Saturday, July 4, 2026 8:43 am

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर चार लोगों को दिया जीवनदान, जयपुर में हेलिकॉप्टर से पहली बार ऑर्गन ट्रांसप्लांट

जयपुर/झालावाड़। राजस्थान में अंगदान के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया जब एक ब्रेनडेड युवक के अंगों को हेलिकॉप्टर के जरिए ट्रांसप्लांट सेंटर तक पहुंचाया गया। यह घटना उन मरीजों के लिए जीवनदायिनी बनी, जो वर्षों से ऑर्गन ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे थे। झालावाड़ जिले के पीपाजी निवासी विष्णु (33) को 10 दिसंबर को झगड़े के बाद गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। विष्णु के परिवार ने 13 दिसंबर को साहसिक कदम उठाते हुए ऑर्गन डोनेशन की सहमति दी। इसके बाद जयपुर और जोधपुर में जरूरतमंद मरीजों के लिए अंगों को विशेष हेलिकॉप्टर के जरिए ट्रांसपोर्ट किया गया। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे, झालावाड़ से हेलिकॉप्टर ने ऑर्गन लेकर उड़ान भरी और कुछ समय बाद जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में लैंडिंग की। ऑर्गन को दो विशेष बॉक्सों में रखा गया था, जिसमें से एक जयपुर के लिए और दूसरा जोधपुर के लिए भेजा गया। "ग्रीन कॉरिडोर" की मदद से जयपुर हॉस्पिटल तक ऑर्गन ट्रांसपोर्ट जयपुर में हार्ट और लंग्स को तत्काल एसएमएस हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया, जहां मरीजों की सर्जरी के लिए पहले से तैयारी की जा चुकी थी। हेलिकॉप्टर की रिफ्यूलिंग के बाद, दूसरा बॉक्स लेकर हेलिकॉप्टर ने जोधपुर एम्स के लिए उड़ान भरी और दोपहर 12:45 बजे स्पोर्ट्स ग्राउंड में लैंडिंग की। जयपुर में 2 मरीजों को जीवनदान हार्ट और लंग्स ट्रांसप्लांट: जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में एक मरीज को हार्ट और लंग्स ट्रांसप्लांट किया जाएगा। यह ऑपरेशन करीब 12 घंटे चलेगा, जिसमें ट्रांसप्लांट टीम, एनेस्थीसिया एक्सपर्ट, नर्सिंग स्टाफ और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर की 25 सदस्यीय टीम शामिल होगी। किडनी ट्रांसप्लांट: जयपुर के एसएसबी सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग में एक अन्य मरीज को किडनी का प्रत्यारोपण किया जाएगा। जोधपुर में 2 अंगों का प्रत्यारोपण लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट: जोधपुर एम्स में एक मरीज को लिवर और एक अन्य मरीज को किडनी प्रत्यारोपित की जाएगी। सर्जरी की तैयारी पहले से की जा चुकी थी और इस ऑपरेशन में भी करीब 12 घंटे का समय लगेगा। परिवार की मिसाल : 4 लोगों को मिला नया जीवन विष्णु के परिवार का यह निर्णय 4 जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हुआ। यह घटना न केवल मेडिकल फील्ड के लिए मील का पत्थर है बल्कि समाज को अंगदान के प्रति जागरूक भी करती है। विशेषज्ञों की राय : एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के अनुसार, "अंगों को सुरक्षित समय पर ट्रांसप्लांट सेंटर तक पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल एक क्रांतिकारी कदम है। इससे ट्रांसप्लांट की सफलता दर और मरीजों की रिकवरी बेहतर होती है।" झालावाड़ से जयपुर और जोधपुर तक जीवन की इस उड़ान ने दिखा दिया कि सही समय पर सही फैसले से असंभव को संभव बनाया जा सकता है। विष्णु के परिवार का यह महान कदम आने वाले समय में अन्य परिवारों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करेगा। recent visitors 44

