राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया

भोपाल  मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 5वीं की परीक्षा 1 मार्च को और 8वीं की परीक्षा 5 मार्च को समाप्त 2025 होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक में होंगी। कुल ढाई घंटे का एग्जाम होगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा मिलेगी। प्रथम भाषा के रूप में हिंदी/ उर्दू/ मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। 8वीं कक्षा का टाइम टेबल ( MP Board 8th Class Time Table 2025 ) परीक्षा तिथि                             विषय 24 फरवरी, 2025 – प्रथम भाषा : सहायक वाचन सहित हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी 25 फरवरी, 2025– गणित या संगीत (केवल दृष्टि बाधितों के लिए)) 1 मार्च, 2025 – सामाजिक विज्ञान 4 मार्च, 2025- दूसरी भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी /उर्दू /मराठी है) या हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) 5 मार्च, 2025- तीसरी भाषा: संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का टाइम टेबल (MP Board Class 5th Time Table 2025) परीक्षा तिथि                                    विषय 24.02.2025 प्रथम भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी 25.02.2025 गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) 27.02.2025 अतिरिक्त भाषा: हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी 28.02.2025 पर्यावरण अध्ययन 01.03.2025 द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) हिन्दी ((जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) एमपी बोर्ड ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर 10वीं-12वीं की स्टेट और सेंट्रल बोर्ड की परीक्षाओं में अब सिर्फ दो माह का समय बचा है। ऐसे में परीक्षाओं से जुड़े डाउट क्लियर करने के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 शुरू किया है। इस पर छात्र और उनके परिजन सुबह 8 से रात 8 बजे तक कॉल कर गाइडेंस ले सकते हैं। कब होगी एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल पहले ही एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 कैलेंडर जारी कर चुका है। इसके अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक चलेंगी। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2025 से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी । वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच होंगी । मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सिंगल शिफ्ट में होगी। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां – 27 फरवरी 2025 – हिंदी – 1 मार्च 2025 – NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – 03 मार्च 2025 – अंग्रेजी – 5 मार्च 2025 – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी – 06 मार्च 2025 – संस्कृत – 13 मार्च 2025 – सामाजिक विज्ञान एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां 25 फरवरी – हिन्दी 4 मार्च – फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास 6 मार्च – ड्राइंग एंड डिजाइन 11 मार्च – इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस 17 मार्च – केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग 19 मार्च – शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ 22 मार्च – एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग 24 मार्च – राजनीति शास्त्र recent visitors 165

इजराइल-हमास जंग में अब तक 45000 मौतें, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई सच्चाई

