Wednesday, July 8, 2026 12:52 pm

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 100वीं जयंती पर किया नमन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयीका जीवन सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। पूर्ण निष्ठा और पवित्रता के साथ देश सेवा और जनसेवा के जो आयाम उन्होंने स्थापित किए, वे अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।   recent visitors 43

हाईकोर्ट में अहमदााबद पूर्व सैनिक ने लगाई गुहार, इस्कॉन मंदिर के कुछ पुजारियों पर लगाए गंभीर आरोप

अहमदाबाद  एक पूर्व सैनिक ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अपनी बेटी की कस्टडी की मांग की है। सेवानिवृत्त सैनिक पिता ने कोर्ट में कहा है कि मेरी बेटी सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर स्थित इस्कॉन मंदिर के पुजारियों के कब्जे में है। पुजारियों ने उसे कथित तौर पर ब्रेनवॉश किय है। उसे राेज ड्रग्स दिया जाता है। पूर्व सैनिक की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद पुलिस को नोटिस जारी करके लड़की को हाजिर करने को कहा है। पिता का आरोप है कि बेटी पिछले छह महीने लापता हो गई थी। याचिकाकर्ता पूर्व सैनिक ने कहा है कि बेटी को जान होने की आशंका भी व्यक्त की है। ब्रेनवॉश करने का आरोप याचिकाकर्ता पिता द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण आवेदन की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि मेरी बेटी नियमित रूप से दर्शन और पूजा-भक्ति के लिए एसजी हाईवे पर प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर जाती थी। उसी दौरान वह इस्कॉन मंदिर के उक्त पुजारियों के संपर्क में आई। इसी दौरान इस्कॉन मंदिर के पुजारियों ने पूरी तरह से ब्रेनवॉश किया और उसे प्रभावित किया। पिता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद बेटी मंदिर के पुजारी के साथ 23 तोला सोना और 3.62 लाख रुपये नकद लेकर घर से भाग गई। पहले दिया शादी का आदेश पिता का आरोप है मंदिर के पुजारी सुंदर मामा ने याचिकाकर्ता की बेटी की शादी अपने एक शिष्य से करने का आदेश दिया था। हालांकि याचिकाकर्ता ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें अपनी बेटी की शादी अपने समाज में करनी है। उसके बाद उन्हें धमकियां मिलीं और अंततः उनकी बेटी को मथुरा से एक शिष्य के साथ भगा दिया गया। पिता का आरोप है कि पुजारी कहते थे कि वह कृष्ण रूप हैं। 600 लड़कियां गोपियां हैं। याचिकाकर्ता पिता ने यह भी आरोप लगाया कि इस्कॉन मंदिर में लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है और धर्म के नाम पर उन पर अत्याचार किया जा रहा है। परिवार से टूट जाता है मोह पूर्व सैनिक ने याचिका में कहा है कि सुंदर मामा सहित पुजारी मंदिर में आने वाले भक्तों का इस हद तक ब्रेनवॉश करते हैं कि गुरु माता-पिता से अधिक महत्वपूर्ण हैं और मंदिर में रहने वाली 600 लड़कियाँ गोपियाँ हैं और उन्हें यह मानने के लिए मजबूर किया जाता है कि वे कृष्ण रूप हैं। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी मंदिर के पुजारी अवैध हिरासत और कारावास में हैं। बेटी को नियमित रूप से ड्रग्स और मारिजुआना दिया जा रहा है। पिता का आराेप है कि बार-बार शिकायत करने और गुहार लगाने के बावजूद पुलिस द्वारा उनकी बेटी को ढूंढने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया। पुलिस को हाईकोर्ट की नोटिस पिता की याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट की जस्टिस संगीता और जस्टिस संजीव ठाकर की पीठ ने राज्य सरकार, शहर के पुलिस आयुक्त, मेघानीनगर पुलिस स्टेशन के पीआई को नोटिस जारी करके कहा है कि लड़की को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। हाईकोर्ट ने इसके अलावा इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में आगे की सुनवाई 9 जनवरी को तय की गई है। इस्कॉन की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। recent visitors 59

रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग, टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर उलट-पलट, इस नंबर पर खेल सकते हैं केएल राहुल

