Wednesday, July 8, 2026 1:48 am

लड़की का रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकाया, शिकायत के बाद हुआ फरार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 25 वर्षीय आरोपी कुलदीप को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1500 किलोमीटर का सफर तय किया। कुलदीप, जो दिल्ली से फरार हो गया था, सूरत के जय अंबे नगर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से इस मिशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, और उसके खिलाफ उद्घोषणा की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। आखिरकार एनआर-आई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गुजरात के सूरत के जय अंबे नगर से पकड़ा। दोस्ती का नाजायज फायदा दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी बागवानपुरा में एक ही स्थान पर काम करते थे। आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए विश्वास हासिल किया। उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। आरोपी ने इन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। खुफिया जानकारी और गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, 16 दिसंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी गुजरात के सूरत में छिपा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सूरत में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का बैकग्राउंड गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है। उसने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पिछले 5-6 साल से दिल्ली के बवाना इलाके में रह रहा था। कुलदीप एक लोकल फैक्ट्री में वेल्डर के रूप में काम करता था। सबूत और कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से ब्लैकमेल और सेक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल किए गए अश्लील वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को बार-बार धमकाकर अपने जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहा था। recent visitors 91

पुणे में दर्दनाक हादसा, तम्हानी घाट के पास अचानक पलटी बस, 5 की मौत, 14 घायल

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ है, जहां 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चाकन से महाड जा रही थी, और अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद यह खड्डे में गिर गई और पलट गई। हादसे की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं। बस में 40 यात्री थे सवार खबरों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बस खतरनाक मोड़ पर पहुंची, बस का नियंत्रण खो बैठा और यह एक तरफ झुकते हुए खड्डे में गिर गई, जिससे बस पलट गई। तम्हानी घाट पर हुआ हादसा सूत्रों के अनुसार, पुणे के तम्हानी घाट में एक खतरनाक मोड़ है, जहां यह हादसा हुआ। मोड़ पर खड्डे में गिरने के बाद बस बेकाबू हो गई और पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, और मृतकों के परिजनों का बुरा हाल हो गया है। recent visitors 184

सारंगपुर के कवि सुशील को भी मिलेगा साहित्य अकादमी का पाण्डुलिपि अनुदान

( अमिताभ पाण्डेय ) भोपाल।  साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2022 एवं कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी कवि सुशील व्यास का भी चयन किया गया है।  उल्लेखनीय है कि प्रति पाण्डुलिपि  20  हजार रुपए का सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दिया जाता है। इस प्रकार दो वर्षों की कुल 80 पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि कैलेण्डर वर्ष 2022 एवं कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत-रविशंकर विलगैयां ‘रवि’-पृथ्वीपुर, महेश कुमार पचौरी-भोपाल, नर्मदा प्रसाद-नर्मदापुरम, रास बिहारी शरण पाण्डेय-भोपाल, डॉ. रीता राज-भोपाल, प्रमोद कुमार शर्मा-नर्मदापुरम, हेमलता भारद्वाज-इंदौर, सुरेखा सरोदे-इंदौर, डॉ. मीनाक्षी दुबे-भोपाल, अमिता त्रिवेदी-भोपाल, प्रियंका मिश्रा-विजयराघवगढ़, विक्रांत भट्ट-रतलाम, प्रिया अवस्थी शर्मा ‘शब्दिता’-वारासिवनी, अजय शंकर मिश्रा-भोपाल, सरोज दवे-भोपाल, अर्चना पंडित-इंदौर, दिनेश दवे-इंदौर, हरीश साथी-इंदौर, शशि बंसल गोयल-भोपाल, हरि जोशी-भोपाल, प्रेम चन्द्र गुप्ता-भोपाल, अर्चना गुप्ता-बालाघाट, गोपाल देव नीरद-बालाघाट, संगीता शुक्ला-शहडोल, डॉ. लीना कुलथिया-टीकमगढ़, संजय शर्मा-उज्जैन, सुषमा श्रीवास्तव-भोपाल, संजय सिंह राठौर-भोपाल, मनु शर्मा-अशोकनगर, देवप्रिया अमर तिवारी-नौगांव, आराधना राय-दमोह, प्रेेक्षा सक्सेना-भोपाल, सीमा मनीष शर्मा-इंदौर, वैदेही कोनरी-रतलाम, डॉ. संध्या सिलावट-इंदौर, अनुराधा अंजनी-रीवा, वंदना त्रिपाठी-विदिशा, छक्कूलाल प्रजापति-मालथोन (सागर), दिनेश शर्मा-इंदौर, गीत धीर-भोपाल, अमर सिंह राजपूत-दमोह, मनीषा शर्मा-जबलपुर, बी.के.शर्मा-इंदौर, जयश्री उपाध्याय-बड़वाह, डॉ. दीपा मनीष व्यास-इंदौर, डॉ. अंशुल जैन आराध्यम-भोपाल, दर्शना जैन-खण्डवा, मंजुला दुबे-महेश्वर, राम अवतार शर्मा-मुरैना, तुषार कोठारी-रतलाम, सोनम निनामा-इंदौर, ऋतु मिश्र-इंदौर, मनीषा व्यास-इंदौर, प्रीति चौधरी-देवास, भोले नेमा चंचल-छिंदवाड़ा, अमित जैन-करेली, संदीप साधव-धामनोद, निरुपमा त्रिवेदी-इंदौर, बविता चतुर्वेदी-विदिशा, डॉ. अर्चना त्रिवेदी-इंदौर, सुनीता केसवानी-भोपाल, रेखा कापसे ‘मांडवे’-नर्मदापुरम, सतीश जोशी-इंदौर, डॉ. मीना स्वर्णकार-आगरमालवा, डॉ. शशि निगम-इंदौर, मंजू खरे-दतिया, शील कुमार दुबे-करेली, डॉ. नीरज श्रीवास्तव-अनूपपुर, नंदकिशोर उपाध्याय-धार, ब्रजेन्द्र नागर-इंदौर, डिनल हितेश शाह-बुरहानपुर, अनिल ओझा-इंदौर, रेणु लेसी फ्रांसिस-इंदौर, जयकृष्ण चांडक-हरदा, सुशील कुमार व्यास-सारंगपुर, वंदना खरे-अनूपपुर, डॉ. अनुराधा शुक्ला-शहडोल, सुरेन्द्र सिंह राजपूत-देवास, शशिकांत यादव-देवास एवं कमलेश बैस-आलोट की पांडुलिपि प्रकाशन सहायता अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं। recent visitors 141

