एडल्ट कंटेंट की तुलना में अधिक आकर्षक विकल्प देना ज्यादा महत्वपूर्ण : राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्क रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  पोर्नोग्राफिक कंटेन्ट के विकल्प तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ अधिक रोचक और जुनून पैदा करने वाले कंटेंट विकसित किए जाने चाहिए। रशिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने दुनिया भर में एडल्ट कंटेंट की लोकप्रियता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रूस की बात नहीं है। इससे पूरी दुनिया प्रभावित है। पुतिन ने कहा, "दुनिया भर में पोर्न साइट्स देखे जाते हैं। यह सिर्फ हमारे लिए मुद्दा नहीं है। यह सबके लिए है। ऐसी सामग्री पर प्रतिबंध लगाना एक उपाय हो सकता है, लेकिन एडल्ट कंटेंट की तुलना में अधिक आकर्षक विकल्प देना ज्यादा महत्वपूर्ण है।" रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, लेकिन हमेशा विकल्प के साथ आना होगा। पोर्न वेबसाइट की तुलना में अधिक आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट देना होगा। इससे लोगों में रुचि पैदा होगी और यह पोर्न कंटेंट की जगह ले सकेगा।" पुतिन ने रूस के लोगों से कहा था- 'काम से मिली छुट्टी के दौरान सेक्स करें' रूस ऐसे देशों में शामिल है जिसका जन्म दर घट रहा है। इससे आबादी कम हो रही है। सरकार की ओर से जन्म दर बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में रूस की घटती जन्म दर से निपटने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया था जो सुर्खियों में आया था। पुतिन ने रूसियों को काम के समय मिलने वाले लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करने की सलाह दी थी। कहा था कि इससे प्रजनन दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। रूस में प्रति महिला प्रजनन दर करीब 1.5 है। आबादी स्थिर रह इसके लिए प्रजनन दर 2.1 होना चाहिए। 1.5 प्रजनन दर रहने से रूस की आबादी तेजी से कम होगी। यह एक बड़ा संकट है। प्रजनन दर बढ़ाने के लिए रूस की सरकार कई तरह के योजनाओं को चला रही है। 18 से 40 साल की महिलाओं के लिए मुफ्त प्रजनन जांच की व्यवस्था है। recent visitors 70

आंधी तूफान का मौसम आने के पहले ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित करें : एम.डी. इंजी.सुनील तिवारी

एम.पी. ट्रांसको की त्रैमासिक रिव्यू मीटिंग मध्यप्रदेश में बढ़ते हुये लोड के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाये रखे आंधी तूफान का मौसम आने के पहले ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित करें : एम.डी. इंजी.सुनील तिवारी भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी समय रहते प्रदेश की ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित कर लें। प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि वर्तमान रबी सीजन के दौरान मध्यप्रदेश में बढ़ते हुये लोड के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाये रखे। जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता कायम रखी जा सके। तिवारी ने वर्तमान रबी सीजन में ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों पर लोडिंग और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों की वर्क वाइस मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाये एवं उच्चतम मापदंड़ो के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता से कार्य समयसीमा में पूर्ण किये जाये। तिवारी ने कहा कि एम.पी. ट्रांसको में विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से आयोजित की जा रही ट्रेनिंग के कारण आये गुणात्मक परिवर्तन की निरंतरता को बनाये रखें। जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य से करें कार्य प्रबंध संचालक ने निर्देश दिए की फील्ड के अधिकारी ई.एच.टी. लाइनों और सब स्टेशनों में जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को ध्यान में रखकर सतर्कता और सुरक्षा के साथ मेंटेनेंस करें। उन्होंने कहा कि कंपनी में सुरक्षा के साथ कार्य करने का वर्क कल्चर निर्मित हो, क्योंकि मानव जीवन से महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पालन कड़ाई से कराया जाये। इस रिव्यू मीटिंग में एम.पी. ट्रांसको के मुख्यालय स्थित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रदेश के अधीक्षण अभियंता मौजूद थे।   recent visitors 58

शिवपुरी जिले की चौथी कॉलोनी एवं पोहरी ब्लॉक की पहली जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार हो गई

शिवपुरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी 2024 को शिवपुरी जिले के हातोद ग्राम पंचायत में 2 सहरिया जनजाति की महिलाओं से संवाद किया था, जिसमें पोहरी ब्लॉक की बूड़दा पंचायत की श्रीमति ललिता ने प्रधानमंत्री मोदी से हातोद जैसी आवासीय कॉलोनी खुद की बूड़दा पंचायत में भी बनवाने की गुजारिश की थी। बूड़दा पंचायत के सहरिया जनजाति के लिए ये एक सपना जैसा था जो अब साकार हुआ है। शिवपुरी जिले की चौथी कॉलोनी एवं पोहरी ब्लॉक की पहली जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार हो गई है। मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत ने बताया कि कॉलोनी में 32 सहरिया हितग्राहियो के आवास बनाए गए हैं। इन आवासों की ख़ास बात ये है कि ये आवास शहरों की तर्ज पर डुप्लेक्स जैसे बनाये गए है। इन आवासों में अब विशेष पिछड़ी जनजाति के सहरिया हितग्राही निवास करेंगे। इसके अतिरिक्त इन आवास में घर-घर नल एवं विद्युत कनेक्शन की सुविधा दी गयी है, साथ ही सड़क, सामुदायिक भवन, चौपाल आदि की सुविधा भी दी जाएगी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बूड़दा पंचायत की जनमन कॉलोनी की पूर्णता में आ रही समस्त अड़चनों का समयसीमा में निराकरण किया और कॉलोनी की गुणवत्ता के लिए सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग की। उनका कहना है कि समस्त जनमन कॉलोनी में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है और आवास बेहद सुन्दर बनाए गए हैं। कॉलोनी का प्रथम आवास पूर्ण करने वाली श्रीमति ललिता का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए इतनी सुन्दर आवास कॉलोनी बनवाई, उन्होंने हमारे घर का सपना पूरा किया है। कॉलोनी को पूर्ण करने में पोहरी ब्लॉक के सहायक यंत्री, इंजीनियर, सचिव आदि का मुख्य योगदान रहा है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा स्थल चिन्हांकन में योगदान दिया गया। पीएम-जनमन योजना को 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शुरू किया गया था। शिवपुरी जिले की जनपद शिवपुरी ने पीएम जनमन योजना में देश का पहला आवास और पहली कॉलोनी बनाकर, देश में प्रदेश का नाम रोशन किया था। साथ ही सर्वप्रथम 100 आवास, एक हजार आवास तथा 2 हजार आवास भी शिवपुरी जिले में पूर्ण किये गये हैं।   recent visitors 77

प्रयागराज महाकुंंभ में मौनी अमावस्या पर होगा सबसे बड़ा स्नान, जानें इसका महत्व

प्रयागराज अगले साल 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार माना जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु और साधु-संत यहां जुटेंगे और आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान होंगे, जिनकी शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से होगी। महाकुंभ का सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या के दिन होगा, जिसे बेहद खास माना जाता है। मौनी अमावस्या पर शाही स्नान अगले साल 29 जनवरी को होगा। इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 5:25 बजे से 6:18 बजे तक रहेगा। मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तीर्थस्थलों पर स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। साथ ही मौन व्रत रखने और दान-पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है। सालभर में 12 अमावस्या होती हैं, लेकिन माघ महीने की अमावस्या को सबसे खास माना गया है, जिसे मौनी अमावस्या कहते हैं। महाकुंभ के साथ मौनी अमावस्या का संयोग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन दान का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर दान करने से व्यक्ति के सभी पापों का प्रायश्चित होता है। पितरों को तर्पण और दान करने से वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।   recent visitors 62

भोपाल में मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर दो दिग्गज नेता आपस में भिड़े, सरकारी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