नई दिल्ली मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है और इस मैच में भारत का बैटिंग ऑर्डर आपको उलट-पलट नजर आ सकता है। अभी तक तीन मैचों में जिन दो खिलाड़ियों ने ओपनिंग की थी, वह जोड़ी अब चौथे टेस्ट मैच में शायद टूट जाएगी। हालांकि, किसी खिलाड़ी को ड्रॉप नहीं किया जा रहा, बल्कि केएल राहुल को डिमोट किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है और कप्तान रोहित शर्मा को प्रमोट किया जा रहा है, जो फिर से ओपन कर सकते हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कप्तान रोहित शर्मा फिर से यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में नंबर 6 पर खेले थे। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पहले तीन मैचों में ओपनर थे। केएल राहुल ने दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, यशस्वी ने अभी तक एक पारी अच्छी खेली। उधर, कप्तान रोहित शर्मा के लिए तीन पारियां बहुत खराब गुजरीं। ऐसे में वे फिर से पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। अब सवाल ये है कि अगर रोहित शर्मा ओपन करेंगे तो फिर केएल राहुल किस नंबर पर खेलेंगे? इसका जवाब मिल गया है कि नंबर तीन पर खेल सकते हैं, जबकि शुभमन गिल को नंबर 6 पर भेजा जा सकता है। शुभमन गिल उतने प्रभावी नजर नहीं आ रहे। ऐसे में उनको थोड़ा वक्त मिडिल ऑर्डर में पुरानी गेंद से मिल सकता है। हो सकता है कि गिल को ड्रॉप कर दिया जाए, लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। विराट कोहली नंबर चार पर खेलने वाले हैं, जबकि ऋषभ पंत नंबर पांच पर पक्के हैं। एमसीजी की पिच को देखते हुए नितीश रेड्डी की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। हो सकता है कि शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल जाएं। recent visitors 147

दिलजीत दोसांझ के शो के बाद आयोजकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई, सख्त कार्रवाई करने की तैयारी

इंदौर भारत के प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के शो ने इंदौर के दर्शकों को जहां भरपूर मनोरंजन दिया, वहीं इस आयोजन के बाद शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। निगम का आरोप है कि आयोजकों ने मनोरंजन टैक्स चुकाने में लापरवाही बरती है, जिसके चलते 2 करोड़ रुपये की टैक्स राशि अब भी बकाया है। नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शो से पहले और बाद में आयोजकों को टैक्स भुगतान के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद, आयोजकों ने न तो बकाया राशि चुकाई और न ही संबंधित सीए की रिपोर्ट निगम को सौंपी। ऐसे में नगर निगम ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है। क्या है मामला? इंदौर में दिलजीत दोसांझ का शो बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए थे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शो के टिकटों से होने वाली आय पर मनोरंजन टैक्स लगाया गया था। इसकी कुल राशि 2 करोड़ रुपये तय की गई। हालांकि आयोजकों ने इस टैक्स का भुगतान नहीं किया। होगी कानूनी कार्रवाई चौहान ने बताया कि निगम ने बार-बार नोटिस जारी कर आयोजकों को समय दिया, लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गई। अब नगर निगम ने कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स की बड़ी राशि की वसूली के लिए निगम हरसंभव कदम उठाएगा। वहीं दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार के शो का मामला होने के कारण नगर निगम इस पर पूरी सतर्कता और कानूनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहा है। चौहान ने कहा कि 'यह केवल टैक्स बकाया का मामला नहीं है, बल्कि नियमानुसार प्रक्रियाओं का पालन न करने का भी है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' recent visitors 52

5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना शुरू, श्रमिकों के लिए राहत

बैकुण्ठपुर/कोरिया  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने मात्र 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह योजना श्रमिकों के पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से लागू की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित की जा रही है। योजना का शुभारंभ बैकुंठपुर के सब्जी मंडी स्थित पौनी पसारी हाट बाजार में क्षेत्रीय विधायक श्री भईया लाल राजवाडे ने किया। पहले ही दिन लगभग 260 श्रमिकों ने इस योजना का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अनुसार, योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपये में पौष्टिक और गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, गणमान्य नागरिक कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर, श्रम निरीक्षक मुकेश कुमार राठौर और अन्य अधिकारी एवं श्रमिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार करेगी और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगी। योजना से लाभान्वित श्रमिकों ने इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने सरकार और श्रम विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को आसान बना रही है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की यह पहल श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद और स्थिरता का प्रतीक है। यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है जो श्रमिकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता देती है। recent visitors 44

