पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री साय ने दिए हैं निर्देश

  चिकित्सकों की टीम के साथ तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल विधायकों के साथ तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी रायपुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर और श्री गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे। recent visitors 50

हुंडई क्रेटा ईवी 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबस एक्सपो 2025 होगी लॉन्च

  नई दिल्ली भारतीयों को जिस एक इलेक्ट्रिक कार का काफी समय से इंतजार है, वह समय अब आने वाला है। जी हां, साल 2025 के पहले महीने जनवरी में भारत में सबसे बड़ा मोटर शो भारत मोबिलिटी ग्लोबस एक्सपो 2025 शुरू होने जा रहा है और इसके पहले दिन 17 जनवरी को हुंडई मोटर अपनी नई क्रेटा ईवी लॉन्च कर सकती है। क्रेटा ईवी हुंडई मोटर के स्टॉल पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 9 ईवी के साथ शोकेस की जा सकती है और इसका दीदार देश-दुनिया के लोग कर सकेंगे। पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुकाबला हुंडई मोटर अपनी आगामी क्रेटा ईवी के जरिये एक ऐसे सेगमेंट में एंट्री करने वाली है, जहां अपार संभावनाएं हैं और वह टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। हुंडई क्रेटा ईवी का मुकाबला महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और मारुति सुजुकी की आगामी ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से टक्कर होगी। एक्सटीरियर और इंटीरियर में बेहतर बदलाव फिलहाल आपको हुंडई क्रेटा ईवी के बारे में बताएं तो इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली क्रेटा जैसा ही रहेगा। हालांकि, इसके एक्सटीरियर में नई ग्रिल, बंपर और अलॉय व्हील समेत कुछ और बदलाव दिख सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें नई स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल और ड्राइव सिलेक्टर के साथ ही कई नए फीचर्स दिखेंगी। कहा जा रहा है कि आगामी क्रेटा ईवी का इंटीरियर हालिया लॉन्च अल्कजार एसयूवी से इंस्पायर्ड होगा। बड़ी स्क्रीन समेत कई खास फीचर्स हुंडई क्रेटा ईवी में इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो बड़ी स्क्रीन दिखेगी। साथ ही कई फिजिकल बटन भी होंगे, जिससे चीजों को कंट्रोल करना आसान होगा। बाद बाकी इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कूल्ड सीट्स, ऑटो-होल्ड, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा समेत काफी सारे और भी फीचर्स होंगे, जो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्राहकों की फेवरेट बना सकते हैं। पावर और रेंज आगामी हुंडई क्रेटा ईवी की बैटरी-पावर और रेंज के बारे में बताएं तो इसमें 45kWh पावर का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 138 एचपी की पावर और 255 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क दे सकता है। बाद बाकी रेंज की बात करें तो क्रेटा ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 400 से 500 किलोमीटर के बीच की रेंज दे सकती है। इतनी हो सकती है शुरुआती संभावित कीमत आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा ईवी को 16 लाख रुपये तक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हुंडई मोटर इंडिया हर साल क्रेटा ईवी की लगभग 24,000 यूनिट बनाने की सोच रही है। recent visitors 62

नगरीय क्षेत्र में बिना अनुमति दीवार लेखन पर पांच हजार रुपये जुर्माना, ऊर्जा, नगरीय विकास, सहकारिता और श्रम विभागों में जुर्माने में वृद्धि की गई

भोपाल बिना अनुमति नगरीय क्षेत्र में भूस्वामी की अनुमति के बिना दीवार लेखन या पर्चा चस्पा किया तो अब पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगेगा। ऐसे मामले न्यायालय नहीं जाएंगे। अधिकारियों को अर्थदंड लगाने का अधिकार रहेगा। इसका प्रविधान सरकार ने जन विश्वास विधेयक में किया है, जिसे मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। जन विश्वास विधेयक भारत सरकार ने कामकाज में अनावश्यक लंबी प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए वर्ष 2023 में जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत किया था। इसी तरह प्रदेश सरकार ने भी विधेयक तैयार किया है। इसमें विभागों के विभिन्न अधिनियमों के उन प्रविधानों को शामिल किया है, जिनमें जुर्माने का प्रविधान था। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने होते थे, जबकि इनका निराकरण समझौते के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। पांच हजार रुपये अर्थदंड ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वयं के उपयोग के लिए कैप्टिव पावर प्लांट लगाने वाले व्यक्तियों को उत्पादन और खपत का लेखा-जोखा रखना होता है और इसका लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान था। इसे अब पांच हजार रुपये अर्थदंड कर दिया है ताकि किसी को यह अवसर न रहे कि वे मर्जी से दो, तीन या फिर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगे सके। कई विभागों में संसोधन इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने यह प्रविधान प्रस्तावित किया है कि पानी की नाली या सड़क को अपने उपयोग के लिए क्षतिग्रस्त किया या फिर निजी भूमि पर मार्ग के लिए चूने की लाइन डालकर प्लाटिंग की जाती है तो अर्थदंड पांच सौ के स्थान पर पांच हजार रुपये लगेगा। इसी तरह के प्रविधान सहकारिता, श्रम सहित अन्य विभागों के अधिनियम में संशोधन करके किए गए हैं। recent visitors 43

