Wednesday, July 8, 2026 9:13 am

भारत में इजरायल एंबेसी में पदस्थ “वाटरअटैची” सुनोआ एवं उनके दल ने मेपकास्ट में की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजरायल की उन्नत तकनीकों को समझने और उन्हें अपनाने के उद्देश्य से इजरायली एंबेसी की "वाटर अटैची" सुनोआ को आमंत्रित किया। बैठक में प्रदेश के जल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शासकीय विभागों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेपकॉस्ट के जल संसाधन प्रमुख डॉ. कपिल खरे ने परिषद द्वारा रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीकों के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में पूर्ण किए गए प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। जल संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन में इजरायल की अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई। नर्मदा समग्र और मेपकॉस्ट की संयुक्त पहल से आयोजित बैठक में वाटर सेक्टर पर काम करने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, आईसर भोपाल, केंद्रीय जल आयोग भूजल प्राधिकरण सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। सुनोआ ने प्रदेश में इजरायली विशेषज्ञों की मदद से जल प्रबंधन की नई तकनीकों को लागू करने और भोपाल में एक विस्तृत कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति दी। इस अवसर पर परिाद की गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण तस्नीम हबीब ने किया। कार्यक्रम का समापन परिषद के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रविशंकर भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इजराइल अपने उन्नत तकनीकी विकास और वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजराइल ने अद्वितीय तकनीकें विकसित की हैं, जिनका उपयोग आज दुनिया भर के देश कर रहे हैं।   recent visitors 44

PM मोदी और अमित शाह ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे

नई दिल्ली देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के शीर्ष नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे हैं. पूर्व पीएम वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार विभिन्न स्तरों पर समारोहों का आयोजन कर रही है. इस बीच पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी सदैव अटल स्मारक पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा. यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पूर्व पीएम को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा. राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया. अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी इस मौके पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. यहां खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. केन बेतवा परियोजना के शिलान्यास होने के साथ अटल बिहारी वाजपेजी का सपना साकार होगा.   recent visitors 54

मंत्री तोमर ने लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में उप नगर ग्वालियर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दूसरे दिन कम्यूनिटी हॉल से लेकर आनंद नगर तक सफाई अभियान चलाया। लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्षेत्र में ग्रीन कोरीडोर बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी से विनम्र आग्रह किया कि हम अपने शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए एक कदम और बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीमेंट के ड्रम में गमले तैयार कर पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने घरों, मोहल्लों और शहर को हरियाली से सजा कर स्वच्छ आक्सीजन का वातावरण बनाएं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हम सभी पेड़ लगाकर हरित वातावरण तैयार करेंगे। सभी से आग्रह है कि अपने माता-पिता के नाम, घर के सामने, या दुकान के सामने पौधे लगाएँ।   recent visitors 51