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, बैटिंग ऑर्डर में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच कल से यानी कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पांच मैचों की सीरीज का यह टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे पर शुरू हो रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में यह टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है, लेकिन टीम इंडिया प्लेइंग XI का ऐलान टॉस के समय करेगी। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, इसके अलावा बैटिंग ऑर्डर में भी कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। टीम इंडिया के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पारी का आगाज कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं शुभमन गिल तीसरे नंबर से छठे नंबर पर बैटिंग ऑर्डर में खिसक सकते हैं। सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था, जहां भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में कप्तान रोहित नहीं खेले थे और जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। केएल राहुल ने जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था और काफी अच्छी बैटिंग भी की थी, जिसके बाद रोहित ने जब प्लेइंग XI में वापसी की तो राहुल के बैटिंग ऑर्डर से बिना छेड़छाड़ किए खुद नंबर-6 पर उतरे थे। रोहित के लिए एडिलेड और ब्रिसबेन टेस्ट अच्छा नहीं गया था, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह फिर से ओपन करने आ सकते हैं, ऐसे में केएल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतर सकते हैं, जबकि गिल को विराट कोहली और ऋषभ पंत के बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने आना पड़ सकता है। इसके अलावा नीतीश रेड्डी को भी प्लेइंग XI से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर ले सकते हैं। रविंद्र जडेजा ने जिस तरह से ब्रिसबेन टेस्ट में पहली पारी में बैटिंग की, ऐसा लगता है कि उनकी जगह प्लेइंग XI में बनी रहेगी। टीम इंडिया तीन पेसर और दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने उतर सकती है। भारत का संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुेशन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड। recent visitors 65

भारत के शहरी क्षेत्रों में FMCG का विकास धीमा होकर 4.5 परसेंट, आटे का दाम इस धीमे विकास की सबसे बड़ी वजह

नई दिल्ली भारत में जहां गेहूं का आटा रोजमर्रा के भोजन का जरुरी हिस्सा है, वहां आटे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है. ये समस्या इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि आटे की कीमतें 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. कान्टार रिपोर्ट के मुताबिक इस बढ़ोतरी के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण इलाके हो रहे हैं. यहां परिवारों के खर्चे बढ़ गए हैं और FMCG सेक्टर की ग्रोथ भी इससे धीमी पड़ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में FMCG सेक्टर की ग्रोथ 4 फीसदी रही है, जो पिछले साल के मुकाबले धीमी है. इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी FMCG का विकास धीमा होकर 4.5 परसेंट रह गया है. खास बात है कि गेहूं के आटे का दाम इस धीमे विकास की सबसे बड़ी वजह बन गई है. 15 साल में सबसे महंगा गेहूं का आटा! आटे की कीमतें दिसंबर में 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं, ये कीमत जनवरी 2009 के बाद सबसे ज्यादा है. आटे की कीमतों में इस बढ़ोतरी के असर से खाद्य महंगाई पर नियंत्रण पाने की सरकार की कोशिशों को तगड़ा झटका लगने की आशंका है. दरअसल, ग्रामीण भारत में आटे की बढ़ती कीमतों ने वहां के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है. ग्रामीण इलाकों में आटा लोगों के मासिक खर्च का बड़ा हिस्सा है. लेकिन गेहूं के आटे की कीमतों में आगे भी तेजी आने की आशंका क्योंकि गेहूं की कम पैदावार की वजह से सरकार के पास इसका स्टॉक भी कम है, जो डिमांड में बढ़ोतरी होने पर इसकी कीमतों में तेजी की वजह बन सकता है. महंगाई से FMCG कंपनियां भी परेशान! कुछ FMCG कंपनियों ने संकेत दिया है कि उन्हें कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से उनके ऊपर कई प्रॉडक्ट्स के दाम बढ़ाने का दबाव है. शहरी क्षेत्रों में खाद्य महंगाई दर 11.1 फीसदी की दर से बढ़ी है जो पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा है. इस बढ़ोतरी का असर FMCG की कीमतों पर पड़ा है. इस बढ़ोतरी को देखते हुए, अगले कुछ महीनों में FMCG कंपनियां कीमतों में और बढ़ोतरी कर सकती हैं. महंगाई की वजह से शहरी क्षेत्रों में प्रति घर औसत खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है जो दो साल में 13 फीसदी बढ़ा है.  कुल मिलाकर, देश भर में खाद्य महंगाई का असर FMCG सेक्टर पर साफ देखा जा रहा है. हालांकि, सरकार और कंपनियां इसे नियंत्रित करने के प्रयासों में जुटी हुई हैं लेकिन इसके बावजूद महंगाई का दबाव लंबे समय तक बना रह सकता है.   recent visitors 52