Saturday, July 4, 2026 5:05 am

देशज समारोह में हुई बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं  रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम  में शनिवार 14 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री रेखा बाई पटेल साथी, गुनोर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। इसीक्रम मे अगली प्रस्तुति श्री शरद विश्वकर्मा   एवं साथी चंद्रनगर द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों प्रस्तुति दी । अंतिम प्रस्तुती श्री रामावतार मिश्रा एवं साथी, खजुराहो द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी गई । गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को श्री परसुराम अवस्थी  एवं साथी छत्तरपुर , द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री राजेश कुमार रैकवार एवं साथी अजयगढ़ , द्वारा दीवारी नृत्य, श्री कैलाश यादव एवं साथी रचपुरा छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।   recent visitors 101

भाजपा नेता से मारपीट करने वाले प्रभारी एवं आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

सिंगरौली चितरंगी बगदरा चौकी प्रभारी खेलन सिंह करिहार सहित आरक्षक विकास मौर्या एवं शिकायत कर्ता शिवनारायण सिंह गोड़ की शिकायत पर सैनिक तेजबली सिंह को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर किया लाइन अटैच, भाजपा के बगदरा बूथ महामंत्री ने मारपीट की शिकायत करवाई थी दर्ज,शोसल मीडिया पर खबर चलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए की बड़ी कार्रवाई, जांच के लिए चितरंगी एसडीओपी को किया गया नियुक्त, साक्ष्य मिलने पर और बड़ी हो सकती है कार्रवाई recent visitors 17

फरियादी के आवेदन के बाद पुलिस की कार्यवाही शुरू

अनूपपुर दिनांक13/12/2024 को फरियादिया कमलेश्वरी (परिवर्तित नाम) निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम की उपस्थित थाना आकर एक किता लिखित एवं स्वयं के हस्ताक्षरित आवेदन पत्र गोलू पनिका पिता दशरथ पनिका निवासी मौहारी एवं अन्य दो लोगों के द्वारा जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पेश की । फरियादिया के आवेदन से अपराध धार  87,64,70(1),351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण अति गंभीर किस्म का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये फरारसुदा आरोपी की गिरफ्तार हेतु तत्काल पता तलाश कर प्रकरण के आरोपी गोलू उर्फ सुनील कुमार पिता दशरथ पनिका उम्र 25 वर्ष  निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम को आज दिनांक 14/12/2024 को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी गोलू पीड़िता के ही मोहल्ले का रहने वाला है जिसको पीड़िता पूर्व से जानती पहचानती थी । पीड़िता द्वारा धारा 183 बी एन एस एस के न्यायालयीन कथन में आरोपी गोलू के द्वारा ही दुष्कर्म करना बताया है, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना की कोई बात नहीं बताई है ।आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा । सम्पूर्ण कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे , सउनि आनंद प्रकाश बेक, प्र.आर. 142 वीरेन्द्र सिंह , प्र.आर. 26 धीरेन्द्र प्रसाद , प्र.आर. 50 तिलकराज सिंह ,  म.प्र.आर. 143 शिवकुमारी धुर्वे , आर. 245 छोटेलाल साहू , आर. 460 मदगेन्द्र पटेल , आर. 267 दुर्गेश सिन्द्राम , चा.आर. 554 प्रदीप बारेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही । recent visitors 20

न्यूज एंकर ने कर दी थी ऐसी गलती, अब चैनल से डोनाल्ड ट्रंप को मिलेंगे 127 करोड़ रुपये

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की गई एक टिप्पणी न्यूज चैनल को भारी पड़ गई। मानहानि के मामले में अब न्यूज चैनल को डोनाल्ड ट्रंप को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 127.5 करोड़ डॉलर चुकाने पड़ेंगे। चैनल पर जॉर्ज स्टीफनपोलस नाम के न्यूज एंकर ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल के रेप मामले में दोषी पाया गया था। न्यूज ने एडिटर्स नोट में लिखा कि शेटलमेंट के तौर पर चैनल डोनाल्ड ट्रंप को यह रकम चुकाएगा। चैनल की तरफ से एँकर की गलती पर खेद जताया गया था। बता दें कि 10 मार्च को 'द वीक' कार्यक्रम के दौरान एंकर ने यह टिप्पणी की थी। जानकारी के मुताबिक मीडिया नेटवर्क को 1 मिलियन डॉलर की राशि ट्रंप के अटॉर्नी अलेजांद्रो ब्रिटो के लॉ फर्म को भी चुकानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक एबीसी न्यूज जो भी राशि चुकाएगा उससे एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी जो की गैरलाभकारी होगी। एबीसी न्यूज ने बताया कि इस बात की खुशी है कि दोनों पार्टियों के बीच सुलह हो गई है। इसके बाद यह केस बंद हो जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरिडा फेडरल जज के समाने सुलह को लेकर आदेश सुनाया गया था। इस अग्रीमेंट के मुताबिक एबीसी न्यूज 15 मिलियन डॉलर की राशि डोनाल्ड ट्रंप की लाइब्रेरी को देगा। यह राशि 10 दिनों के अंदर ही चुकानी होगी। इसके अलावा चैनल डोनाल्ड ट्रंप की लीगल फीस भी चुकाएगा। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं। recent visitors 73

