दादी और युवक घायल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ‘फ्लावर नहीं फायर हूँ’ डायलॉग बोलकर जमीन पर किया फायर

बिलासपुर। बिलासपुर में चर्चित "पुष्पा" फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। यहां दो पक्षों के बीच हो रहे एक विवाद के मामले में नाबालिक ने लाइसेंसी बंदूक को जमीन में फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच नाबालिक ने गुस्से में आकर पुष्पा फिल्म का डायलॉग डिलेवर भी किया और कहा कि "पुष्पा को फ्लावर समझा है क्या,फ्लावर नहीं फायर हूँ "। नाबालिक ने जैसे ही जमीन पर फायर किया तब छर्रा जमीन से उछलकर बगल में खड़ी उसकी दादी और एक युवक के हाथ में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए ।घटना की सूचना पर सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था। जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी। वहां आशीष शिकारी,नाबालिग के दादी अशोक कुमारी शिकारी व अन्य लोग भी खड़े थे। आपस में करीब आधा घंटे से दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया। वहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से चिल्लाते हुए पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोला "पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं मैं फायर हूं" फिर नाबालिग ने जमीन पर फायर कर दिया। जिससे छर्रा जमीन से उछलकर दादी और आशीष शिकारी नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जनकारी के मुताबिक बंदूक का लाइसेंस आरोपी नाबालिग के दादा के नाम पर है, जो 1987 को शासन के द्वारा जारी किया गया था। तब से बंदूक घर पर थी। इससे पहले कभी भी बंदूक का उपयोग नहीं किया गया। घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है। वहीं पुलिस आलाधिकारी इस मामले में किशोरों को सिनेमा के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने की सलाह दे रहे हैं। recent visitors 48

एक विदेशी आरोपी को गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से ठगी

राजनांदगांव। राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से 15 लाख 72 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में डोंगरगांव थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है,पुलिस ने एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैधानिक रूप से आरोपी रह रहा था और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस तरीके की फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था,पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थियां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की shaadi.com की फेक प्रोफाइल बनाकर उसे 15 लाख 72 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी की गई है और आरोपी ने आलोक देशपांडे के नाम से फेक प्रोफाइल बनाई थी और यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत होना बताया था और जल्द भारत लौटकर प्रार्थियां से शादी कर घर बसाने की बात कही गई थी,जिसके बाद जुलाई 2024 में एक अनजान महिला ने पीड़िता को फोन कर बताया कि आलोक देशपांडे भारत में दिल्ली एयरपोर्ट में विदेशी मुद्रा के साथ आए हुए हैं उस मुद्रा को भारतीय मुद्रा में एक्सचेंज करने की प्रक्रिया के तहत फीस जमा करनी होगी उस दौरान आरोपी ने प्रार्थियां को कॉल कर बोला पैसों की अर्जेंट जरूरत है,जिसके बाद अलग-अलग तरीकों से बैंक खातों के माध्यम से कई किस्त में 15 लाख 72 हजार रुपए प्राप्त किया और ठगी कर डलवा लिए गए और आरोपियों द्वारा मोबाइल बंद कर दिया गया,जिसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई गई,पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी द्वारा अलग-अलग बैंक खातों से यह पैसे डलवाए गए थे,नाइजेरिया का रहने वाला आरोपी जॉनसन सैमुअल उम्र 40 साल ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया,दिल्ली में आरोपी रहता था,इसके साथ ही उसकी एक महिला मित्र ने उसकी मदद की महिला आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है,आरोपी के पास से ठगी में उपयोग किए गए एक लैपटॉप,4 नग एंड्राइड मोबाइल और पासपोर्ट जप्त किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शातिर आना तरीके से फेक प्रोफाइल बनाकर एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और महिला को ठगी का शिकार बनाया,इसमें उसके साथ एक अन्य महिला ने पूरी घटना को अंजाम देने में मदद की फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता भी समाप्त हो गई है,दिल्ली में वह अवैधानिक रूप से रह रहा था पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और अन्य तार भी खागले जा रहे हैं जिसमें अन्य मामले के खुलासे भी हो सकते हैं। recent visitors 65

पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जताया शोक

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जोधइया बाई ने अपनी विशिष्ट कला और अद्भुत कौशल से न केवल बैगा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित किया, बल्कि उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाकर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को गौरवान्वित किया। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा, "पद्मश्री जोधइया बाई की कलाकृतियां जनजातीय जीवन की गहराइयों और हमारी सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय चित्रण करती हैं। उनके कार्यों ने न केवल हमारी परंपराओं को संरक्षित किया, बल्कि उन्हें एक नई ऊर्जा और पहचान भी दी। उनका योगदान हमारी सांस्कृतिक धरोहर के लिए मील का पत्थर है और यह सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।" मंत्री श्रीमती उइके ने जोधइया बाई को एक सशक्त सांस्कृतिक प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय जीवन की सौंदर्य शास्त्र को अपनी कला में संजोया और इसे पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनकी यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। श्रीमती उइके ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।   recent visitors 39

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्मजोधइया बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मजोधइया बाई के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पद्मजोधइया बाई ने अपनी अद्वितीय कला और कौशल से न केवल बैगा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित किया, बल्कि उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी कलाकृतियां भारतीय परंपराओं, जनजातीय जीवन और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने दुनिया को जनजातीय जीवन का अनूठा दर्शन कराया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पद्मजोधइया बाई का योगदान हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में मील का पत्थर साबित हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी इस अप्रतिम यात्रा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   recent visitors 27

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ‘शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहनाया और कमरे में किया रेप’

रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाती थी, उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में अमन प्रजापति उर्फ सोनू से हुई। अमन ने खुद को मनापुनम गोल्ड फायनेंस में मैनेजर बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अक्तूबर 2023 में आरोपी ने युवती को जगदलपुर बुलाकर शादी का नाटक करते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। युवती को उसने अपने घर अंबिकापुर भी ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया। अगस्त 2024 से अमन ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस बीच 15 अक्तूबर को युवती ने उसका पता लगाकर कोतरारोड़ के पास सोल्ट्रीस ऑटोविल्स क्षेत्र में उससे मुलाकात की। अमन ने उसे समझाकर अपने मामा-मामी के पास कार्मेल स्कूल के पास ले जाकर तीन दिन तक ठहराया। इसी दौरान युवती को अमन के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली। 18 अक्तूबर की रात अमन ने युवती को जबरदस्ती अपने घर के दूसरे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी धारा 69, 76,62, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमन प्रजापति उर्फ सोनू उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 73

महुआ बचाओ अभियान दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़-मनेंद्रगढ़ DFO मनीष कश्यप को मिला अवॉर्ड