चित्तौड़ा गौशाला की भूमि होगी श्रीमद्भागवत गौशाला के नाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कथा श्रवण से मिलती है जीवन दर्शन की राह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सत्कर्म से मनुष्य अपने जीवन को बना सकते हैं सार्थक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्तौड़ा गौशाला की भूमि होगी श्रीमद्भागवत गौशाला के नाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्तौडा में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति का अपना विशेष महत्व है। मनुष्य जीवन सत्कर्म के लिए प्राप्त हुआ है। कथा श्रवण के माध्यम से हमें जीवन दर्शन की राह मिलती है, जो हमें सदमार्ग की ओर चलने के लिए सदैव प्रेरित करती है। गौमाता की सेवा भगवान की सेवा के समान है। संत कमल किशोर नागर महाराज गौसेवा के एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे है। संत के प्रयासों से मालवा, निमाड़, जनजाति अंचल सहित प्रदेश भर में गौमाताओं के पालन का दायित्व निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय और वंदनीय है। भगवत गीता से हमें कर्म के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति ऐसे सदकर्म करें, जिससे उनकी भावी पीढ़ी पुण्य के मार्ग पर चले और मनुष्य जीवन को सार्थक बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को इंदौर जिले के सांवेर स्थित चित्तौडा में श्रीमद्भागवत गौशाला में आयोजित भागवत कथा में उपस्थित श्रृद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमद्भागवत गौशाला चित्तौडा की भूमि को गौशाला के नाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गीता जयंती के आयोजन से पूरे प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के कर्म के संदेश को पहुंचाने का कार्य किया गया है। संत कमल किशोर जी नागर के द्वारा निस्वार्थ भाव से गौशाला संचालन के लिए जो पुनीत कार्य की अलख जगाई गई है, वह वंदनीय है। संत ने गौशाला संचालन के साथ कई आदर्श निर्मित किए हैं, जो समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान विकास को एक नई दिशा देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसम्बर को केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान  के माध्यम से विकास को एक नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान से लगभग 25 जिलों के बडे़ क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढे़गा, जिससे मालवा और बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। नदी जोड़ो अभियान से प्रदेश का बड़ा क्षेत्र लाभान्वित होगा।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोवंश पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। घर-घर गोपाल और गांव-गांव वृंदावन बने, इसके लिए प्रदेश के 313 ब्लॉक के एक-एक गांव में जहां 500 से अधिक गोवंश होगा, उनको वृंदावन गांव बनाकर आदर्श रूप में विकसित करेंगे। वहीं 10 से अधिक गौमाता पालने वाले पशुपालकों को अनुदान देकर प्रोत्साहित करेंगे ताकि घर-घर गोपाल बने। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दूध खरीदी पर बोनस भी दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य कि जिससे घर-घर दूध उत्पादन बढ़े और प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोपालन के प्रति लोगों में रुचि बढे़, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने संत कमल किशोर जी नागर द्वारा गोवंश संरक्षण एवं गौशाला के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यास पीठ का पूजन कर संत नागर का शाल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, चिंदू वर्मा सहित श्रीमद्भागवत गौ-शाला चित्तौडा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।   recent visitors 109

राजू सिंह ने जीती बेस्ट राइडर्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी, मध्यप्रदेश अकादमी ने

राजू सिंह ने जीती बेस्ट राइडर्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी, मध्यप्रदेश अकादमी ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में 5 पदक किए अपने नाम भोपाल नई दिल्ली स्थित आर्मी पोलो राइडिंग क्लब में 20 से 24 दिसंबर 2024 तक आयोजित नेशनल ईक्वेस्ट्रियन चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक हासिल किए। अकादमी के राजू सिंह ने सब जूनियर ग्रुप 1 और युथ क्लास श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट राइडर्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पदक विजेता     युथ क्लास ड्रेसाज टीम – सिल्वर मेडल     राजू सिंह, मोक्ष पटेल     युथ क्लास ड्रेसाज व्यक्तिगत – ब्रॉन्ज मेडल     राजू सिंह     सब जूनियर ग्रुप 1 ड्रेसाज टीम – सिल्वर मेडल     जयवंत नवल, दिव्यराज सिंह, आराध्या सिंह     सब जूनियर ग्रुप 1 जंपिंग टीम – ब्रॉन्ज मेडल     दिव्यराज सिंह, जयवंत नवल, आराध्या सिंह, देव चौधरी     सब जूनियर ग्रुप 1 जंपिंग व्यक्तिगत – सिल्वर मेडल मे दिव्यराज सिंह खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा – "मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मान बढ़ाया है। इनकी मेहनत और प्रशिक्षक कैप्टन भगीरथ के मार्गदर्शन ने सफलता की नई इबारत लिखी है।" इस शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित की है।   recent visitors 137

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से स्कूल शिक्षा में लगातार बदलाव आ रहा

