मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी तैयारी जल्द करेंगे BJP कार्यालय का घेराव,  प्रदेश कि पुलिस बन चुकी है BJP की नौकर , जीतू पटवारी 

Madhya Pradesh Congress makes big preparations, will soon surround BJP office, state police has become servant of BJP, Jitu Patwari  भोपाल। कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन इंदौर पर हुए हमले और डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को पुलिस कमिशनर (सीपी) दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणियां की। पटवारी ने इस दौरान पुलिस से कहा कि वह बीजेपी के नौकर की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें अपने धर्म का पालन करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सात दिन में अगर पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर पर हमला करने वालों के खिलाफ नाम जद एफआईआर दर्ज नहीं की तो वह 20 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी दफ्तर का घेराव करेंगे। इसकी तारीख वह सात दिन बाद बताएंगे।  यह सभी नेता रहे मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल जैसे नेताओं के नेतृत्व में आंदोलन हुआ। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री शाह की टिप्पणी और कांग्रेस दफ्तर पर हमले को लेकर राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान गठन प्रभारी अवनीश भार्गव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व विधायक अश्विन जोशी,  पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे जैस नेता मौजूद रहे। RTO मामले में सियासत हाई, जीतू पटवारी बोले- MP करप्शन का समुद्र बड़ी संख्या में कांग्रेस इन सबके अलावा विनय बाकलीवाल, अरविन्द बागड़ी, गिरधार नगर, रघु परमार, अनिल यादव, अमन बजाज, शेख,अलीम, रीना बोरासी, सच सलूजा, संतोष गौतम, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, सुदामा चौधरी, पार्षद सोनीला मीमरोट, चंदू अग्रवाल, महेन्द्र रघुवंशी, अरविंद जोशी, बद्री शर्मा, रमीज खान, जोहार मानपुरवाला, रफीक खान, हर्ष जैन, पार्षद अंसाफ अंसारी, राजू भदौरिया, राजेश यादव, पुखराज राठौर, शैलू सेन, नीलेश पटेल, फूलसिंह कुंवाल, गिरीश जोशी, दिनेश कुशवाह, किशोर डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। recent visitors 208

ऊपर के अस्पताल में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में कैफे में लगी आग

रायपुर. राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के सामने स्थित एक कैफे में आज सुबह आग लग गई. सिप एंड बाइट कैफे में आग लगने से धुंआ बाहर आने लगा. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा तालाब के सामने सिप एंड कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई. कैफे से बाहर आ रहे धुंए को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की एक वाहन भी पहुंच गई. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दमकल की वाहन आग बुझाने में जुटी हुई है. दुकान के ऊपर अस्पताल है, आग लगने से हड़कंप मच गया है. recent visitors 88

‘ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान’, राजस्थान-जयपुर के सरस मेले में पहुंचे कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री

जयपुर। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केंद्र जयपुर में संचालित सरस राजसखी मेला—2024 का अवलोकन करते हुए कहा कि सरस मेलों का ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान है। इन मेलों में देश की ग्रामीण महिलाएं अपने हाथों से निर्मित शोपीस आइटम बेचती है। मेले में डॉ. किरोडी लाल ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों की सराहना की। मेले में 250 से अधिक जीआई टैग उत्पादों की करीब 400 स्टॉल लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरस मेले राजीविका दीदियों द्वारा निर्मित शिल्पकला, एंब्रॉयडरी, जैविक उत्पाद, घर का साज–सामान एवं खाने पीने से संबंधित उत्पादों को एक स्थान पर खरीदारी करने का अवसर प्रदान करता है। ये मेले पारंपरिक भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि  मेले में विभाग द्वारा पैकेजिंग, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे की राजीविका महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा उत्पाद बेचने के अवसर उपलब्ध हो सके। सरस मेले में रविवार को नेशनल क्रेडिट कोर के 70 कैडेटों ने भी अवलोकन किया और खरीददारी कर मेले का लुफ्त उठाया। इसके साथ ही अजमेर एवं अलवर जिले से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी मेले का भ्रमण किया गया एवं भविष्य में मेले में अपने उत्पादों के साथ सहभागिता निभाने की मनसा जाहिर की गई। यह मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास है, जिसमें स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता है। मेले में देशभर के 250 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग वाले उत्पादों और पारंपरिक शिल्प का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है। सरस राज्य सखी राष्ट्रीय मेला एक अद्वितीय मंच है, जहां विभिन्न राज्यों की महिला सदस्य अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, खाद्य उत्पाद और उन्नत तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है। इस आयोजन में क्षेत्रवाद मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक कलाकृतियां और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। यहां पर लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों का विक्रय कर रही है। यह मेला देश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक स्वादों और हस्तशिल्प के अनूठे संगम को दर्शाता है। recent visitors 120

