Friday, July 10, 2026 11:13 pm

दिग्विजय सिंह के प्रशासन को दिए अल्टीमेटम के बाद भगवा झंडा हटाया

राजगढ़  भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था। राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे। इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केसरिया झंडा लगाओ, लेकिन मंदिर पर लगाओ। राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है, जाकर देख लो, लेकिन भारत माता के पास तो तिरंगा झंडा ही लगा रहना चाहिए। 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारने की बात कही थी अभी प्रतिमा पर छोटा सा तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। वहां लगा बड़ा तिरंगा ध्वज क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि कलेक्टर 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दें, नहीं तो हम लोग उसको उतारेंगे और भारत का तिरंगा झंडा लहराएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे। दिग्विजय की इस चेतावनी का असर यह हुआ कि चंद घंटे बाद ही नगर पालिका ने केसरिया झंडे को उतार दिया।इसके बाद सोमवार सुबह यहां तिरंगा झंडा लगा दिया गया है। recent visitors 81

पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू, मुख्यमंत्री साय ने बेहतर इलाज के लिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है।          उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है। recent visitors 117

बिजनौर में लवी पाल पुलिस से मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

बिजनौर कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बता दे की कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण का खुलासा होने के बाद से ही लवी पाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।   recent visitors 202

पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी ढेर

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। दो एके-47 और दो ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की गई हैं। पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरनपुर कोतवाली इलाके में हरदोई ब्रांच नहर के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे यह मुठभेड़ हुई।   खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस को इनकी तलाश थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। इस पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस की मदद से सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी कर दी। तीनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई।   आतंकियों से बरामद हुईं एके-47 – फोटो : यूपी पुलिस तड़के पूरा इलाका गोलियां से दहला उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। जानकारी मिली है कि आतंकियों ने एके-47 और पिस्टलों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। पुलिस की गाड़ी में भी गोली लगने के निशान मिले हैं। गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं।   आतंकियों के पास से दो एके-47 और दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पंजाब-यूपी पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं।  गुरुदासपुर में चौकी पर हुआ था हमला 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस हमले का सरगना है। ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी ऑटो से आए थे इस हमले के बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया की आतंकी एक ऑटो से आए थे। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में ले लिया था। फॉरेंसिक टीम की जांच में भी यही बात सामने आई कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का उपयोग किया गया था। तीनों आतंकी मामले में वांछित थे। recent visitors 45

संचालक लोक अभियोजन बी. एल.प्रजापति रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

भोपाल       जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल जिले के अभिजोजन अधिकारियों का अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति अधिनियम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल राजहंस एमपी नगर में आयोजित किया गया,, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बी एल प्रजापति संचालक लोक अभिजोजन उपस्थित रहे,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  एल. डी. बौरासी पूर्व प्रधान एवम सत्र न्यायाधीश मध्यप्रदेश, एवम रामेश्वर कुमरे प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन रहे,,संचालक प्रजापति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बेहतर अभिजोजन संचालन के निर्देश दिए ,और भोपाल डीपीओ राजेन्द्र उपाध्याय एवम उ की टीम को कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु बधाई एवम शुभकामनाएं दी,,         बौरासी ने अनुसूचित जाति एवम जनजाति अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी अभियोजन अधिकारियों को दी,उन्होंने जाति प्रमाण पर प्रस्तुत करने,,अधिनियम में  उपधारणा के प्रावधान,,पीड़ितों के अधिकार,न्यायालय के कर्तव्य, एवम अभिजोजन की भूमिका विषय पर अपने अनुभव को साझा किया,,नीरेन्द्र शर्मा  एडीपीओ ने एनडीपीएस एक्ट के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किया,,श्रीमती सुधा विजय सिंह भदौरिया, ऋषिराज द्विवेदी, श्रीमती प्रियंका उपाध्याय एडीपीओ ने नवीन कानूनों पर चर्चा कर अधिकारियों की समस्याओं का समाधान किया,,कार्यक्रम मेंअति. डीपीओ टी. पी गौतम,श्रीमती वंदना परते, एडीपीओ उदयभान रधुवंशी, अभिषेक बुंदेला, मनोज पटेल,अनिल पटेल,आशीष त्यागी,श्रीमती स्नेहलता स्वामी श्रीमती हेमलता कुशवाहा,श्रीमती वर्षा कटारे,मनोज त्रिपाठी,आषीष दुबे, आशीष तिवारी,सुनील गौतम ,सुदिव्या शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव एवम अन्य सभी अभियोजन अधिकारियों ने प्रतिभाग  किया,, recent visitors 88

पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर, खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला

 पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्ल शामिल हैं. बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. जिन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया है, उनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं. आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की! पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग की है. गाड़ी पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है. गुरुदासपुर की इस चौकी पर हुआ था अटैक दरअसल, 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड अटैक हुआ था. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. कहा गाय था कि पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस मामले का सरगना है. ऑटो में बैठकर आए थे ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी इस ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर एक ऑटो को भी कब्जे में लिया था. इस ऑटो की मदद से ही ग्रेनेड फेंका गया था. फॉरेंसिक टीम ने जांच कर भी ये बात कही थी कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया. अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के सामने हुआ था धमाका पंजाब के अमृतसर में भी 17 दिसंबर को पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. ये घटना अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के सामने हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनी गई थी. SP पीलीभीत ने ऑपरेशन को किया लीड डीजीपी प्रशांत कुमार ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं. इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई तो रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया. यूपी पुलिस ने अच्छा काम किया: डीजीपी डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है. साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 समेत काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है. तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे. recent visitors 69

अंतरराष्ट्रीय वन मेला में वैद्य संतोष आनंद जयसवाल दे रहे अपनी सेवाएं

Vaidya Santosh Anand Jaiswal is providing his services in the International Forest Fair सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । 10वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला चल रहा है,लाल परेड ग्राउंड पर जड़ी-बूटी और जंगल से मिलने वाले अन्य उत्पाद के इसमें स्टॉल लगे हैं । करीब 50 वैद्य नि:शुल्क उपचार कर रहे हैं,वही इस मेले में वैद्य संतोष आनंद जयसवाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं,कैसी भी पुरानी बीमारी का इलाज वैद्य संतोष आनंद जायसवाल के पास है, जो नाड़ी देखकर इलाज करते हैं,वैद्य संतोष आनंद जायसवाल ने हमें बताया कि,लकवा,साइटिका,मिर्गी,दमा,टीवी,हार्ट ब्लॉकेज,जैसी बीमारियों का इलाज जड़ी बूटी द्वारा कर रहे हैं,वहीं उन्होंने बताया कि,वह 2007 से वन मेले में सेवाएं दे रहे है,अगर कोई पेशेंट किसी भी बीमारी से 10 या 20 साल से पीड़ित है,तो एक एक बार उनके पास उपचार ले लिए ज़रूर आए,उन्होंने बताया कि, वह भोपाल में हर माह 15 से 19 तारीख तक उपलब्ध रहते है recent visitors 188