Tuesday, July 7, 2026 10:03 am

बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया बैंड का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित देश भक्ति के गीतों पर आधारित  बैंड ध्वनियों का हुआ प्रदर्शन बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया  बैंड का प्रदर्शन जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय भी हुए कार्यक्रम में शामिल साइबर क्राइम के संबंध में भी दी गई जानकारी अनूपपुर   पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष पर आज दिनांक 16/12/24 को दोपहर 3 बजे सामतपुर तालाब के पास पुलिस बैंड दल द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित धुनों का प्रदर्शन किया गया। *विजय दिवस* 16 दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर 93000 सैनिकों का आत्म समर्पण करवाया था, इस युद्ध में हमारे 3900 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए,  उनको श्रद्धांजलि पूर्वक नमन करने एवम भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान हेतु प्रतिवर्ष यह विजय दिवस मनाया जाता है। बैंड दल द्वारा ध्वनि वादन के माध्यम से हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया            बैंड दल में ये रहे शामिल आरक्षक 875 मुकेश मौर्य आरक्षक 925 अरविंद सेन आरक्षक 98हरिओम  आरक्षक 509 सुल्तान जाटव आरक्षक 618निरंजन निरचूले आरक्षक 1168मोहन चंदेल आरक्षक 185कमलेश कुमार                इन पुलिस  कर्मचारियों द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से देश भक्ति पर आधारित बैंड ध्वनियों का प्रदर्शन किया गया।                एसडीओपी अनूपपुर एवं टी आई कोतवाली द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में उपस्थित जन सामान्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जानकारी दी बचाव हेतु आवश्यक सावधानिययो के विषय में विस्तार से बताया।            कार्यक्रम में जिला कलेक्टर महोदय हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअनूपपुर इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे टी कोतवाली  अरविंद जैन, सूबेदार विनोद दुबे, उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, जिले के पत्रकार गण, संकल्प महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं,sis  के प्रशिक्षु छात्र ऑटो यूनियन के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। *अनूपपुर पुलिस* recent visitors 20

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस पर सैनिकों और नागरिकों को दीं शुभकामनाएँ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित विजय दिवस पर देश के सैनिकों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन हमारे देश के पराक्रमी और साहसी सैनिक जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों के बल बैठने को मजबूर कर दिया था और उनके 93 हजार सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य का परिचय देते हुए मां भारती के स्वाभिमान और सम्मान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले सैनिक राष्ट्र का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है । वर्ष 1971 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया। इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग उत्पन्न करने वाला साबित हुआ।   recent visitors 41

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने लगाई ‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’ प्रदर्शनी, राजस्थान-ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया आकर्षण

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का आयोजन हाल ही में किस उद्देश्य से किया गया ? पीकेसी (संशोधित ईआरसीपी) योजना के लिए राजस्थान सरकार ने किस प्रदेश के साथ एमओयू किया है ? अवनी लेखरा किस खेल से संबंधित हैं ? ऐसे ही प्रश्नों का सही जवाब देकर रविवार को बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं ने आकर्षक प्राइज जीते। मौका था राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जवाहर कला केन्द्र में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 'एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष 'राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, जो रविवार से प्रारंभ हुई। प्रदर्शनी के प्रथम दिन  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित की जा रही ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी chillax के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर पूछे जा रहे ऐसे सवाल दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के 23 स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. वी. पी. सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित इंटर एक्टिव पैनल क्विज एवं पजल्स, लाइव मॉडल, वीडियो फिल्म्स, वीडियो वॉल आदि का प्रभावी संयोजन कर राज्य सरकार की उपलब्धियों को सुरूचिपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 17 दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 8 बजे तक आमजन के लिए  खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रतिदिन देश-प्रदेश के जाने-माने कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इन प्रमुख विभागों की सहभागिता— सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से सूचना एवं जनसम्पर्क, कृषि एवं उद्यानिकी, पशुपालन, जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग एवं वाणिज्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, नगरीय विकास, स्वायत्तशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, वन, सार्वजनिक निर्माण, गृह, परिवहन, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन सहित अन्य विभागों की सहभागिता से सरकार की एक साल की उपलब्धियों को समाहित किया गया है। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपनी स्टॉल पर मौजूद रहे। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सुजस कॉर्नर के माध्यम से प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में दिखा उत्साह— प्रथम दिन बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। ऐसे कई युवाओं ने बताया कि सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए यह प्रदर्शनी काफी उपयोगी है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा वितरित किया जा रहा  साहित्य उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी उपयोगी रहता है। प्रदर्शनी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी मनोयोग से साहित्य तथा डिस्प्ले पैनल का अवलोकन करते दिखाई दिए। सांस्कृतिक संध्या में आदिवासी घहरा पद दंगल समूह द्वारा पद दंगल गायन,सरदारशहर के  प्रेमचंद एवं समूह द्वारा ढोल थाली नृत्य एवं किशनगढ़ के लोक कलाकारों ने चरी नृत्य प्रस्तुत किया। recent visitors 58

