लाखों के गबन का आरोप, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के शरमा पंचायत के सचिव दयाशंकर साहू निलंबित

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शरमा के सचिव दयाशंकर साहू को लाखों रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ग्राम पंचायत शरमा के ग्रामीणों द्वारा गबन की शिकायत किए जाने के बाद की गई है. बता दें, बीते दिनों ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और अनशन पर बैठकर सचिव दयाशंकर साहू पर गबन के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पंचायत अधिनियम के तहत सचिव पर यह कार्यवाही की गई है. recent visitors 37

डीओपीटी ने दे दी अनापत्ति, छत्तीसगढ़-आईएएस सुबोध सिंह की नए साल में होगी वापसी

रायपुर। वरिष्ठ आईएएस और 1997 बैच के अधिकारी सुबोध सिंह की प्रदेश वापसी होगी. वे अगले महीने छत्तीसगढ़ लौटेंगे. केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग यानी डीओपीटी ने उनकी वापसी के लिए अनापत्ति दे दी है. आईएएस सुबोध सिंह को वापस भेजने राज्य सरकार ने आग्रह पत्र भेजा था. पांच साल पहले सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, जहां वे’ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पदस्थ रहे. वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ हैं. उनके लौटने से राज्य प्रशासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अधिकारी मिल जाएगा. बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिचा शर्मा, सोनमणि बोरा, रोहित यादव, अमित कटारिया आदि लौट आए हैं. इनमें से कटारिया को जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है. recent visitors 42

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर ली चुटकी, कहा- कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी

लखनऊ यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी है। संभल मामले में भी दो धाराओं में सपा और कांग्रेस बंटे नजर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले पत्रकारों से कहा कि सपा कह रही है कि लोकसभा चुनाव में जीत उनके कारण मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना वह उनके कारण जीते हैं। दोनों अपने अपने महत्व को दर्शाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी का समाप्तवादी होना तय हैं। इसलिए 2027 में 2017 की तरह ही भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। यह प्रदर्शन खोखला है। न इनके पास कोई नेता है न ही नीति है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की है संभल घटना के दौरान जो उनके ऊपर एफआईआर है, उसे हटाया जाए क्योंकि वह घटना के दौरान मौजूद नहीं थे इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय का दरवाजा कोई भी खटखटा सकता है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन तथ्य इस प्रकार मिले हैं कि सपा सांसद और विधायक और सपा के दंगाई कार्यकर्ता संभल मामले में दोषी हैं तो जांच के अनुसार उन पर कठोर कार्रवाई होगी। उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। प्रदर्शन में सपा के साथ होने की बात पर उन्होंने कहा इस बारे में हमसे मत पूछें। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई है।   recent visitors 29

मोटर साइकिल पर बैठने में थी असमर्थ, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में बीमार पत्नी का इलाज कराने बैलगाड़ी से लेकर पहुंचा

खैरागढ़. बाजार अतरिया के रगरा गांव का निवासी हीरादास कोठले अपनी बीमार पत्नी को बैलगाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हाथ-पैर में अकड़न की वजह से बीमार पत्नी साइकिल या मोटरसाइकिल पर बैठने में असमर्थ थी. पूरे मामले में जागरुकता की कमी देखने को मिली हैं. हीरादास ने बिना एंबुलेस को कॉल किए ही बैलगाड़ी से अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और उसी बैलगाड़ी से वापस लौट गया. फिलहाल, हीरादास की पत्नी की हालत अब बेहतर है और वह घर लौट चुकी हैं. वहीं मामले पर खैरागढ़ बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन का कहना है कि “अगर हीरादास ने 108 एंबुलेंस सेवा के लिए संपर्क किया होता तो उन्हें एंबुलेंस की सुविधा मिल जाती. इस मामले में जांच करेंगे कि एंबुलेंस सेवा लेने के लिए बुजुर्ग ने फोन किया था या नहीं.” बता दें कि बाजार अतरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 6 उप-स्वास्थ्य केंद्र आते हैं. जिनमें मड़ौदा, चंदैनी, बाजार अतरिया, मंडला, डोकराभाटा और जोरातराई शामिल हैं. इसके अलावा 43 गांव भी इसी केंद्र से जुड़े हैं, जहां से सैकड़ों मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहंचते हैं. recent visitors 31

उज्जैन में CM यादव 21 दिसंबर को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे, प्रथम चरण में 46 करोड़ रुपए की लागत से पार्क निर्मित होगा

