा मे दिनांक 19.01.18 को फरियादी ब्रजलाल आदिवासी निवासी चौहान टपरियन थाना पलेरा के द्वारा इसके पुत्र सुनील आदिवासी उम्र 14 वर्ष के घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में रिर्पोट की गई थी जो थाना पर अप०क0 28/2018 धारा 363 ताहि दर्ज की जाकर गुमशुदा की तलास के लगातार प्रयास किये गये। वर्तमान समय मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोहर सिह मण्डलोई द्वारा नवालिग वालक बालिकाओं को खोजने हेतु जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है जो इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सीताराम ससत्या व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.12.2024 को उक्त अपराध के अपहृत सुनील पिता ब्रजलाल आदिवासी उम्र 21 साल को 07 वर्ष के अथक प्रयासों के वाद दस्तयाव किया गया है। अपहृत सुनील आदिवासी के दस्तयाव होने पर थाना पर उसका पुष्प मालाऐ पहना कर स्वागत किया गया तथा उसे माता पिता के साथ घर रवाना किया गया। सनील आदिवासी ने पूछताछ पर बताया कि वह पढाई में मन न लगने के कारण घर से बिना बताये अमृतसर पंजाव चला गया था वही पर मजदूरी करता था। उसके साथ कोई अपराध घटित नही होना बतााय है। अपहृत सुनील आदिवासी को आवश्यक समझाय दी गई।  अपहृत की दस्तयावी टीम मे सम्मलित पुलिस अधिकारी / * कर्मचारी* — निरी० मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी, प्रआर० 220 मनमोहन रैदास, आर० ज्ञानेन्द्र रजक जेएबी शाखा टीकमगढ आर० 406 रामप्रकाश अहिरवार की विशेष भूमिका रही। recent visitors 21

द एसोशियेशन ऑफ वी क्लब जिले में गरीब कमजोर परिवार की करता है मदद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी एमसीबी का द एसोशियेशन ऑफ वी क्लब समर्पण” न केवल सेवा कार्यों के लिए पहचाना जाता है, बल्कि समाज के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रसिद्ध है। हाल ही में क्लब ने जनकपुर और चरवारीडांड क्षेत्र की दो कन्याओं के विवाह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर समाज में एक मिसाल कायम की। यह पहल उन परिवारों के लिए संजीवनी बनकर आई, जो अपने सीमित संसाधनों के चलते विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में असमर्थ थे। सामग्री का योगदान और सदस्यों की भूमिका क्लब की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार को जैसे ही इन दो परिवारों की आर्थिक स्थिति और विवाह की आवश्यकता की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इस विषय को क्लब की बैठक में उठाया। इस पहल पर सहमति बनते ही क्लब की सदस्यों—इंदु सैनी, रजनी अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, मंजू गोयल, शीला नासिया, निधि अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, वर्षा, राधा और मनीषा—ने मिलकर इस नेक कार्य के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान दिया।कन्याओं के विवाह के लिए कपड़े, घरेलू सामान, बर्तन, श्रृंगार सामग्री, और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इन सामग्रियों को बड़े ही सम्मान और स्नेह के साथ उन परिवारों को सौंपा गया। क्लब की इस पहल ने यह दिखाया कि जब महिलाएं एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करती हैं, तो वे बड़े बदलाव ला सकती हैं।समाज को दिया सकारात्मक संदेश:यह कार्य केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं था। क्लब ने यह साबित किया कि सहयोग और सामूहिक प्रयास से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। इस पहल ने क्षेत्र के अन्य संगठनों और व्यक्तियों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया है।आभार और प्रशंसा:क्लब की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य केवल एक शुरुआत है और भविष्य में क्लब इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। दूसरी ओर, कन्याओं के परिजनों ने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता ने उनकी मुश्किलों को कम करने के साथ-साथ उनके दिल में उम्मीद और खुशी का संचार किया है।समाज में प्रभाव: यह पहल केवल दो परिवारों तक सीमित नहीं रही। इस घटना ने समाज में सामूहिक प्रयास और सेवा भावना को बढ़ावा दिया। यह संदेश दिया कि आर्थिक तंगी किसी की खुशियों की राह में बाधा नहीं बन सकती, यदि समाज के लोग मिलकर साथ खड़े हों।”द एसोशियेशन ऑफ वी क्लब समर्पण” की यह पहल न केवल एक प्रेरणा है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अगर समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, तो बड़े से बड़े परिवर्तन संभव हैं। recent visitors 20