महासमुंद में आदिवासी विकास के नए आयाम, समृद्धि की ओर सशक्त कदम

महासमुंद महासमुंद जिले में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढता विष्णु सुशासन के एक वर्ष कार्यकाल के दौरान विभाग ने शिक्षा, आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधाओं और अधिकारों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो जिले की समृद्धि और प्रगति की दिशा में मजबूत कदम हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान जिले में 115 छात्रावास और आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां 5433 छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम भोरिंग में स्थापित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत 417 अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, सत्र 2023-24 में 7437 विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 418.14 लाख रुपए वितरित किए गए। सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत 36 दंपतियों को 2.50 लाख रुपए प्रति प्रकरण के हिसाब से कुल 90 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिले के 936 पी.व्ही.टी.जी. परिवारों को पहचान और कल्याण योजनाओं से जोड़ते हुए 3032 आधार कार्ड, 2102 बैंक खाते, 1887 आयुष्मान कार्ड, और 3183 राशन कार्ड जारी किए गए। पी.व्ही.टी.जी. आवास योजना के तहत 7 आवासों के निर्माण के लिए 17.50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। वनाधिकार और सांस्कृतिक संरक्षण वनाधिकार अधिनियम के तहत 50 व्यक्तिगत और 5 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा, देवगुड़ी निर्माण योजना के अंतर्गत 40 देवगुड़ियों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई। इसी के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण योजना के तहत 30 मामलों के लिए 41.25 लाख की सहायता राशि दी गई। महासमुंद जिले में आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदायों के सशक्तिकरण के ये प्रयास न केवल उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, बल्कि जिले की समृद्धि और विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। recent visitors 42

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी योजनाओं की सौगात, राजस्थान-सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर आयोजित

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। हमारी सरकार ने पहले साल में ही प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता पाई है और आने वाले चार वर्षों में हम प्रदेशवासियों से आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल अपने काम का हिसाब भी आमजन के बीच रखेगी। शर्मा रविवार को जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल पहले हमारी सरकार ने राजस्थान की जनता की सेवा करने की शपथ ली थी। जब हमने यह शपथ ली उससे पहले प्रदेश में महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल था, युवा पेपरलीक की मार झेल रहे थे, जल जीवन मिशन का कार्य ठप्प पड़ा था और गरीब भ्रष्टाचार और शोषण के दलदल में फंसा था। उन्होंने कहा कि हमने पिछले एक साल में प्रदेश की जनता को इन समस्याओं से बाहर निकालने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। युवाओं को रोजगार दिया, महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को संबल दिया और गरीब को सामाजिक न्याय देकर सशक्त करने का काम किया। इस एक वर्ष में हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि अंत्योदय की दिशा में हमारे दृढ़ संकल्प और समाज के जरूरतमंद वर्गों को संबल देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का सिद्धांत पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया जो हमारी सरकार के विकास कार्यों की प्रेरणा हैं। एक वर्ष में साढ़े पांच लाख से अधिक नए पेंशनर्स को जोड़ा— श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 90 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। हमारी सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में साढ़े पांच लाख से अधिक नए पेंशनर्स को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की न्यूनतम पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है। अब 75 वर्ष से कम उम्र के सभी पेंशनर्स को 1,150 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। पालनहार योजना के तहत विभिन्न श्रेणी के बच्चों को 750 रुपये से लेकर 2 हजार 500 रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 32 हजार से अधिक नए पालनहारों को योजना से जोड़कर लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का हुआ शुभारंभ— मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना’ का रिमोट से शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं असहाय परिवार के असंगठित श्रमिकों के साथ भवन निर्माण श्रमिक, हस्तशिल्प श्रमिक, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, केयर वर्कर, सफाई श्रमिक, घरेलू श्रमिक आदि को विशेष अल्पावधि ऋण उपलब्ध करवाकर आर्थिक संबल दिया जाएगा। इस योजना में लाभार्थी को बैंक द्वारा बिना किसी गारंटी अथवा प्रक्रिया शुल्क के 80 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की ऋण राशि के चैक प्रदान किए। प्रदेशभर में आज 11 हजार 1 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरित किया गया। मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना की शुरूआत— श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी देखभाल के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले चरण में जेके लोन अस्पताल और एम्स जोधपुर को इस योजना में इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का शुभारंभ— मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की भी शुरूआत की। इसके तहत लाभार्थी अंशदाताओं को मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए बनेंगे मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र— उन्होंने मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों की स्थापना के कार्याें का भी आज से शुभारंभ किया। इन केन्द्रों पर नागरिक, संस्थान, वाणिज्यिक उद्यम आदि पहले उपयोग हो चुकी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जमा कर सकेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति इन केंद्रों से अपनी आवश्यकतानुसार वांछित सामान प्राप्त कर सकेंगे। 31 जनवरी, 2025 तक लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर— श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में आज से प्रारंभ कर 31 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 813 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 50 जिला चिकित्सालयों में 3 चरणों में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य शिविर की बुकलेट का भी विमोचन किया। लाभार्थियों को सहायता राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण— मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2 लाख 15 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में विभिन्न योजनाओं की 247.76 करोड़ रुपए की राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 2 महिलाओं को 30-30 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चैक भेंट कर 5,001 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी की। इस योजना में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। recent visitors 55