भोपाल  भोपाल में मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर दो दिग्गज नेता आपस में भिड़ गए है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की कि सरकारी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य हो। वहीं कांग्रेस एमएलए आरिफ मसूद ने इसका विरोध किया है। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। शर्मा ने मसूद को राष्ट्रगान गाने की चुनौती भी दी। वहीं बीजेपी की एक और विधायक उषा ठाकुर ने सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का समर्थन किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर दो वरिष्ठ विधायकों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिल रही है। हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के हिंदूवादी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया जाए। शर्मा ने आगे कहा कि अगर सरकार मदरसों को जमीन और आर्थिक सहायता देती है, तो वहां राष्ट्रगान अनिवार्य क्यों नहीं हो सकता? इसमें क्या गलत है? सभी सरकारी अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों के लिए नियम समान होना चाहिए। आरिफ मसूद ने दी प्रतिक्रिया इस पर भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी एमएलए को विधानसभा में कोई भी अप्रासंगिक बयान देने से पहले मदरसों का दौरा करना चाहिए। मसूद ने कहा कि अगर बीजेपी विधायक कभी मदरसों में गए होते, तो उन्हें पता होता कि मदरसों में दाखिला लेने वाला हर बच्चा बिना किसी रुकावट के राष्ट्रगान गाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा विधायक खुद राष्ट्रगान नहीं गा सकते। सार्वजनिक स्थान पर आकर राष्ट्रगान गाने की चुनौती जाहिर है कि कांग्रेस नेता आरिफ मसूद का यह बयान रामेश्वर शर्मा को पसंद नहीं आया और उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया। रामेश्वर शर्मा ने मसूद को सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रगान गाने की चुनौती दी। गुरुवार को शर्मा ने कहा कि मैं उन्हे चुनौती देता हूं कि अगर आता है राष्ट्रगान तो गाए। वे राष्ट्रगान गा के दिखाए मेरे सामने तो मैं उनके लिए ताली बजाऊंगा। recent visitors 63

ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर करना सस्ता होगा, आज जीएसटी काउंसिल की बैठक

नई दिल्ली  स्विगी और जोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर करना सस्ता हो सकता है। दरअसल, सरकारी ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप पर जीएसटी की दर कम कर सकती है। वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जीएसटी दर बढ़ाई जा सकती है। इससे ये महंगी हो जाएंगी। जीएसटी की इन दरों के बारे में कल यानी शनिवार को निर्णय लिया जाएगा। शनिवार 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक होगी। जीएसटी परिषद इस बैठक के दौरान लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स दरों को कम करने पर चर्चा कर सकती है। साथ ही यह कलाई में पहने जाने वाली लक्जरी घड़ियों, जूते और कपड़ों पर टैक्स बढ़ाने पर विचार कर सकती है। इसके अलावा तंबाकू जैसी हानिकारक चीजों पर 35% का एक अलग से जीएसटी स्लैब पेश किया जा सकता है। कितनी सस्ता होगा खाना ऑर्डर करना? इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार जीएसटी काउंसिल की यह बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में और राज्य के समकक्षों की मौजूदगी में होगी। इसमें स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के लिए जीएसटी दर को मौजूदा 18% (इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ) से घटाकर 5% (इनपुट टैक्स क्रेडिट के बिना) करने का प्रस्ताव है। 148 चीजों के टैक्स पर बदलाव संभव इस बैठक में करीब 148 वस्तुओं की जीएसटी दर में बदलाव हो सकता है। साथ ही विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) को भी जीएसटी के दायरे में लाने पर भी विचार-विमर्श होगा। फिटमेंट कमेटी (जिसमें केंद्र और राज्यों के टैक्स अधिकारी शामिल हैं) ने इस्तेमाल किए गए ईवी के साथ-साथ छोटे पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर मौजूदा 12 फीसदी से 18 फीसदी तक की दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इस बढ़ोतरी से इस्तेमाल की गई और पुरानी छोटी कारें और ईवी पुराने बड़े वाहनों के बराबर हो जाएंगे। सस्ता हो सकता है हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम परिषद के एजेंडे में प्रमुख रूप से हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी दर तय करना है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में परिषद की ओर से गठित एक मंत्री समूह ने नवंबर में अपनी बैठक में टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए भुगतान किए गए बीमा प्रीमियम को जीएसटी से छूट देने पर सहमति व्यक्त की थी। साथ ही सीनियर सिटीजन को हेल्थ इंश्योरेंस कवर के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम को भी टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य व्यक्तियों के 5 लाख रुपये तक के कवरेज वाले हेल्थ इंश्योरेंस के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर जीएसटी से छूट देने का प्रस्ताव है। recent visitors 65

IAS सुबोध सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में बने प्रमुख सचिव: पहले स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार थे

IAS Subodh Singh became Principal Secretary in Chief Minister’s Secretariat: Earlier he was Additional Secretary and Financial Advisor in Steel Ministry रायपुर । सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौटे IAS सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। NEET परीक्षा विवाद के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के DG पद से हटाए गए थे। इसके बाद सुबोध सिंह दिल्ली में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के तौर पर इस समय काम कर रहे थे। वे 19 दिसंबर शाम ही रायपुर पहुंच गए थे और मुख्य सचिव से मिलकर ज्वॉइनिंग दे दी थी। केन्द्र सरकार के DoPT यानी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर 17 दिसंबर को ही आदेश जारी किया था। recent visitors 111