Wednesday, July 8, 2026 10:28 am

राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा। इससे विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक पुनीत उद्देश्य के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है और इससे वनवासी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा। राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा, जिसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री और प्रतियोगिता के स्वागत समिति के अध्यक्ष केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रांताध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव डॉ. अनुराग जैन, रामनाथ कश्यप सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। recent visitors 39

छह लोग पहले ही पकड़े, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई की है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अनुचित तरीके से इवेंट में आर्थिक लालच देने वाले अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजनांदगांव जिले के आठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया पिछले 16 नवंबर 2024 से जारी है, वहीं भर्ती प्रक्रिया में कुछ दिन पूर्व गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे मामले में लालबाग थाने पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पुलिस आरक्षक पुरुष दो महिला आरक्षक और दो तकनीकी टीम के सदस्य हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए एक महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल चैटिंग सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पूरी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ तकनीकी आधार और अन्य सबूत के आधार पर एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले में जांच जारी है। इसमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और 20000 रुपये देकर नंबर बढ़ाने की बात सामने आ रही है। इस आधार पर महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल में भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की जा चुकी है, लगातार गिरफ्तारी का कार्य जारी है सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आने वाले समय में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस आरक्षक भर्ती निष्पक्ष तरीके से हो इसको लेकर लगातार कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है। recent visitors 60

जंगल में ही पार्टी करते पांच लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ग्रामीणों ने हिरण का किया शिकार

जगदलपुर। बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों ने जंगल मे एक हिरण का शिकार करते हुए उसके 17 हिस्से कर के जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में गाँव के कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, विभाग ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सभी आरोपी कोटमसर गांव के बताए जा रहे है, इन ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नजदीकी के जंगल ही में हिरण को देखने के बाद उसका शिकार किया था। मामले की जानकारी देते हुए कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर पितवास भारती ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे जंगल में हिरण का शिकार करने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हिरण के मास को पका कर पिकनिक मनाने की  सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जंगल मे पहुंची और जंगल के बीच 15 किलो के हिरण के मास को 17 अलग-अलग हिस्सों में बाटकर सभी पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे, जंगल मे टीम ने  दबिश दी तो कई ग्रामीण भाग गए तो कुछ ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं, 5 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, पकड़े गए 5 से पूछताछ पर अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद कांगेर वेल्ली नेशनल पार्क के भीतर ग्रामीणों द्वारा हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, माना जा रहा है कि डियर पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण में से ही किसी का शिकार ग्रामीणों ने किया है। recent visitors 36

पेट्रोल भरी बोतल फेंकने से युवक घायल, छत्तीसगढ़-भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला

बेमेतरा। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू पर सोमवार देर रात एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ जिसमें वो बाल-बाल बच गए। अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर विधायक के ऊपर फेंका, गनीमत रही कि यह बोतल दीपेश साहू को न लगकर मंच के पास काम कर रहें साउंड सिस्टम ऑपरेटर को लगी। हमले में युवक के सिर पर चोट आई है। बता दें कि विधायक दीपेश साहू जिला मुख्यालय से सात किमी दूर चारभांठा गांव गए थे। यहां वे गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रात 10 से 11 बजे के बीच मंच पर अतिथियों का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू पर फेंका लेकिन निशाना चूक गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजन समिति के खेलुलाल टंडन ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे गांव में पहली बार हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। recent visitors 157

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी, मेजबान पाकिस्तान की होगी महा बेइज्जती?

मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने  अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होगा. मगर शेड्यूल जारी होने के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की टेंशन बढ़ गई है. यह टेंशन किसी और को लेकर नहीं, बल्कि फाइनल मुकाबले को लेकर बढ़ी है. आईसीसी ने शेड्यूल में फाइनल के वेन्यू का नाम लाहौर लिखा है. यह देखकर पाकिस्तानी फैन्स खुश जरूर होंगे, लेकिन उसके साथ ब्रेकेट में एक शर्त भी लिख दी है, जिसे पढ़कर उनका दिल टूटा है दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. यह बात शेड्यूल जारी होने से पहले पाकिस्तान को पता थी. भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी इसी को ध्यान में रखते हुए ICC ने शेड्यूल में 4 वेन्यू तय किए हैं. इसमें एक वेन्यू UAE का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रखा है, जिसमें भारतीय टीम अपने सभी मैच खेलेगी. दुबई में भारतीय टीम के 3 ग्रुप मुकाबले शेड्यूल होने के साथ ही एक सेमीफाइनल भी रखा गया है. यहां तक तो बात ठीक है, मगर असली मामला चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर है. ICC ने खिताबी मुकाबला भी एक शर्त के साथ दुबई में शेड्यूल किया है. शर्त यह है कि यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तब उस स्थिति में यह खिताबी मुकाबला दुबई में होगा. मेजबान पाकिस्तान की होगी महा बेइज्जती? यदि भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर पाती है, तो उस स्थिति में फाइनल लाहौर में होना तय है. यही पाकिस्तान के लिए असली टेंशन वाली बात है. यदि भारतीय टीम फाइनल खेलती है, तो पाकिस्तान से खिताबी मुकाबले की मेजबानी छिन जाएगी. यह उसके लिए बड़ा तगड़ा नुकसान होगा. हालांकि यदि भारत के साथ पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचता है, तो PCB के लिए यह किसी बुरे सपने या महा बेइज्जती से कम नहीं होगा. इसका बड़ा कारण है कि फाइनल में एंट्री करते ही पाकिस्तानी टीम को अपना देश छोड़ना पड़ जाएगा. उसे मेजबान होने के बावजूद यह खिताबी दुबई में जाकर खेलना होगा. बतौर मेजबान यह उसके लिए किसी महा बेइज्जती से कम नहीं होगी. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी. टूर्नामेंट में इस प्रकार होंगे 2 ग्रुप ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल… 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर 9 मार्च, फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे recent visitors 67

4 जनवरी में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का री-एग्जाम, 13 दिसंबर को बापू सेंटर में रद्द हुई थी परीक्षा

 पटना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पटना के बापू सेंटर पर रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 4 जनवरी 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए उन सभी अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी थी. बीपीएससी ने री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है. यह हॉल टिकट 27 दिसंबर 2024 को जारी होगी, जिन्हें अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें: Step 1- सबसे पहले उम्मीदवार (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं. Step 2- होमपेज उपलब्ध एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें. Step 3- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. Step 4- सबमिट पर क्लिक करें. Step 5- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें. परीक्षा का पैर्टन बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा. जारी है अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, बीपीएससी अध्यक्ष ने 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने से इनकार किया है. साथ ही 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ का नोटिस जारी किया.   recent visitors 57

28 से होगी जिला पंचायत सदस्य की रिजर्वेशन प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण कार्यक्रम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिये आरक्षण की कार्यवाही को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय सारणी घोषित कर दी है। समय-सारणी के मुताबिक, 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही होगी । अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर्स करेंगे। इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही के लिये सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की ओर से हो चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टर्स की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी भेजी जायेगी। रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत की ओर से सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत की ओर से  23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत की ओर से आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग देगा। प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर को रायपुर जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की कार्यवाही जिले के चारों ब्लॉक के जनपद कार्यालयों में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है। रायपुर के चार तहसीलों में होगी आरक्षण की कार्यवाही जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण और आवंटन की कार्रवाई धरसींवा के जनपद कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद कार्यालय, अभनपुर के जनपद कार्यालय एवं आरंग के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पंच पदों के लिए  विभिन्न स्थानों के आरक्षण की  कार्यवाही  28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी ब्लॉकों के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। इस दौरान पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही होगी। रायपुर जिले की सभी पंचायत के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही धरसींवा के जनपद पंचायत कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद पंचायत कार्यालय, अभनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय एवं आरंग के जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के प्रवर्गवार आरक्षण 29 दिसंबर को  जनपद अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंन की कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभा कक्ष में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। recent visitors 67