जर्मनी के पूर्व राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भारत पर एक किताब लिखी, जिसमे लिखा- ‘भारत के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती’

नई दिल्ली भारत के बारे में जानने और समझने की रुचि दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है। 2000 के दशक की शुरुआत में जब चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी तो उस पर कई किताबें लिखी गईं। अब जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है तो इसे लेकर भी काफी दिलचस्पी है। इसी बीच जर्मनी के पूर्व राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भारत पर एक किताब लिखी है। यह किताब उस समय की है जब वह 2019 से 2022 तक भारत में जर्मन राजदूत रहे। इससे पहले वे जर्मन विदेश मंत्रालय में राज्य सचिव भी रह चुके थे। भारत से संबंध की शुरुआत लिंडनर का भारत के साथ रिश्ता 1970 के दशक में एक बैकपैकिंग ट्रिप से शुरू हुआ था। उस समय उन्होंने भारत का दौरा किया था और यहां की विविध संस्कृति को देखा था। वह भारतीय मीडिया के निशाने पर तब आए थे जब उन्हें दिल्ली की सड़कों पर लाल रंग की एंबेसडर कार में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने भारत पर एक किताब लिखने का विचार किया जिसमें उन्होंने बताया है कि पश्चिम को भारत से क्या सीखना चाहिए। भारत की सॉफ्ट पावर वाल्टर जे लिंडनर अपनी किताब में बताते हैं कि भारत को उसकी सॉफ्ट पावर के लिए पहचाना जाता है। भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति, धर्म, संगीत और इतिहास ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। लिंडनर का कहना है कि अब भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे बड़ी हो गई है और इसलिए इसका महत्व सिर्फ सॉफ्ट पावर से कहीं अधिक है। यह एक ऐसा देश बन चुका है जिसकी राय और भागीदारी के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती। भारत का संतुलन बनाने में सफल होना लिंडनर ने कहा कि आजकल दुनिया में कई राजनीतिक उथल-पुथल, युद्ध और संघर्ष चल रहे हैं। ऐसे में भारत ने महाशक्तियों के बीच संतुलन बनाने में सफलता हासिल की है। चाहे वह जल संकट का समाधान हो, बड़े शहरों का संचालन हो या प्लास्टिक के खिलाफ लड़ाई—इन सभी मुद्दों का समाधान भारत में मिल सकता है। भारत की विदेश नीति की महत्वपूर्ण भूमिका लिंडनर ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और इसने दुनिया में एक नई भूमिका निभाई है। विशेष रूप से यूक्रेन युद्ध और गाजा संघर्ष के संदर्भ में भारत उन देशों में से एक है जिनकी सभी पक्षों तक अच्छी पहुंच है। भारत ने संतुलन बनाए रखते हुए दोनों पक्षों के साथ अपनी बात रखी और संवाद कायम रखा। भारत का वैश्विक महत्व भारत का वैश्विक महत्व अब स्पष्ट हो चुका है। लिंडनर ने कहा कि पश्चिमी देशों में अक्सर भारत पर दबाव डाला जाता है कि वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पश्चिमी देशों के साथ समान मतदान पैटर्न अपनाए। इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पश्चिमी देशों में अक्सर दोहरे मापदंड होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को एक चतुर राजनीतिक रणनीति अपनानी चाहिए जो उसे गुटबाजी की राजनीति से दूर रखे। अंत में बता दें कि लिंडनर की किताब में भारत की बदलती भूमिका और उसकी बढ़ती ताकत को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। आज भारत न केवल सॉफ्ट पावर के रूप में बल्कि एक सशक्त और संतुलित वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है जो पूरी दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। recent visitors 60

भोपाल पुलिस ने लिव-इन में रहने वाले जोड़ा को ठगों के लिए अकाउंट खरीदने और बेचने के लिए किया गिरफ्तार