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए नई दिल्ली में अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। नेक्स ऑफ गुड फाउंडेशन के संस्थापक अनिल स्वरूप ( रिटायर्ड IAS) और प्रकाश सिंह ( रिटायर्ड IPS, पद्मश्री विजेता) के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। देश के 120 विभिन्न एनजीओ और अधिकारियों ने अपने अभिनव पहल और प्रभावपूर्ण कार्यों को लेकर आवेदन किया, जिसमें से 22 को चयनित किया गया। चयन करने के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन दीपक गुप्ता और अधिकारियों की ज्यूरी गठित की गई थी। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष आईएफएस मनीष कश्यप और एनजीओ लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन को इसके लिए चुना गया। देश के चार IAS और दो IFS को अवार्ड से सम्मानित किया गया। शेष 16 विभिन्न संस्था और एनजीओ हैं। अब तक 47 गाँव में लगभग 4,500 ग्रामीणों के खेतों और ख़ाली पड़े ज़मीन में 30,000 महुआ के पौधे लगाये जा चुके है। ग्रामीणों में पौधे के साथ ट्रीगार्ड मिलने से इस योजना में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार महुआ पे इतना विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 10 वर्ष में ही महुआ परिपक्व हो जाता है। एक महुआ के पेड़ से आदिवासी परिवार औसतन 2 क्विंटल फ़ुल और 50 किलो बीज प्राप्त कर लेता है। जिसकी कीमत लगभग 10 हजार है। नये पेड़ से पुनरुत्पादन भी बढ़ेगा और महुआ का उत्पादन भी। इसके अलावा पेड़ बढ़ने से सॉइल इरोशन भी कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा। महुआ पेड़ो की घटती संख्या चिंता का विषय है। सबसे बड़ी समस्या इनकी पुनरुत्पादन की है। जंगल में तो महुआ पर्याप्त है पर आदिवासियो के द्वारा अधिक्तर महुआ का संग्रहण गांव के खाली पड़ी जमीन और खेत के मेड़ो पर लगे महुआ से होती है। अगर आप बस्तर और सरगुजा के किसी गांव में जाये तो उनके खेतों के पार और खाली जमीन में सिर्फ बड़े महुआ के पेड़ ही बचे दिखते हैं। छोटे और मध्यम आयु के पेड़ लगभग नगण्य होती हैं। ग्रामीणों के द्वारा महुआ संग्रहण से पहले जमीन साफ करने हेतु आग लगाई जाती है। उसी के कारण एक भी महुआ के पौधे जिंदा नहीं रहते। ग्रामीण महुआ के सभी बीज को भी संग्रहण कर लेते है। ये भी एक कारण है महुआ के ख़त्म होने का। आखिर बड़े महुआ पेड़ कब तक जीवित रह पायेंगे ? छत्तीसगढ़ के महुआ पेड़ बूढ़े हो रहे है। महुआ पेड़ की औसत आयु 60 वर्ष है। अगर जंगल के बाहर इनके पुनरुत्पादन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये जल्द ही खत्म हो जाएंगे। बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचल के लिए महुआ का पेड़ विशेष महत्व रखता है। महुआ का पेड़ प्रकृति का दिया हुआ बहुमूल्य पेड़ है। भारत में कुछ समाज इसे कल्पवृक्ष भी मानते है। यह पेड़ आदिवासियों के लिए आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्व रखता है। महुआ का पेड़ भारत के उत्तर, दक्षिण और मध्य के 13 राज्यो में पाया जाता है। महुआ का फूल, फल, बीज, छाल और पत्ती सभी का उपयोग है। आदिवासियों की आय का यह एक प्रमुख श्रोत है। पर पिछले कुछ समय से महुआ के उत्पादन में गिरावट आयी है और नये महुआ के पेड़ तो उग ही नहीं रहे। इसी को देखते हुए “महुआ बचाओ अभियान” की शुरुवात की गई। recent visitors 43

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

अनूपपुर  कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में सफलता प्राप्त करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कुल कीमत 1,60,000 रुपये, बरामद की गई हैं।  घटना का विवरण राकेश सिंह गोंड, निवासी गोलदा, थाना धनपुरी, जिला शहडोल, ने दिनांक 15.12.2024 को कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम निदावन में शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उनकी नई मोटरसाइकिल हीरो होंडा प्लस (कीमत 90,000 रुपये) घर के बाहर से चोरी हो गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 521/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।  पुलिस कार्रवाई टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले और प्रवीण भगत की टीम ने घटनास्थल की जांच कर आरोपी राजू सिंह गोंड (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बनगवां पुलिस चौकी फुनगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा प्लस मोटरसाइकिल कीमती 90000 रुपए  बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ में ग्राम फुनगा निवासी राजेश कुमार पटेल की एक दिन पूर्व चोरी हुई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (एम.पी. 18 बी 2513, कीमत 70,000 रुपये) भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस चौकी फुनगा में अपराध क्रमांक 421/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज था।  आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह गोंड पर पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं। वह दिनांक 04.10.2024 को ग्राम फुनगा में पटवारी कार्यालय के सामने से रोहणी प्रसाद केवट की प्लेटिना मोटरसाइकिल (एम.पी. 65 एम ई 3944, कीमत 70,000 रुपये) चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 359/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।  पुलिस अधीक्षक का निर्देश और सराहना पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान ने गिरफ्तार आरोपी  राजू सिंह गौंड को निगरानी सूची में शामिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही, मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने वाली कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मोटरसाइकिल मालिक राकेश सिंह गोंड ने कोतवाली पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। recent visitors 48