Sunday, July 5, 2026 10:11 pm

दुर्ग में DSP ने किया दुष्कर्म, घर में घुसकर पहले की मारपीट, फिर डॉक्टर की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. डीएसपी से महिला की रिश्तेदारी भी है. इसी के चलते घर में उसका आना-जाना रहता था. घर में अकेली पाकर पुलिस अधिकारी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर रेप किया. इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, DSP तोमेश वर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी हैं. महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था. उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था. उसी समय महिला पर डीएसपी साहब तोमेश की नीयत बिगड़ी थी. इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था. वह शाम 7:30 बजे उसके घर पहुंचा था. उस समय महिला घर में अकेली थी. महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था और बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था. महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया. इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, उसके साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया. पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई. पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्‍य से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी. तनाव में देखकर पति ने पत्‍नी से थाने में एफआईआर कराने के लिए कहा. दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मामले में पुलिस ने मीडिया से कैमरे में बात करने को तैयार नहीं है, क्योंकि घटना का आरोपी खुद पुलिस विभाग का अधिकारी है. दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है. महिला के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी जल्द होगी.   recent visitors 66

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ‘शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहनाया और कमरे में किया रेप’

रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाती थी, उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में अमन प्रजापति उर्फ सोनू से हुई। अमन ने खुद को मनापुनम गोल्ड फायनेंस में मैनेजर बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अक्तूबर 2023 में आरोपी ने युवती को जगदलपुर बुलाकर शादी का नाटक करते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। युवती को उसने अपने घर अंबिकापुर भी ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया। अगस्त 2024 से अमन ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस बीच 15 अक्तूबर को युवती ने उसका पता लगाकर कोतरारोड़ के पास सोल्ट्रीस ऑटोविल्स क्षेत्र में उससे मुलाकात की। अमन ने उसे समझाकर अपने मामा-मामी के पास कार्मेल स्कूल के पास ले जाकर तीन दिन तक ठहराया। इसी दौरान युवती को अमन के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली। 18 अक्तूबर की रात अमन ने युवती को जबरदस्ती अपने घर के दूसरे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी धारा 69, 76,62, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमन प्रजापति उर्फ सोनू उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 69

कानुपर में हॉस्पिटल संचालक ने नर्स से की दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूसा, दुष्कर्म किया

कानपुर यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर में सोमवार को प्राइवेट अस्पताल संचालक ने नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया। पीड़िता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रही थी। घर पहुंचकर पीड़िता ने इसकी तहरीर थाने में दी। जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सचेंडी की रहने वाली एक युवती यहां नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह नाना के यहां रहती है। करीब दो महीने से वह पनकी रोड पुलिस चौकी के पास एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही है। रविवार रात उसकी अस्पताल में ड्यूटी थी। सुबह चार बजे नींद आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। इसी दौरान शिवराजपुर निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज वहां पहुंचा। छात्रा को अकेला देख इम्तियाज ने कमरा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पीड़िता ने कल्याणपुर थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर रेप के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित छात्रा का मेडिकल करा दिया गया है। इम्तियाज खुद को बताता था सीटू कल्याणपुर में अस्पताल चलाने वाला इम्तियाज इलाके में खुद का नाम सीटू बताता था। बताया जा रहा है कि उसका चाल-चलन अच्छा नहीं था इसलिए वह पहचान छुपाए रखता था। इसकी भी जांच की जा रही है। समझौते का दबाव बनाने का आरोप सूत्रों की मुताबिक पीड़िता ने सुबह थाने जाकर मामले की शिकायत की थी तो पुलिस तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोप है कि दिनभर थाने में अस्पताल संचालक और नर्सिंग छात्रा के बीच समझौते की बात चलती रही। पुलिस पर काफी समय तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी न करने का आरोप है। हालांकि कल्याणपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के तुरंत बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। recent visitors 106

अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था आरोपी, विरोध करने पर धमकाकर किया दुष्कर्म, दिल्ली से गिरफ्तार

धार कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सायबर सेल की मदद से अपह्रत 13 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को भगाकर ले गए लड़के को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नाबालिग है। वह छात्रा का मतांतरण कराना चाहता था। अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था। छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकाता था। आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत 26 जुलाई को आलीराजपुर जिले के कनवाड़ा निवासी फरियादी पिता ने बाग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री शासकीय कन्या परिसर स्कूल बाग में कक्षा 10वीं में पढाई करती थी। 25 जुलाई को वह कन्या परिसर बाग से कही चली गई हैं। वह न तो घर आई और न ही कन्या शिक्षा परिसर वापस पहुंचीं। नाबालिग की खोज के लिए पुलिस टीम का गठन अंदेशा व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर उसे ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपह्रत छात्रा व अज्ञात आरोपित की तलाश के लिए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसआइ दिलीप खांडे, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, आरक्षक उत्तम, महिला आरक्षक फूलवती को सायबर से मिली जानकारी अनुसार आरोपित की तलाश में दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली से छात्रा को बरामद किया गया। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती छात्रा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर नाबालिग आरोपित दिल्ली निवासी (स्थानीय निवासी मुज्जफरपुर बिहार) से दोस्ती हुई। उसने शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर मुझे उसके घर दिल्ली ले गया। दिल्ली में वह सुबह-शाम धर्म के संबंध में बताकर नमाज पढ़वाता था। ऐसा नहीं करने पर धमकाकर उसके साथ कुकृत्य करता था। पुलिस छात्रा को दिल्ली से बाग लेकर पहुंची व उसके स्वजन के सुपुर्द किया। आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपित के नाबालिग होने की वजह से उसे झाबुआ बाल संप्रेषण गृह भेजा है। प्रमिला जमरे, एएसआइ राजेश चौहान, कैलाश गेहलोत, लोकेश शुक्ला, आरक्षक दुर्गेश, कैलाश एवं सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक भेरुसिहं देवडा व आरक्षक प्रशांत का योगदान रहा। recent visitors 107