Tuesday, July 7, 2026 6:05 am

प्रदेश में पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति का गठन, स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिसूचना की जारी

भोपाल प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल और माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये स्थायी समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में विभाग ने 13 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी की है। गठित समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। गठित समिति कk अध्यक्ष डॉ. अलकेश चतुर्वेदी को बनाया गया है। अन्य सदस्यों में डॉ. भागीरथ कुमरावत, डॉ. बलराम परमार, डॉ. रविन्द्र सोहोनी, डॉ. अनुपम जैन, डॉ. प्रेमलता नीलम, श्री राजकुमार वैद्य, श्री शिरोमणी दुबे, डॉ. आशीष भारती, डॉ. विनय सिंह चौहान और श्री राजेश तिवारी को शामिल किया गया है। समिति में शासकीय सदस्यों के रूप में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, आयुक्त लोक शिक्षण, सचिव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम को मनोनीत किया गया है। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भोपाल समिति के सदस्य सचिव होंगे।   recent visitors 37

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा, हथियार भी बरामद किए गए

नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को नोएडा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो आरोपी योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कहता दिखा था। उसने सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली भी टिप्पणी की थी। आरोपी की पहचान शेख अताउल पुत्र उसमान गनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। शेख ने कबूल किया है कि उसका परिवार बांग्लादेश की सीमा पार करके पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बस गया। बाद में वह दिल्ली के शाहीन बाग में आकर रहने लगा। करीब 40 साल के शेख अताउल के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर, जिंदा कारतूस, एक चाकू और आपत्तिजनक दस्तावेज (फोटो), मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने शेख अताउल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और क्या क्या सच में वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की योजना बना रहा था। फिलहाल उसने पुलिस को बताया है कि हथियार उसने अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखा था। शुरुआती पूछताछ में शेख ने बताया कि उसने किसी ने कहा था कि वह सभी मस्जिदों को ध्वस्त करा रहे हैं, इसी वजह से उसने भड़काऊ बयान दिया था। उसके पास मिली एक तस्वीर को लेकर उसने कहा है कि वह इसे अपने धर्म के लोगों को दिखाने के लिए रखता था। शेख के खिलाफ बीएनएस और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं में नोएडा सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्धनगर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया था। सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देश में संवैधानिक पद पर बैठे जननेता के संबंध में आपत्तिजनक, झूठे और भडकाऊ बातें कहीं जा रही थी, जिनसे करोडों भारतीय नागरिकों की आस्था जुडी है। आरोपी ने अलगाववादी और भडकाऊ बातें करके सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। उसने खुले में गोश्त खाने जैसी बातें कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। वीडियो में वह 'बिस्मिल्लाह कहकर कुर्बना करूंगा' जैसी धमकी भरी बातें कर रहा था। recent visitors 39

उप मुख्यमंत्री देवड़ा की अध्यक्षता में हुई वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति के सदस्य विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री जयंत मलैया, श्री अभय कुमार मिश्रा, श्री दिनेश राय मुनमुन, श्री मुकेश टंडन और विपिन जैन उपस्थित थे। बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने, वैट अंतर्गत कर निर्धारण जैसे मुद्दों के निराकरण, करदाताओं को उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं, करदाताओं की सुविधा के लिए किए गए नवाचार, जीएसटी के अंतर्गत नए करदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए वेलकम किट जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने सुविधाओं को और प्रभावकारी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इसके अलावा बैठक में दस्तावेज पंजीयन की प्रक्रिया के कंप्यूटरीकरण, विभागीय संपदा पोर्टल को और ज्यादा प्रभावी बनाने अन्य विभागों से इसका समावेश करने और संपदा पोर्टल का उन्नयन करने, सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने और मध्य प्रदेश स्टॉम्प नियम और रजिस्ट्रेशन अधिनियम में संशोधन करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा आबकारी, राजस्व और ई-आबकारी सॉफ्टवेयर बनाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इन सुझावों को आगामी रणनीतियों में शामिल किया जाएगा।   recent visitors 42

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए, बुधवार को विधानसभा घेराव

लखनऊ भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश (पूर्वी) युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा लगाए गए पोस्टर से मिली है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर में प्रमुख रूप से लिखा गया है, “जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” और “18 दिसंबर लखनऊ चलो”। कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ साल में प्रदेश कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है, जनता को समय पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। कांग्रेस का मानना है कि योगी सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश की जनता परेशान है और अब समय आ गया है कि सरकार से इसका जवाब लिया जाए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी बीते दिनों विधानसभा घेराव को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर विधानसभा घेराव का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “18 दिसंबर…लखनऊ चलो! भाजपा के कुशासन के खिलाफ…विधानसभा घेराव, जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। उन्होंने आगे कहा था कि अगर कहीं प्रशासन परेशान करता है तो मौके पर ही घेराव कर दीजिए। वहीं पर प्रदर्शन कीजिए। जहां पर रोका जा रहा है, वहीं पर सड़क पर बैठ जाइए। जब हमारी सरकार आएगी तो हम भी घर निकाल लेंगे। मठ से निकाल लेंगे। ऐसे में हम अपील करना चाहते हैं कि हम गांधीवादी लोग हैं और हमको हमारे तरीके से प्रदर्शन करने दिया जाए। हमारे साथ जनता का साथ है।   recent visitors 33