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘गब्बर सिंह’ विजय खरे का निधन, बेंगलुरु में ली आखिरी सांस

भोजपुरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक विजय खरे का निधन हो गया है। उनकी उम्र 72 साल बताई जा रही है। फिल्मों में विलेन का रोल निभाने के लिए फेमस विजय खरे ने रविवार को बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। 'रईसजादा' (1976), 'गंगा किनारे मोरा गांव' (1983) और 'हमरा से बियाह करबा' (2003) से नाम कमाने वाले विजय खरे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए हमेशा के लिए फैंस के दिलों में अमर हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय खरे बीते कुछ महीनों से किडनी की समस्या से बीमार चल रहे थे। अपने सबसे छोटे बेटे परितोष खरे उर्फ पाली के बेंगलुरु स्थित घर पर रह कर सदी के मशहूर खलनायक का ईलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी तबीयर स्थिर बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद तोड़ दिया दम विजय खरे की अचानक तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्होंने जिंदगी से हार मान ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार को होगा पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली में रहने वाले सबसे बड़े बेटे संतोष खरे और मुंबई में रहने वाले मंझले बेटे व एक्टर आशुतोष खरे बेंगलुरु पहुंच चुके है। कल (सोमवार) दो बजे बेंगलुरु में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय खरे के निधन के सूचना के बाद मुजफ्फरपुर के तीन पोखरिया स्थित उनके आवास पर उनके रिश्तेदारों और फैंस की भीड़ जुटी हुई है। 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम विजय खरे को उनके आइकॉनिक रोल 'गब्बर सिंह' के लिए जाना जाता है। उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2019 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।   recent visitors 41

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई

मुंबई अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। दोनों ने एक-दूसरे को विश करने के लिए खूब सारी रोमांटिक फोटोज शेयर कीं और दिखाया कि कैसे खास दिन को सेलिब्रेट किया। आइए दिखाते हैं तस्वीरें।     अंकिता और विक्की ने 2021 में मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी की। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंकिता और विक्की सोशल मीडिया पर खास पलों को साझा करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, उन्होंने इस दिन पर भी ऐसा ही किया।  हाल ही में, दोनों ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो पेश किया जिसमें उन्होंने पहली मुलाकात से लेकर पहली तस्वीर तक, अपनी प्रेम कहानी बताई।     अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को 'हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी' विश करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'वे कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, ठीक है, फिर मुझे लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कैसा है, स्वर्ग ने सच में हमारी प्रेम कहानी लिखी है।' उन्होंने आगे कहा- क्या आप किसी से पहली बार मिलने पर घर जैसा अनुभव करना जानते हैं? मुझे लगता है, ब्रह्मांड हमारे लिए दयालु था क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ ऐसा ही महसूस करते थे। 3 साल हो गए हैं और अभी भी ऐसा लगता है जैसे यह कल ही हुआ हो।     अंकिता ने कहा- हमें शादी की तीसरी सालगिरह मुबारक हो। मैं जानती हूं कि अभी बहुत सारे पल आने बाकी हैं और उन्हें एक साथ संजोना बाकी है। लेकिन आज आइए प्यार के अलावा किसी और चीज का जश्न न मनाएं। पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी विक्की जैन से क्लब में मुलाकात हुई थी, जहां वह फर्श पर डांस करते हुए नोटों की बारिश कर रहे थे। शुरू में वो उन्हें पसंद नहीं करती थीं लेकिन उन्हें जानने के बाद, अंकिता लोखंडे को लगा कि वह उनके जीवनसाथी बनने के लिए बिल्कुल सही हैं। इतना ही नहीं अंकिता ने विक्की के साथ बिताए गए पलों को भी दिखाया कि उन्होंने अपनी एनिवर्सरी एक साथ कैसे मनाई। दोनों ने कोजी फोटोज शेयर करके इसकी झलक दिखाई। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारी शादी हो जाए और अब हम और क्या मांग सकते हैं? लंबे समय तक साथ रहना, मज़ेदार साझेदारी और 'जियो और जीने दो' जैसी सोच। यह एक वचन है जिसे हम कायम रखने का वादा करते हैं और हम अपने प्यार को कभी कम नहीं होने देने की कसम खाते हैं।  शादी के बाद विक्की जैन और अंकिता लोखंडे तीन रियलिटी शो में नजर आए। बिग बॉस 17 में इनके बीच खूब झगड़े हुए। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे को सपोर्ट किया और फिनाले वीक तक पहुंचने में कामयाब रहे। वे स्मार्ट जोड़ी के विनर बनकर उभरे। उन्हें लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में भी देखा गया था, जहां उन्होंने अपने खाना पकाने की स्किल को दिखाया। recent visitors 54