आंधी तूफान का मौसम आने के पहले ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित करें : एम.डी. इंजी.सुनील तिवारी

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी समय रहते प्रदेश की ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित कर लें। प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि वर्तमान रबी सीजन के दौरान मध्यप्रदेश में बढ़ते हुये लोड के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाये रखे। जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता कायम रखी जा सके। श्री तिवारी ने वर्तमान रबी सीजन में ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों पर लोडिंग और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों की वर्क वाइस मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाये एवं उच्चतम मापदंड़ो के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता से कार्य समयसीमा में पूर्ण किये जाये। श्री तिवारी ने कहा कि एम.पी. ट्रांसको में विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से आयोजित की जा रही ट्रेनिंग के कारण आये गुणात्मक परिवर्तन की निरंतरता को बनाये रखें। जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य से करें कार्य प्रबंध संचालक ने निर्देश दिए की फील्ड के अधिकारी ई.एच.टी. लाइनों और सब स्टेशनों में जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को ध्यान में रखकर सतर्कता और सुरक्षा के साथ मेंटेनेंस करें। उन्होंने कहा कि कंपनी में सुरक्षा के साथ कार्य करने का वर्क कल्चर निर्मित हो, क्योंकि मानव जीवन से महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पालन कड़ाई से कराया जाये। इस रिव्यू मीटिंग में एम.पी. ट्रांसको के मुख्यालय स्थित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रदेश के अधीक्षण अभियंता मौजूद थे।   recent visitors 181

राहुल गाँधी का भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने फूंका पुतला, BJP सांसद मुकेश राजपूत के साथ हुई धक्का मुक्की का किया विरोध

कौशांबी आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी कांग्रेस की हरकतों को देखकर शरमाते होंगे कि कैसे संविधान को हाथ में लेकर संविधान की आत्मा को कुचला जा रहा है। कैसे एक बुजुर्ग सांसद के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। जिसके चलते बुजुर्ग सांसद अस्पताल में एडमिट हो गये। इसी घटना से आहत होकर कौशांबी में BJP के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी मात्रा में मुख्यालय पहुंचकर पुतला फूंका है। कौशांबी जनपद में शुक्रवार को भाजपा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर ने  राहुल गांधी द्वारा सदन में एक बुजुर्ग भाजपा सांसद के साथ धक्का मुक्की करने के विरोध में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय स्थित चौराहे पर राहुल गांधी का पुलता जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा से पूर्व विधायक रहे संजय गुप्ता ने कहा कि सदन में राहुल गांधी द्वारा असंसदीय आचरण और बीजेपी सांसद के साथ धक्का मुक्की किया गया। जिससे उनका सर फट गया और अस्पताल में भर्ती होना, पड़ा जो कि निंदनीय है। इसलिए आज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी ,का पुलता फूंका और कांग्रेस पार्टी और गठबंधन का विरोध किया। पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है – शिव प्रताप मौर्य वहीं भाजपा से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्या ने कहा कि राहुल ने गरीब और असहाय लोगों के मसीहा बीजेपी के ऐसे सांसद के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें चोटिल किया। यही किसी युवा मोर्चा के छोटे कार्यकर्ता को टच करके देखें तो उनकी औकात पता चल जाएगी। इस बार तो हम लोगों ने चौराहे पर पुतला फूंका है। अगली बार उनके यहां से लेकर दिल्ली कार्यालय और उनके घर में घुसकर उनका घर जलाने का काम करेंगे। उन्हें होश में लाने के लिए पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है। recent visitors 117

आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सफलता की कहानी धमतरी जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5 हजार 700 से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है। बता दें कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर अनिवार्यतः लिंक होना चाहिए। इससे 5 लाख रूपये तक मुफ्त उपचार लाभ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (आधार कार्ड के अनुसार जिनका उम्र 70 या 70 से अधिक हो) को आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कार्य, ग्राम, वार्ड, पंचायत स्तर पर लगातार बनाया जा रहा है। धमतरी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (70 व 70+ आयु वाले)  को अपने नजदिकी, किसी भी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरुद, नगरी, बोरई, सामु. स्वा. केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल धमतरी, योजना मे पंजकृत किसी भी निजि अस्पताल के चिन्हाकित च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे आधार कार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नबर सहित हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन करा रहे है। पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70-70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा,  जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा। recent visitors 79

कोलकाता में पीली टैक्सियां अब लगभग गायब होने की कगार पर, ड्राइवरों ने जताई चिंता

कोलकाता कभी कोलकाता शहर की पहचान और परिवहन का मुख्य साधन मानी जाने वाली पीली टैक्सियां अब लगभग गायब होने की कगार पर हैं। एक समय ऐसा था जब हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशन के बाहर पीली टैक्सियों की लंबी कतारें यात्रियों का इंतजार करती नजर आती थीं लेकिन अब इनकी संख्या लगातार घटती जा रही है। तेजी से घट रही टैक्सियों की संख्या : पहले कोलकाता में 27,000 से 28,000 पीली टैक्सियां सड़कों पर दौड़ती थीं। : अब यह संख्या घटकर 3000-4000 रह गई है। : अगले एक महीने में लगभग 1,000 और टैक्सियां बंद होने की आशंका है। ऑनलाइन कैब सेवाओं का बढ़ता दबदबा कोलकाता की पीली एंबेसेडर टैक्सियां धीरे-धीरे हो रही हैं गायब, 50% से अधिक बेड़ा होगा सेवानिवृत्त कोलकाता की पीली एंबेसेडर टैक्सियां धीरे-धीरे हो रही हैं गायब, 50% से अधिक बेड़ा होगा सेवानिवृत्त CM भजनलाल के काफिले को टक्कर मारने वाले टैक्सी ड्राइवर की मौत, विदेश से बताया जा रहा कनेक्शन CM भजनलाल के काफिले को टक्कर मारने वाले टैक्सी ड्राइवर की मौत, विदेश से बताया जा रहा कनेक्शन विदेश सचिव मिसरी 9 दिसंबर को करेंगे बांग्लादेश का दौरा, हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता विदेश सचिव मिसरी 9 दिसंबर को करेंगे बांग्लादेश का दौरा, हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता पीली टैक्सियों की घटती लोकप्रियता का मुख्य कारण ऑनलाइन ऐप-आधारित कैब सेवाएं हैं। ये कैब्स आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यात्रियों को बेहतर अनुभव देती हैं। : एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं ऑनलाइन कैब्स को अधिक पसंदीदा बना रही हैं। : वहीं पीली टैक्सियां अभी भी पुरानी तकनीक और सीमित सुविधाओं के साथ काम कर रही हैं। : ऐप बेस्ड कैब्स का किराया भी कई बार पीली टैक्सियों से कम होता है जिससे लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ड्राइवरों की परेशानियां पीली टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। : हजारों परिवार पीली टैक्सियों पर निर्भर हैं। : कई ड्राइवरों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। : उनका कहना है कि अगर पीली टैक्सियां बंद हो गईं तो उनकी आजीविका खत्म हो जाएगी। टैक्सी ड्राइवरों की मांगें : ड्राइवर चाहते हैं कि सरकार पीली टैक्सियों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए। : उनका कहना है कि सरकार को पीली टैक्सियों के लिए आधुनिक तकनीक और सुविधाओं को लागू करना चाहिए। : यदि पीली टैक्सियां बंद होती हैं तो सरकार को उनके लिए विकल्प तैयार करना चाहिए। पुरानी यादों का हिस्सा बनती पीली टैक्सियां पीली टैक्सियां कभी कोलकाता की शान थीं और शहर के परिवहन का अहम हिस्सा थीं लेकिन अब ये सिर्फ पुरानी यादों का हिस्सा बनती जा रही हैं। : आज पीली टैक्सी का उपयोग लोग केवल विशेष अनुभव या पुरानी यादों को ताजा करने के लिए कर रहे हैं। : आधुनिक परिवहन साधनों ने पीली टैक्सियों के महत्व को कम कर दिया है। बता दें कि कोलकाता की पीली टैक्सियां सिर्फ एक साधारण वाहन नहीं बल्कि शहर की संस्कृति और विरासत का हिस्सा हैं। इन्हें बचाने के लिए सरकार और टैक्सी ऑपरेटरों को मिलकर काम करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो पीली टैक्सियां जल्द ही इतिहास का हिस्सा बन जाएंगी और हजारों परिवार अपनी आजीविका से हाथ धो बैठेंगे। recent visitors 76