गाजा गाजा में चल रहे इजराइल और हमास जंग को लेकर फिलिस्तीन के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा दावा किया है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गाजा में इजराइल और हमास के बीच जंग में अब तक 45000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में बमबारी वाले क्षेत्र के अस्पतालों में 50 से अधिक मृतकों को लाया गया. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 45,028 लोग मारे गए हैं और 106,962 अन्य घायल हुए हैं. इसके अलावा चेतावनी दी है कि वास्तविक मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि हजारों की संख्या में शव उन मलबे के नीचे दबे हुए हैं जहां पर डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंच पाई है. अमेरिका लगातार इजरायल को जंग के दौरान मदद मुहैया करा रहा है। इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए 5 फिलिस्तीनियों ने उस पर मानवाधिकार के हनन में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को घोषित किए गए इस मुकदमे में अमेरिका पर केंद्रीय कानून को लागू करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया गया है, जो न्यायेतर हत्याओं और यातना जैसे घोर उल्लंघनों में शामिल विदेशी सेनाओं को पैसा देने पर रोक लगाता है। मुकदमे में क्या लिखा है? मुकदमे में लिखा है, ''7 अक्टूबर, 2023 को गाजा जंग शुरू होने के बाद से इज़रायली मानवाधिकारों के उल्लंघन में तेजी आने के मद्देनजर लीही कानून को लागू करने में अमेरिका की तरफ से जानबूझकर की गई नाकामी चौंकाने वाली है।'' मुकदमे में कहा गया है कि अक्टूबर 2023 की शुरुआत से गाजा में इज़रायल की बमबारी और जमीनी कार्रवाइयों में 45,000 से ज्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और दुनिया के प्रमुख अधिकार समूहों ने इज़रायली फौज पर नरसंहार समेत युद्ध अपराध करने का भी आरोप लगाया है। वादी शिक्षिका ने बयां किया दुख इस मामले में अमल गाजा नाम से जानी जाने वाली एक गाजा शिक्षिका वादी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जंग शुरू होने के बाद से उसे सात बार जबरन विस्थापित किया गया है और उसके परिवार के 20 सदस्य इजरायली हमलों में मारे गए हैं। मुकदमे के साथ दिए गए एक बयान में उसने कहा, ''अगर अमेरिका मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करने वाली इजरायली इकाइयों को सैन्य सहायता देना बंद कर दे, तो मेरी पीड़ा और मेरे परिवार को होने वाला अकल्पनीय नुकसान काफी हद तक कम हो जाएगा।'' 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत पिछले 14 महीने से जंग में 45 हजार से अधिक फिलिस्तीनी इजरायली सैन्य कार्रवाई में मारे जा चुके हैं। वहीं, घायलों की तादाद भी एक लाख के ऊपर है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक इजरायली हमले में अब तक 45 हजार 25 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि एक लाख 9 हजार 62 घायल हुए हैं। मारे गए और घायलों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की है। स्वास्थ्य मंत्रालय का ये भी कहना है कि गाजा की 23 लाख की आबादी में से करीब 2 फीसदी आबादी को इजरायल मार चुका है, जबकि 4 फीसदी आबादी घायल है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं उसमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं. दूसरी ओर से इजराइली सेना का कहना है कि उसने बिना कोई सबूत दिए 17,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है. यह युद्ध इजराइल और हमास के बीच लड़ाई का अब तक का सबसे बुरे दौर में है, जिसमें मरने वालों की संख्या गाजा की लगभग 2.3 मिलियन की युद्ध-पूर्व आबादी का लगभग 2 फीसदी है. इजराइल मौत के लिए हमास को ठहराता रहा है जिम्मेदार इजराइल का दावा है कि नागरिकों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार है क्योंकि यह घनी आबादी वाले गाजा पट्टी में नागरिक क्षेत्रों के भीतर से काम करता है. अधिकार समूहों और फिलिस्तीनियों का कहना है कि इजराइल नागरिकों की मौतों से बचने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतने में विफल रहा है. 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुई थी जंग युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल में हमला किया, जिसमें लगभग 1200 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, और अन्य 250 का अपहरण कर लिया. इजराइल ने भारी बमबारी और फिलिस्तीनी क्षेत्र में जमीनी घुसपैठ का जवाब दिया. लगभग 100 बंधक अभी भी गाजा के अंदर हैं, कम से कम एक तिहाई को मृत माना जा रहा है. बाकियों में से अधिकांश को पिछले साल युद्धविराम के दौरान रिहा कर दिया गया था.   recent visitors 62