मैनचेस्टर सिटी के लिए खेले फुटबॉल, जॉर्जिया के राष्ट्रपति चुने गए मिखाइल कवेलशविली

तब्लीसी. जॉर्जिया के सत्तासीन दल जॉर्जियन ड्रीम पार्टी ने मिखाइल कवेलशविली को देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया है। एक फुटबॉलर से एक धुर-दक्षिणपंथी नेता बने कवेलशविली की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब जॉर्जिया में अक्तूबर में हुए चुनावों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। चुनाव में लोगों ने घूसखोरी से लेकर दो बार वोटिंग की घटनाओं तक के आरोप लगाए हैं। कवलेशविली अपनी पार्टी में राष्ट्रपति पद के इकलौते उम्मीदवार रहे। शनिवार को इस पद के लिए उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया। हालांकि, कवलेशविली के चुने जाने के बाद जॉर्जिया में विपक्ष ने संसद का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्षी सांसदों ने अपने इस फैसले के पीछे अक्तूबर में लगे धांधली के आरोपों का हवाला दिया। जॉर्जिया में क्या रहे चुनावी नतीजे जॉर्जिया में सात साल पहले एक संविधान संशोधन के बाद चुनावों का तरीका बदला गया था। इस साल अक्तूबर में हुए चुनाव में रूस समर्थक जॉर्जियन ड्रीम पार्टी को 53.9 फीसदी वोट मिले थे। उसने संसद की 150 में से 89 सीटें हासिल कीं। इस चुनाव में हुई वोटिंग के बाद विपक्ष ने राजधानी तब्लीसी में प्रदर्शन किया था। विपक्षी दलों का आरोप था कि चुनाव में धांधली हुई है। दूसरी तरफ दो अमेरिकी सर्वे एजेंसियों ने भी इन चुनाव नतीजों में गड़बड़ियों के संकेत दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि 26 अक्तूबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही जॉर्जिया में हर दिन प्रदर्श जारी हैं। हालांकि, सरकार ने जब यह एलान किया कि वह यूरोपीय संघ के साथ जाने की वार्ता को 2028 तक के लिए टाल रही है, तब यह प्रदर्शन उग्र हो गए। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले से लेकर पानी की बौछारों तक का इस्तेमाल किया है। वहीं  400 से ज्यादा गिरफ्तारियां भी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवेलशविली 1990 के दौर में प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर रह चुके हैं। उन्होंने 2022 में ही जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के दो सांसदों के साथ मिलकर पीपुल्स पावर नाम का समूह शुरू किया था। यह समूह अपने पश्चिम विरोधी एजेंडे के लिए काफी चर्चित रहा है। लोगों ने फुटबॉल खेलकर किया विरोध बताया गया है कि जॉर्जिया में राष्ट्रपति के लिए वोटिंग से ठीक पहले बड़ी संख्या में लोग संसद के बाहर प्रदर्शनों के लिए जुटे। बर्फबारी के बावजूद इन लोगों ने फुटबॉल खेला और संसद की तरफ रेड कार्ड दिखाया। यह कवेलशविली के पिछले करियर को देखते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन का नया तरीका था। recent visitors 67

