दो साल पहले किया था आवेदन, छत्तीसगढ़-कोरबा में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से किसान नाराज

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत 14 ग्रामो के किसान अपने खेतो में बिजली कनेक्शन देने की मांग कों लेकर बिजली विभाग पहुचे। बताया जा रहा हैं दो वर्ष पहले ही कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन विभाग के द्वारा कनेक्शन कों लेकर आगे की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे नाराज सैकड़ो किसानो बिजली विभाग पहुंचकर जल्द ही कनेक्शन देने की मांग करी। जानकारी के अनुसार किसानो के हित के लिए उन्हें अच्छी सुविधा मिले उसके लिये अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से लिफ्ट एरिगेशन सेटप बनाया गया है। 14 ग्रामो मे यह सिस्टम लगाया गया जहाँ प्रत्येक गांव मे लगभग 50 एकड़ भूमि कों सिंचित करेगा, उस एरिगेशन के संचालित करने के लिए किसानो ने दो साल पहले ही विद्युत् कनेक्शन के लिए आवेदन लगाया है। लेकिन आज पर्यंत तक उस स्थानों पर बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया, जबकि विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब किसान सोलर प्लेट से ही सिंचाई करने कों मजबूर हैं वही किसानो ने बताया की सोलर प्लेट से भरपूर मात्रा में इतनी बड़ी भूमि की सिचाई नहीं हो पाती, जिसके लिए 14 ग्रामो के किसान ग्राम पोंडी-उपरोड़ा पुनः बिजली कार्यालय पहुंचे। किसानो ने कहा की अगर उक्त स्थानों पर जल्द ही कनेक्शन नहीं दिया गया तो उस स्थिति में एक हफ्ते के बाद समस्त किसान बिजली कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे, वही किसानो ने बिजली विभाग के अधिकारीयों कों मांग रखते हुए पोड़ी उपरोड़ा नायाब तहसीलदार से भी मुलाक़ात की, जहाँ तहसीलदार ने किसानो की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। recent visitors 63

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वां प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव ने किया