अश्विन का सीखने का जुनून अंत तक कम नहीं हुआ : मुरलीधरन

मुंबई क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने बुधवार को भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और उन्हें महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बताया। अश्विन ने बुधवार को ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के समापन के बाद 106 टेस्ट में 537 विकेट के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अश्विन ने अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपने करियर को अलविदा कह दिया और मुरली ने कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। मुरलीधरन ने बुधवार को टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, “आपको याद होगा कि अश्विन ने अपने करियर की शुरुआत बल्लेबाज के तौर पर की थी, और पार्ट-टाइम विकल्प के तौर पर स्पिन में हाथ आजमाया था। उन्हें जल्द ही एहसास हो गया कि उनकी बल्लेबाजी की आकांक्षाओं पर विराम लग चुका है और उन्होंने अपना ध्यान गेंदबाजी पर केंद्रित कर लिया। इस साहसिक कदम को उठाने और जो हासिल किया है, उसके लिए उन्हें सलाम। 500 टेस्ट विकेट तक पहुंचना कोई आसान काम नहीं है।” मुरलीधरन ने 133 मैचों में 800 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अश्विन को उनके शुरुआती दिनों में देखा था और पाया था कि वह हमेशा सीखने के लिए उत्सुक एक चतुर युवा थे। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट ने मुरली के हवाले से कहा, “जब वह मैदान में आए, तब मैं अपने करियर के अंतिम चरण में था, लेकिन मुझे लगा कि वह सीखने के लिए उत्सुक एक चतुर युवा थे। उन्होंने सलाह मांगी, सोच-समझकर सवाल पूछे और खुद को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी यही लगन और भूख उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।” 537 टेस्ट विकेट के साथ अश्विन टेस्ट इतिहास में सातवें सबसे सफल गेंदबाज हैं और मुरली के बाद दूसरे सबसे सफल ऑफ स्पिनर हैं। मुरली ने कहा, “टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में संन्यास लेना एक बड़ी उपलब्धि है। अश्विन ने खुद को, तमिलनाडु क्रिकेट को और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मैं उनकी दूसरी पारी में उनकी सफलता की कामना करता हूं।” मुरली को इस बात ने प्रभावित किया कि अश्विन का सीखने का जुनून हमेशा मजबूत रहा। श्रीलंकाई दिग्गज ने कहा, “जबकि उनका करियर खत्म हो रहा था, सीखने का उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने जो विविधताएं विकसित कीं, उन्हें देखें – यह इस बात का सबूत है कि वह अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं थे। वह हमेशा आगे बढ़ते रहे।”   recent visitors 64

चोरी की कई घटनाओं में थे शामिल, छत्तीसगढ़-जशपुर पुलिस ने पकड़े अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी

जशपुर। जशपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ये दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जशपुर जिले में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. जानकारी के अनुसार, 13-14 दिसंबर 2024 की रात कांसाबेल थाना की स.उ.नि. नीता कुर्रे और उनकी टीम द्वारा चेक गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन स्वीफ्ट (क्र. ओ.आर. 14 आर 7305) को देखा गया. चालक ने पूछताछ के दौरान वाहन नहीं रोका और तेज गति से वाहन को भगाने की कोशिश की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया, जिसके बाद वाहन चालक ने उसे रोड से नीचे उतार दिया और फरार हो गया. वाहन की तलाशी में 03 टायर, 01 मोबाइल, गैस कटर, चक्का पाना, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य औजार बरामद हुए. वहीं 17 दिसंबर 2024 को स्थानीय निवासी आकाश यादव, रितेष गुप्ता और पुटलोरी मालकोण्डये ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13-14 दिसंबर की रात उनके पिकअप वाहन से स्टेपनी चोरी हो गई थी. पुलिस ने जब जब्त की गई स्टेपनी को दिखाया, तो चोरी की पुष्टि हो गई. एसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें सायबर सेल को भी शामिल किया गया. कुछ घंटों में ही पुलिस ने आरोपियों मो. कमरूद्दीन हुसैन (28 वर्ष) और मो. करीम हुसैन (26 वर्ष) को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनकी मदद से अन्य दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. recent visitors 70

जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा का भरतपुर विकासखंड दौरा दिए गए अहम् निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा द्वारा विकासखंड भरतपुर का विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो.इस्माइल खान एवं सहायक विकासखंड अधिकारी सुदर्शन पैकरा के साथ दौरा किया गया। इसमें सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडीसरई पहुंचे वहां विद्यालय में कुछ शिक्षक विलंब से उपस्थित हुए तथा कुछ अनुपस्थित रहे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया, इसके पश्चात प्राथमिक शाला देवगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़  का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक ली गई तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए इसके पश्चात माध्यमिक शाला डोंगरीटोला का निरीक्षण किया गया वहां पर ठंड के मौसम के दृष्टिगत सभी छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण  किया गया। इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल भरतपुर में विकासखंड भरतपुर के सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों  की बैठक ली गई तथा उन्हें बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत लाने के संबंध में एवं सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जेनरेट किए जाने के सम्बन्ध में स्कूल वार समीक्षा करते हुए 20 दिसंबर तक सभी प्राचार्यों को शत प्रतिशत अपार आईडी जेनरेट करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके पश्चात 02 से 03 बजे तक अशासकीय  विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की बैठक ली गई तथा उन्हें भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम एवं अपार आईडी शत प्रतिशत  जनरेट किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। recent visitors 57

‘सीएसके के लिए खेलने जा रहा हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेटर के तौर पर खत्म हो गया हूं : अश्विन

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद, भारत के अनुभवी स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर संन्यास नहीं लिया है, उन्होंने कहा, “अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए”। बुधवार को ब्रिस्बेन में तीसरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद, अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की, जिससे भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने का उनका 14 साल का करियर खत्म हो गया। अब, अश्विन आगामी आईपीएल 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें पिछले महीने मेगा नीलामी में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में दो टेस्ट मैच शेष रहते चेन्नई के लिए रवाना हो गए। अश्विन ने गुरुवार को अपने गृहनगर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैं सीएसके के लिए खेलने जा रहा हूं और अगर जितना हो सके मैं उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए। मुझे नहीं लगता कि अश्विन क्रिकेटर के तौर पर खत्म हो गए हैं, मुझे लगता है कि अश्विन भारतीय क्रिकेटर के तौर पर शायद अब समय आ गया है। बस इतना ही ” अपने रिटायरमेंट कॉल पर बात करते हुए, अश्विन ने खुलासा किया कि यह निर्णय “सहज” था और वह “राहत और संतुष्टि की भावना” महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत से लोगों के लिए भावनात्मक है। यह भावनात्मक होगा, शायद यह अंदर तक उतर जाए। लेकिन मेरे लिए, यह राहत और संतुष्टि की एक बड़ी भावना है…यह मेरे दिमाग में कुछ समय से चल रहा था लेकिन यह बहुत सहज था। मैंने इसे चौथे दिन महसूस किया और पांचवें दिन इसे खत्म कर दिया।” अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने 1-53 विकेट लिए । स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने भारत के लिए 116 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 156 विकेट लिए। अश्विन 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य थे। उन्होंने 65 टी20 मैच भी खेले और 72 विकेट लिए। 38 वर्षीय अश्विन को 2016 में आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड 2011-20 में भी नामित किया गया था।   recent visitors 55

21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए सैमसन और पांडे को नहीं मिली जगह