सत्रह वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सिवनी से दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द

अनूपपुर दिनांक 24.11.24 को थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत निवासी व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका जो अपने घर से कम्पयूटर सीखने जाने कहकर घर से निकली थी जो घर वापस नहीं आई है। जो रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 498/24 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर तलाश पतासाजी की गई। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर से सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, महिला आरक्षक ऊषा सिहं को अपहृत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु जिला सिवनी भेजी गई जो जिला सिवनी अंतर्गत ग्राम विजयपानी थाना कुरई से अपहृत हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया है। नाबालिग बालिका के परिजनो ने अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। recent visitors 20

एसईसीएल नवनिर्माण नाली में पुराने ईटों का इस्तेमाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सदभावना स्टेडियम एसईसीएल साऊथ झगराखाण्ड से ठेकेदारी प्रथा पर लाखों रुपए से अधिक की लागत से बन रही नाली के निर्माण में पुरानी और घटिया ईंटों का इस्तेमाल खुले आम किया जा रहा है। नगर का एक मात्र सदभावना स्टेडियम एसईसीएल अस्पताल के पीछे, हसदेव क्षेत्र  महाप्रबंधक मुख्यालय के नाक निचे नाली निर्माण के लिए एसईसीएल ने ठेकेदार को लाखों रुपए का ठेका दिया है। इस नाली के निर्माण मे भारी अनियमितता बरती जा रही है। दर असल नाली बनाने के लिए बगल के मकान को तोड़कर उसी से पूरा निकला हुआ पुराने इंटों को लगाया जा रहा है। पुरानी ईंटों को छिपाने के लिए जुड़ाई के साथ ही बगल से मिट्टी भराई का काम भी जारी है। इतना ही नही नाली की एक पटरी पर पुरानी दीवार पर ही केवल ईंट का खड़ंजा लगा कर इतिश्री की जा रही है। एसईसीएल हसदेव के सदभावना स्टेडियम जो भीड़भाड़ वाला इलाका प्रमुख मार्ग के किनारे बन रही नाली निर्माण की बाबत नागरिकों का कहना है कि कमीशनबाजी के चलते हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को उन्ही के नाक के नीचे हो रहे निर्माण कार्य  एसईसीएल विभाग को यह खामी दिखाई नही दे रही है। मजदूरों से जब पुराने ईंट लगवाए जाने की बाबत पूंछा गया तो उसका कहना था कि यह सब ठेकेदार जाने वह तो केवल काम करने के लिए है। recent visitors 31

नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही कार से हो रही थी गौमांस की तस्करी, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

भोजपुर (रायसेन) औबेदुल्लागंज टोल नाके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से गौमांस की तस्करी कर रही एक इनोवा कार को पकड़ा। यह कार नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही थी। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें बोरियों में बंद गौमांस बरामद हुआ। मामले की सूचना पर पहुंची औबेदुल्लागंज पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी फरार हो गए। गौमांस की तस्करी की सूचना मिलने पर गौरक्षक ओबेदुल्लागंज टोल नाके पर रुके थे, जैसे ही गौमांस ले जा रही गाड़ी ने औबेदुल्लागंज टोल नाका पार किया, गौरक्षकों ने उस गाड़ी का पीछाकर पकड़ लिया। पुलिस ने कार से बरामद मांस को फॉरेंसिक साइंस लैब जांच के लिए भेज दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आज जहां प्रदेश सरकार गौ वंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देती है ऐसे में इस तरह की तस्करी की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। recent visitors 66

16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में जतारा विधानसभा से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे- रेखा चौधरी