गुना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन गुना में गुरुवार से शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस अधिवेशन का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान भी मौजूद रहे। CM डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के अधिवेशन में आकर बोलना रोमांच पैदा करता है और आनंद देता है। इसका एहसास अलग प्रकार का होता है। हमारे अतीत के कालक्रम पर जो बात कही है, वह एक, एक बात एकदम सही है। दुनिया के कई देश अपनी शिक्षा को लेकर गौरवान्वित होते हैं कि हमारे पास सब है, लेकिन हम कहते हैं कि आपके कैंपस में विद्यार्थी परिषद नहीं है, तो सब फेल है। देश की आजादी के समय सत्ता के लालच में राष्ट्रवादी विचारधारा का दमन किया गया। इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद सिखाता है कि सच्चा देशभक्त बनना। अपने अतीत के गौरव से जुड़कर भविष्य के लिए सोचना, इसी दृष्टि से हम आगे बढ़ेंगे। सर्वे भवन्तु की सोच के साथ जीवन गुजारे, केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान के साथ हम आगे बढ़ें, इसी सोच के साथ विद्यार्थी परिषद काम करती है। दुनिया में आज भारत का मान बढ़ रहा सीएम ने कहा- दुनिया में आज भारत का मान बढ़ रहा है। आने वाले समय में जल की उपलब्धता के आधार पर मध्यप्रदेश इस नई पीढ़ी के माध्यम से आगे बढ़ेगा। सरकार का प्रयास है कि एक एक इंच जमीन पर सिंचाई का रकबा बढ़ना चाहिए। नदी जोड़ने की कल्पना अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना का अमल शुरू हो गया है। हमारी युवा पीढ़ी केवल रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बननी चाहिए। इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है, इसलिए जगह-जगह इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव किए हैं। आज की स्थिति में प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज हैं। अगले एक साल में 52 मेडिकल कॉलेज हमारे यहां होंगे। केवल एलोपैथी में ही नहीं, आयुर्वेदिक में भी पांच मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू हो रहे हैं। गुना में एग्रीकल्चर की सीट होगी, ये घोषणा यहीं से करते हैं, जो भी रोजगार देने वाले कोर्स हैं, वो खोलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह वीरों की धरती है – आशीष चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि यह बहुत सुंदर अवसर है। यह जगह चंबल और मालवा का द्वार कहा जाता है। यह टेकरी सरकार की धरती है। यह वीरों की धरती है। विद्यार्थी परिषद ने मांग उठाई कि देश का नाम भारत होना चाहिए। संविधान की चर्चा हिंदी में भी होना चाहिए। हम सभी को जोड़ने की कोई एक भाषा होनी चाहिए। अपने शैशव काल में ही विद्यार्थी परिषद ने इस पर चर्चा की। पहली विचार बैठक में ही शिक्षा परिवार का कॉन्सेप्ट लेकर आए। देश के सुदूर कोनों तक विद्यार्थी परिषद की पहुंच है। आज हम IIT, IIM, NIT सहित मेडिकल कॉलेजों के बीच में काम कर रहे हैं। हम कार्यकर्ता निर्माण का काम कर रहे हैं। अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेश मोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यहां उपस्थित इस छात्र शक्ति को ऐसा कोई मूल मंत्र दें कि गुना में आयोजित ये अधिवेशन राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो। मुख्यमंत्री का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाल ही में तात्या टोपे यूनिवर्सिटी की सौगात गुना जिले को मिली है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से निवेदन किया कि हमारी भावी पीढ़ी को दूषित वातावरण से बचाते हुए विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए पुरजोर प्रयास करें। प्रांत मंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति के विचार के साथ विद्यार्थी परिषद आगे बढ़ता है। पहली बार ABVP का प्रांत सम्मेलन गुना अपनी स्थापना के बाद से पहली बार ABVP का प्रांत सम्मेलन गुना में आयोजित किया गया है। इसको लेकर दो महीने से तैयारियां शुरू हो गई थीं। तीन दिन तक यह सम्मेलन चलेगा। अधिवेशन स्थल से 20 दिसंबर को दोपहर बाद एक भव्य शोभा यात्रा शहर के विभिन मार्गों से होते हुए शास्त्री पार्क तक जाएगी। यह शोभा यात्रा लगभग 3 किमी लंबी रहेगी, जिसका स्वागत विभिन्न स्थानों पर शहर के नागरिकों द्वारा किया जाएगा। इसके समापन पर एक खुला अधिवेशन भी होगा। इस संपूर्ण व्यवस्था को संभाल करने के लिए अभाविप गुना विभाग के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस अधिवेशन की व्यवस्था को 15 गट में विभाजित किया है, 15 गटों में 59 विभाग बनाए गए है। इन संपूर्ण व्यवस्था में 200 से अधिक वर्तमान कार्यकर्ता लगे हुए थे। इसके बाद डेलीगेट सत्र शुरू होंगे। इसमें कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे 20 दिसंबर की सुबह भी प्रस्ताव पेश होंगे और उन पर चर्चा होगी। 20 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। स्टेडियम से शुरू होकर जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचेगा। यहां एक मंचीय कार्यक्रम होगा। इसके बाद जुलूस वापस स्टेडियम पहुंचेगा, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 21 दिसंबर को सुबह के सत्र में पेश किए गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन्हें पारित किया जाएगा। शाम के सत्र में संगठनात्मक घोषणाएं होंगी। इसमें कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। recent visitors 124

रविचंद्रन अश्विन आज लौटे स्वदेश, कहा- मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और यह मेरे दिमाग में बहुत समय से चल रहा था