वाणिज्य उद्योग मंत्री 18 दिसम्बर को कोरबा में गुरुघासीदास जयंती समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 18 दिसम्बर को जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। प्रातः 11.05 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से मुख्यमंत्री के साथ कोरबा के लिए प्रस्थान कर 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेंगे। जहां वे 11.50 से 12.55 बजे तक सतनाम भवन में आयोजित बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोरबा के बालकों में सतनाम कल्याण समिति द्वारा बस स्टैण्ड रामलीला ग्राउंड सतनाम भवन बालकों में आयोजित गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे बालको (कोरबा) से रवाना होकर शाम 7 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। recent visitors 34

किसान भाई यूरिया से बचे और जैविक खेती की ओर रूख करें : मंत्री श्री विजयवर्गीय

भोपाल म ध्यप्रदेश और राजस्थान को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाने वाली पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिये त्रि-स्तरीय अनुबंध प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज जयपुर में हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के स्वप्न को साकार करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच समझौता कराते हुए पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को मूर्त रूप दिया। यह परियोजना मध्यप्रदेश के देवास, गुना, शिवपुरी, सीहोर,  राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर एवं मुरैना के किसानों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आने के साथ उनकी फसलें भी लह-लहा उठेंगी। सोनकच्छ क्षेत्र का एक खेत भी ऐसा नहीं रहेगा जहां पानी न पहुँचे देवास जिले में जिला स्‍तरीय किसान सम्‍मेलन टोंकखुर्द के मंडी प्रांगण में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में हुआ। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इतनी बड़ी योजना की सौगात दी है कि सोनकच्छ क्षेत्र का एक खेत भी ऐसा नहीं रहेगा जहां पर पानी नहीं पहुंचेगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत रणजीत सागर कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना से किसानों के खेत में पानी पहुँचेगा तो किसान चार-चार फसल ले पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि किसान भाई रसायनिक खाद से बचे और जैविक खेती की और रुख करें। रासायनिक खाद के उपयोग से गांव-गांव तक शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पहुँच रही है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि केन्‍द्र और प्रदेश सरकार किसान, महिला सशक्तिकरण, गरीब और युवाओं के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। स्‍व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि देवास जिले की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्‍व-सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। 36 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में हो सकेगी सिंचाई पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अंतर्गत रणजीत सागर कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना अनुमानित लागत 02 हजार 182 करोड़ रूपये है। रणजीत सागर कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना से 36 हजार 500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। इससे 74 गाँव लाभान्वित होंगे, जिसमें देवास जिले के 68 गांव और उज्‍जैन जिले के 6 गांव शामिल है। इस परियेाजना से मुख्य रूप से देवास जिले में सिंचाई, पेयजल, मत्स्य पालन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में देवास जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।   recent visitors 33

आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की, कई ठिकानों पर मारी रेड

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को आयकर विभाग ने विश्वकर्मा बिल्डर्स पर शिकंजा कसा है। विभाग की टीम विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा इन्ड्रस्ट्रियल एरिया में भी छापेमारी की, जिसे बिल्डर ने डेवलप किया था। इसके अलावा, मेरठ समेत कई अन्य शहरों में भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कई निर्माण प्रोजेक्ट्स हैं। विभाग ने इन प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक गतिविधियों की जांच की है, क्योंकि इनमें कथित रूप से टैक्स चोरी और काले धन के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। कई पेपरमिल कारोबारी भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कारोबार में साझेदार हैं। आयकर विभाग ने इस संदर्भ में भी जांच की, क्योंकि इन व्यापारियों और बिल्डर्स के बीच संभावित वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विभाग को यह संदेह है कि इन साझेदारों के जरिए टैक्स चोरी हो रही थी। विभाग की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है मेरठ आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। जिनके ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश डाली है, वह कमल ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, संजय जैन की साझा फर्म है। आयकर विभाग की इस छापेमारी के दौरान विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। विभाग की टीम ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया है और परिसर के अंदर सभी गतिविधियों को गोपनीय रखा है। गेट के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा देखा जा रहा है।   recent visitors 40