Friday, July 10, 2026 10:10 pm

तीन सवारों ने मुश्किल से बचाई जान, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चलती स्कूटी में अचानक लगी आग

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे. मौके पर तीनों ने मुश्किल से जान बचाई है. घटना चकरभाटा पुलिस थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी में आग लग गई. जिसमें दो बच्चे और एक युवक सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई. तीनों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. स्कूटी TVS पेप बताई जा रही है, आग लगने के बाद स्कूटी को पहचानना भी मुश्किल है, हेडलाइट छोड़कर सब कुछ खाक हो गया है. पीछे आ रही कार ने दी जानकारी पीछे से आ रहे कार सवार ने जब स्कूटी में आग लगने की जानकारी युवक को दी, तब गाड़ी को रोक दिया. जिसके बाद दोनों बच्चों के साथ युवक भी गाड़ी से उतर गया. देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई. recent visitors 69

शव के पास से पर्चा बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में युवक का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का शव रेड्डी गांव के पास मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही. recent visitors 52

केबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ, राजस्थान-उदयपुर में गौ स्नेह पात्र अभियान एवं पक्षी दाना अभियान का आगाज

जयपुर। राज्य के पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने उदयपुर एनिमल फीड (हैप्पी एंड चॉइस वेलफ़ेयर सोसायटी) संस्था द्वारा आयोजित गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया। उदयपुर एनिमल फीड की संस्थापक डिंपल भावसार ने बताया कि 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में आयोजित कार्यक्रम 101 गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री गजपाल सिंह राठौड़, श्री प्रताप सिंह जसोद व श्री सुधीर कुमावत रहे। संस्थापक रवि भावसार ने बताया कि गौ स्नेह पात्र उदयपुर एनिमल फीड की अनूठी पहल है। हर रोज हजारों गौ माता कचरे में खाना ढूंढने को मजबूर होती हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य और जीवन संकट में पड़ जाता है। उदयपुर एनिमल फीड संस्था ने इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए ‘गौ स्नेह पात्र’ पहल शुरू की है। यह पहल न केवल गौ माता की भूख मिटाने का प्रयास है, बल्कि उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम को दर्शाती है। recent visitors 69

भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा, बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे

भोपाल भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। डिंडौरी में कोहरे की वजह से गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर लोग स्कूल-दफ्तर निकले।मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला है। भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। दफ्तर-स्कूल जाने वाले लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बाद आज एक बार फिर मध्यप्रदेश का पारा नीचे आया है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। विभाग ने आज यानी 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी। ये अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। दिसंबर में बारिश का रहता है ट्रेंड प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम     23 दिसंबर: मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और बुरहानपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में कोहरा रहेगा।     24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।     25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहेगा।     26 दिसंबर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई शहरों में पारे में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में पारे में गिरावट हुई है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 5.6 डिग्री और रीवा में पारा 5.8 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, टीकमगढ़, राजगढ़, सतना, मंडला, उमरिया, दमोह में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 7.9 डिग्री, इंदौर में 13.9 डिग्री, ग्वालियर में 7.3 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। recent visitors 93

विजयगढ़ में कृष्णा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस पलटी

अलीगढ़ अलीगढ़ के विजयगढ़ में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीण और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस  उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर, परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के समीप पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। बस गड्ढे में जाकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल बच्चेग्रामीणों ने बताया कि बस ने बुग्गी को ओवरटैक करने की कोशिश की तो बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जाकर पलट गई। दो-चार बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे से बच्चे घबराए हुए थे। ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी अस्पताल ले गए। कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से पूछा कि हमारी बेटी कहां है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य काफी घबराए हुए लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। बाद में पता लगा कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक गाड़ी से घर पहुंचाने गए हैं। नगलालाला निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य के काफी चोट आई है। शौर्य के सिर पर 12 टांके और पैर में आंतरिक चोट है। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे का इलाज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है। यही कारण है कि ड्राइवर को जल्दी रहती है। recent visitors 146

पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने का सौंपा परियोजना प्रस्ताव, राजस्थान-उदयपुर की सरस डेयरी में किसान सहकार सम्मेलन

जयपुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ गोवर्धन परिसर, उदयपुर में रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में विशाल किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री डालचंद डांगी, प्रबंध संचालक एवं संचाकल मंडल सदस्यों ने किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संघ के अध्यक्ष श्री डालचंद डांगी ने संघ का गतिविधियों एवं प्रगअत का विवरण प्रस्तुत करते हुये संघ का संयंत्र अत्यन्त पुराना होने के मद्देनजर महामहिम राज्यपाल पंजाब एवं गोपालन मंत्री से उदयपुर में 3 लाख लीटर दूध/प्रतिदिन की क्षमता का नया संयंत्र स्थापित कराने एवं उदयपुर में 150 टन प्रतिदिन की क्षमता का पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने अनुरोध करते हुये विस्तृत परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचंद कटारिया ने अपने उदबोधन में पशुपालको की आर्थिक स्थति मजबूत करने पर जोर देते हुये दर अंतर राशि दुग्ध समितियों के बजाय सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में भेजने का सुझाव दिया। साथ ही, बाजार की प्रतिस्पों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादो की गुणवत्ता बनाये रखने पर भी जोर दिया। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत ने अपने उदबोधन में दुग्ध उत्पादकों को दर अंतर दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये दुग्ध संघ, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक के प्रयासों की सराहना की एवं भविष्य में दर अंतर राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खाते मे भेजने का सुझाव दिया। उन्होनें कहा कि दुग्ध उत्पादकों को दूध पर दी जाने वाली अनुदान जारी रखी जावेगी, इससे दुग्ध उत्पादकों का आर्थिक स्तर सुदृढ़ होगा। उन्होंने सभी से अपना पूरा दूध दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर ही देने के लिये कहा, ताकि उनको सहकारी डेयरी से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालको के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा, दुधारू पशु बीमा योजना, गौपालक कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पशु मोबाइल चिकित्सा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुये इनका लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार दूध में मिलावट करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर रही है। उन्होंने उदयपुर डेयरी परिसर में स्थित पार्लर को सरस संकुल पार्लर, जयपुर की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने आश्वत किया कि आगामी बजट मे उदयपुर में 3 लाख लीटर का नया संयंत्र एवं उदयपुर में 150 टन प्रतिदिन की क्षमता का पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय जनताति विकास एवं गृह रक्षा मंत्री श्री बाबूलाल खराडी ने आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को रोजगार एवं आजीविका का सशक्त माध्यम बताया एवं ज्यादा से ज्यादा किसानो एवं पशुपालकों से सहकारी डेयरी से जुड़कर आमदनी बढाने का आहवान किया। उदयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक श्री विपिन शर्मा ने किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। recent visitors 177

बुलंदशहर के मुस्लिम बाहुल इलाके में मिला मंदिर 1990 के दंगों के बाद से वीरान पड़ा , मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए प्रशासन को चिट्ठी

 बुलंदशहर संभल और वाराणसी के बाद अब बुलंदशहर जिले में भी सालों से बंद पड़ा मंदिर मिला है. हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्वार कराने की अपील की है ताकि मंदिर में पूजा-पाठ फिर से शुरू किया जा सके. बताया जा रहा है कि ये मंदिर करीब 50 साल पुराना है, जोकि 1990 के दंगों के बाद से बंद है. रविवार को खुर्जा के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) दुर्गेश सिंह ने बताया कि सलमा हकन मोहल्ले में मंदिर का निर्माण जाटव समुदाय द्वारा किया गया था, जो वहां पूजा भी करते थे. एसडीएम ने बताया कि करीब तीन दशक पहले जाटव समुदाय ये मोहल्ला छोड़कर चले गए थे. ऐसा कहा जाता है कि खुर्जा मंदिर की मूर्तियों को समुदाय के एक परिवार द्वारा नदी में विसर्जित कर दिया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर का ढांचा बरकरार है और स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और जाटव विकास मंच ने अधिकारियों से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है ताकि धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू हो सकें.   हिंदू परिवारों के पलायन के बाद से बंद पड़ा मंदिर VHP की मेरठ इकाई के पदाधिकारी सुनील सोलंकी के अनुसार, यह मंदिर 1990 से बंद था, जब इस क्षेत्र में रहने वाले हिंदू परिवार पलायन कर गए थे.  सोलंकी ने कहा कि अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सफाई और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया है ताकि सुचारू रूप से पूजा-अर्चना हो सके. 50 साल पुराना मंदिर, 1990 के बाद से पड़ा वीरान जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने कहा कि मंदिर लगभग 50 साल पुराना है, जिसे मूल रूप से जाटव समुदाय के सदस्यों ने बनवाया था. गौतम ने बताया कि 1990 के दंगों के बाद समुदाय ने अपना घर बदल लिया और तब से मंदिर बंद है. उन्होंने कहा कि मंच ने VHP के साथ मिलकर मंदिर में धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने का औपचारिक अनुरोध किया है.   संभल और वाराणसी में भी मिल चुके हैं पुराने मंदिर इससे पहले संभल प्रशासन ने शहर में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद पड़े एक मंदिर को 14 दिसंबर को फिर से खोल दिया था. खुर्जा में ये मंदिर संभल में 1978 से बंद पड़े शिव मंदिर के एक सप्ताह बाद मिला है. संभल के बाद वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके में भी एक 250 साल पुराना मंदिर मिला है. ये मंदिर एक मकान के अंदर है, जिसे मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रॉपर्टी बताया है. हालांकि हिंदू संगठनों ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें मंदिर में पूजा-पाठ कराने की मांग की है.   recent visitors 51