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को स्वदेश लौटने पर कहा कि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और यह मेरे दिमाग में बहुत समय से चल रहा था। अश्विन आज सुबह चेन्नई वापस आ गए और परिवार और मित्रों ने बहुत धूमधाम से उनका स्वागत किया। अश्विन ने अपने आवास के पास एकत्रित भीड़ से कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे लोग यहां आएंगे। मैं बस एक शांत प्रवेश चाहता था और घर पर आराम करने के लिए उत्सुक था। लेकिन आपने मेरा दिन बना दिया। उन्होंने कहा मैंने इतने सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेला है, लेकिन आखिरी बार मैंने ऐसा कुछ वर्ष 2011 विश्वकप के बाद देखा था।” उन्होंने कहा, “यह बहुत से लोगों के लिए भावनात्मक है और हो सकता है कि यह कुछ समय में समझ में आ जाए, लेकिन मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से, यह राहत और संतुष्टि की एक बड़ी भावना है। अश्विन ने संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में कहा कि यह बहुत सहज था और यह कुछ समय से मेरे दिमाग में चल रहा था। मैंने इसे चौथे दिन महसूस किया और मैंने इसे दिन का अंत मान लिया।” उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम सभी अपने करियर में बहुत कुछ सहन करते हैं, केवल क्रिकेटरों के लिए ही नहीं बल्कि आम तौर पर भी। सामान्यत: जब मैं सोने जाता हूं तो मुझे विकेट लेना, रन बनाना जैसी कई चीजें याद आती हैं, लेकिन पिछले दो सालों में वे यादें नहीं हैं। इसलिए यह एक स्पष्ट संकेत था कि हमें अब एक अलग रास्ता अपनाने की आवश्यकता है। मैंने कोई नया लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, क्योंकि मैं अब बस आराम करना चाहता हूं। दरअसल, मेरे लिए निष्क्रिय रहना मुश्किल है, लेकिन मैं अब ऐसा करने का प्रयास करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए वह हिस्सा अभी भी उज्ज्वल है। मैं चेन्नई सुपर किंग (सीएसके) के लिए खेलने जा रहा हूं और अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की इच्छा रखता हूं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अश्विन क्रिकेटर का खेल खत्म हो गया है, केवल भारतीय क्रिकेटर अश्विन का खेल समाप्त हुआ है। बस इतना ही।”   recent visitors 172

कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि घुसपैठिए हिन्दू नामों का इस्तेमाल कर अपना आधार कार्ड बनवाते हैं

भोपाल ऐसे में जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही अभियान चलाए जाने की संभावनाओं पर सूबे के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ऐसे घुसपैठिए जो मध्यप्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों में हैं, उनको बाहर निकाला जाना चाहिए। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की भी जोरदार वकालत की। मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिए हिन्दू नामों का इस्तेमाल कर अपना आधार कार्ड बनवाते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कि भाजपा अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बिल्कुल सही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में ही मौजूद नहीं हैं। ये अन्य राज्यों में भी घुस चुके हैं। सनद रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि भाजपा पहले ही उत्तराखंड में यूसीसी ला चुकी है। वह इसे सभी राज्यों में लागू करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि घुसपैठियों ने एक खतरनाक खेल यह भी खेला है कि उन्होंने हिन्दू नामों और पहचान से अपने आधार कार्ड बनवा लिए हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यूसीसी लागू किया जाना चाहिए। उन तामाम घुसपैठियों को जो मध्य प्रदेश और दूसरे क्षेत्रों में हैं, बाहर निकाला जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान कर दिया है कि उनके राज्य में जनवरी से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। इस कदम के साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला सूबा बन जाएगा। यूनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी बताया कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली गई है। recent visitors 67

भाजपा ने धक्का-मुक्की कांड के बाद राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड के बाद बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही, भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115 और 117 के तहत केस दर्ज करवाया गया है। दरअसल, गुरुवार सुबह संसद में अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। बीजेपी सांसद भी प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस और बीजेपी सांसद आमने-सामने आ गए और प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। संसद में शिकायत दर्ज करवाने के बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके द्वारा शारीरिक हमला और उकसाने को लेकर है यह शिकायत हुई है। इसमें विस्तार में बताया है कि आज घटनाक्रम जो हुआ, जहां एनडीए के सांसद शांतिपूर्वक तरीके से कांग्रेस के झूठ के प्रोपेगैंडा को बेनकाब कर रहे थे, उसी समय राहुल गांधी अपने गठबंधन के सांसदों के साथ उस तरफ कूच करते हैं। जब सिक्योरिटी फोर्सेस के लोग कहते हैं कि ये संसद में जाने का रास्ता है तो जिस तरह का राहुल गांधी का रवैया था, उन्होंने गुस्सा दिखाया। इस परिवार को अपने आप को कानून से ऊपर मानने की आदत पड़ गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ''वह एनडीए के सांसदों के बीच में दल-बल के साथ कूच कर गए और सांसदों को उकसाया। उन्हें पता था कि सांसदों को चोट लग सकती है, उन्होंने यही किया। मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगी और प्रताप सारंगी का भी आगे का सिर फट गया है। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। धारा-109 हत्या की कोशिश की है। यह सीधे तौर पर दिखाता है कि राहुल गांधी ने सोचे समझे तरीके से तय रास्ते पर नहीं गए और साथी सांसदों को उकसाया, जिसके कारण गंभीर चोटें दो सांसदों को लगी हैं।'' वहीं, शिकायत दर्ज करवाने गईं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "…रवैया न केवल अभद्र है बल्कि आपराधिक भी है और इसीलिए हम सब आज यहां (पुलिस स्टेशन में) आए हैं और शिकायत दर्ज कराई है, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी से बार-बार अनुरोध किया कि आपके लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है जिसके माध्यम से आप बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन राहुल ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया…पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।" recent visitors 72