जतारा जतारा विधानसभा के अलग-अलग ब्लॉकों की बैठक हुई जिसमें जतारा और बमोरी कला ब्लॉक की  आदित्य होटल जतारा में एवं लिधौरा और चंदेरा ब्लांक की बैठक नगर पालिका के पास शादी हाल में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीकमगढ़ जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती रेखा चौधरी महात्मा गांधी जी के चरणों में नमन करते हुए कहां कि मैं आज अपने परिवार जनो से कहना चाहती हूं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता निडरता के साथ चलना सिखाया है हमारे पूर्वजों ने आजादी देकर हमें खड़ा किया है वो लोग अंग्रेजों की गुलामी करते थे। एक विचारधारा बापूजी की है दूसरी विचारधारा गोड़से की है। आज मोदी जी कहते हैं देश को हम चला रहे हैं इस भारत को किसने खड़ा किया है सभी को पता है। नेहरू जी ने सबसे पहले कृषि का एक संस्थान चलाया था जो किसान अपने आप आत्मनिर्भर बन सके। चौधरी जी ने कहा कि 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव में हर कांग्रेस का कार्यकर्ता जीतू पटवारी जी का हाथ मजबूत एवं पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए सभी से आवाहन करना चाहती हूं कि भोपाल ज्यादा से ज्यादा लोग में पहुंचे। सहप्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा कि जाति जनगणना बहुत जरूरी है हमारे नेता राहुल गांधी जी मुद्दा को बड़े जोर शोर से उठा रहे हैं हम लोग भी चाहते हैं की जाति जनगणना हो और पता चले कितने लोग गरीब हैं और कितने लोग अमीर पर भाजपा सरकार नहीं नहीं चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव किरण अहिरवार ने कहा कि हमारे जतारा विधानसभा के हर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और सिद्धांतों की लड़ाई लड़ता है आज जतारा विधानसभा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है भाजपा के सरकार में गांव-गांव में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आने वाले दिनों हर भ्रष्टाचार को मैं जनता के समक्ष उठाऊंगी।जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि हमारे जिले के कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और रहेगी भी आज जिले में हमारे दो-दो विधायक मौजूद हैं हमें निराश होने की जरूरत नहीं है और हम आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे। बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जैन, रूपेंद्र बुंदेला, प्रमोद सोनी, महेश चौरसिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीपति यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर रमेश शर्मा, धीरेंद्र चौबे, बृजेंद्र सिंह, हीरालाल कुशवाहा, हरगोविंद चराढ सरपंच, अनिल रिछारिया, एडवोकेट मोहम्मद शफी, रामस्वरूप घोष, सुरेश रजक, रामकुमार गुप्ता, रामकिशोर अहिरवार, श्री राम यादव, विष्णु खरे, डॉक्टर मेहरबान सिंह,जयदीप चढ़ार, राजेश यादव, प्रदीप अहिरवार, सत्तर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 22

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत विधायक अरविंद पटेरिया ने किया क्षेत्र में भ्रमण

राजनगर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत आज राजनगर क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा क्षेत्र के चंद्रनगर एवं बमनौरा ग्राम में सघन जन संपर्क   कर उपस्थित भारी जन समुदाय को  संबोधित किया । विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा चंद्रनगर ग्राम में पहुंचकर पुलिस चौकी के बगल में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 1.59.00 लाख की लागत से निर्माण होने हेतु भूमि पूजन किया इस दौरान विधायक अरविंद पटेरिया ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की स्वास्थ्य केंद्र की एक लंबी समय से चली आ रही मांग को पूरा होते हुए देख कर हमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है आपने कहा कि  चंद्रनगर में स्वास्थ्य केंद्र  शीघ्र ही  निर्माण हो करके डॉक्टरो की भी पोस्टिंग की जाएगी । मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत ग्राम बमनोरा में पहुंचकर बमनोर ग्राम में सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की तथा लोगों से जनसंपर्क व जनसंवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया । इस दौरान बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, खजुराहो मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, पप्पू पाल, विजय यादव, सरपंच राकेश कुशवाहा, शिवराजपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता कालका दीन पाठक, पुष्पेंद्र कुटिया, संजय मिश्रा, राजा चतुर्वेदी, श्रीकांत मिश्रा, इंद्रपाल तिवारी, बृज गोपाल अवस्थी, शशि भूषण अवस्थी, जगनंदन तिवारी, शैलेंद्र यादव, पहलाद अवस्थी, टीकाराम पाल, सुनील पांडे, चतुरेश तिवारी, रवींद्र पाठक, पंकज अग्निहोत्री, तीरथ तिवारी, अनंतराम तिवारी, मनीष, शारदा तिवारी, सुरेश यादव (सरपंच ग्राम बमनोर), सीताराम यादव, अनिरुद्ध शुक्ल (पूर्व सरपंच), मदन तिवारी, गिरिजा तिवारी, कैलाश तिवारी, पंचायत सचिव गौरी शंकर यादव, रोजगार सहायक प्रियंका तिवारी सहित ग्राम के बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित रहे , कार्यक्रम का सफल संचालन श्यामबाबू त्रिवेदी के द्वारा किया गया । शुभांशु शुक्ला खजुराहो।। recent visitors 89