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगों के लिए अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करने वाले आरोपी (लिव-इन रिलेनशिप) जोड़ा को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी जोड़े ने सैकड़ों खाते खुलवाए थे। आरोपियों के पास से 3 कार्ड स्वाइप मशीन, 6 मोबाइल फोन, 34 क्रेडिट डेबिट कार्ड, 20 चेक, 24 चेक बुक, 6 पासबुक, सिम रैपर, 77 सिम कार्ड, 2 डायरी, 1 कॉपी, 12 एटीएम, पिन रैपर, 1 लैपटॉप, 2वाई-फाई राउटर समेत 8 लाख नकदी जब्त की है। देशभर के अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने नीतीश और निकिता के अकाउंट में होल्ड लगाया है। 80 जगह से पुलिस ने होल्ड लगाया है। तीसरा आरोपी राहुल श्रीवास्तव BOM में खुद का अकाउंट बंद करने पहुंचा था। बैंक स्टाफ को शक होने पर कोलार पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पूछताछ के दौरान बागसेवनिया में नीतीश और निकिता के मकान में दबिश दी थी।पुलिस इस मामले में बड़े गिरोह होने की आशंका जताई है। पुलिस मुख्य सरगना की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई कोलार पुलिस ने की है। recent visitors 50

बुधनी में संत समागम का आयोजन, सीएम ने जर्रापुर में नर्मदा तट पर घाट बनाने की घोषणा

बुधनी मध्य प्रदेश के बुधनी में संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव और पूर्व सांसद व तिजारा विधायक महंत बालकनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जर्रापुर में घाट बनाने का ऐलान किया। वहीं बाबा बालकनाथ ने कहा कि आक्रमणकारी भारत को तोड़ नहीं सके। उन्होंने हमारी संस्कृति को खत्म करने के लिए मंदिरों को ध्वस्त किया था। अब उनको निकाला जा रहा है। रविवार को बुधनी के जर्रापुर में स्थित श्री महारुद्रेश्वर महादेव आश्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय नाथ संप्रदाय का संत समागम और आठ मान बत्तीस धुनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, चादर कार्यक्रम व धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम डॉ मोहन यादव सहित कई नेता और मंत्री शामिल हुए। जर्रापुर में नर्मदा तट पर घाट बनाने की घोषणा नाथ संप्रदाय के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नाथ संप्रदाय की परंपरा को देखकर आनंदित हूं। बालकनाथ महाराज के द्वारा आज यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बहुत ही दिव्य कार्यक्रम है। यहां पर बहुत दिनों से नर्मदा जी के किनारे घाट की मांग थी। आज यहां पर 5 करोड़ से घाट निर्माण की घोषणा की है। जर्रापुर स्थित कार्यक्रम में डॉक्टर मोहन यादव, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजयपाल सिंह विधायक, रमाकांत भार्गव, पूर्व सांसद व तिजारा विधायक बाबा बालक सहित हजारों की संख्या में नाथ संप्रदाय के साधु संत मौजूद रहे। महंत बालकनाथ ने कही ये बात वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महंत बालकनाथ ने कहा कि बाबा पारस नाथ जी ने 12 साल तक भगवान का रुद्राभिषेक पर तपस्या की है, उसके पूर्ण होने पर आज यहां 8 मान और 32 मान का भंडारा कराया जा रहा है, जो सबसे श्रेष्ठ माना गया है। वहीं यूपी में बंद स्थानों से मंदिर निकलने पर कहा कि मंदिर निकल नहीं रहे यहां मंदिर ही थे। आक्रांताओं ने यहां आकर मंदिरों के ऊपर अन्य निर्माण किया है। अब सर्वे में सभी जगह के मंदिरों को निकलना चाहिए। आक्रमणकारी भारत को तोड़ नहीं पा रहे थे। तब उन्होंने हमारी संस्कृति को खत्म करने के लिए हमारे मंदिरों को ध्वस्त किया था, अब उनको निकाला जा रहा है। न्यायालय के माध्यम से यह जांच होना चाहिए। recent visitors 56

विशाल मेश्राम जो पिछले 10 महीनों से फरार था सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था, तभी पुलिस ने की दबिश

नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर में एक सिनेमाघर में एक अजीबोगरीब घटना घटी जब दर्शकों ने एक ही समय में दो फिल्में देखी। इस घटना में एक फिल्म स्क्रीन पर चल रही थी जबकि दूसरी फिल्म सिनेमा हॉल के अंदर वास्तविक घटनाक्रम के रूप में हो रही थी। दरअसल पुलिस ने सिनेमा हॉल में दाखिल होकर वांछित आरोपी विशाल मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया जोकि हत्या और नशीली दवाओं के मामलों में फरार था।   पुलिस ने सिनेमा हॉल में घुसकर आरोपी को पकड़ा गुरुवार रात को नागपुर के एक मल्टीप्लेक्स में जब फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" का शो चल रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया। विशाल मेश्राम जो पिछले 10 महीनों से फरार था सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था। पुलिस को हाल ही में जानकारी मिली थी कि मेश्राम फिल्म की इस नई रिलीज़ को देख सकता है जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया। विशाल मेश्राम के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मामले विशाल मेश्राम के खिलाफ 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें दो हत्या और ड्रग्स तस्करी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया और सिनेमा हॉल के बाहर वाहन के टायरों की हवा निकालकर उसे भागने से रोकने की योजना बनाई। जब फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान पुलिस ने सिनेमा हॉल में प्रवेश किया मेश्राम फिल्म में व्यस्त था। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे शांति से फिल्म का आनंद ले सकते हैं क्योंकि आरोपी को पकड़ लिया गया है। विशाल मेश्राम को फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद किया गया है और उसे जल्द ही नासिक की जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। "पुष्पा 2: द रूल" की रिलीज़ के दौरान हुई गिरफ्तारी गौरतलब है कि फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अल्लू अर्जुन ने निभाई है और इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में भी डब किया गया था। बता दें कि इस घटना से यह भी साबित हुआ कि कभी-कभी असल जिंदगी की घटनाएं फिल्मों से भी ज्यादा रोमांचक हो सकती हैं। recent visitors 66

राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा-3, 4, 6 और कक्षा-7 की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा-3, 4, 6 और कक्षा-7 की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की है। परीक्षा के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी जारी किये गये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षा के आयोजन के पहले बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों के संबंध में जिला परियोजना समन्वयकों को पूर्व तैयारी करने के लिये कहा है। कक्षा-3 और 4 की वार्षिक परीक्षा अगले वर्ष 6 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। कक्षा-6 और 7 की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जायेगी।   recent visitors 62

मुंबई के वडाला इलाके के अंबेडकर कॉलेज के पास हुआ हादसा, मासूम को SUV कार ने कुचला, मौत

मुंबई मुंबई के वडाला इलाके में एक और दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार से चल रही एक कार ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। बच्चे की पहचान आयुष लक्ष्मण किनवडे के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद 19 वर्षीय कार चालक भूषण गोले को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैसे हुआ हादसा? घटना मुंबई के वडाला इलाके के अंबेडकर कॉलेज के पास की है जहां 19 साल का युवक भूषण गोले तेज रफ्तार में अपनी कार चला रहा था। उसने सड़क पार कर रहे आयुष को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भूषण को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटपाथ पर रहता है पीड़ित परिवार आयुष के पिता एक मजदूर हैं और डेकोरेटर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर रहता है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में ग़म का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी हादसे के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है। पिछले कुछ दिनों में दूसरा हादसा बता दें कि मुंबई में यह हादसा अकेला नहीं है। इससे पहले 14 दिसंबर को बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास एक 7 साल के बच्चे की भी कार ने टक्कर मार दी थी। बच्चा अपनी मां के साथ पैदल जा रहा था तभी वह अचानक गाड़ी से टकरा गया। हालांकि मां और ड्राइवर ने मिलकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। इस घटना ने भी स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा मुंबई में सड़क हादसों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। तेज रफ्तार गाड़ियों और लापरवाह ड्राइविंग से दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल के दिसंबर महीने में ही मुंबई के बांद्रा इलाके में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने कई बाइकों को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था लेकिन यह घटनाएं सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को दर्शाती हैं। पुलिस कार्रवाई फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। हालांकि तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं चिंताजनक हैं और इन पर काबू पाना एक बड़ा सवाल बन चुका है। recent visitors 37

राजस्थान में वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल

जयपुर राजस्थान के पाली जिले के मुंडारा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे जब राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं उसी समय यह हादसा हुआ। वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल बताए जाते हैं। हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वसुंधरा राजे को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की बुलेरो गाड़ी लगभग 3 से 4 बार पलटी खा गई। वाहन में बैठे 6 से 7 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद वसुंधरा पलटी बुलेरो के पास पहुंचीं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसुंधरा राजे के साथ सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी ओटाराम देवासी के मातृत्व शोक में शामिल हुए थे। recent visitors 52