उज्जैन उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। प्रथम चरण में 46 करोड़ रुपए की लागत से आईटी पार्क निर्मित होगा। आईटी पार्क के बनने से कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस उज्जैन में खुल सकेंगे। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश राठौर, जिला पंचायत सीओ जयती सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, निगम कमिश्नर आशीष पाठक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बनने वाले आईटी पार्क की जमीन को देखने के लिए पहुंचे। सीएम मोहन यादव यहीं पर शनिवार को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए साइट को क्लियर करवाने का काम शुरू हो चुका है। दो फेज में आईटी पार्क का निर्माण होगा – राजेश राठौर ने बताया कि उज्जैन शहर के लिए आईटी पार्क की सौगात बहुत ही महत्वपूर्ण है। आईटी पार्क बनने से छात्रों को बेहतरीन उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त होगी और उज्जैन शहर के लिए औद्योगिक विकास को भी निरंतर वृद्धि होगी। उज्जैन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। आईटी पार्क शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था में बूम आएगा। आवंटित भूमि में दो फेज में पार्क का निर्माण होगा। प्रथम चरण में लगभग 5400 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा। जिससे लगभग 1.2 लाख वर्ग फुट आवंटन योग्य आईटी स्पेस का निर्माण किया जाएगा। लगभग 30 आईटी इंडस्ट्री अपना प्लग एंड प्ले आधारित मॉडल पर कार्य प्रारंभ कर सकेगी। उज्जैन में निवेश के नए अवसर पैदा होंगे जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए दो साल की डेडलाइन आते की गई है। ऐसा होगा उज्जैन का आईटी पार्क एमपीआईडीसी के राजेश राठौर ने बताया कि हम इस आईटी पार्क में टेक कंपनियों और स्टार्टअप को सभी तरह की एडवांस सुविधाएं देंगे। यह उज्जैन का अपने आप में पहला पार्क होगा। सरकार का इस बात पर जोर है कि स्थानीय युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाए। आईटी पार्क से उज्‍जैन में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आईटी पार्क 2.161 हेक्टर जमीन पर बनेगा। इसमें 11239 स्केयर मीटर में बिल्डिंग बनेगी, बिल्डिंग की ऊंचाई 31.7 मीटर होगी। जिसमें हर फ्लोर पर टॉयलेट के साथ कैफेटेरिया ड्रिंकिंग वाटर, लिफ्ट के साथ ऑफिस के लिए हाईटेक सुविधा भी मिल सकेगी। इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर 59 कार पार्क हो सकेगी। recent visitors 42

आंदोलन की सुगबुगाहट, राजस्थान-नरेश मीणा को लेकर एजेंसियां सक्रिय

जयपुर। देवली-उनियारा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेश मीणा को लेकर इलाके में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन ने एजेंसियों को चौंकन्ना कर दिया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन चर्चा है कि 29 दिसंबर को जयपुर में नरेश के समर्थन में बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। एजेंसियों की रिपोर्ट ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई के लिए जयपुर में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देवली-उनियारा में महापंचायत भी बुलाई गई। हालांकि मीडिया में इसे लेकर कोई बयानबाजी नहीं की जा रही है लेकिन नरेश मीणा के समर्थक कह रहे हैं कि 29 दिसंबर को जयपुर कूच कर बड़ा आंदोलन किया जा सकता है, इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। इसके अलावा टोंक में हाईवे जाम करने की भी तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि नरेश मीणा समर्थकों ने 8 दिसंबर तक नरेश को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि 17 दिसंबर को उनकी जमानत पर फैसला होना था लेकिन कोर्ट ने तारीख आगे बढ़ा दी। अब नरेश के समर्थक चेतावनी दे रहे हैं कि नरेश मीणा के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो जल्द ही राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल भी नरेश मीणा प्रकरण को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं और महापंचायत में भी वे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे।जानकारी के अनुसार मंगलवार 17 दिसंबर को टोंक जिला एवं सेशन कोर्ट में नरेश मीणा का जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन केस डायरी नहीं पहुंचने के कारण नरेश मीणा सहित समरावता हिंसा के 18 अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 23 दिसंबर के लिए टल गई। recent visitors 53

गौरझामर बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

सागर  सागर जिले के गौरझामर के न्यू बस स्टैंड स्थित दुकानों में मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे जिन्होंने सूचना दुकानदारों, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि सभी दुकानें जलकर खाक हो गई। लाखों रुपये का नुकसान हो गया जानकारी के मुताबिक इन दुकानों मे जनरल स्टोर, दूध डेरी, नाश्ते की दुकान, सब्जी की दुकान संचालित थी। वहीं आग लगने से दुकानदारों का लाखों रुपया का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है। इधर… सागर में मेंटेनेंस के चलते इन क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी सागर शहर के विभिन्न 33/11 केवी. सबस्टेशनो एवं फीडरो पर मेंटेंनेंस के लिए 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सुबह नौ बजे से एक बजे तक संबधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान (नगर संभाग) सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को डीडी नगर उपकेंद्र से संबंधित 11 केवी डीडी नगर में लाइट बंद रहेगी। वहीं गौर नगर फीडर के अंतर्गत गौर नगर प्लाटिंग, कृष्णा नगर, पटेल मार्केट, नेहा नगर, विद्यापुरम, गायत्री नगर, विशुद्ध विहार कॉलोनी, मानस नगर, बंसल हास्पिटल के पीछे का क्षेत्र, प्रभाकर नगर, दीनदयाल नगर, मकरोनिया रेलवे स्टेशन, गंभीरिया, बंसल हास्पिटल, अंकुर स्कूल, सेंट मेरी स्कूल इत्यादि क्षेत्र एवं 19 दिसंबर को पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, सिविल लाइन, नेपाल पैलेस, कालीचरण चौराहा बिजली बंद रहेगी। जेल एरिया, लाल स्कूल, स्नेह नगर, गोपालगंज, एमएलबी स्कूल इत्यादि क्षेत्र एवं 20 दिसंबर को केंट क्षेत्र, लाल कुर्ती, परेड चक्र, 28 नं. रेलवे गेट, सेंट जोसेफ स्कूल, हेंग रोड इत्यादि क्षेत्र तथा 21 दिसंबर को बडतूमा, सागर स्टेट कालोनी इत्यादि क्षेत्रो में सुबह नौ बजे एक बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। कार्य के अनुसार प्रस्तावित शट-डाउन की समयावधि घटाई या बढा़ई भी जा सकती है। फायर फाइटर गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। आगजनी में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।   recent visitors 39