नगरीय क्षेत्रों का होगा नियोजित विकास: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान-भरतपुर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश के बड़ी आबादी वाले नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित एवं नियोजित विकास के लिए निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी कड़ी में शहरी विकास एवं आवासन विभाग ने रविवार को भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचनाएं भरतपुर विकास प्राधिकरण अध्यादेश-2024 (वर्ष 2024 का अध्यादेश संख्या-2) एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यादेश-2024 (वर्ष 2024 का अध्यादेश संख्या-3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अधिसूचना जारी होने पर कहा कि भरतपुर व बीकानेर प्रमुख शहरों के रूप में उभर रहे हैं। इससे इन शहरों में आबादी का दबाव बढ़ा है। इन नगरीय क्षेत्रों में प्राधिकरणों का गठन होने से यहां विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इससे आमजन के लिए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि 30 नवम्बर 2024 को मंत्रिमंडल की बैठक में भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी। बीकानेर विकास प्राधिकरण में नगर विकास न्यास बीकानेर के वर्तमान क्षेत्र के अलावा नापासर व देशनोक तथा आस-पास के 185 गांव एवं भरतपुर विकास प्राधिकरण में नगर विकास न्यास भरतपुर के वर्तमान क्षेत्र के साथ-साथ 209 गांव शामिल किए जाएंगे। recent visitors 158

मेधावी छात्राओं को 89 तथा दिव्यांगों को 24 स्कूटी का वितरण, राजस्थान-गृह राज्य मंत्री ने अंत्योदय सेवा शिविर में सौंपी चाबी

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित राज्य स्तरीय अंत्योदय सेवा शिविर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार को खैरथल—तिजारा जिले में किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने खैरथल-तिजारा जिले में प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के चार दिव्यांगों को स्कूटी, 20 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, पांच दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत पांच मेधावी छात्राओं को स्कूटी देकर वितरण की शुरुआत की। इसके साथ ही पांच लाभार्थियों को सोलर इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम, तीन दिव्यांगों को मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत स्वीकृति पत्र, एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अनुदान राशि का चेक, पीएम विश्वकर्म योजना के 6, पीएम स्वनिधि योजना के तीन लाभार्थी, पीएम आवास योजना के तीन लाभार्थी को चेक दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस साइबर सेल द्वारा बरामद 40 मोबाइल  वापस किए गए। जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान उन्होंने जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर उत्पादों की जानकारी भी ली। वहीं राजीविका की स्टॉल पर गृह राज्य मंत्री ने हाथ से बनाई जूतियों की प्रशंसा करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का लोकार्पण कर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 15 लाख करोड़ रुपए की हो चुकी है, जिसे अब 30 लाख करोड़ यानी दोगुनी करने पर तेजी से काम किया जा रहा है।  श्री बैढ़म ने अपील करते हुए कहा कि नए राजस्थान के नवनिर्माण में सभी अपना योगदान देवें। मंत्री बैढ़म ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। मंत्री बैढ़म ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ग्रोथ रेट में पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। बैढ़म ने जानकारी दी कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक प्रदेश में अपराधों में 7.5 फीसदी एवं महिला अपराधों में 10.5 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष में 15338 से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं, वहीं हाल ही में 83934 हजार पदों पर वैकेंसीज जारी की गई हैं। उन्होंने जिले में हुए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू व विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी। गोपालन मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन के बारे में बताते हुए कहा कि गत बजट घोषणा के 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, शेष पर भी तीव्र गति से काम जारी है, जो मार्च 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरे किये हैं। आगामी 4 सालों में भी जिले के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक तिजारा महंत श्री बालक नाथ योगी, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित अनेक जनप्रतिनिधि नागरिकगण दूर दराज से आए सैकड़ो अंत्योदय लाभार्थी शामिल हुए। recent visitors 56