विशाखापत्तनम 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए संजू सैमसन को केरला की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह क़दम इस वजह से उठाया गया है क्यों कि केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने कैंप में शामिल खिलाड़‍ियों में से ही टीम चुनने को देखा, जिसकी वजह से सैमसन ने नाम वापस ले लिया। सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 2024-25 में केरल का नेतृत्व किया था, जहां वह अपने छह मैचों में से चार जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए थे। सैमसन का नाम 30 सदस्यीय संभावित सूची में था, लेकिन उनको अब 19 सदस्यीशय टीम में नहीं चुना गया। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि सैमसन ने शिविर के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में एसोसिएशन को लिखा था, लेकिन केसीए ने अपने पहले के ही निर्णय पर कायम रहने का फै़सला किया है। सीनियर बल्लेबाज़ सचिन बेबी भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के दौरान लगी चोट के कारण अनुपलब्ध हैं, बल्लेबाज़ सलमान निज़ार को 50 ओवर के टूर्नामेंट का कप्तान बनाया गया है। सैमसन ने दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर दो टी20 शतक लगाए थे और वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में केरल के लिए छह में से पांच मैच खेले थे जहां पर उन्होंथने 135 रन बनाए थे केरल टीम : सलमान निज़ार (कप्तान), रोहन कुन्नुनमल, शॉन रॉजर, मोहम्मुद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आनंद कृष्णेन, कृष्णाु प्रसाद, जलज सक्से ना, आदित्य् सरवटे, सिजोमॉन जोसेफ़, बासिल थंपी, बासिल एनपी, निधीश एमडी, ईडन एप्पणल टॉम, शरफ़ुद्दीन, अखिल सकारिया, विश्वेथश्व र सुरेश, वैशाक चंद्रन, अजनस एम (विकेटकीपर) मनीष पांडे से आगे बढ़ी कर्नाटक इस बीच, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की चयन समिति के अध्यक्ष जे अभिराम के अनुसार, कर्नाटक के कुछ खिलाड़‍ियों के साथ आगे बढ़ने का फ़ै‍सला लिया गया है। कई वरिष्ठ खिलाड़ी रीसेट करने की कोशिश में हैं। जिन लोगों पर विचार नहीं किया गया उनमें सीनियर बल्लेबाज़ मनीष पांडे भी शामिल हैं। कर्नाटक का मानना है कि इस समय पांडे का बाहर जाना पूरी तरह से उनकी फ़ॉर्म की वजह से है और वापसी की संभावना “कठिन” लगती है। पांडे पांच पारियों में केवल 117 रन ही बना सके क्योंकि कर्नाटक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी नॉकआउट में जगह बनाने में असफल रहा; वे आठ टीमों के पूल में बड़ौदा और सौराष्ट्र से हारकर चौथे स्थान पर रहे। एसोसिएशन ने यह भी कहा है रणजी ट्रॉफ़ी 2024-25 के पहले हिस्सेम में मयंक अग्रवाल के उप-कप्तान रहे पांडे पर आगे भी विचार नहीं किया जाएगा। पांडे छह पारियों में एकमात्र अर्धशतक बनाने में सफल रहे, जबकि कर्नाटक को नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए किसी चमत्कार की ज़रूरत थी। अगर पांडे ने वास्तव में अपना आखिरी मैच खेला है, तो यह उनके शानदार करियर के अंत का प्रतीक है, जिसमें वह कई सफे़द गेंद चैंपियनशिप जीतने के अलावा, दो रणजी ट्रॉफ़ी विजेता टीमों (2013-14 और 2014-15) का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक ने उनके नेतृत्व में 2018-19 और 2019-20 में लगातार फ़ाइनल में प्रवेश किया। पांडे के नाम 118 प्रथम श्रेणी मैचों में 50.78 की औसत से 25 शतकों के साथ 7973 रन हैं। कुल मिलाकर, सफे़द गेंद के प्रारूपों में उनके नाम 13,000 से अधिक रन हैं। पिछले महीने उन्हें 2025 सीज़न से पहले मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा फिर से लिया गया था। ओपनर बल्लेबाज आर समर्थ सभी प्रारूपों में खेलने के लिए उत्तराखंड चले गए हैं, लेकिन कर्नाटक में वह ऐसा करने में सक्षम नहीं थे क्योंकि चयनकर्ता उन्हें लाल गेंद विशेषज्ञ के रूप में मानते थे। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल एक सीज़न के लिए केरल चले गए थे, लेकिन तब से कर्नाटक में लौट आए हैं। कर्नाटक टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस गोपाल (उप-कप्तान), एस निकिन जोस, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, विशाक विजयकुमार, वासुकी कौशिक, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी, मनोज भंडागे, प्रवीण दुबे, लवनित सिसौदिया।   recent visitors 62