पार्टी ने दावा किया है कि जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ

ढाका बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना को इस साल 5 अगस्त को देश छोड़कर ही भागना पड़ा था। वहां छात्र आंदोलन की आड़ में कट्टरपंथियों ने उनका तख्तापलट कर दिया था और इस दौरान भीषण हिंसा हुई थी। यही नहीं अब भी रुक-रुक कर ही सही, लेकिन राजनीतिक कार्य़कर्ताओं पर हमलों की खबरें आती रहती हैं। इस बीच शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का दावा है कि उसके 400 कार्यकर्ता मारे गए हैं। पार्टी ने दावा किया है कि इस साल जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल कट्टरपंथियों के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों को जमात-ए-इस्लामी और अन्य कट्टरपंथी संगठनों के लोगों ने मारा है। अवामी लीग के सदस्यों का कहना है कि उनके ज्यादातर लोगों की हत्याएं जमात-ए-इस्लामी के लोगों ने ही कराई थीं। अवामी लीग का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है, जो ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। शेख हसीना की पार्टी ने हाल ही में एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 394 लोगों के नाम बताए गए हैं। अवामी लीग का कहना है कि इन लोगों की जुलाई से अब तक कत्ल किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह तो शुरुआती आंकड़ा ही है। कुछ दिनों में एक और लिस्ट जारी करेंगे, जिसमें संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि शेख हसीना फिलहाल भारत में ही हैं। यही से उन्होंने अवामी लीग के एक कार्यक्रम को ऑनलाइन ही संबोधित किया था, जिसका आयोजन अमेरिका में हुआ था। शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर हिंदुओं और ईसाइयों के कत्ल का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद यूनुस ही इन हत्याओं के मास्टरमाइंड हैं। बता दें कि बांग्लादेश में अब तक हालात सामान्य नहीं हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार घिरी हुई है। इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास फिलहाल देशद्रोह के आरोप में जेल में हैं। इसे लेकर भारत समेत दुनिया भर के हिंदुओं में गुस्सा है। भारत की संसद में भी बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर चिंता जताई जा चुकी है। यही नहीं भारतीय विदेश सचिव भी बीते दिनों बांग्लादेश में थे और इस दौरान भी उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मसला उठाया था। अवामी लीग के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर को शेख हसीना सरकार में आतंकी संगठन घोषित किया गया था। उसके कई सदस्यों को जेल भी भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि अवामी लीग के खिलाफ हिंसा का दौर आगे भी जारी रहेगा। अगले साल के अंत में या फिर 2026 की शुरुआत में आम चुनाव की बात कही जा रही है। ऐसे में अवामी लीग को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए भी हिंसा का सहारा लिया जा सकता है। recent visitors 37

बचाने पहुंची पत्नी को भी लाठियों से पीटा, राजस्थान-नागौर में परिवार से दबंगों ने की मारपीट

नागौर। नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के तांतवास गांव में दलित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को पति-पत्नी के साथ मारपीट करते और उन्हें धमकाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित बीरबल राम मेघवाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर को दबंग गुलाब सिंह और उसके साथियों ने उनके खेत में लगी लोहे की जाली को तोड़ने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया और जब बीरबल ने इसका विरोध किया तो गुलाब सिंह ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीरबल की पत्नी पारु देवी बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी लाठियों से मारपीट की, जिससे पारु देवी के एक हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटर साइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुलाब सिंह, प्रेम सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। मामले की जांच डीवाईएसपी को सौंपी गई है और एससी-एसटी सेल के अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। इस घटना के बाद दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। नागौर में यह घटना पहले से चल रहे मामलों की कड़ी में जुड़ती है। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में इस घटना का उल्लेख करते हुए राजस्थान में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। बेनीवाल ने राज्य में दलित हत्याओं और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानून के होते हुए भी समानता के अधिकार के लिए दलित समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। दलित संगठनों ने इस मामले में शीघ्र न्याय और आरोपियों की सख्त सजा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। recent visitors 35

कोंधवा में 9 साल के एक बच्चे को 3 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया, जांच जारी

पुणे पुणे में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक महज 9 साल के बच्चे ने मासूम बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण किया। फिलहाल, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। साथ ही POCSO एक्ट के तहत यौन हिंसा का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोंधवा में 9 साल के एक बच्चे को 3 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया गया है। खबर है कि बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया था, जहां उसे जमानत दे दी गई और माता-पिता को सौंप दिया गया। कहा जा रहा है कि बच्चे ने सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर ऐसा कदम उठाया था। पुलिस ने बताया है कि बच्चों के परिवार पड़ोस में रहने के चलते एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी बच्चा कक्षा 3 का छात्र है और बच्ची उसे दादा कहकर बुलाती थी। घटना बच्ची के घर पर हुई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस को खबर की थी। टीचर ने छात्र को गलत तरीके से छुआ पुणे शहर के अंग्रेजी माध्यम के एक निजी स्कूल के पुरुष नृत्य शिक्षक को 11 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीटीआई भाषा से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सोमवार को आरोपी शिक्षक ने 11 वर्षीय छात्र को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद छात्र ने स्कूल काउंसलर से संपर्क किया, जिन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।' recent visitors 24

प्रताप नगर सेक्टर की योजनाओं की जानी प्रगति, राजस्थान-जयपुर में आवास आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा बुधवार सुबह जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र के सेक्टर 5, 26 और 28 में प्रस्तावित योजनाओं और मण्डल की खाली पड़ी जमीन का आकस्मिक व्यापक निरीक्षण और समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि का उचित सीमांकन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में बढ़ती मांग के अनुरूप पारंपरिक शॉपिंग और आवासीय योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। संसाधनों के उपयोग को अधिक बढ़ावा देने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों को नीलामी के लिए शीघ्र सूचीबद्ध किया जाए। पारदर्शिता बनाए रखने और अतिक्रमण को रोकने के लिए आवासन आयुक्त ने क्षेत्र में मंडल की सभी जमीनों पर संपत्ति बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। सेक्टर 6 में डॉ. शर्मा ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया और इसके जीर्णाेद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकास समिति के परामर्श से इसके पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। recent visitors 41