मौसम विभाग ने कहा- 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती

नई दिल्ली एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और उच्च ट्रोपोस्फेरिक वेस्टरलिज़ में ट्रफ के रूप में देखा गया है। इस विक्षोभ के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि हो सकती है। वहीं, केंद्रीय भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिम और पूर्व भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 15 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीतलहर की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 दिसंबर को कड़ाके की ठंड की संभावना है। पंजाब में आज की स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा 15 दिसंबर को शीतलहर का एहसास हो सकता है। पश्चिम राजस्थान में 17 से 20 दिसंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 15 से 20 दिसंबर तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय लोगों को गलन का एहसास होगा। घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 18 दिसंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। recent visitors 54

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी तैयार: 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल इवेंट का आगाज

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आज से 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 7 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज शामिल हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर थ्री पोजीशन (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर प्रोन पोजीशन (पुरुष एवं महिला) और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी जैसे ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, आशीष चौक, नूपुर कुमरावत और गोल्डी गुर्जर, सहित अन्य उभरते हुए निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बनेगी। अकादमी के विशेष तैयारियां और नये रिकॉर्ड की उम्मीदें मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शूटिंग अकादमी ने प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए विशेष तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि इस आयोजन में नये रिकॉर्ड बनेंगे और कई उभरते हुए खिलाड़ी अपने खेल से देश व प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। प्रतिभागियों के लिए सुनहरा मौका आयोजन के जरिये नये निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही यह प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने में भी योगदान देगी।   recent visitors 20

काकचिंग जिले में दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक उग्रवादी को भी मुठभेड़ में मार गिराया

मणिपुर मणिपुर से फिर हिंसा की खबर सामने आ रही है। दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग मारे गए। इनमें से दो बिहार के मजदूर शामिल थे। वहीं, पुलिस ने एक उग्रवादी को भी मुठभेड़ में मार गिराया है। काकचिंग जिले में दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 18 साल के सुनेलाल कुमार और 17 साल के दशरथ कुमार के रूप में हुई। वे बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक काकचिंग में मैतेई बहुल इलाके में रह रहे थे। काकचिंग-वाबागई रोड पर पंचायत कार्यालय के पास शाम लगभग 5:20 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मजदूरों पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बात की संभावना है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे जातीय संघर्ष के कारण इनकी हत्या की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को मणिपुर पुलिस के कमांडो ने थोउबाल जिले के सालुंगफाम मणिंग लेकाई में संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया। छह अन्य को गिरफ्तार भी किया है। मृतक उग्रवादी की पहचान 16 साल के लाइश्राम प्रियाम उर्फ लोकटक के रूप में हुई। वह प्रतिबंधित संगठन PREPAK का सदस्य था। पुलिस को इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे के आसपास सालुंगफाम हाई स्कूल के पास तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान प्रियाम को दाहिने पेट में गोली लगी और बाद में इम्फाल के राज मेडिसिटी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी की है, जिनमें तीन इंसास राइफल, एक एसएलआईर राइफल, एक .303 राइफल, एक AMOGH राइफल, कई मैगजीन और गोला-बारूद शामिल थे। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। प्रियाम की मां लाइश्राम गीटमाला ने बताया कि उसका बेटा तीन महीने पहले घर छोड़कर गया था ताकि वह कुकी उग्रवादियों द्वारा किए जा रहे हमलों से गांवों की रक्षा कर सके। उसने यह भी बताया कि प्रियाम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा, "इस संकट को खत्म किया जाए। अगर हिंसा नहीं रुकी तो कई परिवार वही दर्द महसूस करेंगे जो मैं आज अनुभव कर रही हूं।" recent visitors 23