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख की सामग्री जब्त, छत्तीसगढ़-रायपुर के ऑफिस से 10 लाख की चोरी

रायपुर। राजधानी के एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है. यह चोरी की घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक स्थित डॉ. सुब्बाराव गली में हुई थी. जानकारी के अनुसार, फाफाडीह स्थित एक ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने 18 दिसंबर को सुबह अपने ऑफिस में चोरी की सूचना दी थी. उसने बताया कि चोरों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर आलमारी के ताले भी तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई. सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली. फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घटना स्थल के पास देखा गया था. इसके आधार पर पवन बाघ और शिवा हरपाल को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और एक ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में जब्त किया गया. नगदी समेत जब्त सामग्रियों की कीमत 15 लाख रुपये हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में मामला पंजीबद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन बाघ (27 वर्ष) और शिवा हरपाल (19 वर्ष) के रूप में हुई है. पवन बाघ रायपुर के श्रीराम नगर झंडा चौक, खमतराई क्षेत्र का निवासी है, जबकि शिवा हरपाल अवंति विहार रायपुर का निवासी है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है. recent visitors 68

‘प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध’, राजस्थान-जोधपुर में संसदीय कार्य मंत्री ने किया 574 लाख के कार्यों का शिलान्यास

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले के  विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत सतलाना के चैनपुरा भाटान एवं ग्राम पंचायत भाचरणा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 574 लाख रूपये के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 20 हजार 470 किमी सड़क निर्माण और सड़क विकास पर 14 हजार 679 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पूर्वी राजस्थान में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान— श्री पटेल ने कहा श्री अटल बिहारी जी के स्वप्न को साकार रूप देने के लिए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल (एमपीकेसी) लिंक परियोजना के माध्यम से चंबल और इसकी सहायक नदियों के पानी आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर राजस्थान में विकास के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। उन्होंने कहा ताजेवाला से शेखावाटी के लिए पानी लाने के समझौते से पेयजल एवं सिंचाई के लिए समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।साथ ही लिफ्ट केनाल तृतीय फेज का कार्य पूर्ण होने पर जोधपुर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा। हर किसान बनेगा ऊर्जादाता— श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के कृत संकल्प है। इस उद्देश्य से प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में अनेक समझौते किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर किसान ऊर्जादाता होगा। 'गिव अप' अभियान— संसदीय कार्य मंत्री ने आह्वान करते हुए कहा रसद विभाग के ‘गिव अप अभियान’ में ऐसे उपभोक्ता जो सक्षम हैं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वेच्छा से योजना से नाम हटवा लेना चाहिए। जिससे योजना का मूल उद्देश्य वास्तविक गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा सके। पशुपालकों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण— श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन से पशुपालकों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा किसानों को आदान-अनुदान एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मूंग का क्लेम शीघ्र दिलवाया जाएगा।साथ ही क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे और उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से संवाद कर मांगे सुझाव— संसदीय कार्य मंत्री ने जनसभा में आमजन से संवाद कर क्षेत्रवासियों से सुझाव मांगे। इस दौरान परम्परागत जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार सहित विकास संबंधी अनेक सुझाव प्राप्त हुए। इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास— संसदीय कार्य मंत्री ने भाचरणा से रोहिचा फांटा डामर सड़क निर्माण कार्य (4 किमी) लागत राशि 95 लाख रूपये,भाचरणा से भाकरी सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 250 लाख रूपये और सतलाना से चैनपुरा भाटान सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 229 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। recent visitors 79

2 लोग गंभीर रूप से घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में कोहरे में हाइवा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बालोद. हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से गुरूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोहरे में विजीबिलिटी कम होने के चलते हादसा हुआ है. घटना गुरूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अवैध रेत से भरी हाइवा वाहना ने टक्कर मार दी. हादसे में दो बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है. recent visitors 91

विश्वभर में पहचान बना रही भारतीय संस्कृति: गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान-उदयपुर में शिल्पग्राम महोत्सव शुरू

