Wednesday, July 8, 2026 11:32 am

मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर निगाहें होंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं

नई दिल्ली टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर निगाहें होंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि एमएसजी में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपने नाम कर सकते हैं। लेफ्ट आर्म पेसर इस समय दमदार फॉर्म में है और अगर स्टार्क इस टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट हासिल किए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। मिचेल स्टार्क इस सीरीज में अब तक 14 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट मैच में 6 विकेट निकाले थे। वह इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, निशाना एमसीजी में पांच और विकेट लेने का होगा, क्योंकि वे ऐसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। वे अब तक 695 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं। दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न (1001 विकेट), पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (949 विकेट) और ब्रेट ली (718 विकेट) ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं। 284 इंटरनेशनल मैचों में, स्टार्क ने 25.67 की औसत से 695 विकेट लिए हैं, जिसमें उनके नाम 6/28 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े और 24 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट उनका बेस्ट फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में वे 92 मैचों में 27.55 की औसत से 372 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 15 बार पांच विकेट भी वे चटका चुके हैं। 127 वनडे मैचों में उनके नाम 244 विकेट हैं। टेस्ट की तरह वनडे में भी वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। recent visitors 55

मुश्किल समय में ध्यान रखें ये सक्सेस मंत्र

किसी व्यक्ति के लिए उसके मुश्किल समय में इस बात का निश्चय कर पाना मुश्किल हो जाता है, कि वो निराशा के अंधेरों से खुद को बाहर कैसे निकाले। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए उसके लिए क्या करना सही होगा और क्या गलत। अगर आप भी जीवन के किसी मोड़ पर खुद को ऐसी ही किसी असमंजस से घिरा हुआ पा रहे हैं तो आपको राह दिखाएंगे ये सक्सेस मंत्र। धैर्य से काम लें- किसी व्यक्ति के जीवन में जब मुश्किल समय आता है तो वो स्वाभाविक रूप से परेशान होकर झटपटाने लगता है। अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करता है कि वो जल्द से जल्द उस समस्या से बाहर निकल जाएं। लेकिन ऐसे समय में व्यक्ति को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए, कि समय चाहे कितना भी खराब क्यों ना हो परिवार और धैर्य की शक्ति के आगे वो झुक ही जाता है। परिवार के साथ मिलकर धैर्य के गुण को साथ लिए हुए अपने सभी फैसला को लें। सफलता की किरण आपको जरूर नजर आएगी। धन की बचत- व्यक्ति को संकट से निकालने के लिए धन की भी बहुत आवश्यकता होती है। संकट के समय धन ही सच्चा मित्र होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है ,उसके लिए संकट से उभर पाना बड़ा कठिन हो जाता है। नकारात्मक सोच से रहें दूर- व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आते ही सबसे पहले उसके मन को नकारात्मक सोच घेरने लगती है। निगेटिव एनर्जी से घिरा व्यक्ति यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि उसे उसकी समस्या का कोई हल नहीं मिलने वाला है। ऐसे में व्यक्ति को बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने देने चाहिए। मन को शांत रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपनी हर मुश्किल का हल निकालने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। जल्दबाजी में न लें फैसला- कई बार व्यक्ति मुश्किल समय में समस्या से निकलने के लिए जल्दबाजी में कई फैसला ले लेता है। जिसकी वजह से उसकी मुश्किलें कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर आप किसी मुश्किल में फंसे हैं तो समस्या को अच्छे से समझकर ही उसे दूर करने के उपाय के बारे में सोचें, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। सावधानी- चाणक्य नीति कहती है कि मुश्किल समय में व्यक्ति को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संकट के समय में व्यक्ति के पास सीमित अवसर और चुनौतियां बड़ी होती हैं। ऐसे में जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। ऐसे में सावधानी बरतकर ही आप अपने काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। recent visitors 79

मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, छत्तीसगढ़-नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी

रायपुर। नवा रायपुर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वहां पर पूरी तरह से बसाहट हो सके। अब इसी तारतम्य में रायपुरवासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में  200  एकड़ में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मेडिसिटी बनायी जायेगी। इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान मिलेगी। इतना ही नहीं इसके लिये भूमि का भी चिंहाकन कर लिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अपनी तरफ से प्रयास करना शुरू कर दिया है। यह आधुनिकतम मेडिसिटी लगभग 200 एकड़ में विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया है। इस प्रोजेक्ट में निजी निवेश की सहायता से लगभग 5 हजार बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन ने इस परिकल्पित  मेडिसिटी प्रोजेक्ट को भविष्य में प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना प्रस्तावित है। मेडिसिटी की स्थापना के लिए हाल ही में केंद्र सरकार के उपक्रम इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने समन्वय बैठक की है। इसमें मेडिसिटी परियोजना को साकार किये जाने के लिये महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह सर्व सुविधायुक्त मेडिसिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि निकटवर्ती राज्यों के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। उक्त मेडिसिटी में कई अग्रणी मल्टीस्पेसिलिटी अस्पताल,  मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला,  होटल तथा  वाणिज्यिक  एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर में एयरपोर्ट के निकट इस मेडिसिटी के विकास से छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। recent visitors 50

सुशासन सप्ताह में हुए कार्यक्रम, राजस्थान-कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

जयपुर। सुशासन सप्ताह के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित तहसील चौक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद सीईओ श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूंड, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। recent visitors 54

5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना शुरू

श्रमिकों के लिए राहत बैकुण्ठपुर/कोरिया  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने मात्र 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह योजना श्रमिकों के पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से लागू की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित की जा रही है। योजना का शुभारंभ बैकुंठपुर के सब्जी मंडी स्थित पौनी पसारी हाट बाजार में क्षेत्रीय विधायक भईया लाल राजवाडे ने किया। पहले ही दिन लगभग 260 श्रमिकों ने इस योजना का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अनुसार, योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपये में पौष्टिक और गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, गणमान्य नागरिक कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर, श्रम निरीक्षक मुकेश कुमार राठौर और अन्य अधिकारी एवं श्रमिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार करेगी और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगी। योजना से लाभान्वित श्रमिकों ने इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने सरकार और श्रम विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को आसान बना रही है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की यह पहल श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद और स्थिरता का प्रतीक है। यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है जो श्रमिकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता देती है। recent visitors 128

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए  ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 51

गाजे-बाजे के साथ स्वागत, छत्तीसगढ़-रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुंचे अंडमान और मणिपुर के जनजातीय खिलाड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। शबरी कन्या आश्रम परिसर में सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों के साथ रायपुर में स्वागत किया गया। अण्डमान-निकोबार से आये खिलाड़ियों में विशेष पिछड़ी जनजाति ग्रेट अण्डमानी की 2 सदस्य जुरोल और पिगरी भी शामिल हैं। मणिपुर के खिलाड़ियों ने रायपुर पहुंचने पर किए गए स्वागत पर खुशी जताई। स्पर्धा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के उत्साह से भरे नजर आएं। 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से आने वाले दो दिनों में अन्य प्रदेशों से भी तीरंदाजी और फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की ओर से 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। आयेंगे 33 राज्यों के खिलाड़ी वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। ये है व्यवस्था शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति कर रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। recent visitors 117