छपरा – एलएलटी, अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों के रूट डायवर्ट

भोपाल  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है। ट्रेन 15023 गोरखपुर – यशवंतपुर एक्सप्रेस 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी को एवं ट्रेन 15024 यशवंतपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर एवं दो जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर जाएगी। छपरा-एलएलटी एक्सप्रेस ट्रेन 15101 छपरा – एलएलटी एक्सप्रेस 24 एवं 31 दिसंबर को एवं ट्रेन 15102 एलएलटी – छपरा एक्सप्रेस 19 एवं 26 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पूर्व मार्ग के बजाय छपरा-गोरखपुर-गोंडा- बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी। एलटीटी-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन 22129 एलटीटी-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस 22, 24, 29, 31 दिसंबर एवं पांच जनवरी को एवं ट्रेन 22130 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्स. 23, 25, 30 दिसंबर तथा एक एवं छह जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से प्रारंभ और समाप्त होगी। एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन 22183 एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18, 21, 25, 28 दिसंबर एवं एक व चार जनवरी को एवं ट्रेन 22184 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 19, 22, 26, 29 दिसंबर तथा दो व पांच जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से प्रारंभ और समाप्त होगी। ट्रेन 22103 एलटीटी -अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 23, 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को एवं ट्रेन 22104 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 24, 31, दिसंबर एवं सात जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जफराबाद-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर होकर जाएगी। recent visitors 53

भाजपा सांसदों की धक्का मुक्की में घुटने में लगी चोट, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए

नई दिल्ली कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की धक्का मुक्की में उनके घुटने में चोट लगी है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। यह ऐसे समय पर हुआ, जब भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर एमपी प्रताप सारंगी को धक्का देकर गिराने के आरोप लगाए। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि सारंगी के सिर से खून बह रहा है। खरगे का आरोप है कि मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने उन्हें धक्का दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा, 'आज सुबह INDIA पार्टी के सांसद प्रेरणा स्थल पर डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाल रहे थे। यह प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री की तरफ से 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में दिए भाषण के दौरान डॉक्टर आंबेडकर के अपमान के खिलाफ किया गया था।' उन्होंने लिखा, 'जब मैं INDIA दलों के सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचा, तो मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का मारा। इसके चलते मेरा संतुलन बिगड़ गया और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठना पड़ा। इसके कारण मेरे घुटनों में चोट लग गई है, जिसकी पहले ही सर्जरी हो चुकी है। घटना के बाद कांग्रेस सांसद कुर्सी लेकर आए और मुझे उसपर बिठाया गया।' कांग्रेस चीफ ने लिखा, 'बड़ी मुश्किल और साथियों की मदद से मैं सुबह 11 बजे लड़खड़ाता हुआ सदन पहुंचा। मैं अपील करता हूं कि इस घटना की जांच कराए, जो कि न सिर्फ मुझपर बल्की राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला है।' भाजपा सांसद के सिर से बहा खून संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के धक्के की वजह से चोट लगी है। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सारंगी को घायल हालत में लेकर जा रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का मारा था, जो मेरे ऊपर गिर पड़े और इसके बाद मैं गिरा…। जब मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था और राहुल गांधी ने एक एमपी को धक्का लगाया, जो मेरे ऊपर गिर पड़ा।' recent visitors 62