उदयपुर/जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारी सांस्कृतिक शक्ति समूचे विश्व में तेजी से स्थापित हो रही है, लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति पूरी तरह से उभर कर सामने आई है। यही नहीं, भारत आज आर्थिक और सामरिक ताकत के रूप में विश्व में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कल्चरल इकोनॉमी भी मान्यता प्राप्त कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हमारी कल्चरल इकोनॉमी फॉर्मल इकोनॉमी में बड़ा योगदान देगी। केन्द्रीय मंत्री रविवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में उदयपुर के हवाला रानी रोड स्थित शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध शिल्पग्राम महोत्सव में सैकड़ों कला प्रेमियों से खचाखच भरे मुक्ताकाशी मंच से संबोधन दे रहे थे। उनके साथ सांसद मन्नालाल रावत, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजस्थान बहुआयामी संस्कृति से समृद्ध प्रदेश है। उन्होंने पन्नाधाय के बलिदान, हाड़ी रानी के शीशदान और रानी पद्मिनी के जौहर के साथ ही मेवाड़ के शौर्य और यहां की संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां आसपास आदिवासी संस्कृति का अनूठा सम्मिश्रण है। उन्होंने रेगिस्तानी इलाके की समृद्ध संस्कृति की बात करते हुए कहा कि वहां सूखे और अभावों के बावजूद लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को पूरे जतन से सहेज रखा है। इससे पूर्व भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने अमिता प्रसाद और सांसद मन्नालाल रावत का स्वागत किया। वहीं, केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और शिल्पग्राम महोत्सव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मेलार्थियों का आर्टिजन के उत्पाद खरीदने का आह्वान किया। महोत्सव से आर्टिजन के साथ ही आमजन भी लाभान्वित— केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री शेखावत ने शिल्पग्राम महोत्सव पर बात करते हुए कहा कि यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव में तमाम राज्यों से अपनी संस्कृति और उत्पादों के साथ आए आर्टिजन तो लाभान्वित होते ही हैं, साथ ही मेले में आने वाले आमजनों को भी देशभर की संस्कृति, खान-पान, व्यवहार को जानने का फायदा होता है। वहीं, हस्तशिल्पियों के उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिल्पग्राम में वर्ष पर्यन्त सांस्कृतिक गतिविधियां चलती रहें, इसके लिए एक कैलेंडर तैयार होगा। चरी, राठवा, सोंगी मुखौटे ने दर्शकों का मनमोहा— मुक्ताकाशी मंच पर रविवार शाम लोक नृत्यों और गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजस्थानी चरी डांस ने खूब वाहवाही लूटी, वहीं गुजरात के आजादी के दीवानो के युद्ध कौशल को दर्शाते लोक नृत्य तलवार रास ने दर्शकों को ख्ूब रोमांचित किया। वहीं गवरी नृत्य नाटिका पर भी तालियों की गड़गड़ाहट से मुक्ताकाशी मंच गूंज उठा। महादेव और भस्मासुर वाले पौराणिक प्रसंग पर आधारित इस लोक नृत्य नाटिका ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, कच्छी लोक गायन ने माहौल भक्ति रस से सराबोर कर दिया, तो गुजरात के आदिवासी नृत्य राठवा की कोरियोग्राफी ने दर्शकों को रोमांचित तो किया ही, खूब  वाहवाही भी लूटी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के लोक नृत्य सोंगी मुखौटे में डांसर्स की भाव भंगिमाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘हिवड़ा री हूक’ शुरू, स्थानीय प्रतिभाएं उमड़ी— ‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम का आगाज हो गया। बंजारा मंच पर हर संगीत प्रेमी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल रहा है। यह प्रोग्राम किसी ऐप पर या घर में लोक गीत या गाने गाकर अपने दिल की हूक यानी कसक मिटाने वाले हर उम्र के मेलार्थी को मंच प्रदान कर रहा है। यह ‘हूक’ प्रोग्राम 29 दिसंबर तक रोजाना दिन में 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। ‘हिवड़ा री हूक’ में प्रस्तुतियों के दौरान सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी यानी क्विज भी हर आर्ट लवर को खूब लुभा रही है। इसमें सही जवाब देने वाले  कला प्रेमियों को ‘शिल्पग्राम मोमेंटो’ से नवाजा जा रहा है। recent visitors 134