मैं हूँ बदलता बस्तर : क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर

जनसम्पर्क विभाग की अभिनव पहल रायपुर आज  सभी  अखबारों में " मैं  हूँ बदलता बस्तर" का  एक  विज्ञापन छपा है, जिसमें  एक  क्यूआर कोड  भी  दिया  गया है।  क्यूआर कोड को स्कैन करने  के  साथ ही  बदलते बस्तर का  एक  वीडियो  डिस्प्ले हो रहा है, जिसमें बस्तर के  बदलते हालात को  देखा  जा  सकता है।   दरअसल  यह  विज्ञापन  जनसम्पर्क  विभाग  ने  जारी  किया है,  जो  आज  सोशल  मीडिया  में   तेजी से वायरल हो रहा है। जनसम्पर्क का यह  अभिनव प्रयोग है, जिसमें फिक्स्ड विज्ञापन प्रदर्शित करने  के साथ  ही वीडियो भी डिस्प्ले हो रहा है।    पिछले एक  साल  में  राज्य  सरकार ने  नक्सली  मोर्चे पर बड़ी  कामयाबी हासिल  की  है। कभी  नक्सलियों के गढ़ रहे अधिकांश हिस्सों को नक्सल मुक्त कराने के साथ ही  वहां विकास के काम शुरू किए गए हैं। यही  सब बदलते  बस्तर  की तस्वीर  में  दिखाई  गई है। recent visitors 46

एनडीए सांसदों ने लगाया फेक नैरेटिव फैलाने का आरोप, राहुल गांधी ने संसद में वीर सावरकर पर की टिप्पणी

नई दिल्ली। लोकसभा में शनिवार को संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और वीर सावरकर पर निशाना साधते हुए सदन में संविधान मनुस्मृति की प्रतियां लहराईं। उन्होंने सत्ता पक्ष से पूछा कि आपके नेता ने संविधान की जगह मनुस्मृति से देश चलाने की वकालत की थी। इस पर शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और भाजपा के पी.पी. चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया। श्रीकांत शिंदे ने कहा, "राहुल गांधी ने संविधान छोड़कर सभी मुद्दों पर बात की। वह जो हर समय सावरकर जी को गाली देने का काम करते हैं, उन्होंने आज भी वही किया। लेकिन, मैंने उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधा का पत्र उनको दिखाया। उनको यह बात पता नहीं थी कि इंदिरा गांधी के विचार सावरकर के लिए क्या थे। आज उनको पता चला, इसलिए वह तिलमिला उठे। उनको लगा कि यह बात उन्हें पता ही नहीं थी। वह संविधान को हाथ में पकड़ने के नाम पर कोरे कागज लेकर घूम रहे थे। लोगों में फेक नैरेटिव फैलाने का काम उन्होंने लोकसभा चुनाव में किया। वह नैरेटिव सिर्फ लोकसभा चुनावों तक चला। इसके बाद लोगों ने इन्हें हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में उठाकर राज्य के बाहर फेंक दिया।" भाजपा सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा, "कांग्रेस सरकार में जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी से होते हुए मनमोहन सिंह तक सभी ने सरकारों को भंग किया। इंदिरा गांधी के समय सबसे ज्यादा सरकारें भंग हुईं। हर साल करीब तीन सरकार भंग होने का औसत रहा। इससे बड़ा संविधान पर हमला क्या हो सकता है। हमेशा जवाहर लाल नेहरू चाहते थे और कांग्रेस भी चाहती है कि न्यायिक व्यवस्था उनके नीचे रहे। न्यायिक व्यवस्था स्वतंत्र न रहे। सबसे पहले न्यायाधीश कानिया जब रिटायर हुए तो उस समय भी नए सीजेआई बनाने में कांग्रेस सरकार ने वरिष्ठता के पैमाने को दरकिनार कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने संविधान का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया है। recent visitors 63

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक श्री अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 31