अमित शाह ने कहा- कांग्रेस अंबेडकर विरोधी है, तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष होते हैं तो दलों, वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। लेकिन एक बात समान होती है कि बात तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। कल से कांग्रेस ने जिस प्रकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है वो निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस बीआर अंबेडकर विरोधी है, यह आरक्षण और संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "…जब संसद में चर्चा चल रही थी, तो यह साबित हो गया कि कांग्रेस ने किस तरह बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध किया। किस तरह कांग्रेस ने बाबा साहेब की मृत्यु के बाद भी उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की… जहां तक ​​भारत रत्न देने की बात है, कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद को भारत रत्न दिया है। नेहरू जी ने 1955 में खुद को भारत रत्न दिया, इंदिरा गांधी ने 1971 में खुद को भारत रत्न दिया और बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न मिला, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित सरकार थी… अंबेडकर के प्रति नेहरू की नफरत जगजाहिर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "…एक सर्वदलीय मंत्रिमंडल पहली देश की कैबिनेट बनी जिसमें बाबा साहेब अंबेडकर भी सदस्य थे, नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। नेहरू जी की किताब 'सेलेक्टेड वर्क्स ऑफ जवाहरलाल नेहरू' में एक और उल्लेख आता है। नेहरू जी के आश्वासन के बावजूद भीम राव अंबेडकर को कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं दिया गया… एक ओर कांग्रेस पार्टी है। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही बाबा साहेब अंबेडकर का कोई स्मारक नहीं बना। जहां-जहां विपक्ष की सरकारें आती गईं, स्मारक बनते गए। भाजपा की सरकारों ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से संबंधित पंचतीर्थ का विकास किया, मध्य प्रदेश में महू, लंदन में डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर स्मारक, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक और महाराष्ट्र के मुंबई में चैत्रभूमि का विकास करने का काम भाजपा की सरकारों ने किया। 19 नवंबर 2015 को पीएम मोदी ने अंबेडकर जी के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया recent visitors 58

बाबा गुरू घासीदास के मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक: मुख्यमंत्री साय

सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण और समाज को रियायती दर पर जमीन देने की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। श्री साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल जानकारी देते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सामाजिक बन्धुओं से बाबा गुरु घासीदास जी ने संदेशों को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने की अपील की। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सभी लोगों को गुरू पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा। चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय और अन्य अतिथियों ने आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से गजमाला पहनाकर स्वागत और चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक ‘‘माँ की चाहत‘‘ का विमोचन भी किया। recent visitors 55

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा- संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन की विरासत सभी को प्रेरित करती रहेगी

नई दिल्ली भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संन्यास ले चुके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की विरासत सभी को प्रेरित करती रहेगी। साथ ही उन्होंने चेन्नई के इस क्रिकेटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने खेल को मन और दिल से किस तरह से अपनाया। 38 वर्षीय अश्विन ने ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस मैच के लिए उन्हें नहीं चुना गया था। तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, “अश्विन, मैं हमेशा से आपकी प्रशंसा करता रहा हूं कि आपने खेल को मन और दिल से किस तरह से अपनाया। कैरम बॉल को बेहतरीन तरीके से खेलने से लेकर महत्वपूर्ण रन बनाने तक, आपने हमेशा जीत का रास्ता निकाला।” “आपको एक होनहार प्रतिभा से भारत के बेहतरीन मैच विजेताओं में से एक बनते देखना अद्भुत रहा है। आपकी यात्रा से पता चलता है कि सच्ची महानता प्रयोग करने और विकसित होने से कभी नहीं डरने में निहित है। आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।” अश्विन ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे, जिसमें टेस्ट मैचों में 37 बार पांच विकेट लेने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड शामिल है, जो खेल के इतिहास में दूसरा सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड है, साथ ही आठ बार दस विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शामिल है। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी अश्विन के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर की तारीफ़ की। बिन्नी ने कहा, “अश्विन की प्रतिभा पिछले कई सालों में भारतीय क्रिकेट की सफलता की आधारशिला रही है। एक विलक्षण प्रतिभा से लेकर क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान ऑफ स्पिनरों में से एक बनने तक, उनकी उपलब्धियां बहुत गर्व का विषय हैं।” “उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को फिर से परिभाषित किया और हमेशा आगे रहने की कोशिश की। अश्विन युवा क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श रोल मॉडल हैं। मैं भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।” अश्विन ने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने अपने 18 ओवरों में 1-53 विकेट लिए और बल्ले से 29 रन बनाए, जिसमें भारत 10 विकेट से हार गया। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 और इंग्लैंड के खिलाफ 114 टेस्ट विकेट लेकर संन्यास लिया। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 115 विकेट लिए, जो प्रतियोगिता के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "अश्विन की यात्रा समर्पण और जुनून की ऊंचाइयों का प्रमाण है। खेल से आगे सोचने की उनकी क्षमता भारतीय क्रिकेट के लिए एक जबरदस्त संपत्ति रही है। अश्विन में, हमने एक ऐसे गेंदबाज को देखा है, जिसने न केवल विकेट लिए बल्कि बल्लेबाजी की रणनीतियों को ध्वस्त कर दिया। खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण, उनके असाधारण कौशल के साथ, उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक बना दिया है। मैं उन्हें उनके शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं।'' अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 156 विकेट लिए और 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य रहे। अश्विन ने 65 टी20 मैच भी खेले और 72 विकेट लिए। अश्विन टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट का डबल हासिल करने वाले 11 ऑलराउंडरों में से एक थे। उन्होंने रिकॉर्ड 11 प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कार भी जीते, जो श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बराबर है। “अश्विन हर मायने में गेम-चेंजर रहे हैं। चाहे वह मैदान पर उनके जादुई स्पैल हों या मैदान के बाहर उनकी व्यावहारिक चर्चाएं , उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कुछ खास लाया।” बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "खुद को फिर से तलाशने, गेंदबाजी में नए बदलाव लाने और लगातार उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उन्हें एक सच्चा लीजेंड बनाती है। उनका असाधारण करियर क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है, जो निस्संदेह उन्हें एक आदर्श रोल मॉडल के रूप में देखेंगे।" recent visitors 36

अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में कल दिए गए एक भाषण पर हंगामा मच गया है। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद भवन परिसर में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी ने भी अपनी पार्टी की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने राज्यसभा में मंगलवार को संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबा साहब का अपमान किया और विपक्षी दल इस अपमान को स्वीकार नहीं करेंगे। विपक्षी नेताओं ने कहा कि इसके लिए अमित शाह माफी मांगे। विपक्षी दलों के इस विरोध-प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही कई दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे नेता बाबा साहब की तस्वीर हाथ में लेकर भीमराव आंबेडकर की जय और मोदी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है और बाबा साहब का संसद में अपमान किया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख राजेश लिलोथिया ने कहा, “अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के लिए अपमानजनक बयान दिया। इससे आरएसएस और भाजपा की मनुवादी सोच उजागर होती है। बाबा साहब के संविधान में दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। अमित शाह जी को देश से माफी मांगनी चाहिए।” लोकसभा में भी हंगामा विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रश्न संख्या पुकारा, लेकिन विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। इस बीच विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है। जब बाबा साहब जिंदा थे, तब उनका तिरस्कार किया था। कांग्रेस ने तो अपने कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर लागने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा चुनाव हराया था। ये बाबा साहब का अपमान करने वाले लोग है। हम बाबा साहब का सम्मान करने वाले लोग हैं। क्या कहा था अमित शाह ने? कांग्रेस और विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने राज्यसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं , ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’ recent visitors 63

‘आप’ के संयोजक केजरीवाल पार्टी मुख्यालय में संजीवनी योजना लॉन्च करने जा रहे हैं, बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा होगी

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने एक और बड़ा ऐलान करने जा रही है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संजीवनी योजना लॉन्च करने जा रहे हैं। इस स्कीम के तहत दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी। इस अहम ऐलान के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में बुजुर्गों को 'आप' मुख्यालय में लाया गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं। एक तरफ जहां ऑटो चालकों को उनकी मदद के लिए ‘पांच गारंटी’ दी गई तो दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। 'आप' ने वादा किया है कि यदि दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो हर महिला को 2100 रुपए की मासिक सहायता दी जाएगी। पार्टी एक बार फिर दिल्ली चुनाव में 'मुफ्त रेवड़ियों' को मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटी है। खुद अरविंद केजरीवाल अपनी हर सभा और पदयात्रा में यह गिनाना नहीं भूलते कि वह जनता को कौन-कौन सी मुफ्त सुविधाएं दे रहे हैं। 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त इलाज जैसी 6 सुविधाओं को वह ‘6 रेवड़ी’ कहते हैं और बताते हैं कि 7वीं रेवड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में आ रही है। दिल्ली में लगातार चौथी जीत के लिए 'आप' एक तरफ जहां जनता से नए-नए वादे कर रही है तो दूसरी तरफ सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। 10 साल की एंटी इनकंबेंसी फैक्टर की काट के लिए केजरीवाल ने अपने 20 विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया और राखी बिड़लान जैसे बड़े नेताओं की सीट बदलने में भी संकोच नहीं किया। recent visitors 68

एसडीएम का ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने धरा

 जबलपुर शहपुरा भिटौनी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) का ड्राइवर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गया। एसडीएम नदीमा शीरी का ड्राइवर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा। आरोपी का मूल पद चपरासी है। लोकायुक्त दल ने भृत्य के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। अपर कलेक्टर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, एसडीएम की भूमिका को संदिग्ध मानकर तत्काल प्रभाव से शाहपुरा तहसील से हटाकर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया है। लोकायुक्त ने भी एसडीएम की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। मामला रफा-दफा करने के लिए मांगे थे 3 लाख     लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि शहपुरा तहसील में पदस्थ चपरासी सुनील कुमार पटेल को डेढ़ लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए टीम ने पकड़ा है। इसकी शिकायत शहपुरा भिटौनी के खमदेही गांव के संग्राम सिंह ने की थी।     खामदेही के मुख्य मार्ग से लगी संग्राम के रिश्तेदार की एक एकड़ जमीन है। इस जमीन पर गांव के किसान बासमती धान का भंडारण करते हैं। 28 अक्टूबर को शहपुरा तहसीलदार ने मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा बनाया था।     इस पर एसडीएम ने आवेदक को कारण बताओ नोटिस दिया था। नोटिस मिलने पर मामले को रफा-दफा करवाने के लिए एसडीएम के चपरासी सुनील से बातचीत की गई थी तो उसने तीन लाख रुपयों की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने फैलाया जाल, ऐसे फंसा शिकार लोकायुक्त दल के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा ने शिकायत के सत्यापन के लिए कॉल रिकॉर्ड की और मंगलवार को रिश्वत की आधी राशि देने के लिए धनवंतरी नगर तय किया गया था। शहपुरा तहसीली में एसडीएम के भृत्य पद पर पदस्थ है। वह चपरासी के साथ एसडीएम का ड्राइवर भी बना हुआ है। जानकारी मिली है कि वह लोगों के मामले को रफा-दफा करवाने का भी काम करता था। recent visitors 54