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से स्कूल शिक्षा में लगातार बदलाव आ रहा है। इन बदलाव की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुँचाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों के माध्यम से जानकारी को बच्चों और उनके अभिभावकों तक पहुँचाने पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह मंगलवार को मंत्रालय में टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अशासकीय सदस्य के रूप में रविन्द्र कन्हरे, अशोक कडेल, अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीमती मेघा मुक्तिबोध और सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता मौजूद थीं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने स्कूलों में पढ़ाई के साथ व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा पर जिन ट्रेडों पर शिक्षा दी जा रही है, उनका लगातार अपडेट किया जाना भी जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक-सत्र में शासकीय स्तर पर अधिक संख्या में पूर्व प्राथमिक शाला खोलने की आवश्यकता है। प्रदेश में अभी कक्षा-1 से नीचे की 4473 प्री-एजुकेशन क्लॉस में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इन शालाओं में करीब एक लाख बच्चे दर्ज हैं। इन्हें पीएम पोषण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शासकीय स्कूलों को उत्सव केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात भी कही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश में बच्चों को शिक्षा के दिलचस्प कंटेंट मिलें, इसके लिये शैक्षणिक क्षेत्र की निजी संस्थाओं से एमओयू किया जायेगा। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिये 13 समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के सुझाव के आधार पर शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये बेहतर से बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये विशेष अभियान चलाते हुए कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के 17 हजार अतिशेष शिक्षकों का युक्ति-युक्तकरण और 20 हजार शिक्षकों की उच्च पद प्रभार से पदपूर्ति की गयी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में एनईपी लागू होने के बाद अब तक 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। एनसीईआरटी के डिजिटल टीचर्स ट्रेनिंग प्लेटफार्म पर 3 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश में कक्षा-1 से 8 तक के 2050 सरकारी स्कूलों की 4100 कक्षाओं को स्मार्ट क्लॉस के रूप में बदला जा रहा है। प्रदेश में करीब 2 लाख शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के लिये टेबलेट की राशि उपलब्ध करायी गयी है।   recent visitors 29

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में खेल उत्सव संपन्न

मंडला  शासन के निर्देशानुसार, शिक्षा के साथ-साथ खेल के कार्यक्रमों को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों द्वारा दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य  मुकेश पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने मार्च पास्ट किया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। प्राचार्य मुकेश पांडे ने अपने उद्घाटन भाषण में शिक्षा और खेल के बीच के संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों से ज्ञान प्राप्त करना नहीं होता, बल्कि इसका उद्देश्य मानसिक और शारीरिक विकास भी है। खेलों से शरीर का विकास होता है, जबकि शिक्षा से बुद्धि का। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, दृढ़ता, जागरूकता, और इच्छा शक्ति का विकास होता है। खेल उत्सव के पहले दिन प्राइमरी, माध्यमिक, और हाई स्कूल स्तर पर बालक-बालिकाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर पर शौकत अली, शिवांशु ठाकुर, और पारस बरकड़े ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर राम ठाकुर, सुल्तान अंसारी, और दिव्यांश बघेल ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया, जबकि हाई स्कूल स्तर पर प्रशांत ठाकुर, जय साहू, और सावन ने पुरस्कार जीते। 200 मीटर दौड़ में भी समान रूप से प्रतिस्पर्धा हुई। बालक वर्ग में राम ठाकुर, प्रांजल रजक और शेख इजहान क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भी प्रतिस्पर्धा उत्तेजक थी, जिसमें मनीषा उइके, संजीदा अनुजम, और भूमि यादव ने क्रमशः पहले स्थान पर कब्जा किया। कुर्सी दौड़, खो-खो और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षक कुर्सी दौड़ में शीतल नशीने, अलका दुबे, और छाया धुर्वे ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती अंजू दुबे का अहम योगदान रहा। प्रतियोगिताओं के आयोजन और ट्रैक की तैयारी में श्री योगेंद्र पटेल और श्री दिलेन्द्र सिंगौर का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मंच संचालन और आयोजन में श्रीमती गायत्री शुक्ला का सहयोग सराहनीय था। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ का योगदान रहा। आगामी वार्षिक उत्सव 27 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। recent visitors 19